Back
मीरगंज में घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला, चार नामजद पर मुकदमा दर्ज
Churai Dalpatpur, Uttar Pradesh
बरेली थाना मीरगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीरगंज के राजेंद्र नगर निवासी नितिन चौहान पुत्र अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी अचानक उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में नितिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो चुके थे। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, नितिन के शरीर पर कई गंभीर चोटें पाई गई हैं।
पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने ग्राम कटका रमन, थाना भमोरा निवासी राज सिंह राठौर पुत्र धूम सिंह, विमलेश सिंह, गौरव सिंह पुत्र जगमोहन सिंह और सौरभ सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, नितिन चौहान द्वारा सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट में जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी से जान का खतरा होने की बात कही गई है। नितिन ने लिखा है कि यदि उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी निरंजन यदुवंशी की होगी।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर कुछ कथित व्हाट्सएप चैट भी वायरल हो रही हैं, जिन्हें नितिन की पत्नी और एक जिला पंचायत सदस्य से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि इन वायरल चैट्स की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं हो सकी है।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
0
Report
For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com
Advertisement
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 10:48:57Noida, Uttar Pradesh:ये पीटीसी रात 830 बजे के बुलेटिन के लिये है
0
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowMar 29, 2026 10:48:490
Report
MKManoj Kumar Chaturvedi
FollowMar 29, 2026 10:47:590
Report
SSsubhash saheb
FollowMar 29, 2026 10:47:470
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 29, 2026 10:47:060
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 29, 2026 10:46:530
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 10:46:380
Report
HBHeeralal Bhati
FollowMar 29, 2026 10:46:250
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 29, 2026 10:45:370
Report
PSPradeep Soni
FollowMar 29, 2026 10:45:190
Report
YSYatnesh Sen
FollowMar 29, 2026 10:34:04333
Report
AYAmit Yadav
FollowMar 29, 2026 10:32:38340
Report
408
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 29, 2026 10:19:31940
Report
985
Report