Back
हर मोटरसाइकिल पर असली हेलमेट अनिवार्य, सड़क हादसों में मौतों में कमी की उम्मीद
HKHARI KISHOR SAH
Feb 24, 2026 11:17:40
New Delhi, Delhi
जब भी हम घर से बाहर निकलते हैं तो सोचते हैं कि हेलमेट कुछ दूर जाने के बाद सर पर लगा लेंगे या फिर ट्रैफिक पुलिस को देखेंगे तो हेलमेट लगा लेंगे ताकि हम चालान से बच सके। चालान से बचना अच्छी बात है लेकिन हेलमेट आपको चालान से कम आपकी जिंदगी को बचाता है। इसे लेकर नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बिना हेलमेट पहनने वाले बाइक राइडर के साथ होने वाले दुर्घटना को लेकर नाटक प्रस्तुत की गई और लोगों के बीच हेलमेट पहनने को लेकर जागरूकता चलाई गई। कार्यक्रम का मकसद सिर्फ हेलमेट के प्रति जागरूकता नहीं बल्कि सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं में मौत के प्रति लोगों को जागरूक करना है। हेलमेट जरूरी है; नकली हेलमेट जो रकम बचाने के चक्कर में गिर जाते हैं, वे क्रैक हो जाते हैं और दुर्घटना के समय सिर की सुरक्षा नहीं कर पाते। इसलिए डुप्लीकेट हेलमेट से बचना आवश्यक है; सही ब्रांड के हेलमेट 599 से शुरू होकर 5000 तक मिलते हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि हर मोटरसाइकिल पर दो हेलमेट होना अनिवार्य है, ताकि सड़क दुर्घटना में मृत्यु दर कम हो। देश में 50% हेलमेट नकली पाए जाते हैं; असली हेलमेट बनते हैं तो नकली भी बनते हैं। अगर सभी मोटरसाइकिल कंपनियाँ दो असली हेलमेट अनिवार्य कर दें तो देश में चार करोड़ असली हेलमेट होंगे। मैं सुझाव देता हूँ कि मोटरसाइकिल में AI सेंसर लगाया जाए ताकि राइडर ने हेलमेट पहना है या नहीं और पीछे बैठा व्यक्ति ने हेलमेट पहना है या नहीं। सरकार को हम लोग टाइम-टू-टाइम अपनी रिपोर्ट देते रहते हैं; WHO, UN के साथ भी काम किया है और BIS, ISI के साथ हेलमेट के स्टैंडर्ड पर काम किया है। इंडियन स्टैंडर्ड हमारा बेस्ट स्टैंडर्ड है। 50% हेलमेट नकली बन रहे हैं, BIS लाइसेंस धारक 95% नकली हेलमेट बनाते हैं। सरकार को कड़ा रुख अपनाने की जरूरत है ताकि नकली हेलमेट पर पाबंदियाँ लगें और लोग सस्ते दिखावे वाले नकली हेलमेट खरीदना बंद कर दें ताकि सड़क हादसे में सिर की चोट से जान न जाए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKAMARJEET SINGH
FollowFeb 24, 2026 12:39:460
Report
RKRakesh Kumar
FollowFeb 24, 2026 12:39:270
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 24, 2026 12:38:380
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowFeb 24, 2026 12:38:140
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 24, 2026 12:37:450
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 24, 2026 12:37:24Noida, Uttar Pradesh:नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर प्रतिक्रिया
0
Report
1
Report
0
Report
ACAshish Chaturvedi
FollowFeb 24, 2026 12:34:210
Report
PKPrashant Kumar
FollowFeb 24, 2026 12:33:590
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 24, 2026 12:33:400
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 24, 2026 12:33:140
Report
ASArvind Singh
FollowFeb 24, 2026 12:32:540
Report
0
Report