Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110047
बजट से दिल्ली को शिक्षा और शहरी विकास में बड़ा लाभ मिलने की संभावना
TCTanya chugh
Feb 06, 2026 09:19:24
New Delhi, Delhi
दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने केंद्रीय बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए इसके प्रभावों और मुख्य बातों पर प्रकाश डालते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा: इस साल के बजट में एक बड़ी खूबी है जैसे कॉलोनियल काल से मुक्ति दिलाने के लिए अटल जी की सरकार को आना पड़ा था उससे पहले बजट शाम 5:00 बजे पेश किया जाता था क्योंकि उन लोगों के यहां सुबह होती थी और उन्हें हमारा बजट देखना होता था(अंग्रेजो को) मगर अब वह बदल गया है इस बार राजपथ से नहीं कर्तव्य पथ से कर्तव्य भवन में बजट बना मोदी जी ने 11 साल पहले इसको 28 फरवरी से 1 फरवरी कर के देस को एक सर्कल से मुक्ति दिलाई पीएम ने कल राज्यसभा में आईना भी दिखाया उन्होंने पिछली दिल्ली सरकार की सारी बातें खोल के रख दी उन्होंने कहा 2014 में जब हमारी सरकार बनी थी तब यह fragile फाइव थी हर बार विपक्ष बजट पर एक ही बात बोलता है अरविंद केजरीवाल ने हर बार एक ही बात कही सरकार के किसी संदर्भ में पॉजिटिव टिप्पणी न करना पीएम ने हमे fragile इकोनॉमी से बाहर निकालने का काम किया है आपदा में अवसर ढूंढा है हमारे देश की इकोनॉमिक स्ट्रैंथ को दिखाया डूबती हुई अर्थव्यवस्था को मदर ऑफ ऑल डील्स से जवाब मिला इस बजट में दिल्ली और देश के लिए बड़ी बातें हैं इसमें दिल्ली पुलिस को 12 हजार 846 करोड़ का आवंटन दिया गया है स्मार्ट ट्रैफिक में AI, CCTV, पुलिस बलों में बेहतर समन्वय का प्रावधान इंडस्ट्रियल एरिया में 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाने की बात कही दिल्ली को एजुकेशनल हब बनाने का काम तेजी से हमारी सरकार करेगी नारी शक्ति के लिए इस बजट में विमेन लेड एम्पावरमेंट करने के लिए भी दिया गया शहरी विकास में 53.5 लाख करोड़ का बजट यह अपने आप में बहुत बड़ा कदम है भारत को विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए इस बजट से दिल्ली कैसे शहरों का कायाकल्प करने में बड़ा लाभ होगा 12 लाख 20 हजार करोड़ रूपये से दिल्ली के युवाओं को भी बड़ा लाभ मिलने वाला है दिल्ली को सीधा 1 हजार 48 करोड़ रूपये का आवंटन दिया गया 21 हजार करोड़ रूपये पब्लिक बॉरोइंग का अवसर मिला यह अपने आप में ऐतिहासिक है शहरी आवास मंत्रालय में 18 हजार 625 करोड़ रूपये PMAY 2.O के लिए दिए गए स्ट्रीट वेंडर्स सम्मान के लिए 57% की वृद्धि की है 900 करोड रूपये सबसे बड़ी खुशखबरी – पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मजबूत करने का काम इस बजट में बड़े पैमाने पर किया गया है प्रदूषण नियंत्रण के लिए भी, यह दीर्घकालिक उपायों से काउंटर होगा कोई इंजन ऑफ जैसे स्कीम से पॉल्यूशन कम नहीं होगा दिल्ली मेट्रो के 4th फेज के विस्तार के लिए 15 हजार 380 करोड़ किया गया है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMALI MUKTA
Feb 06, 2026 10:51:22
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद कौशांबी पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले में चाइनीज़ मांझा के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझा बरामद किया है पुलिस का कहना है कि चाइनीज़ मांझा न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इससे आम नागरिकों, वाहन चालकों और पक्षियों की जान को भी गंभीर खतरा होता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए चाइनीज़ मांझा की खरीद-फरोख्त और भंडारण न करने की अपील की है। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं चाइनीज़ मांझा की बिक्री होती दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 06, 2026 10:50:02
Chittorgarh, Rajasthan:#कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले से कपासन क्षेत्र के आकोला नगर में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत चारभुजा मंदिर से 501 कलशों के साथ विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते शामिल हुए। कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पटवा वाटिका परिसर पहुंची, जहां वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा में भगवान शंकर सहित देवी-देवताओं और सनातन संस्कृति से जुड़ी झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बस स्टैंड पर पहुंचकर यात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हुई, जहां वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, नारी शक्ति जागरण और राष्ट्र सेवा पर विचार रखे। अंत में भारत माता की आरती और प्रसादी का आयोजन किया गया।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 06, 2026 10:49:32
Jalore, Rajasthan:एएनटीएफ जालोर और सांचौर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर 64 ग्राम एमडी जब्त की है। साथ ही 3 सप्लायर और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त एमडी की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए आंकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुर का नरेश पटेल सांचौर में एमडी लेने पहुंचा। वह उदयपुर से सीधे नहीं आया। पहले वह मुंबई गया और मुंबई से बस के जरिए सुबह जल्दी सांचौर पहुंचा। एएनटीएफ टीम को उसके आने की भनक पहले से ही लग गई थी। ऐसे में उसके मोबाइल नंबर से उसकी लोकेशन ट्रेस की। सांचौर पहुंचते ही उसका पीछा करना शुरू किया। उसके पास पहले एक युक्क बाइक से आया और उसे सैंपल के रूप में 4 ग्राम एमडी का क्वालिटी दिखाई। दोनों ने आपस में बात कर डील फाइनल की। नरेश ने 60 ग्राम एमडी की डिमांड की। सैंपल चैक कराने आया युवक वापस गया। थोड़ी देर बाद एक कार में उस युवक सहित 3 जने आए और नरेश को 60 ग्राम एमडी दी। तीनों ने नरेश को डिलीवरी दी। इसका भुगतान ऑनलाइन करता, उससे पहले ही एएनटीएफ और सांचौर पुलिस ने चारों को दबोच लिया। 3 घंटे लगातार पीछा कर दोनों ही टीमों ने 64 ग्राम एमडी जब्त की। सांचौर क्षेत्र के निवासी प्रकाश, ईश्वरलाल और हनुमानराम को हिरासत में लिया।
0
comment0
Report
LSLaxmi Sharma
Feb 06, 2026 10:47:17
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जिले को मिली दो बड़ी सौगात मंत्री किरोड़ीलाल मीणा और झाबर सिंह खर्रा ने दी सौगात टाउन हॉल का किया लोकार्पण और यूआईटी की पहली आवासीय कॉलोनी भी की लॉन्च साथ ही राजीविका समूह की महिलाओं को दो करोड़ इक्यावन लाख के ऋण की किस्त की जारी कांग्रेस सांसद मुरारीलाल मीणा और विधायक डीडी बैरवा को भी किया गया था आमंत्रित लेकिन दोनों के नहीं पहुंचने पर किरोड़ी ने कहा वो जिले के विकास में नहीं देना चाहते सहयोग वो राजनीति में सेवा के लिए नहीं बल्कि कारोबार के लिए आए है दौसा जिले वासियों को कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा और नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दो बड़ी सौगात दी एक और जहां 12500 वर्ग मीटर में 19 करोड रुपए से अधिक की लागत से बने टाउन हॉल का उद्घाटन कर आमजन के लिए समर्पित किया तो वहीं दूसरी ओर यूआईटी की पहली आवासीय कॉलोनी पंडित दीनदयाल नगर के नाम से लांच की साथ ही इस दौरान 131 राजीविका समूह की महिलाओं को 2 करोड़ 51 लाख रुपए के ऋण के चेक भी वितरित किए गए कार्यक्रम में कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा और विधायक डीडी बैरवा को भी आमंत्रित किया गया था लेकिन दोनों ही नहीं पहुंचे इसको लेकर मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा लगता है कांग्रेसी जिले के विकास में सहयोग देना नहीं चाहते जनता ने इन्हें सेवा करने के लिए चुना था लेकिन यह राजनीतिक आड़ में सिर्फ अपना कारोबार कर रहे हैं एक पहाड़ों को खोखला कर रहा है तो दूसरा भू माफिया के साथ मिलकर जमीनों पर कब्जा कर रहा है वही मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा पूर्व सरकार ने अनियोजित विकास किया जिसके चलते अव्यवस्थाएं हुई अब हमारी सरकार सुनियोजित विकास कर प्रदेश को आगे बढ़ा रही है मंत्री खर्रा ने कहा एक दौर था जब सिकंदर महान और मोहम्मद गोरी को भारत से पराजय होकर जाना पड़ा लेकिन मीरजाफर और जयचंद जैसे लोगों ने विदेशी आक्रांताओं को जीत का मार्ग प्रस्तुत किया था । बाइट झाबर सिंह खर्रा नगरीय विकास मंत्री राजस्थान सरकार
0
comment0
Report
APASHISH PRAKASH RAJA
Feb 06, 2026 10:46:03
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल के सरकारी अस्पताल से नवजात बच्चे को मृत बता कर ले गई मामी, पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने नवजात को साढ़े तीन माह बाद किया जिन्दा बरामद, स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प gढ़वा जिले के रंका से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जन्म के बाद नवजात बच्चे को दूसरे को दे दिए जाने का मामला उजागर हुआ है। मामला सामने आते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवजात बच्चे को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है। रंका डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि रंका थाना क्षेत्र के भलुआनी गांव की रहने वाली बसंती देवी ने थाना में आवेदन देकर अपने नवजात बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई थी। महिला ने बताया कि 27 अक्टूबर 2025 को वह अपनी मामी मंदोदरी देवी के साथ प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। प्रसव के बाद मामी ने अस्पताल में ही अपनी बेटी को नवजात को सौंप दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शाहपुर, चैनपुर स्थित रिश्तेदार के घर पर छापेमारी कर बच्चे को सकुशल बरामद किया और उसे उसकी मां बसंती देवी को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। गौरत है कि थानांतर्गत भलुआनी गांव निवासी झरी राम की पत्नी रीता देवी ने थाना में आवेदन देकर बच्चा बेचने का आरोप लगाई थी उसने आवेदन में कहा है कि 27 अक्टूबर 2025 को देवेंद्र राम पत्नी गोतनी बसंती देवी को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उसने बेटे को जन्म दिया था। इसके कुछ देर बाद बच्चे को मृत बता शव भी नहीं दिया गया। उसके बाद परिवार के सभी सदस्य उदास मन से वापस घर चले गए थे उसके बाद पीड़िता के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसका उजागर साढ़े तीन माह बाद हुआ।
0
comment0
Report
RIRamawatar Isran
Feb 06, 2026 10:45:28
Jaipur, Rajasthan:सीएमएचओ डॉ. ओ.पी. सामर का सीएचसी नमाना में औचक निरीक्षण, आशा-एएनएम की बैठक लेकर मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण व मौसमी रोगों की गहन समीक्षा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नमाना का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तार से जाँच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, वार्ड, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, साफ-सफाई व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता तथा रिकॉर्ड संधारण की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण उपरांत सीएमएचओ डॉ. सामर ने सीएचसी नमाना परिसर में आशा एवं एएनएम की विस्तृत बैठक आयोजित कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में एएनसी, संस्थागत डिलीवरी, नियमित टीकाकरण, एमआर-15 इंडिकेटर्स, प्रगति रिपोर्ट, पेंटा एवं बीसीजी गैप की स्थिति पर बिंदुवार चर्चा की गई।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 06, 2026 10:45:12
Chittorgarh, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - एंकर – चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में विश्व कुष्ठ दिवस पखवाड़े के अवसर पर स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों की जागरूकता रैली आयोजित की गई। कार्यक्रम में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार शर्मा ने जागरूकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि यह वाहन गांव-गांव जाकर कुष्ठ रोग के लक्षणों, समय पर उपचार और रोकथाम की जानकारी देगा। इस दौरान ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अधिकारी हेमन्त जोशी, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर मेवा लाल और संतोष छिपा मौजूद रहे। अधिकारियों ने एएनएम, सीएचओ और आशा कार्यकर्ताओं को कुष्ठ रोग सर्वेक्षण और जनजागरूकता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 10:41:15
Orai, Uttar Pradesh:जालौन में महिला की हत्या का मामला, पुलिस ने 48 घंटे में किया आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का कबूलनामा, नशे की हालत में दुराचार का किया था प्रयास रिपोर्ट- अखिलेश सिंह प्लेस-जालौन यूपी डेट-06-02-2026 एंकर जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरकौती में एक 55 वर्षीय महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 48 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पीड़िता का ही पड़ोसी बताया जा रहा है। बता दें कि, जालौन कोतवाली क्षेत्र के निवासी पवन कुमार पुत्र राज कुमार बरार ने एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी चाची कमला देवी पत्नी मुन्ना लाल की किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या कर दी गई है। इस शिकायत के आधार पर कोतवाली जालौन पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया
0
comment0
Report
Feb 06, 2026 10:40:43
Hapur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में हापुड़ पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। इस शानदार उपलब्धि में महिला थाने की प्रभारी और 'लेडी सिंघम' के नाम से चर्चित अरुणा राय की अहम भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अरुणा राय के बेहतरीन नेतृत्व और शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की सराहना करते हुए उन्हें नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। थाना प्रभारी के साथ-साथ पुलिस विभाग के चार अन्य कर्मियों को भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए पुरस्कृत किया गया है, जिससे विभाग के मनोबल में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। ​जनता के बीच अपनी मज़बूत पकड़ और संवेदनशीलता के लिए जानी जाने वाली अरुणा राय न केवल प्रशासनिक कार्यों में अव्वल हैं, बल्कि छात्राओं और युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत भी बन गई हैं। सोशल मीडिया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता ने पुलिस की छवि को जनता के बीच मित्रवत बनाया है। एसपी ने स्पष्ट किया कि पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का शत-प्रतिशत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही हापुड़ पुलिस की प्राथमिकता है। इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि नेतृत्व मज़बूत हो और टीम समर्पित, तो तकनीक के माध्यम से न्याय को आम आदमी की दहलीज तक आसानी से पहुँचाया जा सकता है।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top