Back
हिंदू युवती के साथ घूम रहे मुस्लिम युवक को ऋषभ ठाकुर ने की मारपीट,वीडियो किया वायरल
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली में हिंदूवादी नेता ऋषभ ठाकुर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ऋषभ ठाकुर एक युवक के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहा हैं। वीडियो में पास ही एक युवक और युवती खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो अलग-अलग समुदाय से बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि ऋषभ ठाकुर ने मुस्लिम युवक के साथ जमकर मारपीट की, जिसका वीडियो उसने खुद ही सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल किया। इस घटना को लेकर जब कैंट थाना पुलिस से फोन पर जानकारी ली गई, तो पुलिस का कहना है कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है।
हैरानी की बात यह है कि खुलेआम मारपीट करने के बाद भी आरोपी द्वारा खुद ही वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है, जिससे पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल वायरल वीडियो कब की है हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं।गौरतलब है कि कुछ महीने पहले राजेंद्र नगर स्थित एक कैफे में भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां एक हिंदू छात्रा अपने मुस्लिम दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी मना रही थी। उस दौरान ऋषभ ठाकुर अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और मुस्लिम युवकों के साथ मारपीट की थी। उस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने ऋषभ ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।इसके अलावा सुभाष नगर थाना पुलिस भी पहले उसे जिला बदर कर चुकी है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस नए मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 10:48:57Noida, Uttar Pradesh:ये पीटीसी रात 830 बजे के बुलेटिन के लिये है
0
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 29, 2026 10:48:490
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 29, 2026 10:47:590
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 29, 2026 10:47:470
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 29, 2026 10:47:060
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 29, 2026 10:46:530
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 10:46:380
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 29, 2026 10:46:250
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 10:45:370
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 29, 2026 10:45:190
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 29, 2026 10:34:04333
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 29, 2026 10:32:38340
Report
408
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 29, 2026 10:19:31940
Report
985
Report