Back
योगी सरकार आवारा कुत्तों के लिए डॉग शेल्टर और ABC सेंटर बनवाएगी
KKKRISNDEV KUMAR
Feb 06, 2026 09:34:10
Noida, Uttar Pradesh
आवारा कुत्तों से निजात दिलाएंगे शेल्टर होम व एबीसी सेंटर\n\nडॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, नगर निगमों व जनपद मुख्यालयों पर डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू\nशेल्टर होम्स के लिए अलग डीपीआर तैयार, प्रति यूनिट 470 से 531 लाख रुपये तक लागत आने का अनुमान, डीपीआर को सैद्धांतिक मंजूरी\nप्रयागराज और लखनऊ सहित कई नगर निगमों में भूमि चिह्नित, जनपद मुख्यालयों पर भी एबीसी सेंटर के लिए जमीन तय\nआवारा कुत्तों की समस्या के मानवीय और वैज्ञानिक समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी की हैं गाइडलाइंस, नागरिक सुरक्षा व पशु कल्याण दोनों को वरीयता\nलखनऊ, 6 फरवरी। प्रदेश में आवारा कुत्तों की समस्या और डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं को योगी सरकार ने गंभीरता से लिया है। राज्य सरकार ने नगर निगमों एवं जनपद मुख्यालयों पर डॉग शेल्टर होम व एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर की स्थापना प्रक्रिया तेज कर दी है। शासन स्तर पर इसे प्राथमिकता देते हुए भूमि चिह्नीकरण, बजट निर्धारण और परियोजना स्वीकृति की कार्रवाही एक साथ आगे बढ़ाई जा रही है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में गाइडलाइंस जारी की थीं।\nमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान मानवीय, विज्ञान एवं स्थायी तरीके से किया जाए। सरकार का मानना है कि डॉग शेल्टर होम और एबीसी सेंटर की प्रभावी व्यवस्था से जहां एक ओर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, वहीं दूसरी ओर पशु कल्याण को भी मजबूती मिलेगी।\nनगर निगम क्षेत्रों में पहले से संचालित अथवा प्रस्तावित एबीसी सेंटरों के साथ ही डॉग शेल्टर होम विकसित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक नगर निगम को निर्देशित किया गया है कि वह उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराए और आवश्यक प्रशासनिक औपचारिकताओं को शीघ्र पूर्ण करे। शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस व पशु कल्याण से जुड़े मानकों के अनुरूप की जा रही है।\nयोगी सरकार ने डॉग शेल्टर होम के लिए अलग से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए हैं। प्राप्त प्रस्तावों के अनुसार प्रति शेल्टर होम 470 लाख रुपये से लेकर 531 लाख रुपये तक लागत आने का अनुमान है। डीपीआर में शेल्टर होम की क्षमता, इन्फ्रास्ट्रक्चर, पशु चिकित्सा सुविधाएं, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती जैसे सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है। शासन स्तर पर इन डीपीआर को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है और अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप अगले चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।\nप्रगति रिपोर्ट के अनुसार प्रयागराज नगर निगम क्षेत्र में ग्राम मऊर उपरहट, तहसील सोरांव में डॉग शेल्टर होम के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। लखनऊ नगर निगम में भूमि की उपलब्धता को लेकर कार्यकारिणी बोर्ड से प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। वहीं अन्य नगर निगमों से भी सूचना प्राप्त की जा रही है, ताकि पूरे प्रदेश में एक समान व्यवस्था लागू की जा सके।\nजनपद मुख्यालयों पर भी एबीसी सेंटर एवं शेल्टर होम की स्थापना को लेकर तेजी से कार्यवाही की जा रही है। ललितपुर में 12.182 हेक्टेयर, हरदोई में 0.2 हेक्टेयर, बुलंदशहर में 2000 वर्ग मीटर तथा फतेहपुर में 0.769 हेक्टेयर भूमि एबीसी सेंटर एवं डॉग शेल्टर होम के लिए चिह्नित कर ली गई है। शेष जनपदों से सूचनाएं प्राप्त होते ही वहां भी भूमि चिह्नीकरण और परियोजना स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 06, 2026 11:08:290
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 06, 2026 11:08:160
Report
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज मिर्जापुर अपने विभागीय निरीक्षण के लिए पहुंचे मिर्जापुर पहुंचने पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस पार्टी वी नेहरू तथा गांधी परिवार पर जमकर निशाना सदा तथा उन्होंने लोकसभा में प्रधानमंत्री के दिए गए बयान का जमकर समर्थन किया
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowFeb 06, 2026 11:08:010
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 06, 2026 11:07:440
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 06, 2026 11:07:210
Report
STSumit Tharan
FollowFeb 06, 2026 11:06:470
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 06, 2026 11:06:270
Report
VSVaibhav Sharma
FollowFeb 06, 2026 11:06:030
Report
RIRamawatar Isran
FollowFeb 06, 2026 11:05:450
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowFeb 06, 2026 11:05:290
Report
STSATISH TAMBOLI
FollowFeb 06, 2026 11:04:570
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 06, 2026 11:04:050
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 06, 2026 11:03:160
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 06, 2026 11:03:080
Report