110043
टैगोर गार्डन में शराब तस्कर गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में बियर और महंगी शराब बरामद
New Delhi, Delhi:पश्चिम जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने टैगोर गार्डन से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम कमल है जो टैगोर गार्डन का ही रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से 288 बियर की कैन और 47 महंगी शराब की बोतलें बरामद की हैं। इसे पकड़ने के लिए एसीपी अरविंद कुमार और इंस्पेक्टर अनुज की देखरेख में एसआई मनीष, हेड कांस्टेबल अनिल, मंजीत, दिनेश, लेखराज और कांस्टेबल कांशीराम की टीम बनाई गई जिन्होंने तस्कर को गिरफ्तार किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंडेला में सरपंच प्रत्याशी पर धांधली के आरोप, पुनः मतगणना की मांग
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा खंडेला खंडेला सीकर खंडेला सीकर सरपंच चुनाव परिणाम से प्रत्याशी व समर्थक असंतुष्ट प्रत्याशी राधा देवी ने आरओ व मतदान दल पर लगाया धांधली का आरोप जैतूसर के सैकड़ों महिला पुरुष पहुंचे खंडेला एसडीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन निर्वाचन विभाग की वेबसाईट पर भी सामने आई आंकड़ों में भिन्नता आंकड़ों में भिन्नता सामने आने के बाद किया सुधार एंकर सीकर जिले की खंडेला पंचायत समिति की जैतूसर ग्राम पंचायत से सरपंच प्रत्याशी राधा देवी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ उपखंड उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंची और मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए अपना विरोध दर्ज करवाया और पुनः मतगणना की मांग की। इसी मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम के नाम तहसीलदार को भी एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में सरपंच प्रत्याशी राधा देवी ने मतगणना के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के आरोप भी लगाए हैं। इस दौरान सरपंच प्रत्याशी ने निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ो में भिन्नता के भी दस्तावेज पेश किए जिनमें उसे विजय घोषित दिखाया गया है। हालांकि अब उनमें सुधार कर दिया गया है। तहसीलदार सुरेश मूंड ने बताया कि प्रत्याशी व ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। इसके संबंध में उनसे समझाइश कर प्रावधानों की जानकारी दे दी गई है। ग्रामीणों द्वारा जो लिखित सूचनाओं मांगी गई है वह नियम अनुसार प्रदान कर दी जाएगी। बाइट राधा देवी, सरपंच प्रत्याशी, जैतूसर बाइट प्रत्याशी समर्थक सुरेश मूंड, तहसीलदार, खंडेला0
0
Report
झांसी के बिजौली खदान में पति-पत्नी की मौत, विवाद के बाद खदान में छलांग
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिजौली में पानी से भरी खदान में गिरकर पति-पत्नी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बीती रात पति-पत्नी में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद गुस्से में दोनों ने खदान में छलांग लगा दी. मृतक की मां की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को खदान से बाहर निकलवाया. पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक बिजौली निवासी शंकर आदिवासी और उसकी पत्नी गिरजा आदिवासी क्रशर और फैक्ट्रियों में मजदूरी करते थे. बिजौली स्थित खदान के पास झोपड़ी बनाकर दोनों परिवार के साथ रह रहे थे. बीती रात पति-पत्नी के बीच शराब के नशे में विवाद हो गया. झगड़ते हुए दोनों खदान के किनारे पहुंच गए. इस दौरान गुस्से में आकर पत्नी गिरजा पानी से भरी खदान में कूद गई. यह नजारा देखकर पति शंकर आवेश में आया और उसने भी पानी भरी खदान में छलांग लगा दी, जिससे पानी में डूबने से दोनों की मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद तीन बेटियों और दो बेटों समेत पांच बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है.0
0
Report
अमरोहा में एलन मस्क के पुतले दहन के साथ स्टारलिंक पर प्रतिबंध की मांग
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में एलन मस्क का पुतला फूंका, स्टारलिंक पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग, स्वदेशी जागरण मंच ने किया प्रदर्शन अमरोहा में रविवार को स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने अटल चौक पर जिला संयोजक वेदप्रकाश चौहान के नेतृत्व में एलन मस्क का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। सह प्रांत संयोजक एडवोकेट सुधांशु विश्नोई ने एलन मस्क के बयानों की निंदा करते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा और डिजिटल संप्रभुता के मद्देनजर स्टारलिंक कंपनी पर भारत में पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की। अमरोहा ब्लॉक प्रमुख गुरविंदर सिंह ने स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की अपील की। इस दौरान प्रशांत सिंह, मुकेश सक्सैना, शुभम चौहान, राहुल सैन, मनु कमल, गोपाल सानी, राजकुमार, महेंद्र सिंह और वंश कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे0
0
Report
Advertisement
रामनगर में वन्य भूमि अतिक्रमण के खिलाफ महापंचायत, पुनर्वास और मालिकाना हक की मांग
Ramanagara, Karnataka:नैनीताल जिले के रामनगर स्थित पूछड़ी क्षेत्र में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के समर्थन में महापंचायत का आयोजन किया गया,महापंचायत में क्षेत्र के लोगों ने सरकार से बेघर हुए परिवारों के पुनर्वास और वर्षों से वन ग्रामों में रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग उठाई, साथ ही प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत और रहने के लिए उचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी की गई. महापंचायत की अध्यक्षता करते हुए मालिकाना हक संघर्ष समिति के अध्यक्ष एस. लाल ने बताया कि रामनगर क्षेत्र में कुल 24 वन ग्राम हैं, जिनमें पूछड़ी भी शामिल है, पूछड़ी में हाल ही में वन विभाग की कार्रवाई के दौरान कई परिवारों के मकान ध्वस्त कर दिए गए हैं, ऐसे में कई गरीब परिवार बेघर हो चुके हैं और उनके सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है,उन्होंने कहा कि ठंड का मौसम शुरू हो रहा है और दीपावली का त्योहार भी नजदीक है, ऐसे में जिन परिवारों के पास रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है, उनके पुनर्वास की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है. एस. लाल ने बताया कि महापंचायत के माध्यम से निर्णय लिया गया है कि रामनगर के उपजिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा, इसके अलावा तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी को भी ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और दोबारा बसाने की मांग की जाएगी. उन्होंने कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों को पर्याप्त समय नहीं दिए जाने पर भी सवाल उठाए, उनका कहना था कि क्षेत्र में रहने वाले अधिकांश लोग मजदूर और कम पढ़े-लिखे हैं, जिन्हें न्यायालय की प्रक्रिया और कानूनी प्रावधानों की पूरी जानकारी नहीं है,समिति की ओर से यह भी स्वीकार किया गया कि लोगों में कानूनी जागरूकता की कमी रही, लेकिन प्रशासन को भी लोगों को अपनी बात रखने और न्यायालय में अपील करने के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए था, उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि खाली करने के निर्देश दिए गए, लेकिन कार्रवाई से पहले मकान तोड़ने की निश्चित तारीख बताकर लोगों को तैयारी का पर्याप्त अवसर नहीं मिला. मालिकाना हक की मांग को लेकर एस. लाल ने बताया कि पूछड़ी सहित आसपास की कई बस्तियां वर्ष 1968 से बसी हुई हैं,उनके अनुसार पहाड़ों में प्राकृतिक आपदाओं, बाढ़ और नदियों में घर बहने के कारण प्रभावित हुए कई परिवार यहां आकर बसे थे,उस समय रामलाल विद्यार्थी ने इस बस्ती को बसाने में भूमिका निभाई थी, उन्होंने कहा कि यह लोग कई दशकों से यहाँ रह रहे हैं और कल आकर बसे हुए लोग नहीं हैं.उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति आगे भी संघर्ष जारी रखेगी, 24 वन ग्रामों, वन खत्तों और अन्य प्रभावित लोगों को एकजुट कर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से सरकार से मांग की जाएगी कि वर्षों से रह रहे लोगों को भूमि का स्वामित्व और मालिकाना हक दिया जाए तथा पूछड़ी में बेघर हुए परिवारों का उचित पुनर्वास सुनिश्चित किया जाए. एस. लाल, मालिकाना हक संघर्ष समिति के अध्यक्ष0
0
Report
आगरा में लूट के चार शातिर गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। सदर बाजार पुलिस, सर्विलांस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई। लूट की घटना में शामिल चार शातिर आरोपी गिरफ्तार। नैनाना जाट मोड़ पर बाइक सवार से लूटी थी मोटरसाइकिल। आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल बरामद। गिरफ्तार आरोपी आगरा और राजस्थान के रहने वाले हैं。0
0
Report
श्रीगंगानगर में नकली घी कारोबार भंडाफोड़: 16,394 लीटर जब्त
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर में नकली घी के कारोबार का भंडाफोड़, 16,394 लीटर घी जब्त श्रीगंगानगर। त्योहारी सीजन में बाजार में खपाने की तैयारी कर रहे नकली घी के बड़े जखीरे का श्रीगंगानगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत पुलिस ने शहर के चौधरी कॉम्प्लेक्स स्थित अनन्या ट्रेडिंग कंपनी पर दबिश देकर 16,394 लीटर नकली घी बरामद किया। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त घी की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 23 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गोदाम सील करने के साथ नकदी और एक मारुति वैन भी जब्त की है。 सीआईडी और डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के निर्देशों की पालना में मिलावटखोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को नकली घी के कारोबार की जानकारी मिली थी। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा एवं आईपीएस नितिन चौधरी के सुपरविजन में कार्रवाई की योजना बनाई गई。 1 नवंबर 2026 को पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक सुभाष चंद्र के नेतृत्व में पुलिस, सीआईडी और डीएसटी की संयुक्त टीम ने चौधरी कॉम्प्लेक्स स्थित अनन्या ट्रेडिंग कंपनी पर दबिश दी। जांच के दौरान यहां बड़ी मात्रा में नकली घी मिला, जिसे बाजार में बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कुल 16,394 लीटर घी जब्त किया। इसके साथ ही बिक्री से प्राप्त 3 लाख 50 हजार रुपए नकद और मारुति वैन नंबर RJ31CC9138 को भी कब्जे में लिया गया है। तीन आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राम तायल (26) पुत्र भगवनदास, निवासी मकान नंबर बी-12, बालाजी स्टेट, वार्ड नंबर 52, पुलिस थाना जवाहरनगर, श्रीगंगानगर; मुकेश कुमार (42) पुत्र सुरेश कुमार, निवासी मकान नंबर 10, राणा प्रताप कॉलोनी, पुलिस थाना जवाहरनगर, श्रीगंगानगर; तथा विकास कुमार (24) पुत्र मदनलाल, निवासी डूंगरसिंहपुरा, पुलिस थाना लालगढ़ जाटान, जिला श्रीगंगानगर शामिल हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब घी की खरीद, निर्माण और बिक्री से जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है。 अन्य स्थानों पर सप्लाई की जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नकली घी की सप्लाई किन- किन स्थानों पर की गई और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। जिले में अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश देकर कार्रवाई की जा रही है。 आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: एसपी जिला पुलिस अधीक्षक हरिशंकर यादव ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के विरुद्ध पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के निर्देशों की पालना में चलाए जा रहे शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत नकली घी के कारोबार का खुलासा किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों से नकली घी की खरीद और अन्य स्थानों पर सप्लाई के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। इस कार्रवाई में पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर की टीम, सीआईडी (सीबी) जयपुर की टीम और स्वास्थ्य विभाग की टीम शामिल रही। कार्रवाई में सीआईडी (सीबी) मुख्यालय जयपुर के हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार की विशेष भूमिका रही।पुलिस की इस कार्रवाई को त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब जांच के जरिए नकली घी के कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
जोधपुर पंचायत चुनाव स्थगित, कानून-व्यवस्था के कारण पुनर्निर्घारण
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर-panchayat राज आम चुनाव 2026, बिलाड़ा पंचायत समिति की भावी ग्राम पंचायत में कल होने वाला चुनाव स्थगित. कानून व्यवस्था को देखते हुए चुनाव किया गया स्थगित. सूत्रों से मिली है जानकारी. कुछ देर में जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन करेंगे आधिकारिक घोषणा. सरपंच सहित कुछ वार्डों के होना था पुनर्मतदान. कल रात से ही कानून व्यवस्था बिगड़ गई.0
0
Report
500 निवासियों ने जलभराव के विरोध में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रदर्शन किया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16बी में सड़क और जलभराव की समस्या को लेकर रविवार को करीब 500 निवासियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने शशि किराना स्टोर से ‘बिहारी मार्केट’ तक मार्च निकाला और बिल्डर किंग्सन बिल्डटेक व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। मार्च में क King?s Green Villa, Green Residency, Aalayam Villa, GR Garden, Novel Valley और Chippiana Burjh ke 5 हजार परिवारों के प्रतिनिधि शामिल हुए। निवासियों ने पानी और कीचड़ के बीच पैदल मार्च किया। Kingston Green Villa RWA के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अथम अलम ने कहा कि 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क अब तक नहीं बनी है। उनके मुताबिक, इससे 5 हजार परिवारों को रोज परेशानी हो रही है। प्रदर्शन में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने बैनर लेकर मार्च किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सड़क बनवाने की अपील की। एक महिला ने बताया कि गड्ढों और कीचड़ के कारण उनकी स्कूटी फिसल गई थी। वह और उनका बच्चा हादसे से बाल-बाल बचे। निवासियों ने कहा कि बुजुर्गों ने टहलना बंद कर दिया है और आपात स्थिति में एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड का पहुंचना मुश्किल है। ग्रीन रेजिडेंसी RWA के अध्यक्ष कपिल चौधरी ने सांसद डॉ. महेश शर्मा और विधायक तेजपाल नागर के साथ हुई बैठकों की तस्वीरें दिखाईं। उन्होंने कहा कि बैठकों में आश्वासन मिले, लेकिन सड़क पर काम नहीं हुआ। निवासियों ने कहा कि अगर 1.5 किलोमीटर सड़क का RCC या इंटरलॉकिंग निर्माण तुरंत शुरू नहीं हुआ, तो वे आने वाले चुनावों में ‘No Road, No Vote’ के तहत मतदान का बहिष्कार करेंगे।0
0
Report
ग्रेनो वेस्ट अमरपाली गोल्फ होम्स मेंटेनेंस बढ़ोतरी पर निवासियों ने भुगतान रोकने निर्णय
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अमरपाली गोल्फ होम्स के निवासी सोसाइटी की मूलभूत सुविधाएं न मिलने पर काफी रोष जताया हैं,उनका आरोप है कि बिना किसी अप्रूवल के मेंटेनेंस चार्ज बढ़ाकर 3.13 रुपये प्रति वर्गफुट कर दिया गया है, जबकि आसपास की किसी भी सोसाइटी में इतना मेंटेनेंस चार्ज नहीं है और न ही सोसाइटी में बच्चों के खेलने के लिए कोई भी सुविधाएं मौजूद नहीं है सोसाइटी की अगर सिक्योरिटी की बात की जाए तो कोई भी सोसाइटी के अंदर बड़ी आसानी से घुस जाते हैं ,सिक्योरिटी के नाम पर सोसाइटी में कोई भी सुविधा मौजूद नहीं है केवल गेट पर दो गार्ड बैठा दिए गए हैं। सोसाइटी के निवासियों ने यह निर्णय लिया है कि वह सभी 3 महीने तक बढ़ा हुआ मेंटेनेंस नहीं देंगे जब तक AOA सोसाइटी के अंदर मूलभूत सुविधाएं नहीं उपलब्ध करاتے हैं । बाइट सोसाइटी के लोगों की सोसाइटी के लोगों का कहना है हाल फिलहाल में बनी सोसाइटी में जगह-जगह सीपेज की समस्या बनी हुई है। कई जगहों पर छतों से प्लास्टर तक उखड़ रहा है। सीपेज को लेकर कोर्ट में मामला भी चल रहा है। आरोप है कि सीपेज के निशान छिपाने के लिए उन जगहों पर पेंट करा दिया गया, ताकि समस्या के सबूत सामने न आ सकें। हालांकि, बारिश होने के बाद सीपेज के निशान दोबारा उभर आते हैं और पेंट की परत भी खराब होने लगती है。 निवासी प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मेंटेनेंस चार्ज में बढ़ोतरी वापस लेने और सोसाइटी में बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं। सोसाइटी के लोगों का कहना है हाल फिलहाल में जो AOA बनी है वह गलत तरीके से बनाई गई है इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए । सोसाइटी में AOA बनते ही सोसाइटी का मेंटेनेंस चार्ज गलत तरीके से बढ़ा दिया गया ना ही कोई पूर्व में इनफार्मेशन दी और ना ही किसी तरीके की कोई भी मीटिंग बुलाई गई । सोसाइटी के लोगों ने निर्णय लिया है कि वह सभी 3 महीने तक बढ़ा हुआ मेंटेनेंस नहीं देंगे जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाएगी0
0
Report
Advertisement
बिहार में सरकारी अधिकारी बनकर 2 किलो सोने की ठगी: GRP-RPF गिरफ्तार शातिर
Gaya, Bihar:बिहार में सरकारी अधिकारी बनाकर 2 किलोग्राम सोना ठगी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन शातिर ठग दबोचे गए। आरोपियों के पास से 612.74 ग्राम सोना बरामद किया गया है; बाकी का सोना कहां गया, यह सवाल बना हुआ है। मामला रेल थाना भभुआ रोड क्षेत्र का है। बरेली के संजय कुमार खंडेलवाल के कर्मचारी कोलकाता से ट्रेन के जरिए भभुआ रोड लौट रहे थे, तभी 22 अक्टूबर को कुछ अज्ञात शातिर खुद को बड़ा सरकारी अधिकारी बताकर कर्मचारी पर रौब झाड़ने लगे। डर का फायदा उठाकर उन्होंने मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर करीब दो किलो सोना अपने हवाले कर लिया। पीड़ित पक्ष को घटना की सूचना 24 अक्टूबर को मिली। पटना रेल एसपी ने स्पेशल इन्वेस्टigation टीम बनाकर कार्रवाई की, जिसमें जीआरपी और आरपीएफ ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बरेली से तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया। आगे की पूछताछ के दौरान बाकी बचे सोने के सुराग के लिए कार्रवाई जारी है, ताकि गिरोह के अन्य सदस्य भी सलाखों के पीछे जाएँ।0
0
Report
जहानाबाद बेल्ट्रॉन डेटा एंट्री ऑपरेटर वेतन-सुरक्षा की मांग लेकर प्रदर्शन
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद में विभिन्न सरकारी विभागों की रीढ़ माने जाने वाले बेल्ट्रॉन डाटा एंट्री ऑपरेटर अब आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। राज्यकर्मी का दर्जा और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर आज दर्जनों की तादाद में संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों ने सड़कों पर उतरकर शक्ति प्रदर्शन किया। शहर के हॉस्पिटल मोड़ से शुरू हुआ यह आक्रोश मार्च कारगिल चौक तक पहुंचा, जहां कर्मियों ने सरकार और आउटसोर्सिंग व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनकी सेवा को नियमित नहीं किया, तो वे कलमबंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जहानाबाद की मुख्य सड़कों पर उतरे ये वही डाटा एंट्री ऑपरेटर हैं, जिनके कंधों पर जिले के समाहरणालय से लेकर प्रखंड और अंचल कार्यालयों का डिजिटल कामकाज टिका हुआ है। लेकिन आज ये कर्मचारी अपनी ही नौकरी की अनिश्चितता और सिस्टम की बेरुखी से त्रस्त होकर सड़कों पर खाक छानने को मजबूर हैं। हॉस्पिटल मोड़ से निकला यह जत्था शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जब कारगिल चौक पहुंचा, तो पूरा इलाका नारों से गूंज उठा। कर्मचारियों का कहना है कि हम लोग बेल्ट्रॉन के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर वर्षों से काम कर रहे हैं। बिना कोई कारण बताओ नोटिस दिए कभी भी किसी को नौकरी से निकाल दिया जाता है। अधिकारियों द्वारा हमारा मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है। हमारी सेवा की कोई सुरक्षा नहीं है। हम कोई भीख नहीं मांग रहे, अपनी सेवा सुरक्षा और बराबरी के लिए राज्यकर्मी का दर्जा मांग रहे हैं। अगर सरकार ने जल्द फैसला नहीं लिया, तो पहले सांकेतिक हड़ताल होगी और फिर हम पूरे राज्य में अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सरकारी पहिए को जाम कर देंगे। प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने सीधे तौर पर आउटसोर्सिंग व्यवस्था को शोषण का जरिया करार दिया। उनका आरोप है कि सरकारी बाबू और अधिकारी जब चाहते हैं, तब बिना किसी ठोस आधार के उन्हें नौकरी से बेदखल कर देते हैं। न तो ईपीएफ का सही लाभ मिलता है और न ही सम्मानजनक वेतन। ऐसे में अब इनके सब्र का बांध टूट चुका है। ऑपरेटरों ने प्रशासन और सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह पैदल मार्च महज एक चेतावनी है। यदि समय रहते उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया गया, तो सरकारी कार्यालयों का ऑनलाइन कामकाज पूरी तरह ठप कर दिया जाएगा।0
0
Report
कीर्ति वर्धन सिंह अयोध्या पहुंचे, विपक्ष पर निशाना और कानून-व्यवस्था मजबूत
Ayodhya, Uttar Pradesh:विदेश मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आज अयोध्या पहुंचे। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वे अपने पैतृक आवास गोंडा के लिए रवाना हुए। इस दौरान एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि रैली करने वालों से ही इस बारे में सवाल पूछा जाना चाहिए। विपक्ष सत्ता से दूर रहने की बौखलाहट में तरह-तरह के हथकंडे अपना रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी रैलियां और प्रदर्शन कर आम जनजीवन, खासकर व्यापारियों के कामकाज में बाधा डालना उचित कदम नहीं है। उन्होंने कहा कि देश की कानून-व्यवस्था मजबूत है और सभी काम कानूनी तरीके से हो रहे हैं। विपक्ष की कई पार्टियों की गतिविधियां देश और समाज को कमजोर करने वाली हैं। हालांकि, किसी भी आरोप पर बिना प्रमाण के टिप्पणी करने से उन्होंने इनकार किया। वहीं, उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन की मजबूती और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपनी उपलब्धियों को मजबूती से जनता के सामने रखा है। संगठन में नए उत्साह का संचार हुआ है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले से अधिक सीटें जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में टेलीग्राम से साइबर ठगी: चार अंतरजनपदीय गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। टेलीग्राम ऐप के जरिए साइबर ठगी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे और फिर उन्हीं खातों में ठगी की रकम मंगाकर नकदी निकाल लेते थे। साइबर क्राइम और सराय अकिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल फोन, छह एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदर्श मिश्रा, पुनीत शुक्ला, सत्यम और निखिल सिंह के रूप में हुई है। चारों आरोपी सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों और ठगी की रकम के लेन-देन की जानकारी जुटाने में लगी है। टेलीग्राम ऐप के जरिए चल रहे इस साइबर नेटवर्क के खुलासे के बाद पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।0
0
Report
लखीमपुर दुधवा नेशनल पार्क के गेट खुले।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र आज से शुरू हो गया है । नए सत्र का विधिवत शुभारंभ विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया। पार्क खुलने को लेकर पर्यटकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। पर्यटकों को उम्मीद है कि इस नए सत्र में सैलानियों को एक बेहद खास और नया रोमांच देखने को मिलेगा। अब तक दुधवा में आए पर्यटक सिर्फ बाड़े यानी 'राइनो एरिया' के अंदर ही हाथियों की सवारी करके गैंडों का दीदार कर पाते थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा! इस बार पर्यटक बाड़े से बाहर खुले जंगल में भी स्वतंत्र रूप से घूमते हुए गैंडों का दीदार कर सकेंगे। इसके अलावा बंगाल टाइगर पांच प्रकार की हिरण की प्रजातियां 350 प्रकार के पंछियों की प्रजातियां सहित भालू हाथियों सहित अन्य वन्य जीवन का दीदार कर सकेंगे । जिसको लेकर पार्क प्रशासन ने पूरी तैयारी करनी है । वही जानकारी देते हुए फील्ड डायरेक्टर राजा राममोहन राय ने बताया है। कि इस बार पर्यटन दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है । वहीं इस बार पर्यटक बंगाल टाइगर के साथ-साथ राइनो के भी खुले में दीदार कर सकेंगे ।इसी वजह से अब पार्क प्रशासन ने पर्यटकों को खुले जंगल में भी इन गैंडों को देखने की अनुमति दे दी है। अब जब सैलानी 1 नवंबर से दुधवा में जिप्सी से सफारी करेंगे, तो उन्हें रास्ते में कभी भी खुले जंगल में गैंडे टहलते हुए या विचरते हुए दिखाई दे सकते हैं। अब हाथियों की सफारी भी शाम को करवाई जाएगी। सैलानियों की सुरक्षा और वन्यजीवों के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पार्क प्रशासन ने तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिप्सी चालकों और गाइडों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे खुले जंगल में गैंडों से एक सुरक्षित दूरी बनाकर रखें, ताकि न तो पर्यटकों को कोई खतरा हो और न ही वन्यजीवों की शांति में कोई खलल पड़े। तो अगर आप भी प्रकृति और वन्यजीवों के शौकीन हैं, तो इस बार दुधवा का यह नया रूप आपके रोमांच को दोगुना करने के लिए पूरी तरह तैयार है।0
0
Report
सतना में 40 सेकंड में मोटरसाइकिल चोरी, CCTV फुटेज में चोर साफ कैद
Satna, Madhya Pradesh:सतना। शहर के व्यस्त रीवा रोड स्थित माहेश्वरी स्वीट्स के पास से दिन-दहाड़े एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोर ने इस पूरी वारदात को मात्र 40 सेकंड के भीतर अंजाम दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित शख्स अपनी मासूम बच्ची के साथ बाजार में खरीदारी करने आया था। वह दुकान के बाहर बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात करने में व्यस्त हो गया। इसी लापरवाही का फायदा उठाकर घात लगाए चोर ने पलक झपकते ही गाड़ी का लॉक तोड़ा और मोटरसाइकिल लेकर रफूचक्कर हो गया। चोरी की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चोर बेहद शातिर तरीके से चंद सेकंड में बाइक ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर कोलगवां थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
