Back
शिव विहार में दिनदहाड़े लूटेरों ने घर से गोल्ड लेकर फरार
RKRakesh Kumar
Dec 31, 2025 14:47:02
New Delhi, Delhi
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बेखौफ लुटेरे, शिव विहार के घर से गोल्ड लेकर फरार -- ब्रह्मपुरी के बाद शिव विहार में महिलाओं को चाकू दिखाकर लूट।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बेखौफ लुटेरों ने एक ही दिन में दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ब्रह्मपुरी इलाके में लूट की घटना के बाद शाम होते ही शिव विहार में बदमाशों ने दिनदहाड़े घर में घुुसकर महिलाओं को चाकू दिखाया और शादी का गोल्ड लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही घटनाओं से इलाके में डर और आक्रोश दोनों साफ नजर आ रहे हैं।
मामला थाना करावल नगर क्षेत्र के गली नंबर 3, फेस-1 शिव विहार का है। मंगलवार शाम करीब 5 बजे 8 से 10 युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और सीधे एक घर को निशाना बना लिया। आरोप है कि बदमाश जबरन घर में घुसे और वहां मौजूद महिला को पकड़कर चाकू दिखाते हुए डराया। बदमाशों ने अलमारी खंगालकर उसमें रखा सोना समेट लिया और तेजी से फरार हो गए। पीड़ित महिला के मुताबिक उनके जेठ की बेटी की 11 दिसंबर को शादी हुई थी और उसी शादी के लिए रखा गया गोल्ड घर में मौजूद था।
वारदात के वक्त घर के बाहर महिलाएं बैठी थीं। जैसे ही बदमाशों की हरकत सामने आई, महिला की बेटी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। खुद को घिरता देख बदमाश भागने लगे। इसी अफरातफरी में एक बदमाश की बाइक स्टार्ट नहीं हुई और वह बाइक वहीं छोड़कर अपने साथियों के साथ फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना मिलते ही करावल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और बदमाशों की पहचान में जुटी है। दिनदहाड़े ब्रह्मपुरी और फिर शिव विहार में हुई लूट की घटनाओं ने साफ कर दिया है कि बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और स्थानीय लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SRSanjoy Rajbanshi
FollowDec 31, 2025 17:02:470
Report
0
Report
SPSANDIP PRAMANIK
FollowDec 31, 2025 17:01:510
Report
0
Report
1
Report
HSHITESH SHARMA
FollowDec 31, 2025 16:48:000
Report
MJManoj Jain
FollowDec 31, 2025 16:47:220
Report
0
Report
RSRahul shukla
FollowDec 31, 2025 16:45:280
Report
0
Report
DKDAVESH KUMAR
FollowDec 31, 2025 16:39:250
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 31, 2025 16:39:150
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 31, 2025 16:38:400
Report
MDMahendra Dubey
FollowDec 31, 2025 16:38:130
Report