110043
पश्चिम जिले की AATS पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 138 कार्टन अवैध शराब बरामद
New Delhi, Delhi:पश्चिम जिले की AATS पुलिस ने पंजाबी बाग अंडरपास से एक शराब तस्कर लक्ष्मी नारायण झा उर्फ मुकेश को गिरफ्तार किया है जो पटेल नगर का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के पास से 138 कार्टन अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की गई महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद की है। आरोपी पर पहले से ही तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
योगी ने गोण्डा में 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, समाजवादियों पर जोरदार हमला
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के एक दिवसीय दौरे पर आज सोमवार को पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने गौरा विधानसभा के तेजपुर स्थित सिंगार घाट मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करके समाजवादी पार्टी कांग्रेस और माफियाओं पर जमकर निशाना साधते हुए 520 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके गौरा और मनकापुर विधानसभा की लाखों जनता को एक बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने संबोधित करते हुए कहा कि आज सोचो कोई यहां का सनातन धर्मावलंबी मां दुर्गा की अपने घर में पूजा कर रहा है। तो कोई सपाई कसाई उसका विरोध करके एक एप्लीकेशन देता था और लखनऊ से समाजवादी पार्टी की सरकार उसे पर रोक लगाती थी। कावड़ यात्रा भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नहीं निकलने देते थे कोई पर्व और त्योहार नहीं मानने देते थे। इस क्षेत्र में तो विकास की कोई योजना आई नहीं अभी लखनऊ से चली ही है कि रास्ते में उसका अपहरण करके कहीं और जगह भेज दिया जाता था। आज 2 नवंबर है 2 नवंबर 1980 को अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान समाजवादी पार्टी की तत्कालीन सरकार ने गोली चल करके राम भक्तों को लहूलुहान किया था। हमने राम भक्तों पर गोली नहीं बल्कि उन पर पुष्प वर्षा किया है अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण किया है। गोंडा की जिस धरती ने दुनिया को रोशनी दिखाई हो वह स्वयं अंधेरे में रह गई। विकास से कोसों दूर हो गया नौजवान बेरोजगार हो गया लोग यहां पर भूखों मरते थे सपा सरकार में सबसे बड़ा खाद्यान्न घोटाला इसी गोंडा में हुआ था। भाइयों बहनों समाजवादी पार्टी तो अपने आप में तो एक यूपी के लिए श्राप है यह जब भी आई इसने हमेशा तबाही मचाई आज विकास हो रहा है हर स्तर की बड़ी-बड़ी परियोजनाएं आगे बढ़ रही है। याद करिए सपा का शासन जो युवा 25-28 वर्ष का होगा उसको पता नहीं होगा क्योंकि जब आप सपा के श्राप से यूपी में सपा का शासन था तब वह 15 वर्ष से नीचे उम्र के रहे होंगे उसे समय की उनको जानकारी नहीं होगी कैसे कर्फ्यू होता है। कैसे दंगा होता है कैसे गरीबों के घर को लूटते थे कैसे गरीबों के हक पर डकैती डालते थे कैसे युवाओं के रोजगार पर डकैती डालते थे। बहन बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाते थे अपने परिजनों से पूछिए कि कर्फ्यू और दंगा क्या होता है उपद्रव क्या होता है पहले पर्व और त्योहार के दौरान उपद्रव शुरू हो जाता था बाजार वीरान हो जाती थी। लेकिन इस बार यूपी में 67 मूर्तियां रखी गई थी गोंडा कमिश्नरी के लिए मैं स्पेशल कहा था कोई भी अगर अपने घर में रखना चाहता है तो उसको रखना दीजिए उसको कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। वह अपना पैसा लग रहा है उसकी अपनी मनौती है किसी सफाई और कसाई को अगर परेशानी होती है तो कहिए अपने घर में शोक मनाओ लेकिन किसी को परेशान ना करो। कावड़ यात्रा पर भी समाजवादी पार्टी के लोगों ने रोक लगा दी थी कहते थे कि दंगा हो जाएगा हमने कहा कि हमारे समय में कोई दंगा नहीं होगा दंगाइयों को बुलाकर के अपने आवास पर सम्मानित करते हो इसलिए वह दंगा करने का दुस्साहस करेगा। लेकिन अब अगर डबल इंजन बीजेपी सरकार में दंगा करने का प्रयास किया तुमको हम वह सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी कई पीढ़ियां याद करेंगी यूपी अब कर्फ्यू और दंगा से मुक्त है। हमने प्रदेश को बीमारू राज्य से मुक्त किया लोग कहते हैं कि इसका राज क्या है इसका राज कि यहां की युवाओं के प्रतिभा में है युवाओं की ऊर्जा में है। सपा सरकार के लोग इन युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करते थे हमने इन युवाओं के जीवन के लिए एक जीवन का रास्ता दिया है। ईमानदारी के साथ भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है ईमानदारी से भर्ती प्रक्रिया का परिणाम है जब कोई नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होती है हम लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण करते हैं तो उसमें गोंडा का भी नौजवान होता है। अब कोई भी योजना दिल्ली से आती है लखनऊ टू लखनऊ से सीधे गौरा और मनकापुर में आती है धरातल पर उतरता है अब कोई व्यापारी और बेटी के सुरक्षा में सेंध नहीं लगता है लगाने का दुस्साहस नहीं कर सकता है। गोंडा के विधानसभाओं की अगर कोई योजना है तो उसको रास्ते में कोई हाईजैक नहीं कर सकता है क्योंकि माफिया को हम मिट्टी में मिल चुके हैं। क्योंकि अब बेटी और व्यापारी के सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की जा चुकी है जो भी सुरक्षा में सेंध लगाएगा पहले से उसको एक अल्टीमेटम है अगर सुरक्षा में सेंध लगाई तो तय है या तो जेल या तो जहन्नुम में इसके अलावा कोई रास्ता नहीं है। भाजपा का मतलब आस्था है आस्था को सम्मान देने वाली पार्टी है आपको आगे बढ़ाने वाली पार्टी है आपके जीवन में बदलाव लाने वाली पार्टी है। सपा और कांग्रेस का मतलब है अपराध इनका मतलब है बदमाश को लाने वाली पार्टी वह बदमाश को लेकर आते हैं। हम बदलाव को लेकर आते हैं उनके द्वारा अपराध को प्रश्रय दिया जाता है हम आपकी आस्था को सम्मान देते हैं। पहले जो पैसा आज यहां पर खर्च हो रहा है कनेक्टिविटी और विकास के लिए खर्च हो रहा है पहले यह पैसा भाइयों और बहनों कब्रिस्तान के नाम पर जमीनों को गरीबों की जमीनों को कब्जा करने में खर्च होता था। आज उसी पैसे को हमने डायवर्ट किया है कि किसी गरीब की जमीन पर कब्जा नहीं होगा आस्था को सम्मान मिलना चाहिए इसीलिए धार्मिक स्थलों का काम हो रहा है। पिछले दिनों में मैंने अखिलेश यादव को कहा था की गिनती अगर आती हो तो गिरना शुरू करो अगले 6 महीने में एक लाख जवानों को नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे वितरण शुरू हो गया है।0
0
Report
ब्राह्मणों पर टिप्पणी से सपा नेता शिव शंकर यादव माफी की मांग उठी
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर जनपद के सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव ने शादी विवाह और कर्मकांड कराने वाले ब्राह्मणों पर टिप्पणी की है. कहा शादी में जो श्लोक ब्राह्मण द्वारा बोली जाती है वह एक तरह की गाली है. पंडित जो मंत्र पढ़ता है आधे सुनाई देता है गिड़बीड़ गिड़बीड़ कह कर दक्षिणा रखवाते है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर ब्राह्मण समाज आक्रोशित है शिव शंकर यादव से माफी मांगने की मांग की है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जहां एक तरफ 2027 विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों को जोड़ने का काम कर रहे हैं तो वहीं जिले के नेता ब्राह्मण तोड़ने का काम कर रहे हैं. ताजा मामला मिर्जापुर जनपद का है जहां के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव ने ब्राह्मणों को लेकर एक अभद्र टिप्पणी की है. कहा है शादी में जो श्लोक ब्राह्मण द्वारा बोली जाती है वह एक तरह की गाली है. पंडित जो मंत्र पढ़ता है आधे सुनाई देता है गिडबीड़ गिडबीड़ कह कर दक्षिणा केवल रखवाते है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होते ही ब्राह्मण समाज आक्रोशित है. शिव शंकर यादव से माफी मांगने की मांग की है. विंध्याचल मां विंध्यवासिनी मंदिर पर पूजा पाठ कर रहे ब्राह्मणों ने शिव शंकर यादव का विरोध किया है. कहां है हम लोग जन्म से लेकर मृत्यु तक का पूजा पाठ करते हैं. इस तरह का ब्राह्मणों पर टिप्पणी करना कि झूठ श्लोक पढ़ा जाता है और ठग है रूढ़िवादी परंपरा है. यह उनका नहीं कहना चाहिए. मां विंध्यवासिनी मंदिर परिसर में पूजा पाठ कर रहे पंडित अनुपम महराज, सुनील कुमार और जयकुमार मिश्र ने सपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव के बयान का विरोध किया है. कहां इनको बयान से हमारे ब्राह्मण समाज में आक्रोश है. पंडित अनुपम महराज ने कहा अखिलेश यादव के पूर्व सभा जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव का मति भ्रष्ट हो चुकी है, मानसिक रूप से विकलांग हो चुके हैं ब्राह्मण समाज इनके बयान की समझौता नहीं करता है. सनातन धर्म को गाली देने वाले को ब्राह्मण सम्मान नहीं करता है. यह समाज को गुमराह कर रहे हैं अखिलेश यादव का नाम भी जोड़ रहे बदनाम कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी को विनाश का काम कर रहे हैं जो ब्राह्मण समाज को गाली दे रहे हैं .ब्राह्मण इनसे नाराज है. वायरल वीडियो बताया जा रहा है सपा पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव किसी तेरहवीं कार्यक्रम में गए हुए थे.तेरहवीं कार्यक्रम में अपने समाज को संबोधित करते हुए यह बयान दिया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि वायरल वीडियो का हम पुष्टि नहीं करते हैं0
0
Report
अमित जोगी के आपत्तिजनक वीडियो पर विवाद: संवैधानिक मर्यादा के उल्लंघन का आरोप, वीडियो हटाने की मांग
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र और जेजेपी नेता अमित जोगी द्वारा फेसबुक पर जारी एक वीडियो विवादों में घिर गया है। वीडियो में उन्होंने "वोट चोरी" का मुद्दा उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तीखी आलोचना की है। आलोचकों ने इसे संवैधानिक पदों पर आसीन व्यक्तियों का अपमान और राजनीतिक मर्यादा का स्पष्ट उल्लंघन बताया है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की आड़ में भाषाई सीमाओं को लांघने पर सवाल उठाते हुए इस वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने और कड़ी हिदायत देने की मांग की जा रही है। Row Over Amit Jogi's Controversial Video: Accused of Breaching Constitutional Decorum, Demands Rise for Removal0
0
Report
Advertisement
पटना में पानी पर तैरती फ्लोटिंग कैंडल दिवाली रोशन, कीमत 120 रुपये
Patna, Bihar:दिवाली की खरीदारी में लोग जुट चुके हैं..बाजार में भी दिवाली के मौके पर रंग-बिरंगी लाइट्स और डिजाइनर कैंडल की भरमार है लेकिन राजधानी पटना में इन दिनों एक ऐसी अनोखी कैंडल लोगों का ध्यान खींच रही है, जो न तो मोम से बनी है और न ही सामान्य तरीके से जलती है. इसकी खासियत है कि यह पानी के ऊपर तैरते हुए रोशनी देती है. यह फ्लोटिंग कैंडल है. इसे आप अपने घर में मौजूद किसी ग्लास, कटोरे या खूबसूरत बाउल में आसानी से जला सकते हैं...0
0
Report
जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कानपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर अपहृत अधिवक्ता का शव और आला-ए-कत्ल किया गया बरामद, गाड़ी की बरामदगी के दौरान कालपी थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस पर आरोपियों ने पहले से छिपाए हथियार से किए फायर, पुलिस और आरोपियों के बीच हुई मुठभेड़, आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 6 राउंड गोलियां चलाईं, मुठभेड़ में आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में लगी गोली, एक अन्य आरोपी भी गिरफ्तार, अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी की बरामदगी के लिए पहुंची थी पुलिस टीम, आरोपियों के आपराधिक इतिहास, हत्या के मकसद और अन्य लोगों की संलिप्तता की पुलिस कर रही जांच, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन0
0
Report
जालौन में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, अज्ञात वाहन की टक्कर से 80 वर्षीय रामदास की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, टक्कर के बाद चालक वाहन लेकर मौके से हुआ फरार, अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी पुलिस, एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाइवे पर कोटरा ओवरब्रिज के पास का हादसा।0
0
Report
Advertisement
लोन जमा कराने गए बैंक कर्मियों से चर्चित व्यापारी ने की मारपीट, डीवीआर लेकर फरार
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत आर्य समाज मंदिर के पास एक चर्चित व्यापारी द्वारा बैंक कर्मियों के साथ मारपीट और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बैंक कर्मी लोन की रकम जमा कराने के सिलसिले में उक्त व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बैंक कर्मियों के साथ मारपीट व हाथापाई हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर (DVR) निकालकर फरार हो गया। इस मारपीट की घटना में लोन ऑफिसर शरद घायल हो गए हैं, जो घटना के बाद एलडीएम (LDM) और डीआरएम (DRM) के साथ थाने में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को तहरीर मिल चुकी है और उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी, प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ाईं
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:केदारनाथ, उत्तराखंड: श्री केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी हुई। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आराम के लिए सभी ज़रूरी इंतज़ाम किए हैं—जिसमें मेडिकल सुविधाएं, अलाव और कड़ाके की ठंड से बचने के लिए ज़रूरी सेवाएं शामिल हैं।0
0
Report
अमरपुरा चौराहे पर तेज ट्रक-इको वैन भिड़ंत: चालक फंसा, बच्चे घायल
Kota, Rajasthan:अमरपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने इको वैन को मारी भीषण टक्कर, चालक वैन में बुरी तरह फंसा; मजदूरों ने मशक्कत कर निकाला बाहर, बच्चे भी घायल रामगंजमंडी (कोटा) कोटा जिले के रामगंजमंडी उपखंड के अमरपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने इको वैन को जोरदार टक्कर मार दी,हादसा इतना भीषण था कि इको वैन का चालक अंदर ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद मजदूरों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को वैन से बाहर निकाला। जिसके बाद चालक को गंभीर हालत में झालावाड़ रैपर कर दिया गया। हादसे के समय वैन में 3 से 4 बच्चे भी सवार थे जिन्हें भी मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चौराहे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, सूचना पर रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
मंडाना पंचायत के नव निर्वाचित सरपंच दयाराम मेघवाल ने श्मशान घाट की सफाई से शुरू किया कार्य
Kota, Rajasthan:मंडाना में सरपंच दयाराम मेघवाल की पहल, श्मशान घाट और कब्रिस्तान से शुरू करवाया सफाई अभियान बोले सरपंच- इंसान की अंतिम राह भी हो साफ-सुथरी, सम्मानजनक विदाई के लिए जरूरी है स्वच्छता। मंडाना (कोटा)। ग्राम पंचायत मंडाना में नवनिर्वाचित सरपंच दयाराम मेघवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद विकास कार्यों की शुरुआत श्मशान घाट और कब्रिस्तान की सफाई से की है। सरपंच ने सबसे पहले श्मशान पर सफाई अभियान शुरू करवाते हुए कंटीली झाड़ियों को हटाने और गंदगी की सफाई का कार्य शुरू करवाया। सरपंच दयाराम मेघवाल का कहना है कि हर इंसान को जीवन के अंतिम पड़ाव पर एक ही जगह पहुंचना है। ऐसे में यदि वहां भी लोगों को गंदगी और अव्यवस्थाओं के बीच से गुजरना पड़े तो यह बेहद शर्मनाक बात है। इसलिए श्मशान घाट और कब्रिस्तान की साफ-सफाई एवं व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है। गौरतलब है कि मंडाना पंचायत के श्मशान घाट और कब्रिस्तान तक पहुंचने वाले रास्तों पर कंटीली झाड़ियां उगी हुई थीं। लोगों को वहां पहुंचने के लिए झाड़ियों के बीच से होकर गुजरना पड़ता था। वहीं दोनों स्थानों पर गंदगी के ढेर भी लगे हुए थे। ऐसे में सरपंच ने पदभार संभालते ही विकास कार्यों की शुरुआत इन दोनों स्थानों से की है। पंचायत की इस पहल से ग्रामीणों को उम्मीद है कि अब श्मशान घाट और कब्रिस्तान में साफ-सफाई के साथ बेहतर व्यवस्थाएं भी विकसित होंगी。0
0
Report
बाड़ी जिला अस्पताल में एक्स-रे फिल्म खत्म, गरीब मरीज निजी लैबों के भरोसे
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी जिला अस्पताल में 2 सप्ताह से एक्स-रे फिल्म गायब, गरीब मरीज प्राइवेट लैबों में लुटने को मजबूर, PMO बोले- स्टॉक है पर बचाकर दे रहे हैं बाड़ी/धौलपुर बाड़ी शहर के जिला चिकित्सालय जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले कुछ समय से अस्पताल में एक्स-रे फिल्म की किल्लत बनी हुई है, जिसके चलते रोजाना आने वाले दर्जनों मरीजों को जांच का लाभ नहीं मिल पा रहा है और उन्हें मजबूरन निजी लैबों पर मनमाने दामों पर एक्स-रे कराना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाड़ी उपखंड के राजकीय चिकित्सालय को कागजों में जिला अस्पताल का दर्जा तो दे दिया गया है, लेकिन हकीकत में यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। अस्पताल में संसाधनों का भारी अभाव है, वहीं फिजीशियन समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद वर्षों से रिक्त पड़े हैं। जिसके कारण उपखंड के मरीज को इलाज के लिए धौलपुर, जयपुर जाना पड़ता है या फिर झोलाछाप और अवैध क्लिनिकों के भेंट चढ़ना पड़ता है। जानकारी के अनुसार समय से पूर्व संसाधनों की डिमांड नहीं भेजने की लापरवाही इस अस्पताल में आम बात हो गई है। पिछले दो सप्ताह से एक्स-रे फिल्म खत्म होने से मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। हालांकि चिकित्सकों द्वारा एक्स-रे जांच को मरीज के मोबाइल पर फोटो भेजकर डायग्नोसिस की जा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि ज्यादातर मरीज ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोग हैं, जिनके पास एंड्रॉयड मोबाइल तक नहीं है। ऐसे में वे जांच के लाभ से वंचित रह जाते हैं। इसको लेकर PMO ने कहा कंपनी बिकने से आई अड़चन इस मामले में जब चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिकिशन मंगल से बात की गई तो उन्होंने कहा -एक्स-रे की फिल्में अपने पास हैं और जो मरीज आ रहे हैं, उनमें से जिन्हें जरूरत है उन्हें अपन फिल्म दे रहे हैं। आज भी सभी जरूरतमंद मरीजों को फिल्म जारी की हैं। अपने पास कुछ बैलेंस है और अगला ऑर्डर लगा रखा है। उन्होंने आगे बताया कि अक्सर कई मरीज ऐसे भी आते हैं जिन्हें एक्स-रे की आवश्यकता नहीं होती, फिर भी लिखवा लेते हैं। फिल्म पहले की तुलना में महंगी हो गई है, इसलिए वेस्टेज रोकने के लिए ऐसे मरीजों को मोबाइल पर फोटो देकर डायग्नोसिस किया जा रहा है। कमी का कारण बताते हुए डॉ. मंगल ने कहा कि जो हमारी एक्स-रे मशीनें हैं, उस कंपनी वाले ने अपनी कंपनी किसी दूसरे को बेच दी है, उसने रेटें बढ़ा दी हैं और कुछ टेक्निकल प्रॉब्लम आ गई है। इस वजह से सप्लाई में अड़चन आई है। ऑर्डर दे दिया है, संभवतः सभी मरीजों को फिल्म नियमित रूप से उपलब्ध हो जाएगी बाइट 1 हरिकिशन मंगल पीएमओ0
0
Report
टोंक के मोर थाना क्षेत्र में चोर गिरोह ने 33 केवी लाइन चोरी
Tonk, Rajasthan:टोंक के मोर थाना क्षेत्र में चोर गिरोह ने 33 केवी लाइन चोरी. ग्रिड सब स्टेशन बावड़ी को मोर जीएसएस से जोड़ने वाली 33 केवी चालू लाइन के तार चोरी, करीब एक किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन के तार चोरी एवं विद्युत पोल भी हुये क्षतिग्रस्त. विद्युत निगम अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन. सहायक अभियंता दीपक मीणा ने संबंधित JEN को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के दिए निर्देश.0
0
Report
Advertisement
अटरू पुलिस ने दो दिन में तीन कार्रवाई, अवैध अफीम व पिस्टल जब्त
Baran, Rajasthan:अटरू पुलिस की दो दिन में तीन बड़ी कार्रवाई, 277 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा व अवैध पिस्टल जब्त बारां। पंचायतीराज चुनाव 2026 के मध्यनजर जिला पुलिस अधीक्षक बारां आईपीएस अभिषेक अंदासू के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, अवैध हथियार बिक्री व परिवहन की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अटरू थाना पुलिस ने दो दिन में तीन बड़ी कार्रवाई की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी के निर्देशन व वृत्ताधिकारी वृत्त अटरू रामानंद यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कमल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 30 अक्टूबर को शिवराज पुत्र गोविंद जाति गुर्जर निवासी जामझरी थाना नाहरगढ़ को 15 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा परिवहन करते हुए एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया। वहीं 1 नवंबर को पुखराज पुत्र बिंजाराम जाति बिश्नोई निवासी पीथावास थाना डांगियावास जिला जोधपुर के कब्जे से एक अवैध पिस्टल मय पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसी आरोपी की सूचना पर गांव अडानंद के तालाब के पास से एक क्रेटा कार में से 262 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद कर कार व आठ फर्जी नंबर प्लेट जब्त की गई। पुलिस ने तीनों प्रकरणों में एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच कोतवाली थानाधिकारी राजपाल सिंह को सौंपी है।0
0
Report
AI से वीडियो बनाकर भ्रम फैलाने वालों पर नेताओं की स्पष्ट टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:नरेन्द्र पांडे और जनेश्वर मिश्रा जी हमारे राजनीतिक गुरु थे मैं ब्राह्मण विरोधी नहीं हूं ये न जाने आज कल लोग कैसे कैसे एआई से वीडियो बना देते हैं शिव शंकर सिंह यादव0
0
Report
लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम पर ज्वेलर्स को धमकी, नागपुर में हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:नागपुर में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से ज्वेलर्स को धमकी भरे पत्र मिले, जिनमें 10-10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है और टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग का उल्लेख है। पत्रों में अभद्र भाषा है और आठ ज्वेलर्स तथा उनके परिवारों को मारने की धमकी दी गई। डेडलाइन 3–5 दिन की दी गई है। ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश रोकड़े ने मुख्यमंत्री और नागपुर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और तहसील पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हैं।0
0
Report
Advertisement
