Back
वज़ीराबाद की यमुना पुस्ता बांध रोड पर रोज जाम, प्रशासन से कदम की मांग
NANasim Ahmad
Feb 08, 2026 10:15:52
New Delhi, Delhi
उत्तरी दिल्ली के वज़ीराबाद इलाके से एक बार फिर ट्रैफिक सिस्टम की पोल खोलती तस्वीरें सामने आई हैं। यमुना पुस्ता बांध रोड पर अवैध बसों और भारी वाहनों की पार्किंग अब रोज़ाना ट्रैफिक जाम का स्थायी कारण बन चुकी है। हालात ऐसे हैं कि राम घाट से लेकर शिव मंदिर तक का महज़ कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को घंटों लग रहे हैं।
हर रोज कैसे जाम से झूझने वाले लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों और राहगीरों का आरोप है कि सड़क के दोनों किनारों पर खुलेआम अवैध पार्किंग कर दी जाती है। कहीं ट्रक खड़े कर दिए जाते हैं तो कहीं दिल्ली जल बोर्ड दफ्तर के गेट के सामने ही 8 से 10 बसें लाइन से खड़ी कर दी जाती हैं। नतीजा ये कि पहले से संकरी सड़क और भी तंग हो जाती है और जाम लगना तय हो जाता है।यहां से गुजरने वाले लोग बताते हैं कि सुबह से लेकर देर रात तक कभी भी इस रोड पर जाम लग सकता है। स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी, एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहन तक इस जाम में फंस जाते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार बस चालकों और मालिकों से गाड़ियां हटाने की गुहार लगाई गई, लेकिन उल्टा बदसलूकी और हाथापाई की नौबत तक आ जाती है।
जाम की एक और बड़ी वजह इस सड़क पर फैला अतिक्रमण है। ठेले, खोमचे और अस्थायी दुकानों ने सड़क को इतना संकरा कर दिया है कि दो गाड़ियां एक साथ ठीक से निकल ही नहीं पातीं। ऐसे में थोड़ी सी भी रुकावट पूरे इलाके को जाम में तब्दील कर देती है।हैरानी की बात ये है कि फिलहाल करीब एक घंटे से ज्यादा समय से जाम लगा हुआ है, लेकिन मौके पर एक भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहा। न कोई कार्रवाई, न कोई व्यवस्था—लोग अपनी किस्मत के भरोसे जाम से जूझते दिखाई दे रहे हैं।
अब सवाल ये उठता है कि क्या ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन इस रोज़ाना के सिरदर्द पर कोई ठोस कदम उठाएगा? या फिर वज़ीराबाद का यमुना पुस्ता बांध रोड यूं ही हर दिन लोगों की परेशानी और सिस्टम की लापरवाही की कहानी बयां करता रहेगा। फिलहाल, इस इलाके में लगने वाला ट्रैफिक जाम आम जनता के लिए एक बड़ी मुसीबत बन चुका है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PKPrashant Kumar
FollowFeb 08, 2026 12:03:190
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 08, 2026 12:02:590
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 12:02:460
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 08, 2026 12:02:19Faridabad, Haryana:फरीदाबाद के सूरजकुंड में मंत्री राजेश नगर ने पीड़ितों से मुलाकात कर घटनास्थल दौरा किया
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 08, 2026 11:53:350
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowFeb 08, 2026 11:53:260
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 08, 2026 11:53:100
Report
ACAshish Chauhan
FollowFeb 08, 2026 11:52:550
Report
VSVishnu Sharma
FollowFeb 08, 2026 11:52:350
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 08, 2026 11:51:140
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowFeb 08, 2026 11:50:360
Report