Back
अंबाला खबर: 17 करोड़ का नया हॉकी एस्ट्रोटर्फ व सिंथेटिक ट्रैक जल्द बनेगा
AKAMAN KAPOOR
Feb 06, 2026 08:01:29
Ambala, Haryana
एंकर: अंबाला जिले के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शाहजादपुर के बड़ागढ़ गांव में आधुनिक खेल स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक ट्रैक बनाए जाने को हरी झंडी मिल गई है। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का काम जल्द शुरू होगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को अब बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
वीओ: जिले के पहले हॉकी एस्ट्रोटर्फ और सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण शाहजादपुर के बड़ागढ़ स्थित आधुनिक खेल स्टेडियम में किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सीएम कप के दौरान खिलाड़ियों की पांच साल पुरानी मांग को पूरा करते हुए इस परियोजना की घोषणा की थी।
लोक निर्माण विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया पूरी कर शिव नरेश कंपनी को वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार इस पूरे प्रोजेक्ट को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि जिले में पहली बार हॉकी टर्फ और एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक एक साथ तैयार किए जाएंगे। अब तक अंबाला में एस्ट्रोटर्फ मैदान नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को घास और मिट्टी के मैदानों पर अभ्यास करना पड़ता था, जबकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले एस्ट्रोटर्फ पर ही खेले जाते हैं। मजबूरी में कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए कुरुक्षेत्र और शाहाबाद जैसे शहरों का रुख करना पड़ता था। बड़ागढ़ में चार लेन का सिंथेटिक ट्रैक बनने से धावकों को भी बड़ा फायदा होगा। नारायणगढ़ और शाहजादपुर के आसपास के सैकड़ों गांवों के युवाओं को अपने घर के नजदीक ही विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं मिलेंगी, जिससे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होने की उम्मीद है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:34:100
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 06, 2026 09:33:550
Report
0
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 06, 2026 09:32:040
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 06, 2026 09:31:280
Report
RRRaju Raj
FollowFeb 06, 2026 09:21:310
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 06, 2026 09:21:100
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 06, 2026 09:20:47Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--फ़िल्म घुसखोर पण्डित को लेकर संत समाज में भारी विरोध है।फिल्म को बैन करने की मांग वृंदावन के साधु संत समाज द्वारा की गई है।
0
Report
JPJai Pal
FollowFeb 06, 2026 09:20:220
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:20:15Noida, Uttar Pradesh:इंसानों की तरह नाचता है ये रोबोट
0
Report
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 06, 2026 09:20:060
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 06, 2026 09:19:39Noida, Uttar Pradesh:साड़ी में की जबरदस्त स्कीइंग
0
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 06, 2026 09:19:240
Report