Back
बुराड़ी–मुकुंदपुर में जलजमाव से जनता नाराज़, सफाई पर सवाल
NANasim Ahmad
Mar 02, 2026 03:46:14
New Delhi, Delhi
बुराड़ी–मुकुंदपुर की ये तस्वीरें सिस्टम की नाकामी का आईना हैं… जहां नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है और लोग बीमारी के साये में जीने को मजबूर हैं। परेशान स्थानीय जनता सड़कों पर उतर आई। हाथों में प्लेट–चम्मच और जुबान पर आक्रोश… लोगों ने जोरदार नारेबाज़ी करते हुए नगर निगम और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोला। यह तस्वीर मुकुंद पुर के ब्लॉक की है; स्थानीय जनता का आरोप है कि गलियों में महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई। गंदा पानी सड़कों पर जमा है, बदबू से जीना मुहाल है और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। बच्चों और बुज़ुर्गों की सेहत को लेकर लोग सबसे ज़्यादा चिंतित हैं। कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन नतीजा शून्य। गुस्साए लोगों ने पार्षद के साथ-साथ रेखा गुप्ता के खिलाफ भी जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकारी दावे काग़ज़ों तक सीमित हैं, ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। इस पूरे मामले पर नगर निगम के सिविल लाइंस ज़ोन चेयरमैन और स्थानीय पार्षद गुलाब सिंह राठौर ने सफाई देते हुए कहा कि फ्लड विभाग ने मुख्य गलियों को ऊंचा बनवाया है, जिसकी वजह से निचली गलियों में जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। उनका यह भी कहना है कि सड़क निर्माण कार्य सही ढंग से नहीं हुआ, जिससे जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सवाल यही है कि जब समस्या पुरानी है, तो समाधान अब तक क्यों नहीं? क्या जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर आरोप मढ़कर बच निकलेंगे, या बुराड़ी–मुकुंदपुर की जनता को इस जलजमाव और गंदगी से निजात मिलेगी? प्लेट–चम्मच की ये आवाज़ें चेतावनी हैं… अगर अब भी सिस्टम नहीं जागा, तो ये गूंज और तेज़ होगी। रिपोर्ट :- नसीम अहमद
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRavi Kant
FollowMar 02, 2026 05:16:140
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowMar 02, 2026 05:15:480
Report
0
Report
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 02, 2026 05:06:580
Report
BCBasudeb Chatterjee
FollowMar 02, 2026 05:06:410
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 02, 2026 05:06:070
Report
ASAmit Singh
FollowMar 02, 2026 05:05:090
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 02, 2026 05:04:480
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 02, 2026 05:04:310
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 02, 2026 05:03:510
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowMar 02, 2026 05:03:380
Report
PKPrashant Kumar
FollowMar 02, 2026 05:03:180
Report
TSTripurari Sharan
FollowMar 02, 2026 05:03:020
Report
