110043
सागरपुर थाना पुलिस ने 3 कुख्यात झपटमारों को किया गिरफ्तार, 4 सोने की चेन बरामद
New Delhi, Delhi:सागरपुर थाना पुलिस ने 3 कुख्यात झपटमारों को सागरपुर के गीतांजलि पार्क से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों की पहचान अवदेश कुमार निवासी नजफगढ़ नंगली विहार ,एलेक्जैंडर निवासी पालम और अमित कुमार निवासी मोहन गार्डन के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके पास से लूटी हुई चार सोने की चेन और चोरी की 2 बाइक बरामद की है। इनके ऊपर पहले से चोरी ,लूटपाट और झपटमारी सहित 100 मामले दर्ज़ है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 14 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रसायन विज्ञान प्रवक्ता पद पर चयनित हुए दुष्यंत बघेल, भव्य समारोह में हुआ सम्मान
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज द्वारा आयोजित रसायन विज्ञान प्रवक्ता भर्ती-2022 के अंतिम चयन परिणाम में दुष्यंत बघेल ने 22वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सिकंदराराऊ की राधा नगर कॉलोनी में अहिल्या जागृति मंच के तत्वावधान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह की अध्यक्षता अमर सिंह बघेल ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता रूपेंद्र बघेल ने किया। कार्यक्रम में रसायन विज्ञान प्रवक्ता पद पर चयनित दुष्यंत बघेल का फूलमाला, पटका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। दुष्यंत बघेल मूल रूप से अलीगढ़ जनपद की अकराबाद तहसील के गांव नसीराबाद के निवासी हैं और वर्तमान में सिकंदराराऊ की राधा नगर कॉलोनी में निवास करते हैं। समारोह में वक्ताओं ने बताया कि दुष्यंत के बड़े भाई यशवंत बघेल पहले से ही एक्साइज इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। दोनों भाइयों की सफलता को समाज और युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह उपलब्धि मेहनत, लगन और शिक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी हरपाल सिंह यादव रहे। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अमूल्य धरोहर और ऐसा सशक्त हथियार है, जिसके माध्यम से परिवार और समाज दोनों की तरक्की संभव है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर दुष्यंत बघेल की माता दर्शन बघेल (प्रधानाध्यापिका), पिता हरीश चंद्र बघेल तथा भाई यशवंत बघेल का भी फूलमाला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में प्रमुख रूप से देवेंद्र बघेल (विधि छात्र), रमेश चंद्र बघेल, डॉ. आदित्य बघेल, नीरज धनगर, कपिल कुमार, सतीश चंद्र, दिनेश कुमार, राजबहादुर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।0
0
Report
वी आई पी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी ने बोला प्रदेश सरकार पर हमला
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिले के मुख्यालय स्थित शिवा पैलेस में विकासशील इंसान पार्टी ( वी आई पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी का आगमन हुआ। इस दौरान मुकेश साहनी द्वारा उनके समाज से जुड़े हुए बहुसंख्यक व जिले के समाजसेवियों के साथ बैठक की। इस बैठक के दौरान निषाद समाज के आरक्षण व हक की बात प्रमुखता से रखी गई। इसके अलावा मौजूदा सरकार में निषादों के उपर हो रहे अत्याचार की बात रखी गई। वहीं कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया गया और इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जम कर हमला बोला और निषादों को आरक्षण से वंचित रखने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद पर भी समाज को आरक्षण के नाम पर गुमराह करने की बात कहते हुए 2 नवम्बर तक आरक्षण दिलवाने का अल्टीमेटम दिया है।0
0
Report
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावे चोरी के आरोप पर कांग्रेस का BJP पर निशाना
Kondagaon, Chhattisgarh:अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी व वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में आज कांग्रेसियों ने जय श्रीराम के नारे लगाकर भाजपा पर वार किया अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के कारण सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कोंडागांव में विरोध रैली निकाली गई। रैली कांग्रेस भवन से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जय स्तंभ चौक पहुंची, जहाँ कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया。 रैली में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, सेवदळ, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों, सोशल मीडिया टीम, मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों के साथ नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष रवि घोष ने आरोप लगाया कि राम मंदिर में आए श्रद्धालुओं के चढ़ावे के प्रबंधन में पारदर्शिता होनी चाहिए तथा सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जानी चाहिए। हमारे कण कण में राम basta है राम ये जघन्य अपराध है इससे बड़ा कोई अपराध नहीं इसे क्षमा नहीं किया जा सकता सरकार मौन बैठी है इसमें कहीं न कहीं वो भी शामिल है सवाल लोगो की आस्था से जुड़ा है धर्म के कार्य में दिए दान से नेता अपनी जेब भरने में लगे हैं0
0
Report
Advertisement
मक्सी में मां-बेटे की एक साथ अंतिम यात्रा, शहर गमगीन
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के मक्सी नगर में सोमवार को एक मार्मिक घटना सामने आई। यहाँ बेटे की मृत्यु के महज आठ घंटे बाद 100 वर्षीय मां ने भी प्राण त्याग दिए। इसके बाद मां और बेटे की अंतिम यात्रा एक साथ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। मक्सी के पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन (वेदमूथा) का रविवार सुबह हृदयाघात से निधन हो गया था। उनका पुत्र शहर से बाहर होने के कारण परिजनों ने अंतिम संस्कार सोमवार सुबह करने का निर्णय लिया था। परिवार अभी अंतिम यात्रा की तैयारियों में जुटा ही था कि रविवार देर रात करीब आठ घंटे बाद उनकी 100 वर्षीय वृद्ध मां राजूबाई वेदमूथा ने भी अंतिम सांस ली। बताया गया कि वे अस्वस्थ थीं और बेटे के वियोग में उन्होंने दम तोड़ दिया। एक ही घर से मां और बेटे की अर्थियां एक साथ निकलीं, जिससे माहौल गमगीन हो गया। मक्सी के मुक्तिधाम में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना ने पूरे नगर को भावुक कर दिया और इसे मां-बेटे के अटूट स्नेह का एक दुर्लभ उदाहरण बताया गया।0
0
Report
नीमकाथाना के SNKP कॉलेज में प्रोफेसरों के तबादलों के विरोध पर SFI प्रदर्शन
Sikar, Rajasthan:एसएफआई कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन। एसएनकेपी महाविद्यालय के प्रोफेसरों के तबादलों को निरस्त करने की मांग को लेकर जताया विरोध। महाविद्यालय गेट बंद कर बाहर नारेबाजी कर जताया विरोध। 3 दिन में मांगे नहीं मानने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी। सीकर जिले के नीमकाथाना स्थित एसएनकेपी महाविद्यालय में प्रोफेसरों के तबादले के विरोध में एसएफआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज का मुख्य गेट बंद कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और तीन दिन में तबादले निरस्त नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान एसएफआई कार्यकर्ताओं का कहना था कि महाविद्यालय में करीब 6 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि 62 स्वीकृत पदों में से केवल करीब 25 पद ही भरे हुए हैं। ऐसे में एक साथ पांच प्रोफेसरों और एक प्रयोगशाला सहायक के तबादले से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होगी और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ेगा। एसएफआई नेता विक्रम यादव ने कहा कि सरकार ने विद्यार्थियों के हितों की अनदेखी की है और यदि तीन दिन के भीतर तबादले निरस्त नहीं किए गए तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। वहीं कमरेड गोपाल सैनी ने कहा कि पहले से ही कई पद रिक्त हैं, ऐसे में शिक्षकों का तबादला शिक्षा व्यवस्था को और कमजोर करेगा। उन्होंने सरकार से सभी स्थानांतरण तत्काल निरस्त कर रिक्त पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की। इस दौरान मौके पर कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही。0
0
Report
जैसलमेर में जर्जर भवनों पर नगर परिषद का कड़ा कदम, नोटिस के बाद ध्वस्तीकरण संभव
Jaisalmer, Rajasthan:मानसून अलर्ट: जैसलमेर में जर्जर भवनों पर नगर परिषद सख्त, नोटिस जारी नहीं माने तो होगा ध्वस्तीकरण जैसलमेर बारिश के मौसम को देखते हुए स्वर्णनगरी जैसलमेर में नगर परिषद अलर्ट मोड पर है। शहर के जर्जर और खतरनाक भवनों को लेकर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद ने ऐसे भवनों के मालिकों को नोटिस जारी कर तत्काल मरम्मत कराने या भवन हटाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि आदेशों की अनदेखी करने पर राजस्थान नगरपालिका अधिनियम-2009 की धारा 243 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा ध्वस्तीकरण का पूरा खर्च संबंधित भवन मालिक से ही वसूला जाएगा। नगर परिषद आयुक्त लाजपाल सिंह सोढ़ा ने बताया कि हाल ही में किए गए सर्वे में शहर के 5 से 6 ऐसे भवनों की पहचान की गई है, जो पूरी तरह जर्जर होकर कभी भी ढह सकते हैं। इन भवनों के मालिकों को नोटिस जारी कर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक मरम्मत कराने या स्वयं ध्वस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने कहा कि यदि तय समय में कार्रवाई नहीं की गई तो नगर परिषद अपने स्तर पर भवनों का ध्वस्तीकरण करेगी और प्रशासनिक व मजदूरी सहित पूरा खर्च भवन मालिक से वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान जर्जर दीवारों और छतों के गिरने की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर परिषद ने आमजन से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास कोई जर्जर या खतरनाक भवन हो तो उसकी सूचना तुरंत परिषद को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।0
0
Report
Advertisement
बूंदी में स्मार्ट मीटर विरोध के बीच किसानों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक मार्च
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने प्रदर्शन को लेकर आजाद पार्क में बड़ी तादात में किसान जुटे हुए है आजाद पार्क में हिंडोली विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए। विधायक अशोक चांदना ने किसानों को संबोधित करते हुए स्मार्ट मीटर योजना का विरोध किया और राज्य सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। इसके बाद आजाद पार्क से जिला कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला जाएगा, जहां प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा。 प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा स्वयं पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। प्रदर्शन में विधायक सीएल प्रेमी, पूर्व जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं。0
0
Report
बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह के शोक संदेश पर राजनीति गरमा गई
Noida, Uttar Pradesh:BJP MLA Tarvinder Singh Marwah Condolence Message0
0
Report
कौशाम्बी में सिपाही के वायरल वीडियो पर निलंबन, जांच के आदेश
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक कांस्टेबल पुलिस अधिकारियों और एक राजनीतिक नेता पर गंभीर आरोप लगाता दिखाई दे रहा है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। वायरल वीडियो में कांस्टेबल अखिलेश कुमार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कांस्टेबल अजित पासवान पर मारपीट और गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। वीडियो में अखिलेश कुमार यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण और आरआई लाइन से शिकायत की, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। उधर, पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहे कांस्टेबल अखिलेश कुमार शराब के नशे में थे और उनका आचरण पुलिस विभाग की अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। मामल ेकी निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह को जांच अधिकारी नामित किया है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर जिले में चर्चा का माहौल है।0
0
Report
Advertisement
MP में प्रमोशन आरक्षण पर HC रोक नहीं, स्पेशल बैंच सुनवाई करेगी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर- MP में प्रमोशन में आरक्षण का मामला प्रमोशंस पर फिलहाल रोक लगाने से HC का इंकार एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया का आदेश HC की स्पेशल बैंच करेगी फायनल हियरिंग इसी हफ्ते होगी मामले पर फायनल हियरिंग : HC ACJ (एक्टिंग चीफ जस्टिस) विवेक रूसिया ने खुद को किया सुनवाई से अलग आर बी राय केस में बतौर वकील पेश हो चुके थे ACJ विवेक रूसिया आर बी राय केस के आधार पर ही होनी है मामले पर बहस अब सुनवाई के लिए स्पेशल बैंच बनाएंगे ACJ स्पेशल बैंच इसी हफ्ते करेगी मामले पर सुनवाई0
0
Report
यासुब अब्बास ने सुभाष चंद्र जी के पिता के निधन पर शोक जताया
Lucknow, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासुब अब्बास ने एसल ग्रुप के अध्यक्ष सुभाष चंद्र जी के पिता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया0
0
Report
आगरा फोर्ट में RPF ने मानव तस्करी के आरोपियों से पूछताछ शुरू की, बच्ची बरामद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग मानव तस्करी के मामले में RPF पुलिस की बड़ी कार्रवाई चेकिंग के दौरान एक महिला सहित 3 मानव तस्करों को किया 10 हजार रुपए में बिहार की रहने वाली बच्ची को अपने साथ ले जा रहे तस्कर चेकिंग के दौरान RPF की टीम ने ट्रेन में से बच्ची को किया बरामद तीनों आरोपी राजस्थान के रहने वाले RPF की टीम तीनों आरोपियों से कर रही पूछताछ आगरा फोर्ट RPF पुलिस ने की कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
SC नोटिस के बाद राम मंदिर चंदे घोटाले पर यूपी कांग्रेस कड़ा हमला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (उत्तर प्रदेश): राम मंदिर चंदे में कथित अनियमितताओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्र, यूपी सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट को नोटिस भेजे जाने पर कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष अजय राय ने कहा,"सुप्रीम कोर्ट ने इस पर मजबूती से संज्ञान लिया है और जो ट्रस्ट के घोटाले में चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोपाल राव और गोविंद गिरि इन लोगों ने जो मिलकर किया है और ये पूरी तरह से आम जनता समझ चुकी है और लोगों का विश्वास उठ गया है तो सुप्रीम कोर्ट इस पर निर्णय मजबूती से जरूर लेगा...हम सबकी मांग है कि इसमें बड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।"0
0
Report
युवक की मौत से हंगामा: जहरीला पदार्थ के चलते मारपीट के आरोप सामने
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर मरने से पहले बनाया वीडियो मृतक युवक महेंद्र ने मौत से पहले वीडियो जारी कर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप वीडियो में बाबू नाम के युवक के परिजनों पर मारपीट का आरोप आरोप है कि मारपीट से आहत होकर महेंद्र ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान मौत से पहले बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल परिजनों का आरोप, घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की एफआईआर परिजनों ने पुलिस पर मामला रफा-दफा करने का लगाया आरोप सट्टी थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव का मामला वायरल वीडियो - महेंद्र कटियार0
0
Report
मुरलीगंज में जाम रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चला, नियमों का कड़ा पालन होगा
Madanpur, Bihar:मुरलीगंज शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या के समाधान को लेकर मुरलीगंज प्रशासन और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरूल हक के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर दुकानदारों, वाहन चालकों एवं ऑटो चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की अपील की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि जागरूकता के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान काटا जाएगा। अभियान के दौरान दुर्गा चौक, गोल बाजार, हाट बाजार सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सड़क एवं नाला तक दुकान का सामान फैलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों से इसे हटाने का अनुरोध किया गया। वहीं वाहन चालकों से कहा गया कि वे अपने वाहनों को निर्धारित स्थान पर ही पार्क करें, ताकि आवागमन बाधित न हो। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष नूरूल हक ने बताया कि शहर में जाम की समस्या को देखते हुए चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया गया है। उन्होंने व्यवसायियों से अपील की कि सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक बाजार क्षेत्र में बड़े वाहनों की लोडिंग-अनलोडिंग नहीं कराएं। यह कार्य सुबह 4 बजे से 9 बजे के बीच ही करें। उन्होंने दुकानदारों से अपने ग्राहकों को बाइक व्यवस्थित ढंग से पार्क करने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की, ताकि सड़क पर अनियंत्रित पार्किंग के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सड़क पर ऑटो खड़ा कर यातायात बाधित करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटा जाएगा。 बाइट: नुरुल हक, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष,मुरलीगंज0
0
Report
Advertisement
