icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
344706
Pinewz Z MediaPinewz Z MediaFollow24 Mar 2026, 02:35 pm

एसडीओ सेड़वा ने एक दिन में एक दर्ज़न रास्तों सहित अब तक 260 से अधिक चालू रास्तों की किस्म परिवर्तन

Serwa, Rajasthan:एसडीओ सेड़वा ने एक दिन में एक दर्ज़न रास्तों सहित अब तक 260 से अधिक चालू रास्तों की किस्म परिवर्तन कर अभिलेख नक़्शें में अंकन के हो चुके हैं आदेश उपखंड अधिकारी सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने राजस्व ग्राम ओगाला ,सगरवाव और महादेव नगर में राजकीय भूमि पर वर्षों से चालू एक दर्जन स्थाई रास्तों का आवंटन कर राजस्व अभिलेख में दर्ज करने के आदेश दिए। एसडीओ ने बताया कि ग्रामीणों की मांग पर पिछले 20 सालों से सिवाय चक,ग़ैर मुमकिन सहित प्रतिबंधित वर्गों को छोड़कर राजकीय भूमियों में से गुज़र रहे स्थाई रास्तों को सरकार के निर्देशानुसार राजस्व अभिलेख और नक्शों में दर्ज किया जाता है।उन्होंने बताया कि ग्राम ओगाला के सरकारी खसरा नंबर 665/408, सगरवाव के 185/4 ,महादेव नगर के 936/79, 935/81,940/77 और 155 में से गुज़र रहे चालू स्थाई एक दर्ज़न रास्तों का आवंटन किया गया ।राज्य सरकार द्वारा आम जनता की रास्तों की समस्याओं को देखते सरकारी और खातेदारी भूमियों में से स्थाई रूप से बारहमासी चालू रास्तों की मौके और अभिलेख से जांच कर किस्म ग़ैर मुमकिन रास्ता दर्ज करने के निर्देश दिए हैं ।उन्होंने बताया कि गोचर और चारागाह किस्म की भूमियों पर चल रहे स्थाई रास्तों में प्रयुक्त भूमि की क्षतिपूर्ति के बाद जिला कलक्टर स्तर से स्वीकृति जरूरी होती है ।इसके बाद राजस्थान भू राजस्व नियम 1957 के नियम 60 (एच) के अनुसार राजस्व अभिलेख और नक्शों में अंकन करने के लिए उपखण्ड अधिकारी सक्षम है। राजस्व अभिलेख में सरकारी आम रास्ता दर्ज़ होने से पक्की सड़क बन जाती है और आवागमन सुलभ होता है। सेड़वा एसडीओ विश्नोई ने गत 18 माह में ऐसे 260 रास्तों का अब तक आवंटन कर उन्हें राजस्व अभिलेख में दर्ज़ करने के आदेश किए हैं, जो कि प्रदेश में एक रिकॉर्ड है । एसडीओ विश्नोई ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने खातेदारी में से राजकीय समर्पित भूमि को ग़ैर मुमकिन रास्ते के रूप में राजस्व अभिलेख में दर्ज़ करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं ।उन्होंने अधीनस्थ राजस्व कार्मिकों को ऐसे रास्तों का मौक़ा और अभिलेख से जांच कर क़िस्म परिवर्तन करने के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए ।
0
0
Report
Pinewz
344706
Pinewz Z MediaPinewz Z MediaFollow22 Mar 2026, 02:46 pm

बाड़मेर पुलिस अधीक्षक पहुंचे सेड़वा

Serwa, Rajasthan:बाड़मेर: एसपी चूनाराम जाट का सेड़वा थाने का दौरा, व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बाड़मेर जिले के पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने सेड़वा थाने का दौरा कर थाना स्तर पर व्यवस्थाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित सेड़वा थाने में एसपी चूनाराम जाट ने पहुंचकर थाना परिसर का निरीक्षण किया और विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान थाना अधिकारी प्रभु राम ने गुलदस्ता भेंट कर एसपी का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने रिकॉर्ड संधारण, लंबित मामलों और पुलिस व्यवस्था की समीक्षा की। बॉर्डर क्षेत्र होने के कारण एसपी ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाका होने से गश्त, निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के भी निर्देश दिए
0
0
Report
Pinewz
344706
Pinewz Z MediaPinewz Z MediaFollow27 Feb 2026, 04:45 am

राजकीय प्राथमिक विद्यालय दलाणियों की ढाणी में बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ विदाई समारोह

Alisaron Ki Basti, Rajasthan:राजकीय प्राथमिक विद्यालय दलाणियों की ढाणी में बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ विदाई समारोह, वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह उपखंड सेडवा के सारला ग्राम पंचायत में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय दलाणियों की ढाणी में बुधवार को कक्षा-5 के छात्रों का विदाई समारोह, वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह उत्सव के रूप मनाया गया जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुषों व अभिभावकों ने भाग लिया कार्यक्रम में विधालयी छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को और खुशनुमा बना दिया । मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करने पधारे प्रकाशचंद बिश्नोई सीबीईईओ सेडवा ने छात्रों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जब भी यहां आता हूं तो यह देखकर बड़ी खुशी होती है कि इस विद्यालय के अभिभावक शिक्षा के प्रति इतने जागरूक है । और यहां शिक्षा का बड़ा अच्छा माहौल है । सीबीईईओ साहब ने छात्रों को प्रेरणा दायक कहानियां सुना कर मोटिवेट किया और कहा कि यदि हम हिलमिल कर संगठित रहे तो बड़ी से बड़ी बाधा को भी आसानी से पार कर सकते है , उन्होंने शिक्षा को ही हर मर्ज की दवा करार दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मोहनलाल सेंवर सरपंच सारला ने 20 हजार रुपये की एक आलमारी विधालय में भेंट की तथा साउंड सिस्टम के लिए 15 हजार रुपए का नगद आर्थिक सहयोग करने की घोषणा करते है हुए मंच को संबोधित किया और कहा कि विद्यालय के भौतिक संसाधनों के विकास में मेरी तरफ से कोई कौर-कसर नहीं छोडी जाएगी तथा बहुत जल्द 8 लाख रुपये की लागत से एक हॉल निर्माण का कार्य विद्यालय में चालू कर दिया जाएगा ।‌ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्याम सारण ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि सभी ग्रामीणों को बराबर विद्यालय में सहयोग की भावना रखनी चाहिए , सारण ने विद्यालय को उन्नति और ज्ञान का सबसे बड़ा मंदिर बताया । और विद्यालय के एक गरीब प्रतिभावान छात्र नरेंद्र मेघवाल की पढ़ाई का जिम्मा उठाते हुए कहा कि इस बालक को बाड़मेर हॉस्टल में रखकर नवोदय विद्यालय की तैयारी हेतु जो भी खर्चा होगा वो मैं खुद वहन करूगां। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अनंतराम बिश्नोई के पिता श्री रामनारायण विश्नोई भी मौजूद रहे उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में शैक्षिक स्तर , वातावरण और छात्र संख्या बहुत अच्छी है जिसे देखते हुए हम इस विद्यालय को कक्षा आठ तक कर्मोंन्नत करवाने का पूरा प्रयास करेंगे । कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रुपेश परेवा भी भीलवाड़ा से बच्चों को आशीर्वाद देने पहुंचे । जिसे देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और अपने प्रिय शिक्षक को जिंदाबाद के नारों के साथ मंच तक लेकर आएं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक बांकाराम सेंवर, गेनाराम सेंवर , तिलोकाराम सुथार उपसरपंच सारला,एसएमसी अध्यक्ष रुपाराम सेंवर , हेमाराम सेंवर, पुनमाराम सेंवर,बुरहान खान,हमीराराम मेघवाल, चेनाराम भील, केसाराम प्रजापत, चुन्नीलाल सुथार,भारताराम सारण वीरतेजा पब्लिक स्कूल, रामजीराम भील, पुरुषोत्तम बेनीवाल एसएमसी सदस्य रूपाराम गुलाणी,तिलोकाराम बांकाणी, गंगाराम सुथार, अभिभावक केसाराम सेंवर , आनंद बेनीवाल , रवि सुथार देराजराम सेंवर, प्रधानाध्यापिका पेम्पो चौधरी, अध्यापक हिमथाराम सेंवर और हरकेश मीणा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
301024
Pinewz Z MediaPinewz Z MediaFollow23 Feb 2026, 03:24 pm

बानसूर के विधायक देवी सिंह शेखावत ने आज विधानसभा में बोलते हुए सामान्य वर्ग ओर सैनी समाज के आरक्षण

Kolahera, Rajasthan:बानसूर के विधायक श्री देवी सिंह शेखावत ने आज विधानसभा में बोलते हुए सामान्य वर्ग और सैनी समाज के आरक्षण और महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड का मुद्दा उठाया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि पिछले पंचायत चुनावों में प्रदेश में कुल 352 पंचायत समितियों में से 32 पंचायत समिति ऐसी है जिनमें एक भी पंचायत समिति सदस्य सामान्य वर्ग का नहीं है। वही 50 पंचायत समितियों में केवल एक ही सामान्य वर्ग का पंचायत समिति सदस्य है। उन्होंने मांग की है कि सामाजिक संतुलन को लेकर सभी राजनीतिक दलों से आर्थिक पिछड़े वर्ग को पंचायत और निकाय चुनावों में अन्य वर्गों की तरह आरक्षण का अनुपात तय किया जाए। लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब समाज का हर वर्ग निर्णय की प्रक्रिया में भागीदार बने। यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस नीति बनाई जाए। इस दौरान उन्होंने सैनी समाज की मांगों को लेकर भी सदन में मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ओबीसी में आरक्षित सैनी समाज को आबादी के अनुपात में नौकरी और अन्य सुविधाओं में संपूर्ण लाभ दिया जाए। महात्मा ज्योतिबा फुले बोर्ड को देवनारायण बोर्ड की तर्ज पर वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार दिए जाए। आंदोलन के दौरान युवाओं पर दर्ज मुकदमे शीघ्र वापिस लिए जाए और फुले दंपति को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।
0
0
Report
Pinewz
344706
Pinewz Z MediaPinewz Z MediaFollow5 Feb 2026, 05:17 pm

मैं राजस्थान की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि राज्य के कल्पवृक्ष 'खेजड़ी' को बचाने के लिए

Serwa, Rajasthan:राजस्थान विधानसभा में आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा ​मैं राजस्थान की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि राज्य के कल्पवृक्ष 'खेजड़ी' को बचाने के लिए हम सख्त कानून लाएंगे।माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ​मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट किया कि अगस्त माह में ही पर्यावरण प्रेमी संतों से मुलाकात के दौरान उन्होंने इस कानून के निर्देश दे दिए थे। प्रक्रिया पूर्ण होते ही इसे इसी बजट सत्र में प्रस्तुत किया जाएगा। ​हमारी सरकार मरुधरा की आस्था और पर्यावरण के प्रतीक 'खेजड़ी' के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top