Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Etah207001

एटा में अवैध शराब तस्करों के ठिकानों पर छापेमारी, 40 लीटर शराब बरामद

HDHARSH DWIVEDI
Mar 02, 2026 05:03:38
Etah, Uttar Pradesh
एटा बिग ब्रेकिंग...\n\nएटा में होली के त्यौहार को लेकर आबकारी विभाग दिखा एक्शन में...टीम ने की ताबड़तोड़ छापेमारी,\n\nअलीगढ़ कमिश्नर के निर्देश पर उपआबकारी आयुक्त अलीगढ़ और आबकारी आयुक्त प्रवर्तन दल- 2 व एटा आवकारी टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त रूप से काली नदी के जंगलों में की छापेमार कार्यवाही, आवकारी और पुलिस टीम को देख आरोपी तस्कर मौके से हुए फरार,\n\nआवकारी टीम ने काली नदी के किनारे आधा दर्जन से अधिक भट्ठियां तोड़कर करीब 40 लीटर कच्ची शराब और 1200 लीटर लहन की बरामद,\n\nछापामार टीम ने 1200 लीटर बरामद लहन को मौके पर ही कराया नष्ट,\n\nतेज तर्रार जिला आबकारी अधिकारी अनूप शर्मा के निर्देश पर जिले में लगातार आबकारी टीम और ड्रोन से काली नदी के किनारे और जंगलों में निगरानी कराकर अवैध शराब तस्करों के ठिकानों पर दविश द्वारा अवैध शराब तस्करों की भट्ठियों को कराया नष्ट, अवैध शराब तस्करों में मचा हड़कंप
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Singh
Mar 02, 2026 06:31:58
Mumbai, Maharashtra:आरा में सोशल मीडिया पर शुरू हुए विवाद ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया। बिहार के आरा शहर अंतर्गत नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मोहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम ग्रुप कॉलिंग के दौरान विवाद के प्रतिशोध में एक 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घायल किशोर ने रविवार की सुबह शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। मृत किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव (वार्ड नंबर-4) निवासी स्व.शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है। वह वर्तमान में नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की शाम जब आदर्श मौलाबाग मोहल्ले में खड़ा था, तभी बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। अपराधियों ने अत्यंत करीब से उसके सीने के बीचों-बीच गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से जख्मी आदर्श को तत्काल आरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी रही और रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृत्यु से पूर्व आदर्श ने पुलिस और मीडिया को दिए अपने बयान में घटना के कारणों पर प्रकाश डाला था। उसने बताया कि कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप कॉल के दौरान लोहा यादव नामक युवक से उसका विवाद हुआ था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस और गाली-गलौज हुई थी। इसी रंजिश के कारण शनिवार की शाम उसको जानलेवा हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी सक्रिय हुए और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद परिजनों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन छानबीन जारी है और जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह घटना सोशल मीडिया के बढ़ते दुरुपयोग के गंभीर परिणामों को भी दर्शाती है। आदर्श अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका था और उसकी मां, अनुराधा देवी, शहर के एक निजी अस्पताल में नर्स का काम कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं। एकलौते बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है। अस्पताल परिसर और मृतक के आवास पर चीख-पुकार मची हुई है। मां अनुराधा देवी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Mar 02, 2026 06:31:34
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपि दंपति का नाम प्रिया देशमुख और प्रशांत देशमुख है जो दुर्ग के पद्मनाभपुर के रहने वाले हैं. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है. रविकांत साहू ने उतई थाने में शिकायत दर्ज करायी कि आरोपी दंपति द्वारा मंत्रालय में सहायक ग्रेड 3 के पद पर नौकरी लगने का झांसा देकर उससे 10 लाख रुपए लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगी. प्रार्थी ने पूछा तो आरोपी टालते रहे. लम्बे समय बाद ईमेल के माध्यम से एक फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया. नियुक्ति पत्र देखकर रविकांत को शक हुआ. उसने पत्र को सर्च करवाया तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है. इसके बाद रविकांत साहू ने पुलिस को 10 लाख के लेन देन का साक्ष्य और फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपा. पुलिस ने विवेचना की और प्रार्थी की शिकायत सही पाई गई. पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 02, 2026 06:31:18
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में होली पर हुड़दंग और शांति भंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। एसएसपी नवनीत सिंह ने त्यौहार की आड़ में हुड़दंग और गैरकानूनी काम करने वाले तत्वों को चेतावनी दी है। एसएसपी के निर्देश पर शहर और देहात के सभी थानों में स्थानीय लोगों के साथ होलिका दहन और रंग खेलने को लेकर समन्वय बैठके की जा रही हैं। जिसमें सभी से शांति पूर्वक होली मनाने की अपील की जा रही है। इसके साथ ही आदतन हुड़दंग में शामिल रहने वाले तत्वों को कानून के दायरे में रहकर त्योहार मनाने की कड़ी चेतावनी दी गई है। इस बार रमजान के महीने के बीच होली का पर्व मनाया जाएगा। जिसके लिए पुलिस खास सावधानी बरत रही है।
0
comment0
Report
MTMadesh Tiwari
Mar 02, 2026 06:31:00
Bihar:जिले के सिधवलिया प्रखंड के गंगवा गांव के समीप घोघारी नदी पर बन रहे आरसीसी पुल का एक हिस्सा ढलाई के दौरान अचानक ध्वस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुल का निर्माण 2 करोड़ 89 लाख 21 हजार 281 रुपये की लागत से कराया जा रहा है। पुल की लम्बाई 29.60 मीटर है स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल के कमजोर सरिया के कारण ढलाई के समय ही स्लैब का हिस्सा गिर पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ, हालांकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है।
0
comment0
Report
Mar 02, 2026 06:27:49
Lilaun, Uttar Pradesh:शामली- उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में चर्चित मिट्टी खनन माफिया बेखौफ नजर आ रहा है।जहा मिट्टी खनन माफिया एनजीटी सहित सभी नियम कानूनों को ताक पर रखकर बिना किसी अनुमति के रात के अंधेरे में आधुनिक मशीनों से धरती का सीना चीरा रहा है और उक्त मिट्टी को आसपास नवनिर्मित कालोनियों में मोटे दामों पर बेचा जा रहा है।जिससे खनन माफिया की जेबें तो भर रही है किंतु राजस्व को बड़ी हानि पहुंच रही है।बताया जा रहा है कि उक्त मिट्टी खनन माफिया पिछले कई महीनों से रात के अंधेरे में मिट्टी खनन कर रहा है।लेकिन इसके बावजूद भी उस पर संबंधित विभाग द्वारा कार्यवाही न किया जाना बेहद हैरान करने वाला है। वी ओ -- आपको बता दे कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा के जंगलों का है।जहा चर्चित खनन माफिया एहसान के भीतर पुलिस प्रशासन का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है और उसके द्वारा गांव बलवा के जंगलों में एनजीटी सहित मिट्टी खनन के सभी नियम कानूनों को ताक पर रखते हुए और संबंधित विभाग से बिना कोई परमिशन लिए रात में जेसीबी मशीन से अवैध मिट्टी खनन करवाया जा रहा है।जहा मिट्टी खनन माफिया आधुनिक मशीनों से कई कई फुट गहरा मिट्टी खनन करते हुए उक्त मिट्टी को डंपरों में भरवाकर आसपास नवनिर्मित कालोनियों में भारी भरकम दामों बेचा जा रहा है।जिसके चलते मिट्टी खनन माफिया की तो जमकर चांदी कट रही है।लेकिन राजस्व को बड़ा नुकसान हो रहा है।सूत्रों की माने तो उक्त मिट्टी खनन माफिया पिछले काफी समय से इसी तरह बिना किसी अनुमति के रात में मिट्टी खनन करता चला आ रहा है।जहा रात में मिट्टी खनन किए जाने के बाद मिट्टी खनन माफिया अपने डंपरों को बलवा चौराहे के निकट खड़ा करवा देता है और रात होते ही अवैध मिट्टी खनन का काला कारोबार शुरू हो जाता है।लेकिन उसके बावजूद भी इसके ऊपर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई।जिसके चलते संबंधित विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर सवालिया निशान लगना लाजिमी है।
0
comment0
Report
KKKARAN KHURANA
Mar 02, 2026 06:19:30
Haridwar, Uttarakhand:आगामी चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आरटीओ हरिद्वार में सचिव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ट्रैवल एसोसिएशन और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने भाग लिया और यात्रा के दौरान आने वाली विभिन्न समस्याओं से आरटीओ सचिव को अवगत कराया। ट्रांसपोर्टरों ने बताया कि बाहरी राज्यों के टैक्सी संचालकों के आने से स्थानीय संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और यात्रा संचालन प्रभावित होता है। इस पर संज्ञान लेते हुए आरटीओ सचिव ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष ग्रीन कार्ड को लेकर कई परेशानियां सामने आई थीं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए इस बार व्यवस्थाओं को पहले से बेहतर और सुचारु बनाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि यात्रा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।
0
comment0
Report
RTRAJENDRA TIWARI
Mar 02, 2026 06:19:21
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Mar 02, 2026 06:19:00
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 02-03-2026 लोकेशन: गोरखपुर। स्लग: गोरखपुर में आज निकलेगी भक्त प्रह्लाद की भव्य शोभायात्रा, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे अगुवाई। एंकर: सीएम योगी आदित्यनाथ आज दोपहर में गोरखपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। और होली पर्व के पावन अवसर तक गोरखपुर में रहेंगे सीएम। गोरखपुर के पाण्डेय हाता से आज भक्त प्रह्लाद की भव्य और ऐतिहासिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी अगुवाई करेंगे। कानपुर से आई विशेष झांकी इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी, जबकि 60 किलो फूलों से पुष्प होली खेली जाएगी। तीन बजे के करीब सीएम पाण्डेय हाता पहुंचेगे। फाइल वीओ: गोरखपुर के पांडेयहाता में श्री श्री होलिका दहन उत्सव समिति की ओर से पारंपरिक शोभायात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। हर वर्ष की तरह इस बार भी वे भक्त प्रह्लाद की विधिवत आरती उतारेंगे और फूल व अबीर-गुलाल की होली खेलकर शोभायात्रा को रवाना करेंगे। महानगर में पारंपरिक आयोजनों की श्रृंखला दोपहर तीन बजे से प्रारंभ होगी। विरासत गलियारे में विस्थापित व्यापारियों के पुनर्स्थापन के उपलक्ष्य में व्यापारीगण मुख्यमंत्री का शंखनाद और गुलाब की पंखुड़ियों से स्वागत करेंगे। इस वर्ष कानपुर से आई विशेष झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसमें भक्त प्रह्लाद की भक्ति, असत्य पर सत्य की विजय और होलिका दहन की पौराणिक कथा का सजीव चित्रण किया जाएगा। 11 ब्राह्मणों द्वारा सामूहिक शंखनाद और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय होगा। कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता के अनुसार इस बार आयोजन को भव्य बनाने के लिए चार मंच तैयार किए गए हैं। फरुआही नृत्य सहित विभिन्न लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पुष्प होली के लिए 60 किलोग्राम गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों की विशेष व्यवस्था की गई है, जो पिछले वर्षों की तुलना में लगभग दस गुना अधिक है। शोभायात्रा पांडेयहाता से प्रारंभ होकर मदरसा चौराहा, घासीकटरा, बेनीगंज, अलीनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए नार्मल तिराहे पर संपन्न होगी। 4 मार्च को होली पर भगवान नरसिंह शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीएम योगी करेंगे महाआरती। गोरखपुर में चार मार्च को होली के अवसर पर घंटाघर से निकलने वाली भगवान नरसिंह की पारंपरिक शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस शोभायात्रा में भगवान नरसिंह की महाआरती करेंगे। वीओ: गोरखपुर में निकलने वाली भगवान नरसिंह की ऐतिहासिक शोभायात्रा में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति को देखते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। डीआईजी डॉ. एस चनप्पा, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ कश्यप ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शोभायात्रा मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ड्रोन और सीसी कैमरों से निगरानी की जाएगी। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मार्ग से सटे मकानों की छतों पर भी फोर्स की तैनाती की जाएगी। एलआईयू और स्थानीय पुलिस की मदद से एक हजार मकानों और 500 से अधिक दुकानों का सत्यापन कराया जा चुका है। शोभायात्रा घंटाघर से प्रारंभ होकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासीकटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक से होते हुए पुनः घंटाघर पहुंचकर संपन्न होगी। प्रशासन का कहना है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्वक और उत्साह के साथ इस धार्मिक आयोजन में भाग ले सकें।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 02, 2026 06:18:44
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र में जंगल के बीच एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। धनौरा बघबियानी जंगल मार्ग किनारे झाड़ियों में पड़े शव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। शव के पास पेट्रोल पंप की एक पर्ची भी मिली है, जिसे अहम सुराग माना जा रहा है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। मामला दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धनौरा बघबियानी जाने वाले जंगल मार्ग का है, जहां सोमवार सुबह करीब 7 बजे चरवाहों ने झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा। सूचना ग्राम प्रधान को दी गई, जिसके बाद पुलिस को अवगत कराया गया। मौके पर पहुंचे कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र करीब 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने गुलाबी रंग की साड़ी, नीले रंग का ब्लाउज और हल्का गुलाबी शॉल पहन रखा था। शव के पास से पेट्रोल पंप की एक पर्ची बरामद हुई है, जिसे पुलिस महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में देख रही है। पुलिस आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाल के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जहर से मौत का प्रतीत होता है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
MTMD. TARIQ
Mar 02, 2026 06:18:33
Pilibhit, Uttar Pradesh:capacity से दोगुनी सवारियां लेकर हरिद्वार से पलिया जा रही बस को पीलीभीत के असम चौराहे पर आरटीओ ने पकड़कर सीज कर दिया। बताया जा रहा है बस में 60 यात्रियों के बैठने की क्षमता है इसके बावजूद 106 सवारियां भूसे की तरह भरी हुई थी। इतना ही नहीं 20 यात्री बस की छत पर बैठे थे सूचना पर आरटीओ वीरेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर बस को सीज कर दिया और सवारियों को उतार कर उन्हें दो बसों से उनके स्थान पर रवाना किया गया है। इस दौरान एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि त्यौहार का सीजन चल रहा है ऐसे में बस चालक लालच में क्षमता से अधिक सवारियां भर रहे हैं कोई अनहोनी ना हो इसके चलते ही अभियान चलाया जा रहा है जो आगे भी जारी रहेगा
0
comment0
Report

KRKishore Roy
Mar 02, 2026 06:18:01
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top