icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
110043
Sant RamSant RamFollow31 Aug 2024, 05:02 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Kanpur में डॉक्टर अनुपस्थिति में ड्राइवर ने OPD चलाया, वीडियो वायरल, जांच शुरू

Noida, Uttar Pradesh:Kanpur (Uttar Pradesh): Piyush Mishra (Cms, Kashiram Hospital) On Alleged Driver Conducting OPD In Doctor's Absence/ Viral Video Showing Driver Preparing Patients' Prescriptions/ Complaint Sent To Health Director And Kanpur DM/ Probe Into Alleged Negligence By Doctor/ Action After Investigation ये वीडियो डॉक्टर रामकेश हमारे यहां मेडिकल उपसर है। जो 110 नंबर नीचे कमरे में बैठते हैं। उनके कमरे का वीडियो है। और ये हमें परसों इसका संज्ञान हुआ हमें कोई वीडियो मेरे पास मिला ही। और उसमें कमरे में के बाहर उसमें लिखा हुआ था न्यायालयकार इसका मतलब ये कोर्ट में गए हुए हैं। और इनकी एब्सेंस में वो भारी व्यक्ति जिसको कि डॉक्टर रामकेश से पूछने पता चला कि उनका ये ड्राइवर है निजी ड्राइवर।इस संदर्भ में हमने डॉक्टर रामकेश से स्पष्विकरण मांगा है, जिसका स्पष्टीकरण आज ही वो देंगे एवं ड्राइवर के विरुद्ध आज मैं एफ आई आर प्रेषित करूँगा। इस संदर्भ में शासन को भी और महानिदेशक महोदय को भी और डी एम साहब को भी हमने संज्ञान में दे दिया है पूरी घटनाक्रम को।
0
0
Report

500 रुपये उधारी पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक दर्जन से अधिक घायल

Nuh, Haryana:Story :- नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के बीवा गांव में 500 रुपये की उधारी पर खूनी संघर्ष, एक दर्जन से ज्यादा घायल, कई की हालत गंभीर लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, कईयों के सिर फटे - अल-आफिया से 2 गंभीर घायल PGI रोहतक रेफर, गोली चलने की चर्चा पर पुलिस बोली - पुष्टि नहीं नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना क्षेत्र के गांव बीवा में महज 500 रुपये की उधारी को लेकर दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लाठी-डंडों की जंग में बदल गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के कई लोगों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान गोली चलने की भी खबर सामने आ रही है और महिलाओं के हाथों में वायरल विडियो में बंदूक भी देखी जा रही है। घायलों को पहले सीएचसी फिरोजपुर झिरका लाया गया, जहां से कुछ को मंडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला जानकारी के अनुसार गांव बीवा में 500 रुपये की उधारी को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई। अचानक हुए संघर्ष से गांव में अफरा-तफरी मच गई। एक पक्ष से सुमेर पुत्र अमीर (60), अरशद पुत्र सुमेर (40), आरिफ पुत्र सुमेर (38), तारीफ पुत्र सुमेर (22), साकिर पुत्र असलूप (25), इरफान पुत्र सुमेर (35) और सोकत पुत्र फजरु (45) घायल हुए हैं। वहीं दूसरे पक्ष से तैय्यब पुत्र दीन मोहम्मद (55), निसार, इनाम, रिजवाना पुत्री तैय्यब, मिस्कीना पत्नी तैय्यब, अली मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद, मुस्तकीम पुत्र अय्यूब और फिरदोस पुत्री अय्यूब घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। एक पक्ष से 7 और दूसरे पक्ष की 3 MLR कटी सीएचसी फिरोजपुर झिरका के मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनुज ने बताया कि एक पक्ष से 7 लोगों की और दूसरे पक्ष से 3 लोगों की MLR काटी जा चुकी है, जबकि कुछ महिलाओं समेत अन्य घायलों की मेडिकल जांच बाकी है। अधिकतर घायलों के सिर में चोटें हैं। घटना के दौरान गोली चलने की भी चर्चा रही, जिससे गांव में तनाव फैल गया। हालांकि पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। फिरोजपुर झिरका सदर थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र ने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर जांच कर रही है। शिकायत मिलते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस नजर बनाए हुए है。
0
0
Report

गाजियाबाद वेव सिटी में रिकवरी एजेंट बनाम बाइक सवार, एक लाख रुपये मांगने के आरोप

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र के लालकुआं में बाइक सवार युवकों और फाइनेंसर के रिकवरी एजेंटों के बीच हुए विवाद ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए गए। एक मामले में बाइक सवार युवक पर रिकवरी एजेंटों को कथित रूप से तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप है, जबकि दूसरे मामले में रिकवरी एजेंटों पर युवक को बंधक बनाकर उसके परिजनों से एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। इस तरह मामले में शिकायतकर्ता और आरोपी की भूमिका अलग-अलग मुकदमों में बदलती नजर आ रही है। 15 सितंबर को लालकुआं के पास रिकवरी एजेंटों ने बरेली नंबर की एक बाइक को रोककर उसके फाइनेंस की किस्तों के संबंध में जानकारी की। इसी दौरान बाइक सवार युवकों और रिकवरी एजेंटों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान बाइक सवार एक युवक ने कथित रूप से अवैध हथियार निकालकर रिकवरी एजेंटों को धमकाया। भीड़ एकत्र होने पर दोनों बाइक सवार मौके से भागने लगे। इनमें से अलहज नामक युवक को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से निकल गया। पकड़े गए अलहज के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में उसके खिलाफ थाना वेव सिटी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी घटनाक्रम के बाद अलहज के भाई की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि रिकवरी एजेंटों ने अलहज को अपनी कार में बैठाकर कई घंटे तक घुमाया और उसे छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता के अनुसार, रुपये नहीं देने पर युवक को तमंचे के साथ पुलिस के हवाले करने की धमकी दी गई। शिकायत के साथ कथित फोन रिकॉर्डिंग भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिकवरी एजेंटों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर दीपक यादव और प्रिंस यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने रिकवरी एजेंट के रूप में काम करने की बात स्वीकार करते हुए अलहज से जुड़े घटनाक्रम और उसके भाई से एक लाख रुपये मांगने की बात बताई है। मामले में तीसरे व्यक्ति विशू की भूमिका की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में अलहज पुत्र आदिल परवेज, दीपक यादव और प्रिंस यादव शामिल हैं। अलहज के खिलाफ बरेली जनपद के विभिन्न थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दीपक और प्रिंस के खिलाफ थाना वेव सिटी में संबंधित प्रकरण में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं घटना से जुड़ा एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक के हाथ में हथियार मौजूद है। शॉटस वायरल वीडियो
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड उल्लंघन के पुराने मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी

Noida, Uttar Pradesh:कोरोना काल के दौरान कोविड प्रोटोकॉल और लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में नेताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया सरकार ने ऐसे पुराने मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की है प्रदेश के 18 जिलों में मौजूदा और पूर्व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ दर्ज 33 मामलों की पहचान की गई है इनमें कई चर्चित राजनीतिक नाम भी शामिल हैं रिपोर्ट के मुताबिक अलीगढ़ में चार नेताओं के खिलाफ मामले हैं इनमें नगीना के सांसद और आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर, पूर्व विधायक वीरेश यादव, पूर्व विधायक जमीरउल्लाह और पूर्व विधायक ठाकुर राकेश सिंह के नाम शामिल हैं इसके अलावा आगरा में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, शामली में नाहिद हसन, जौनपुर में नदीम जावेद समेत अन्य नेताओं के खिलाफ दर्ज मामलों का भी उल्लेख किया गया है
0
0
Report

जर्जर पलूनी स्कूल भवन: अधिकारी संज्ञान लेकर repair की राह पर

New Tehri, Uttarakhand:टीहरी जिले के सीमांत घनसाली विधानसभा के कोटी फैगुल के प्राथमिक विद्यालय पलूनी के जर्जर भवन की खबर का मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने संज्ञान लिया है; मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि कोटी फैगुल सहित कई अन्य स्कूल भवन भी क्षतिग्रस्त हैं, उनके स्टेमेट बना लिए गए हैं और जैसे ही आपदा में बजट मिलेगा इनका मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, और छात्रों की सुरक्षा की दृष्टि से अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। आपको बता दे कि कोटी फैगुल स्कूल भवन की 30 साल बाद भी मरम्मत नहीं होने से भवन की हालत जर्जर बनी हुई है जिससे छात्रों की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे थे।
0
0
Report
Advertisement

गंगोत्री धाम में मोदी के जन्मदिन पर धारा पूजन और आरती, दीर्घायु की प्रार्थना

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गंगोत्री धाम में विशेष पूजा अर्चना उत्तरकाशी मोदी के जन्मदिन पर तीर्थ पुरोहितों की ओर से धारा पूजन और धारा आरती का आयोजन किया गया और मां भगवती गंगा जी से प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए प्रार्थना की गई इस अवसर पर गंगोत्री धाम में मां पतित पावनी भागीरथी नदी किनारे प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विशेष पूजा अर्चना की गई इस अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं रावल तीर्थ पुरोहित सहित देश विदेश तीर्थ यात्री मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

नवादा में नदी डूबने से चार की मौत, परिवारों में मचा कोहराम

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में अलग-अलग जगहों पर नदी में डूबने से चार लोगों की मौत, कादिरगंज, गोविंदपुर, नरहट और रजौली में हुए हादसे, परिवारों में मचा कोहराम, कहीं मासूम बेटे की मौत तो कहीं घर के कमाने वाले की गई जान, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे नवादा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर नदी में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसों ke baad मृतकों ke परिवारों में कोहराम मच गया। किसी परिवार ने अपना एकलौता बेटा खो दिया, तो किसी घर के कमाने वाले सदस्य की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पहली घटना कादिरगंज थाना क्षेत्र की नदी में हुई, जहां डूबने से 8 वर्षीय रोशन कुमार की मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। दूसरी घटना गोविंदपुर प्रखंड के सिकरिया गांव में हुई। यहां नदी में डूबने से 40 वर्षीय सुबोध राम की जान चली गई। सुबोध राम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तीसरी घटना नरहट प्रखंड के कोनीबर गांव में हुई, जहां नदी में डूबने से 18 वर्षीय सागर कुमार की मौत हो गई। वहीं चौथी घटना रजौली प्रखंड के दिबौर में हुई। यहां नदी में डूबने से 21 वर्षीय राजेश कुमार की मौत हो गई। चारों घटनाओं की सूचना मिलने के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगातार हुई इन घटनाओं से जिले में शोक का माहौल है।
0
0
Report

पुंछ में एनएचएम कर्मचारियों ने बच्चों के साथ कैंडल मार्च निकाला

Chikri Ban, पुंछ में एनएचएम कर्मचारियों ने बच्चों के साथ कैंडल मार्च निकाल प्रदर्शन. पिछले आठ दिनों से अपनी मांगों वेतन बढ़ाने, नौकरियां स्थाई करने, स्थानांतरण की सुविधा देने और सेवानिवृत्ति पर उचित सहयोग देने की मांग को लेकर काम छोड़ो हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन कर रहे एनएचएम कर्मचारियों ने बुधवार देर रात को बच्चों के साथ कैंडल मार्च निकाला. नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में एनएचएम महिला कर्मचारी अपने बच्चों के साथ एकत्र हुईं, जहां से उन्होंने हाथों में मोमबत्तियां लेकर जुलूस अस्पताल के मुख्य द्वार तक पहुंचा. वहां उन्होंने अपनी मांगों के हित में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. इस अवसर पर प्रदर्शनकारी महिलाओं ने सरकार के कारण उन्हें रात के समय अपने बच्चों के साथ सड़क पर उतर कर कैंडल मार्च निकालना पड़ा है. अगर अब भी सरकार ने हमारी मांगों की तरफ ध्यान नहीं दिया तो हम इससे भी आगे बढ़ेंगे.
0
0
Report

NH-82 पर एंबुलेंस पलटी: 6 घायल, 2 की हालत गंभीर

Gaya, Bihar:गया-राजगीर NH-82 पर भीषण सड़क हादसा, एंबुलेंस पलटी; महिला समेत कई घायल, दो की हालत गंभीर गया-राजगीर मुख्य मार्ग NH-82 पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के दक्खिनगांव के पास गुरुवार, 17 सितंबर को एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार छह लोगों समेत सड़क किनारे मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि गया की ओर से एक एंबुलेंस आ रही थी। एंबुलेंस में छह लोग सवार थे और एक शव भी रखा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एंबुलेंस की गति तेज थी। इसी दौरान दक्खिनगांव के पास सड़क किनारे विपुल सिंह, जो शौच कर रहे थे, उन्हें एंबुलेंट ने टक्कर मार दी। इसके बाद एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटते हुए कई बार लुढ़क गई और चारों चक्के ऊपर की ओर हो गए। हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी छह लोग घायल हो गए। घायलों में प्रमोद राजवंशी, रिंकू कुमारी, कार्तिक राजवंशी, मालो देवी, शीला देवी एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायल करमचक गांव, थाना अतरी के बताए जा रहे हैं। वहीं, एंबुलेंस की चपेट में आए विपुल सिंह, जो वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार के रहने वाले बताए गए हैं और पास के सर्विस सेंटर में काम करते हैं, की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. नंदलाल ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल शीला देवी और विपुल सिंह की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

आतिक्रमण की वजह से ग्रामीणों को परेशान—SDM को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

Karauli, Rajasthan:मुख्य सड़क पर अतिक्रमण से ग्रामीण परेशान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन सानोपरा । उपखंड की ग्राम पंचायत कालागुड़ा में बांसारी एवं तलावका गाँव तक जाने वाली मुख्य सड़क पर दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी सपोटरा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि कालागड़ा तलाई से निकल रही मुख्य सड़क के दोनों ओर प्रभावशाली व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते बांसारी एवं तलावका तक आवागमन करने वाले ग्रामीणों और वाहनों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर अतिक्रमण के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
0
0
Report

सूरतगढ़ पालिका अध्यक्ष: भाजपा बनाम कांग्रेस, निर्दलीयों के खेल से तय होगा चेयरमैन

Sri Ganganagar, Rajasthan: नगरपालिका के अध्यक्ष पद का सेहरा किसके सिर बंधेगा यह 21 सितंबर को मतदान के बाद पता चलेगा। पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 5 से पार्षद पद पर निर्वाचित हुई ज्योति कंवर को भारतीय जनता पार्टी ने चेयरमैन पद की टिकट पर खड़ा किया हैं तो दूसरी ओर वार्ड नंबर 15 से निर्दलीय पार्षद का चुनाव जीती परमेश्वरी गोदारा को कांग्रेस ने एनवक्त पर कांग्रेस का सिबंल देकर पालिकाध्यक्ष पद के किए दावेदारी पेश की हैं, पालिका के 45 वार्डों में भाजपा- कांग्रेस के 16-16 पार्षद चुनाव जीते हैं, यानि दोनों ही पार्टियां बहुमत से दूर रही है। ऐसे में अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने दोनों ही दलों को बहुमत हासिल करने के आंकड़े बढ़ाकर 23 करने होंगे। कारण, चुनाव में 12 निर्दलियों ने बाजीमारी है, तो एक पार्षद माकपा का विजयी हुआ है। भाजपा के चुनाव प्रभारी इंदा व कासनिया ने दावा किया कि बोर्ड भाजपा का बनेगा। भाजपा के पास निर्दलीय पार्षदों کا समर्थन है, तो दूसरी ओर विधायक गेदर ने कहा कि कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए उनके पास निर्दलीयों का समर्थन होने से बोर्ड कांग्रेस के बनना तय है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top