500004
तिरुपति जिले में एल्युमिनियम फैैक्टरी में भीषण आग, दो बॉयलर फटने से 5 घायल
Hyderabad, Telangana:Tirupati District (AP): A massive fire accident occurred at an aluminium factory. The incident took place at CMR Aluminium Factory near Chintalapalem Tollgate in Yerpedu mandal. The fire broke out on a large scale after two boilers in the factory exploded. Reports suggest that five workers sustained injuries. Firefighters are trying to bring the blaze under control with two fire engines. Workers fled the scene in panic.0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सौपुरी के प्राथमिक स्कूल में शिक्षक की दिनदहाड़े हत्या, प्रॉपर्टी विवाद चर्चा
Moradabad, Uttar Pradesh:नजीबाबाद थाने क्षेत्र के सौपुरी गांव में मंगलवार को प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दिनदहाड़े शिक्षक को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम राहतपुर निवासी मोहम्मद नौशाद के रूप में हुई है, जो सौपुरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। बताया गया कि स्कूल की छुट्टी होने के बाद नौशाद घर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे आरोपी युवक गौरव ने उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन देहरादून ले जाते समय दोपहर करीब 2 बजे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी गौरव ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद बताया जा रहा है। दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।0
0
Report
सिंगरौली के नर्सिंग कॉलेज मान्यता विवाद: फीस वापस नहीं मिलने से पढ़ाई खतरे में
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में नर्सिंग कॉलेज की मान्यता का विवाद गरमाया। फीस वापसी की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे दो दर्जन से ज्यादा छात्र। छात्र बोले—पहले ही जमा कर चुके हैं 65 हजार रुपये की फीस। दूसरे कॉलेज में ट्रांसफर हुआ, अब वहां भी फीस जमा करने का दबाव। गरीब परिवारों से आने वाले छात्रों के सामने दोबारा फीस भरने का संकट। छात्राओं का आरोप—कॉलेज 65 हजार में से सिर्फ 25% फीस लौटाने की बात कह रहा। 75% फीस काटने की बात से छात्रों में नाराजगी। छात्र बोले—फीस वापस नहीं मिली तो अटक जाएगी आगे की पढ़ाई। पहले भी कलेक्टर से लगा चुके हैं गुहार, अब फिर मिला जांच का आश्वासन। मान्यता विवाद के बीच नर्सिंग छात्रों के भविष्य पर बड़ा सवाल।0
0
Report
बहराइच में तेंदुआ पिंजरे में कैद, ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के नयापुरवा में पिछले कई दिनों से दहशत का सबब बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद स्थानीय निवासियों और किसानों ने चैन की सांस ली है। आपको बता दें कि कतर्नियाघाट क्षेत्र में अब तक एक दर्जन से अधिक तेंदुए वन विभाग के पिंजरों में कैद किए जा चुके हैं। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि लगातार तेंदुए की आमद आबादी वाले क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है। कोई जनहानि न हो इसको लेकर लगातार कांबिंग की जा रही है। साथ ही जहां भी तेंदुए की गतिविधियों को देखा जाता है वहां पिंजरा लगाया जा रहा है। पकड़े गए तेंदुए को लेकर उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। मिहींपुरवा क्षेत्र के सिंचाई कॉलोनी, ईदगाह रोड और आस-पास के रिहायशी इलाकों में तेंदुए की लगातार आवाजाही देखी जा रही थी। तेंदुए की आमद से ग्रामीण रात के समय घरों से बाहर निकलने में भी खौफजदा थे और किसान खेतों की ओर जाने से कतरा रहे थे। स्थानीय लोगों की शिकायत और लगातार मिल रही सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग की टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी थी। टीम ने नयापुरवा में पिंजरा लगाया था जिसमें देर रात तेंदुआ शिकार की तलाश में पिंजरे के करीब पहुंचा और उसमें बंधी बकरी के शिकार के लालच में पिंजरे में घुसते ही कैद हो गया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना पर पहुंची वन महकमें की टीम ने ग्रामीणों की भीड़ को नियंत्रित किया और तेंदुए को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया। पकड़े गए तेंदुए का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उसे जंगल के घने क्षेत्र में छोड़ने की विधिक कार्रवाई पूरी की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
पूर्व सीएम और डिप्टी सीएम में हाईवोल्टेज बहस, प्रधानमंत्री आवास पर घेराबंदी
Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच हाईवोल्टेज बहस. प्रेस क्लब में दोनों नेता आमने-सामने. सियासत के केंद्र में प्रधानमंत्री आवास0
0
Report
बूंदी: अस्पताल निरीक्षण में स्वच्छता पर एडीएम का कड़ा रुख, पीएमओ को नोटिस
Jaipur, Rajasthan:अतिरिक्त जिला कलेक्टर एचडी सिंह ने मंगलवार को जिला अस्पताल पहुंचकर साफ-सफाई सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया。 एडीएम के अचानक अस्पताल पहुंचने से कार्मिकों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में जगह-जगह गंदगी मिलने मिली । उन्होंने पीएमओ को अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के सख्त निर्देश दिए। एडीएम ने गंदगी से संबंधित फोटो के प्रिंट निकलवाकर पीएमओ को लिखित में भेजने और उनकी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
गुरुग्राम हिट एंड रन: दूसरी गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी के साथ अन्य आरोपी गिरफ्तार
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में दूसरी गिरफ्तारी. एक और आरोपी को गुरुग्राम पुलिस ने किया गिरफ्तार. मुख्य आरोपी कल्याण बैसला के साथ गाड़ी में मौजूद था आरोपी. वारदात के समय आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला से साथ कार में था मौजूद. दूसरे आरोपी की पहचान 34 वर्षीय लवनिश निवासी न्यू कॉलोनी, पलवल के रूप में हुई. गुरुग्राम पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से कर रही पूछताछ.0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर: अवैध मादक पदार्थ के तस्कर गिरफ्तार, 218 ग्राम स्मैक बरामद
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग पुलिस का अवैध मादक बेचने वालों पर शिकंजा, 218 ग्राम अवैध मादक पदार्थ किया बरामद, अंतरराज्य तस्कर से 1 करोड़ की स्मेक बरामद, पुलिस ने तस्कर अहसान राणा को किया गिरफ्तार, हरियाणा, यूपी व युके सहित कई जिलों में केस, मुजफ्फरनगर की बुढाना पुलिस ने किया खुलासा。0
0
Report
पटना के प्रदर्शन में CRPF की AK-47 तैनाती, सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल
Patna, Bihar:छात्रों के आंदोलनों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा घातक हथियारों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के कड़े दिशा-निर्देश जारी होने के बावजूद आज पटना में छात्रो के प्रदर्शन को रोकने पहुँचि सीआरपीएफ की टीम AK 47 जैसे घातक हथियार लेकर पटना के जेपी गोलंबर पहुँचि थी . आप इन तस्वीरों को देखिये कि हरेक CRPF जवानो के कंधे में AK 47 और SLR जैसे ऑटोमेटिक राइफल्स मौजूद हैं . बिहार के सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा AK-47 से हवा में फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद भारी बवाल हुआ था. इसके बाद बिहार के DGP ने कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण की सामान्य स्थितियों में पुलिसकर्मियों द्वारा स्वचालित और असॉल्ट हथियारों को ले जाने और उनके इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध लगा दिया था. इतना ही नहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों पर रैपिड एक्शन फोर्स द्वारा पैलेट गन चलाए जाने के गंभीर आरोप के बाद RAF की महानिरीक्षक सीमा धुड़िया ने सख्त निर्देश जारी किया था कि प्रदर्शन रोकने जाने वाले जवानों को अगले आदेश तक प्रोजेक्टाइल एक्शन गन, एंटी-रॉयट गन, इलेक्ट्रिक शॉक वेपन और इलेक्ट्रिक शील्ड न तो जारी किए जाएंगे और न ही इनका इस्तेमाल किया जाएगा. पारा मिलिटरी फ़ोर्स को यह हिदायत दी गई थी कि वे केवल दंगा-रोधी मानक संचालन प्रक्रिया और 'सेंसिटिव पुलिसिंग' के नियमों का ही पालन कर सकेंगे . बावजूद पटना में कंधे पर AK 47 टांग कर CRPF के जवान पहुँचे थे और प्रदर्शन रोकने के लिए सुरक्षा में तैनात थे .0
0
Report
कोटा के नयापुरा में ऑटो चालक की हत्या, इलाके में हलचल
Kota, Rajasthan:कोटा से बड़ी खबर - नयापुरा इलाके में मर्डर कोटा नयापुरा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, वारदात से इलाके में मचा हड़कंप, मुजाहिद हुसैन की हत्या की सूचना, युवक के ऑटो चालक होने की बात सामने आई। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक MBS अस्पताल के ऑटो स्टैंड पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। हत्या के आरोपी के भी ऑटो चालक होने की जानकारी सामने आई है। वारदात की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या के कारण और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच जारी।0
0
Report
Advertisement
वीरेंद्र बेसोया के बेटे ऋषभ ने सरेंडर किया; कोर्ट-कस्टडी और गिरफ्तारी की पुष्टि
New Delhi, Delhi:इंटरनेशनल ड्रग्स तस्कर वीरेंद्र बेसोया के बेटे ऋषभ बेसोया ने किया सरेंडर... UAE से वापस भारत आकर इन्वेस्टीगेशन जॉइन करना चाहता था ऋषभ... दिल्ली हाइकोर्ट ने ऋषभ को लेकर जारी किए गए रेड कॉर्नर नोटिस और लुक आउट सर्कुलर को किया था सस्पेंड... एयरपोर्ट पहुंचते ही स्पेशल सेल ने ऋषभ को किया गिरफ्तार... हज़ारो करोड़ की ड्रग्स बरामदगी केस में ऋषभ को भी बनाया गया था आरोपी... पिछले कई सालों से UK मे रहकर कर रहा नामी यूनिवर्सिटी से कर रहा था कानून की पढ़ाई... ऋषभ को कोर्ट में पेश कर स्पेशल सेल ने ली 7 दिन की पुलिस कस्टडी...0
0
Report
कटनी में दो चाकूबाजी घटनाओं से बढ़ी सुरक्षा चिंता: 2 युवक गंभीर
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में चाकूबाजी: दो अलग-अलग इलाकों में चाकूबाज़ी, दो युवक गंभीर रूप से घायल. एंकर: कटनी जिले में चाकूबाज़ी की घटनाओं ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में देर रात चाकू से हमले की वारदात सामने आईं. दोनों घटनाओं में युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. वीओ: पहला मामला कुठला थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की चार नंबर गली से सामने आया, जहां ससुराल गए युवक विकास निषाद पर कुछ अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है. वहीं दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक के पास हुई. यहां तीन युवकों द्वारा एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है. हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया मामले में एडिशनल एसपी कमल मौर्य ने बताया कि दोनों घटनाओं में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है. आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं. बाइट कमल मौर्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक0
0
Report
बिलासपुर में त्योहार से पहले पुलिस ने 100 बदमाशों को चेतावनी दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस ने गुंडे-बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शहर की कानून व्यवस्था और त्योहारों में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस ने करीब 100 चिन्हित गुंडे-बदमाशों को पुलिस लाइन बुलाकर सख्त समझाइश दी। पुलिस ने दो टूक कहा है कि त्योहार के दौरान हुड़दंग या अपराध किया तो खैर नहीं होगी। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बिलासपुर पुलिस एक्शन मोड में नजर आ रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों के चिन्हित गुंडे-बदमाशों को पुलिस लाइन बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी की क्लास लेते हुए आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने साफ कहा कि विवाद, मारपीट, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों को अपराध से दूर रहने की चेतावनी दी। समझाइश के दौरान कुछ बदमाशों ने पुलिस अधिकारियों के सामने कान पकड़कर दोबारा अपराध नहीं करने का वादा भी किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह चेतावनी आखिरी मौका है। समझाइश के बावजूद अगर कोई व्यक्ति अपराध या उपद्रव में शामिल पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जाएगी और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
डबरा में 20 साल बाद दोस्त ने चोरी की योजना बनाकर सात लोगों को बीमार कर दिया
Morena, Madhya Pradesh:आपराधिक मानसिकता के लोग अब नए नए तरीके से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हैं। ऐसा ही एक मामला डबरा में देखने को मिला जहां जेल रोड काली माता मंदिर के पास निवास करने वाली उर्मिला बघेल की बचपन की दोस्त भानमति चौहान 20 साल बाद चोरी के इरादे से अपनी ही महिला दोस्त उर्मिला के घर आई दो दिन तक रहने के बाद उसने कुछ ऐसा प्लान किया कि घर के 7 लोग बीमार हो गए वहीं 3 बच्चे अभी भी गंभीर होने के कारण अस्पताल में भर्ती है। जानकारी के अनुसार उर्मिला और भानुमति की दोस्ती उनके मायके उटीला में 20 साल पहले हुई थी दोनों शादी के बाद अपने अपने ससुराल चली गई लेकिन जब 20 साल बाद मुलाकात हुई भानुमति ने उर्मिला को अपनी बातों के जाल में फसाया और बताया कि उसका पति मर चुका है जिसके बाद वह परेशान है और दर दर भटकती फिर रही है।इसी दौरान दोनों बचपन के पुराने दिनों को याद किया ओर शाम होते ही भानमती चली गई फिर एक दिन बाद शाम को भानमती लौटकर आई साथ में कोल्ड्रिंक ओर लड्डू लाई और फिर कोल्ड्रिंक ओर लड्डू घर ओर किराएदारों को नशीला पदार्थ मिलाकर 7 लोगो को खिलाए जिसके बाद सभी बेहोश होकर सो गए और चोरी का सिल शिला शुरू हुआ चोरी के इरादे से आई महिला ने पेरो की पायल सहित सभी के गहने उतारने शुरू कर दिए इतने में ही एक बड़ी बेटी जग गई जिसने न तो कोलड्रिंक पी और न ही लड्डू खाए थे उसने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद चोरी करने के इरादे से आई महिला को पकड़ा लिया गया फिलहाल महिला को देहात थाना पुलिस ने हिरासत में लिया है। ओर पूछताछ शुरू की है वही अभी भी घर ओर किराएदारों के तीन बच्चों की हालत गंभीर है जिन्हें उल्टी दस्त की समस्या होने पर सिविल अस्पताल में इलाज जारी है। *नशे के बाद इनकी बिगड़ी तबीयत..* उर्मिला 33 जितेंद्र 25 भावना 23 मोनिका 6 साल वंशिका 4 साल राहुल 19 अभिकेश 18 बाइट- जितेंद्र पीड़ित बाइट- मिर्ज़ा आशिफ बेग- देहात थाना प्रभारी0
0
Report
बिछिया पुलिस ने मवेशियों के अवैध परिवहन पर नाइट ऑपरेशन कर 22 पशु बरामद
Mandla, Madhya Pradesh:मवेशियों के अवैध परिवहन पर बिछिया पुलिस का नाइट ऑपरेशन\n\nमण्डला - बिछिया पुलिस ने रात के अंधेरे में मवेशियों के अवैध और क्रूरतापूर्वक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन वाहनों से 22 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने कार्रवाई में तीनों वाहनों समेत कुल 32 लाख 95 हजार रुपये का मशरूखा जब्त किया है। मामले में जबलपुर निवासी छह आरोपियों के खिलाफ तीन अलग-अलग अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए सभी 22 मवेशियों को सुरक्षित कांजीहाउस बिछिया में रखवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, मध्यप्रदेश कृषक पशु परिरक्षण अधिनय और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। बिछिया पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अवैध या क्रूरतापूर्वक मवेशी परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
खंडवा में किसानों ने कलेक्टर नहीं मिलने पर ज्ञापन कुत्ते को सौंपा
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में किसानों का अनोखा विरोध... कलेक्टर नहीं मिले तो कुत्ते को सौंपा ज्ञापन... सिटी मजिस्ट्रेट के सामने किसानों ने जताया विरोध... खंडवा में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी के नेतृत्व में किसानों ने प्रशासन के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे किसान कलेक्टर को ही ज्ञापन देने पर अड़े रहे। काफी देर इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर किसानों से मिलने नहीं पहुंचे तो किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर किसानों के बीच पहुंचे और ज्ञापन लेने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी बात पर अड़े रहे। इसके बाद किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अपना ज्ञापन एक कुत्ते को सौंपकर विरोध दर्ज कराया। काफी देर तक इंतजार के बाद भी जब कलेक्टर किसानों के बीच नहीं पहुंचे तो किसानों की नाराजगी बढ़ गई। किसानों ने साफ कर दिया कि वे किसी अन्य अधिकारी को ज्ञापन नहीं देंगे। मामला बढ़ता देख सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर किसानों के बीच पहुंचे और उनसे चर्चा कर ज्ञापन लेने का प्रयास किया। लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके बाद किसानों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। किसानों ने सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अपना ज्ञापन एक कुत्ते को सौंप दिया। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार कक्का जी ने कहा कि किसानों को अपनी समस्याओं को लेकर बार-बार कलेक्टर कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यदि प्रशासन के अधिकारियों के पास किसानों की समस्याएं सुनने का समय नहीं है तो आने वाले दिनों में ऐसे अधिकारियों के खिलाफ भी मोर्चा खोला जाएगा। बाइट — शिवकुमार शर्मा (कक्का जी) अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ。 किसानों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगों पर जल्द सुनवाई और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल किसानों के इस अनोखे विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
Advertisement
