Back
गाजीपुर में गवाह पर जानलेवा हमला, एक बदमाश गिरफ्तार, दबिश जारी
ATALOK TRIPATHI
Oct 10, 2025 10:11:35
Gazipur, Dhaka Division
गाजीपुर
पत्रकार हत्या कांड के मुख्य गवाह भाई पर जानलेवा हमला, एक बदमाश गिरफ्तार。
गाजीपुर करंडा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े तड़तड़ाई गोलियां, गवाह को गोली मारने आए थे दो बाइक से चार बदमाश。
राजेश मिश्र हत्याकांड में गवाह अमितेश मिश्र पर हमला, बाल बाल बचे अमितेश, गनर और अमितेश ने की जवाबी फायरिंग。
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने की घटना की पुष्टि, बोले एफआईआर दर्ज, एक बदमाश गोली से घायल, ग्रामीणों ने दबोचा, पुलिस बदमाशों के लिए दे रही है दबिश。
ब्राम्हणपुरा गांव में समाजसेवी अमितेश मिश्रा पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में अमितेश मिश्रा बाल-बाल बच गए, जबकि उनके गनर और अन्य लोगों ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया。
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र ने घटना की पुष्टि की और बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक बदमाश पुलिस हिरासत में है और अन्य बदमाशों के नाम से शिकायत मिली है, जिनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी。
पीड़ित अमितेश मिश्रा ने बताया कि 2017 में उनके बड़े भाई की हत्या हुई थी, और उन्हें गवाही देनी है। बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला किया, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। अमितेश मिश्रा ने बदमाशों की गिरफ्तारी और बुलडोजर कार्यवाही की मांग की है। फिलहाल इस पूरे मामले में पीड़ित के बयान और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, पुलिस पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जल्द ही अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPramod Kumar Gour
FollowOct 10, 2025 15:17:443
Report
JSJitendra Soni
FollowOct 10, 2025 15:17:330
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowOct 10, 2025 15:17:080
Report
0
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 10, 2025 15:16:150
Report
PKPrashant Kumar
FollowOct 10, 2025 15:16:020
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
FollowOct 10, 2025 15:15:430
Report
TSTripurari Sharan
FollowOct 10, 2025 15:15:320
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowOct 10, 2025 15:15:170
Report
0
Report
0
Report
4
Report
ANAnil Nagar1
FollowOct 10, 2025 15:08:090
Report
UCUmesh Chouhan
FollowOct 10, 2025 15:07:590
Report
DSDM Seshagiri
FollowOct 10, 2025 15:07:440
Report