Back
दिल्ली वेलकम में फायरिंग, गणतंत्र दिवस से पहले युवक की मौत
RKRakesh Kumar
Jan 23, 2026 23:17:13
New Delhi, Delhi
राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के दावों के बीच यमुनापार उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। वेलकम थाना क्षेत्र के मौजपुर स्थित MR King Lounge and Café में देर रात फायरिंग हुई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। पुलिस के अनुसार 23 जनवरी 2026 की रात करीब 10:28 बजे फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कैफे के अंदर फैजान उर्फ फज्जी (24) पुत्र सेहरोज आलम, निवासी JM C Welcome, गोली लगने से घायल अवस्था में मिला। उसे तुरंत GTB अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। DCP Ashish Mishra ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। क्राइम टीम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। कैफे स्टाफ से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में आपराधिक वारदातें आम होती जा रही हैं और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक फैजान के भाई सलमान ने बताया कि शुक्रवार रात 8:30 फैजान अपने दोस्त के कैफे में गया था, वहां उसकी तीन गोली मारी गई, एक गोली उसके सिर में मारी गई जबकि दो गोली उसके सीने में मारी गई। सलमान के मुताबिक पैसे के लेनदेन के विवाद में फैजान की हत्या की गई है, आरोपी ने फैजान से तकरीबन 30 हजार कर्ज लिया था, वह वापस नहीं दे रहा था जिसकी वजह से उनके बीच विवाद चल रहा था। पहले भी आरोपी ने फैजान पर हमला किया था जिसकी शिकायत भजनपुरा थाने में दर्ज कराई थी। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की जिसके चलते आज फैजान की हत्या कर दी गई।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
RKRakesh Kumar
FollowJan 23, 2026 23:17:250
Report
MKManitosh Kumar
FollowJan 23, 2026 23:16:530
Report
SMSarfaraj Musa
FollowJan 23, 2026 23:16:320
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowJan 23, 2026 23:16:160
Report
VSVaibhav Sharma
FollowJan 23, 2026 23:16:060
Report
VSVaibhav Sharma
FollowJan 23, 2026 23:15:540
Report
DPDharmendra Pathak
FollowJan 23, 2026 23:15:430
Report
MGManoj Goswami
FollowJan 23, 2026 23:15:220
Report
JSJitendra Soni
FollowJan 23, 2026 23:15:140
Report
0
Report
0
Report
0
Report