Back
पार्किंग आग में तीन महिलाएं बच्चे के साथ गली में कूदीं, बची जान
RKRakesh Kumar
Mar 29, 2026 08:31:33
New Delhi, Delhi
पार्किंग में लगी आग, जान बचाने के लिये बच्चे को लेकर पहली मंजिल से गली में कूदी तीन महिलाएं। उत्तर पूर्वी गोकलपुरी थाना क्षेत्र के चांदबाग इलाके में शनिवार देर रात चार मंजिला मकान की पार्किंग में आग लग गई। देखते ही देखते आग का धुआँ ऊपरी मंजिल पर भर गया। परिवार ऊपर ही फंस गया। बाहर जाने का रास्ता आग की लपटों से घिर गया। तीन महिलाओं ने जान बचाने के लिये एक बच्चे के साथ दमकल के पहुंचने से पहले पहली मंजिल से गली में छलांग लगा दी। गिरने से उन्हें मामूली चोट भी आई है। घायल हालत में राशिदा (50), सोनी (25), निकहत (22) व असिफ (2) को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दमकल ने मौके पर पहुंचकर घर में फंसे बाकी लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला। घर के अंदर आरिफा (28), सुवेद (12), दाऊद (10) व फरहा (14) के रूप में हुई है। दमकल की 11 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग की शुरुआत वाहनों से हुई या बिजली के वाहनों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी। पुलिस इसकी जांच कर रही है। दमकल ने बताया कि शनिवार रात करीब डेढ़ बजे चांदबाग की गली नंबर 15 में 50 गज़ के मकान में बनी पार्किंग में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल के पहुँचने से पहले मकान में फंसी तीन महिलाएं एक बच्चे के साथ पहली मंजिल से नीचे कूद गई थीं। बाकी चार लोग अंदर ही फंसे थे। उन्हें दमकल ने बाहर निकाला। किसी की जान नहीं गई। पार्किंग में एक बाइक व स्कूटी जली हुई हालत में मिली है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 29, 2026 09:34:530
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowMar 29, 2026 09:34:420
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 29, 2026 09:34:26Noida, Uttar Pradesh:नोट ये सात बजे के लिए बाइट है अवनीश त्यागी भाजपा प्रवक्ता बाइट AIMIM पर
0
Report
0
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 29, 2026 09:34:110
Report
RSRAKESH SINGH
FollowMar 29, 2026 09:33:130
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 29, 2026 09:32:580
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 29, 2026 09:32:460
Report
DIDamodar Inaniya
FollowMar 29, 2026 09:32:020
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 29, 2026 09:31:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 29, 2026 09:31:36Noida, Uttar Pradesh:टायर खराब, देखिए देसी जुगाड़!
0
Report