110027
राजौरी गार्डन के 80 गज तिलक नगर में जलभराव और सीवर जाम से लोग परेशान
New Delhi, Delhi:दिल्ली के राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र के 80 गज तिलक नगर में पानी की किल्लत और सीवर जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। यहां के निवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं और जगह-जगह सीवर जाम हो चुके हैं। सीवर का गंदा पानी घरों के सामने बह रहा है जिससे मच्छर पनप रहे हैं और डेंगू का खतरा बढ़ गया है। जी मीडिया की टीम ने आज इस क्षेत्र का दौरा किया और लोगों ने जनप्रतिनिधियों और विधायक के प्रति आक्रोश व्यक्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
न्यायालय से चर्चित आदित्य सिंह उर्फ रवि हत्याकांड में 14 को आजीवन कारावास की सजा, दो दोषमुक्त
Maharajganj, Uttar Pradesh:रायबरेली के चर्चित आदित्य सिंह उर्फ रवि हत्याकांड में जिला जज की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने मामले में आरोपी सपा नेता आरपी यादव, सोमू ढाबा के संचालक सुरेश यादव और उनके बेटे अर्पित यादव समेत 14 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वहीं, आरोपी आरके यादव और एपी सिंह को साक्ष्य के अभाव में अदालत ने बरी कर दिया। मामला वर्ष 2019 का है, जब छात्र आदित्य सिंह उर्फ रवि की नृशंस हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में रतापुर स्थित सोमू ढाबा के संचालक सुरेश यादव और उनके बेटे समेत कुल 16 लोगों को आरोपी बनाया गया था। लंबे समय तक चली सुनवाई और गवाहों व साक्ष्यों के आधार पर जिला जज की अदालत ने आज 16 आरोपियों में से 14 को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई, जबकि दो आरोपियों को पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर बरी कर दिया। फैसले के बाद आदित्य हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में है। मामले में अदालत के निर्णय को पीड़ित परिवार के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।0
0
Report
शिमला की तेज बारिश में पेड़ गिरकर कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन buri तरह प्रभावित हुआ है। बारिश के बीच शहर में जगह-जगह पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। तारा हॉल के पास अचानक एक पेड़ कार पर जा गिरा। जिस समय यह हादसा हुआ, चालक कार के अंदर ही मौजूद था। गनीमत रही कि चालक को गंभीर चोटें नहीं आईं। हालांकि, हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हल्की चोटें आने के बाद चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है। लोगों को पेड़ों और संवेदनशील स्थानों से दूर रहने के साथ ही गैर-जरूरी यात्राएं टालने की सलाह दी गई है। बारिश का दौर जारी रहने के कारण लोगों से सुरक्षित रहने और मौसम की स्थिति को देखते हुए ही घरों से बाहर निकलने की अपील की गई है。0
0
Report
जगदलपुर स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ शिक्षक के अश्लील कृत्य, आरोपी जेल भेजा गया
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के शासकीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ एक शिक्षक द्वारा अश्लिल हरकत करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की; जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO एक्ट समेत BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया गया और अब आरोपी जेल भेजा जा चुका है। जगदलपुर CSP सुमित कुमार ने बताया कि शिक्षक ने छात्रा को अपने केबिन में बुलाया था, जहां उसके साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी के जांच शुरू की और शिकायत की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी शिक्षक पर POCSO Act की धारा 8 के साथ BNS की धाराओं 75 और 74 के तहत मामला दर्ज किया।इसके बाद आरोपी को विशेष पॉक्सो कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
Advertisement
बैढ़न मामले में अमित तिवारी गिरफ्तार, वीडियो बनाकर खुद को वकील बताने पर जांच जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:हाई कोर्ट ने बैढ़न के मामले में लिया संज्ञान वीडियो बनाने वाला हुआ गिरफ्तार एंकर। सिंगरौली के बैढ़न का रहने वाला अमित तिवारी सोशल मीडिया पर व्यूज पाने के लिए खुद को एक बड़ा वकील बनाते हुए वीडियो बनाता था। दोस्तों के सामने खुद को हाई कोर्ट में बहस करने वाला वकील भी बताने लगा। यही नहीं गांव के लोग उसके वीडियो देखकर इतने प्रभावित होते थे कि एक वीडियो के दौरान गांव के एक बुजुर्ग अपनी बेटी के घरेलू विवाद को लेकर उसके पास पहुंच गया था अमित को हाई कोर्ट में बहस करते हुए देखकर बुजुर ने अपनी बेटी के मामले में काम करने की बात भी की थी। बताया जाता कि हमें सोशल मीडिया के लिए स्क्रिप्ट और पोस्ट भी ए आई की मदद से तैयार करता था यही नहीं सितंबर 2025 में भी एक आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में उत्तर प्रदेश के शक्तिनगर थाने में उसके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था अमित का वीडियो वायरल होने के बाद हाईकोर्ट ने जबलपुर पुलिस को जांच के निर्देश दिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। वीडियो में दिख रहे इस युवक की पहचान सिंगरौली के निवासी अमित तिवारी के रूप में हुई है इसके बाद डायरी सिंगरौली पुलिस को भेजी गई है पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने उसके घर से लैपटॉप सिस्टम और अन्य डिवाइस जप्त कर जांच के लिए भेजें हैं0
0
Report
गुणा विधायक पन्नालाल शाक्य के महिलाओं पर विवादित बयान से भाजपा विधायक पैंची भड़की
Morena, Madhya Pradesh:रामायण से लेकर महाभारत तक महिलाओं के लिए सिर्फ पुरुष मरे, महिलाएं नहीं! — गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का विवादित बयान, मंच पर ही भिड़ीं भाजपा विधायक प्रियंका पैंची बलराम कृषि महोत्सव में गुना विधायक का अजीबोगरीब बयान, महिला विधायक से मंच पर हुई तीखी झड़प गुना। अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गुना के भारतीय जनता पार्टी के गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने एक बार फिर महिलाओं पर विवादित टिप्पणी कर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। जिला प्रशासन द्वारा नानाखेड़ी मंडी प्रांगण में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव-2026 के मंच पर भाषण देते हुए विधायक पन्नालाल शाक्य ने रामायण, महाभारत और इतिहास का हवाला देते हुए पुरुषों के विनाश का कारण महिलाओं को बता डाला। विधायक शाक्य के इस बयान पर मंच पर ही मौजूद चांचौड़ा से भाजपा की महिला विधायक प्रियंका मीना पैंची का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने भरे मंच पर खड़े होकर पन्नालाल शाक्य के बयान को महिलाओं का अपमान बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया, जिसके बाद दोनों विधायकों में तीखी बहस हो गई और मंच पर ही राजनीतिक संग्राम छिड़ गया। रामायण-महाभारत का उदाहरण देकर बोले- लड़ाई में महिलाएं नहीं, पुरुष मारे गए नानाखेड़ी कृषि उपज मंडी में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी वर्चुअली जुड़े हुए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा कि आज वे किसानों, खाद और बिजली के विषय में कोई बात नहीं करेंगे। उन्होंने देश भक्ति गानों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐ वतन तेरे लिए जान दे देंगे जैसे गानों पर रोक लगनी चाहिए, क्योंकि जान इतनी सस्ती नहीं है। हमें तो वतन के लिए जान लेना चाहिए। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने महिलाओं पर विवादित बयान दिया। शाक्य ने कहा कि रामायण काल में रावण को उसके भाई ने बहुत समझाया था कि पराई स्त्री को लाना मौत का सामान है, उसे ससम्मान वापस भेज दो। उस युद्ध में कोई महिला नहीं मरी, सिर्फ आदमी मारे गए। महाभारत का जिक्र करते हुए विधायक बोले कि महाभारत में भी एक पंचाली (द्रौपदी) के चक्कर में एक करोड़ आदमी मारे गए, लेकिन महिलाएं कोई नहीं मरी। इतना ही नहीं, उन्होंने इतिहास का उदाहरण देते हुए कहा कि पृथ्वीराज चौहान ने संयोगिता के चक्कर में कन्नौज से दिल्ली तक अपने 55 सामंत मरवा दिए थे। यह महिलाओं का अपमान है— चांचौड़ा विधायक प्रियंका पैंची ने भरे मंच पर जताया विरोध हमने बहुत किताबें पढ़ी हैं, आप बैठ जाएं — विरोध के बाद भी नहीं रुके शाक्य अपनी ही पार्टी की महिला विधायक द्वारा सरेआम विरोध किए जाने के बावजूद गुना विधायक पन्नालाल शाक्य पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने मंच पर ही प्रियंका पैंची को दो टूक लहजे में जवाब देते हुए कहा कि हमने बहुत सारी किताबें पढ़ी हैं, कहाँ क्या हुआ है हमें सब पता है, आप चुपचाप बैठ जाएं। मंच पर दोनों भाजपा विधायकों के बीच हुई इस तीखी झड़प और नारेबाजी जैसी स्थिति के बाद कार्यक्रम में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और किसानों में हडकंप मच गया। महिलाओं पर दिए गए इस विवादित बयान का वीडियो और खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे जिले की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है।0
0
Report
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाढ़ का खतरा गहराया
Prayagraj, Uttar Pradesh:वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। काशी के सभी 84 घाट जलमग्न हैं। काशी में गंगा का बढ़ता जलस्तर अब सिर्फ घाटों तक सीमित नहीं है... पानी रिहायशी इलाकों तक पहुंच चुका है... बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ के खतरे की घंटी जरूर बजा दी है0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में 23 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर: कई सचिव और कलेक्टर बदले
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में 23 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर. आदिम जाति विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा बनाये गए नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव. आर संगीता को नगरीय प्रशासन विभाग से बगैर प्रभार के मंत्रालय में सचिव बनाया गया. भुवनेश यादव को आदिम जाति विभाग का सचिव बनाया गया. कांकेर कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर को संचालक, नगरीय प्रशासन विभाग बनाया गया भोसकर बिलास संदिपान को नागरिक आपूर्ति निगम में प्रबंध संचालक बनाया गया रणबीर शर्मा को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है जगदीश सोनकर को खाद्य नागरिक आपूर्ति में विशेष सचिव बनाया गया कुंदन कुमार को कांकेर का कलेक्टर बनाया गया अमृत विकास तोपनो को मुंगेली का कलेक्टर बनाया गया जयश्री जैन को सक्ति का कलेक्टर बनाया गया तुलिका प्रजापति को कबीरधाम कलेक्टर बनाया गया गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके को फील्ड से हटाकर सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा को भी फील्ड से हटाकर वन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी का कलेक्टर बनाया गया लीना कोसम को दुर्ग नगर निगम का आयुक्त बनाया गया सौमिल रंजन चौबे को पर्यटन मंडल में प्रबंध संचालक बनाया गया पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य की सेवाएं उनके मूल विभाग वन विभाग में लौटाई गई......0
0
Report
राम मंदिर चंदा चोरी: चंपत राय-अनिल मिश्रा को क्लीन चिट, अजय राय का तंज
Ballia, Uttar Pradesh:राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने पर अजय राय का तंज; वंदे मातरम विवाद पर कहा, आरएसएस के पथ संचलन में वंदे मातरम, तिरंगा अनिवार्य हो. बलिया पहुंचे यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में एसआईटी के अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दिए जाने पर कहा कि यह मैं पहले से कह रहा हूं कि एसआईटी का जो गठन हुआ है उसमें विश्वास पंत चेयरमैन है. प्रयागराज में महाकुंभ में जो भगदड़ हुई थी उसमें यही वो व्यक्ति है जिसने कहा था कि उठो उठो सवेरा हो गया जो सोवत है वो खोवत है. जो जागत है सो पावत है अमृत वर्षा हो रही है. इसके बाद ही भगदड़ शुरू हुई. वही व्यक्ति अगर जांच कर रहा है तो न्याय कहां से मिलेगा. सरकार ने पूरी तरीके से अपने स्वयंसेवको, आरएसएस के लोगों को चंपत राय बंसल, अनिल मिश्रा जैसे लोगों को बचाने का काम किया है. हम सब लोग इनकी लड़ाई लड़ेंगे और इन चोरों को भगवान के मंदिर से भगाएंगे. वही वंदे मातरम को लेकर लगातार कांग्रेस को घेरने वाली भाजपा पर तंज कसते हुए अजय राय ने कहा कि आरएसएस बीजेपी से मैं कहना चाहता हूं कि जो पथ संचलन करते हैं उसमें वंदे मातरम को अनिवार्य करें और तिरंगा लेकर चलें. संघ वाला झंडा रख के तिरंगा लेकर चलो. घर-घर तिरंगा जो घर-घर की बात कर रहे हो उस तिरंगे को लेकर चलो यह देश चाहता है. नितिन नवीन की नई टीम पर तंज कसते हुए कहा कि उसमें शामिल सभी लोग फ्यूज बल्ब हैं।0
0
Report
भीगी कीचड़ से महोबा की बदहाल सड़कों पर छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन सौंपा
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- महोबा में बदहाल पड़ी कीचड़ युक्त कच्ची सड़क से परेशाल जेन अल्फा ने जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन कर जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंप सड़क का निर्माण कराने की माँग की है। बरसात के मौसम में कच्ची सड़क पर होने वाले जलभराव और कीचड़ के चलते स्कूल पहुंचने के दौरान होने वाली परेशानियों और अक्सर स्कूल ड्रेस खराब होने पर शिक्षकों से पड़ने वाली डांट से परेशान छात्र-छात्राओं ने तेज बारिश के दौरान जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर सड़क का निर्माण कराने की माँग की है। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी बच्चों को पीजा पार्टी देकर तीन माह में सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। गुप्ता खोड़ा की बदहाल सड़क की तस्वीर बिलरही गांव स्थित है जहाँ सड़क की बदहाल स्थिति से छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होते ही कच्ची और गड्ढायुक्त सड़क पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो जाता है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार कीचड़ में चलते समय बच्चों की स्कूल ड्रेस खराब हो जाती है, जिसके बाद बच्चों को विद्यालय में शिक्षकों की डांट भी सुननी पड़ती है। अपनी समस्या को लेकर जेन अल्फ़ा आज जिला पंचायत कार्यालय पहुँचे जहाँ छात्र-छात्राओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए बदहाल पड़ी कीचड़ yukt सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। जेन अल्फ़ा की समस्या सुनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष जे पी अनुरागी ने सभी बच्चों को पिज्जा पार्टी देकर तीन माह में सड़क का निर्माण कार्य कराने का आश्वासन दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जिला पंचायत अध्यक्ष के आश्वासन के बाद गुप्ता खोड़ा की बदहाल सड़क की तस्वीर कब तक बदलती है और छात्र-छात्राओं को कीचड़ व जलभराव से राहत मिल पाती है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर: भूमि विवाद शिकायत पर अधिकारियों को योगी ने कड़ा संदेश दिया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने भूमि विवाद से जुड़ी शिकायत पर अधिकारियों को सख्त संदेश दिया.. सीएम का अधिकारियों को साफ मैसेज है, जनता की शिकायत के समाधान में हीलाहवाली मिली तो निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
जमीन के लालच में बुजुर्ग की हत्या, दिल्ली के वकील सहित 4 गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:करोड़ो की जमीन के लालच मे बुजुर्ग का मर्डर 82 साल के बुजुर्ग अनिल कुमार सोती की हत्या दिल्ली के वकील ने सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने वकील की मुंशी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या की साजिश रचने वाला वकील अभी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगी है। आरोपी वकील अनिल सोती के भतीजे गौरव की जमीन की जमीन फरोख्त कराने में शामिल था और उसे भी जमीन बिकने पर मोटा कमीशन मिलने वाला था。 पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह अगस्त की शाम अनिल कुमार सोती (82) की उनके घर में ही नाड़े से गलाघोंट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भांजे आलोक शर्मा ने गौरव सोती, प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र खन्ना, सुनील खन्ना, नावेद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की जांच पड़ताल में निशा उर्फ अंजुम, हिना, अलीमुद्दीन, सुभाष और राजनारायण निवासी इतवारी गंज झांसी के नाम प्रकाश में आए。 बताया कि राजनारायण दिल्ली में रहकर वकालत करता है, जिसके चैंबर में निशा मुंशी/क्लर्क है। मृतक के भतीजे गौरव ने वकील राजनारायण के जरिए अपने हिस्से की 14 बीघा जमीन का सौदा कर दिया था। बिजनौर में नूरपुर रोड स्थित बाग की 28 बीघा जमीन में गौरव और उसके चाचा अनिल कुमार सोती बराबर के हिस्सेदार हैं। गौरव ने अपने हिस्से की जमीन बेचने के लिए प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र खन्ना आदि को एग्रीमेंट कर दिया था। मगर चाचा अनिल कुमार खन्ना के साथ गौरव का कानूनी बंटवारा नहीं हुआ था। ऐसे में गौरव ने वकील राजनारायण के जरिए ही कुर्राबंदी का केस कराया。 उधर कुर्राबंदी में देरी की वजह से गौरव ने वकील राजनारायण से नाराजगी जाहिर की थी। कुर्राबंदी कराने के लिए वकील मोटी रकम ले चुका था। केस किसी और के हवाले करने की बात भी गौरव ने वकील राजनारायण से बोल दी थी। पुलिस ने बताया कि केस के साथ-साथ जमीन की खरीद फरोख्त में दो प्रतिशत कमीशन हाथ से खिसकता देख वकील राजनारायण ने अनिल कुमार सोती की हत्या कराने की साजिश रची। जिसने अपनी महिला मुंशी को हत्या कराने की जिम्मेदारी सौंपी। हालांकि अभी साजिशकर्ता को राजनारायण की गिरफ्तारी होना बाकी है। जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही यह पता लग सकेगा कि कोई अन्य भी साजिश में शामिल है या नहीं।0
0
Report
टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार की गुटबाजी पर हमला, विकास मुद्दे साफ
Jaipur, Rajasthan:नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर भाजपा के आरोपों को खारिज किया। जूली ने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की गुटबाजी या मनमुटाव नहीं है और पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर आलाकमान के निर्देश पर काम कर रहे हैं। जूली ने कहा, "जनता के बीच में जा नहीं पा रहे हैं, उनकी हालत खराब हो चुकी है और इसलिए अनर्गल बयानबाजी शुरू कर रखी है। जो अमित शाह बोल रहे थे, वही भजनलाल जी बोल रहे हैं।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता एक साथ हैं और पार्टी के भीतर किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की गुटबाजी की बात करने से पहले भाजपा को अपने घर में झांकना चाहिए। उन्होंने मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के एसीबी कार्यालय जाने और जांच पर सवाल उठाने का हवाला देते हुए कहा कि अगर सरकार का मंत्री ही एसीबी की जांच पर सवाल उठाए तो यह गुटबाजी है। जूली ने कहा कि भाजपा के एक मंत्री द्वारा फोन टैप किए जाने की बात कहना भी पार्टी के भीतर के मतभेदों को दर्शाता है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आवास पर नेताओं के जाने को लेकर कथित रोक का भी उल्लेख करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। "हमारी गुटबाजी इनको दिख रही है, लेकिन जनता की समस्याएं नहीं दिख रही हैं।" जूली ने कहा। '20 लाख लखपति दीदी बनाने का आंकड़ा जारी करे सरकार' लखपति दीदी योजना को लेकर भी जूली ने सरकार के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार 20 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का दावा कर रही है, लेकिन सरकार को इसका स्पष्ट आंकड़ा जारी करना चाहिए कि कितनी महिलाओं के खातों में वास्तव में एक लाख रुपये की राशि पहुंचाई गई। जूली ने कहा कि सरकार बताए कि महिलाओं को एक लाख रुपये नकद दिए गए या एक लाख रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिना पैसा खर्च किए लोगों को लखपति बनाने का "जादू" केवल सरकार के पास ही है। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा में सवाल पूछा गया था कि प्रदेश में कितनी लखपति दीदी बनाई गईं और सरकार ने संख्या बताई, लेकिन जब पूछा गया कि इस पर कितना खर्च हुआ तो कथित तौर पर कोई खर्च नहीं बताया गया। जूली ने सरकार से इस संबंध में स्पष्ट आंकड़े सार्वजनिक करने की मांग की। सड़क, स्कूल और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा जूली ने कहा कि सरकार को प्रदेश की जनता की परेशानियां दिखाई नहीं दे रही हैं। उन्होंने सड़कों में गड्ढों, जाम और स्कूलों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। स्कूलों में मीडिया की एंट्री, फोटो और वीडियो बनाने को लेकर जारी आदेश पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। जूली ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूलों की वास्तविक स्थिति जनता के सामने आने से डर रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में करीब 73 हजार स्कूल हैं और इन स्कूलों की वास्तविक तस्वीर सामने आने पर सरकार की कथित कमियां उजागर हो जाएंगी। उन्होंने सवाल उठाया कि कुछ स्थानों पर बच्चों द्वारा आंदोलन किए जाने से सरकार को परेशानी क्यों हो रही है। जूली ने झालावाड़ में पिछले वर्ष स्कूल भवन गिरने की घटना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि एक साल बाद भी उसका निर्माण नहीं कराया गया। उन्होंने दावा किया कि करीब 85 हजार कमरे खराब हालत में हैं और पिछले वर्ष 370 स्कूलों को जर्जर घोषित किया गया था, लेकिन सरकार इन समस्याओं का समाधान नहीं कर पाई। डेढ़ लाख पद भरने के वादे पर सवाल शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को लेकर भी जूली ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में डेढ़ लाख पदों को पहले साल में भरने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हुआ। उन्होंने सरकार के उस दावे पर भी सवाल उठाया कि उसने डेढ़ साल में पिछली सरकार के पांच साल से ज्यादा काम कर दिया। जूली ने कहा कि अब सरकार को अपने कार्यकाल के करीब तीन साल होने पर चार गुना काम का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को कांग्रेस की कथित फूट के बजाय विकास कार्यों का हिसाब लेकर जनता के बीच जाना चाहिए। कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर हमला नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार को जनता की समस्याओं की बजाय कांग्रेस की गुटबाजी दिखाई दे रही है। जूली ने सीकर में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हनुमानगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने जयपुर में खुलेआम गोली मारकर हत्या किए जाने की घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी एक अभिभावक की तरह है और उसे युवाओं, महिलाओं, किसानों और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। चुनावी वादों को लेकर भी सरकार पर निशाना जूली ने भाजपा सरकार को उसके चुनावी वादों की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार को कांग्रेस की कथित गुटबाजी की बजाय अपने वादों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने डीजल-पेट्रोल के दाम हरियाणा के बराबर करने, किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने और समाज के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट देने जैसे वादों का उल्लेख किया। जूली ने आरोप लगाया कि 100 करोड़ रुपये के बजट के बजाय केवल ढाई करोड़ रुपये दिए गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार को प्रदेश की जनता को गुमराह करने के बजाय अपने वादों और उपलब्धियों का वास्तविक हिसाब देना चाहिए। 'जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार' टीकाराम जूली ने कहा कि सरकार को अपनी उपलब्धियों के आधार पर जनता के बीच जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कभी कांग्रेस की कथित फूट, कभी दूसरे राजनीतिक मुद्दों को सामने लाकर जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाने की कोशिश कर रही है। जूली ने कहा कि सड़कों, शिक्षा, रोजगार, महिला सुरक्षा और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे प्रदेश की जनता से सीधे जुड़े हैं। सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए और जनता को यह बताना चाहिए कि उसके कार्यकाल में वास्तविक कितना काम हुआ है। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस की गुटबाजी आपको दिख रही है, लेकिन जनता का विकास कहीं नजर नहीं आ रहा।" जूली ने सरकार को सलाह दी कि वह पहले अपने गिरेबान में झांके और यह देखे कि जनता ने उसे किन उद्देश्यों और वादों के आधार पर सत्ता सौंपी थी।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में दादा-पोती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur में एक सनकी युवक ने दिनदहाड़े घर में घुसकर अपने पड़ोस के दादा-पोती को चाकू से गोद कर हत्या कर दी. बीच बचाव करने पहुंचे मृतक बुजुर्ग का पुत्र पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया. स्थानीय लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया और घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के वार्ड-3 स्थित ब्लॉक गेट माई स्थान के समीप की है. मृतकों की पहचान 60 वर्षीय भोला मियां और उसकी 9 वर्षीय पोती अनब खातुन के रूप में हुई है. ग्रामीण एसपी और SDPO घटनास्थल पर जांच में जुट गए हैं. घायलों के परिवारों के बीच पूर्व से आपसी रंजिश की बात बताई जा रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.0
0
Report
आयकर विभाग ने कोटकपूरा के ढोढा स्वीट्स पर छापा मारा, सर्वे जारी
Kot Kapura, Punjab:कोटकपूरा में ढोढा स्वीट्स पर आयकर विभाग की छापेमारी, डायरेक्टर इंवेसिटिगेशन जालंधर के नेतृत्व में 35 अधिकारियों की टीम ने ठिकानों पर किया सर्वे कोटकपूरा शहर में विश्व स्तर पर प्रसिद्ध ढोढا मिठाई के संस्थानों पर मंगलवार को आयकर विभाग की उच्च स्तरीय टीम ने छापेमारी करते हुए सर्वे की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई विभाग की डायरेक्टर इंवेसिटिगेशन जालंधर अमनप्रीत कौर वालिया के नेतृत्व वाली टीम द्वारा की जा रही है जिसमें करीब 30 से 35 अधिकारी-कर्मचारी शामिल है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह 11 बजे करीब 10 गाड़ियों में पहुंची आयकर विभाग की टीम ने ढोढा ग्रुप के तीन प्रतिष्ठानों और आवास पर एक साथ दबिश देकर सर्वे शुरू किया। टीम ने ढोढा चौक स्थित मुख्य दुकान के अलावा ढोढा बेकरी तथा नए बस स्टैंड स्थित ढोढा हाउस में भी कार्रवाई की। इसके साथ ही ढोढा ग्रुप के मालिकों के आवास पर भी टीम पहुंची। खबर लिखे जाने तक विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी थी। टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इस पूरी कार्रवाई को लेकर आयकर विभाग के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। वहीं, ढोढा ग्रुप के मालिकों की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। पर सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग को मिले कुछ तथ्यों और जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल सर्वे पूरा होने के बाद ही कार्रवाई से संबंधित वास्तविक स्थिति और अन्य विवरण स्पष्ट हो पाएंगे। बता दें कि कोटकपूरा की प्रसिद्ध ढोढा मिठाई विश्व भर में अपनी अलग पहचान रखती है। ढोढा ग्रुप पिछले 100 वर्षों से भी अधिक समय से ढोढा मिठाई तैयार कर रहा है। पंजाब के अलावा देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों में भी ढोढा मिठाई को लोग काफी पसंद करते हैं।0
0
Report
चीचली पंचायत कार्यालय में ताला, अध्यक्ष ने सीईओ की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले की चीचली जनपद पंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जनपद पंचायत अध्यक्ष राधाबाई अहिरवार ने जनपद पंचायत सीईओ की कार्यप्रणाली से नाराज होकर कार्यालय में ताला जड़ दिया। ताला लगने के बाद कार्यालय के अंदर कर्मचारी फंस गए। वहीं अपनी मांगों को लेकर कर्मचारी पिछले 37 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। इसी धरने को समर्थन देने भोपाल से युवा प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक परमार भी चीचली पहुंचे।0
0
Report
Advertisement
