Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085

दिल्ली की हवा 400 के पार, लोगों की उम्र घटने की आशंका

SBSharad Bhardwaj
Dec 13, 2025 03:49:21
Delhi, Delhi
दिल्ली में आज 400 AQI पार हुआ, हवा जहरीली हो चुकी है। जनता ने कहा प्रदूषण से उम्र कम हो रही है और कई इलाकों में पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। दिल्ली के कई इलाकों में AQI बढ़ रहा है; हवा शुद्ध नहीं हो रही है। अशोक विहार 429, बवाना 421, बुराड़ी 412, चांदनी चौक 410, ITO 415, जहांगीरपुरी 437, लोधी रोड 329, मुंडका 415, नरेला 421, नेहरू नगर 418, पटपड़गंज 416, रोहिणी 433, विवेक विहार 434, सोनिया विहार 426, वजीरपुर 441।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MDMritunjay Das
Dec 13, 2025 05:30:27
Bankura, West Bengal:ফসল বাঁচাতে গিয়ে হাতির হানায় প্রাণ গেল কৃষকের, মৃতের পরিবারকে উপযুক্ত ক্ষতিপরণের দাবিতে সরব এলাকাবাসী, বিষ্ণুপুর, বাঁকুড়া:- নিজের মাঠের ফসল বাঁচাতে হাতির হানায় প্রাণ গেল এক কৃষকের। গতকাল রাতে ঘটনাটি ঘটেছে বিষ্ণুপুরের কুড়চিডাঙ্গা এলাকায়। মৃত কৃষকের নাম রামপদ হেমব্রম। মৃতের পরিবারকে উপযুক্ত ক্ষতিপূরণ দেওয়ার দাবিতে সরব হয়েছেন এলাকাবাসী। বড়জোড়ার পাবয়ার জঙ্গলে প্রায় চার মাস কাটানোর পর দিন কয়েক আগে ৬৩ টি হাতির দল বিভিন্ন ভাগে ভাগ হয়ে পশ্চিম মেদিনীপুরে ফেরার পথ ধরে। গতকাল প্রায় ২৩ টি হাতির একটি দল দ্বারকেশ্বর নদ পেরিয়ে বিষ্ণুপুরের জঙ্গলে যায়। গতরাতে বিষ্ণুপুরের জঙ্গল থেকে মেদিনীপুরের জঙ্গলে নিয়ে যাওয়া হচ্ছিল হাতির দলটিকে। হাতির দলের মুখে জমিতে থাকা আলুর ব্যপক ক্ষতির আশঙ্কায় স্থানীয় কৃষকদের সঙ্গে ফসল বাঁচাতে সন্ধ্যের পর থেকে জমি পাহারা দিচ্ছিলেন কুড়চিডাঙ্গা গ্রামের বছর চল্লিশের বাসিন্দা রামপদ হেমব্রম। আলুর জমিতে হাতির দল নেমে পড়লে অন্যান্যদের সঙ্গে তিনিও হাতির পালকে খেদানোর চেষ্টা করছিলেন। সেই সময় সমস্ত হাতি চলে গেল পেছনে তিনটি হাতি ছিল তা বুঝতে পারেনি রামপ্রসাদ বাবু। এরপর আচমকাই ওই তিনটি হাতির মধ্যে একটি হাতির সামনে পড়ে যান তিনি। হাতিটি তাঁকে শুঁড়ে করে তুলে মাটিতে আছড়ে পায়ে করে পিষে দিলে ঘটনাস্থলেই তাঁর মৃত্যু হয়। পরে বন দফতর ও পুলিশ তাঁর দেহটি উদ্ধার করে ময়না তদন্তের জন্য বিষ্ণুপুর জেলা হাসপাতালে নিয়ে যায়। রামপদর এই মর্মান্তিক মৃত্যুতে এলাকায় শোকের ছায়া নেমে আসে। মৃতের পরিবারকে উপযুক্ত ক্ষতিপূরণ দেওয়ার দাবিতে সরব হয়েছেন এলাকার মানুষ।
0
comment0
Report
PSPritesh Sharda
Dec 13, 2025 05:17:32
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच/निम्बाहेड़ा: चित्तौड़गढ़–नीमच मार्ग पर मुख्यमंत्री जन आवास योजना के समीप शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे तीन वाहनों की भीषण भिड़ंत में नीमच जिले के सरवानिया महाराज निवासी दंपति सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे टायर बदल रहे एक पिकअप से पीछे से आई मारुति ओमनी वैन अनियंत्रित होकर टकरा गई, जिसके तुरंत बाद तेज गति से आई एक थार कार भी दोनों वाहनों से जा भिड़ी। हादसे में मारुति वैन चालक लखन मालू और उनकी पत्नी सरिता मालू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जो कि नीमच के सरवानिया महाराज के निवासी थे। वहीं, मंदसौर जिले के भुवानिया खेड़ी क्षेत्र के रहने वाले पिकअप चालक बस्तीतीलाल प्रजापत की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। पिकअप का सहचालक हस्तीमल पामेचा गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। निम्बाहेड़ा कोतवाली व सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय मोर्चरी में रखवाए गए हैं। फिलहाल, मार्ग सुचारु कर दिया गया है।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Dec 13, 2025 05:16:55
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में आज एक मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से विवाह कर लिया। हरदा जिले की रहने वाली रिजवाना ने अपने प्रेमी अतुल मंडरई से खंडवा के महादेव गढ़ मंदिर में यह विवाह रचाया । विवाह के बाद मुस्लिम लड़की रिजवाना आराध्या बन गई। रिजवाना ने कहा कि वह बचपन से ही हिंदू धर्म संस्कृति और रीति रिवाज से काफी प्रभावित थी इसलिए उसने अपनी मर्जी से यह विवाह किया है। रिजवाना ने धर्म की सारी दीवारें तोड़कर हिंदू युवक से प्रेम विवाह रचाया। परिवार वालों का थोड़ा बहुत विरोध था लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही और गांव के रहने वाले अतुल से विवाह कर लिया। अतुल और रिजवाना पहले से ही एक दूसरे से परिचित थे। रिजवाना हिंदू धर्म संस्कृति और त्योहार से काफी प्रभावित थी इसलिए वह समय पर इन त्योहारों में अपने दोस्तों के साथ शिरकत भी करती थी। उसने कहा कि अपनी मर्जी से उसने यह विवाह किया है क्योंकि सनातन धर्म में तीज त्योहार उत्सव से मनाए जाते हैं यहां नारियों को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।
0
comment0
Report
Dec 13, 2025 05:16:42
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Dec 13, 2025 05:16:27
Kushinagar, Uttar Pradesh: - कोहरे में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गोरखपुर जोन में विशेष अभियान - NH से सटे थानों में बनेगी विशेष टीम - रात में NH और SH पर चालकों को जागरूक करेंगी पुलिस टीम - गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाने का चलेगा विशेष अभियान - रात में हाइवे पर वाहनों को खड़ी करने पर लगाम - हाईवे के किनारे बनाए जाएंगे अस्थाई पार्किंग स्थल - गोरखपुर डीआईजी एस चिनप्पा ने कहा दुर्घटनाओं में कमी का उद्देश्य बाइट- एस चिनप्पा,गोरखपुर डीआईजी बाइट- एस चिनप्पा, डीआईजी गोरखपुर जोन कोहरे के मौसम में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से कुशीनगर सहित पूरे गोरखपुर जोन में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जीरो फेटलिटी (शून्य जनहानि) का लक्ष्य तय किया गया है, ताकि हादसों में जान-माल का नुकसान न्यूनतम किया जा सके। गोरखपुर जोन के डीआईजी एस. चिनप्पा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और राज्य राजमार्ग (SH) से सटे थानों में विशेष पुलिस टीमें गठित की जा रही हैं। ये टीमें रात के समय हाइवे पर सक्रिय रहकर वाहन चालकों को जागरूक करेंगी और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करेंगी। अभियान के तहत वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का विशेष अभियान चलाया जाएगा,जिससे कोहरे में दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। साथ ही रात में हाइवे पर वाहनों को खड़ा करने पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। इसके लिए हाइवे किनारे अस्थायी पार्किंग स्थल भी बनाए जाएंगे, जिससे सड़क पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों से होने वाले हादसों को रोका जा सके। कुशीनगर जनपद में कुल 8 थानों की सीमाएं राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी हैं। इन सभी थानों की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य है कि सतर्कता, जागरूकता और सख्त निगरानी के माध्यम से दुर्घटनाओं में कमी लाई जाए और जनहानि को शून्य के करीब पहुंचाया जाए। डीआईजी एस. चिनप्पा ने बताया किया कि यह अभियान केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना भी इसकी प्रमुख प्राथमिकता होगी। Zero Fatality District अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस का फोकस साफ है,कानून का सख्त पालन और जनता की सुरक्षा, अब देखना होगा कि इन प्रयासों से सड़क हादसों पर कितनी प्रभावी रोक लग पाती है।
0
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Dec 13, 2025 05:16:00
Damoh, Madhya Pradesh:एक घटनाक्रम ने सक्रिय किया प्रशासन को, अब आधार कार्ड निर्माण और अपडेशन के लिए लगेंगे विशेष कैंप.. एंकर/ देश भर में मौजूदा समय में आधार कार्ड नागरिकों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है और इस दस्तावेज के बिना लोगों को कई तरह की परेशानियों के साथ सरकार की योजना से भी वंचित रहना पड़ जाता है और इसके कई मामले भी सामने आए है। देश में आज भी लाखों लोग ऐसे हैं जिनके आधार कार्ड नहीं बने और कई लोगों के आधार कार्ड अपडेट नहीं है। एमपी के दमोह जिले में पिछले दिनों एक अजीबो गरीब बीमारी से पीड़ित 12 साल की लड़की का आधार कार्ड अपडेट नहीं होने से उसकी तकलीफ सामने आई और कलेक्टर की पहल पर भोपाल से विशेष टीम दमोह आकर लड़की का आधार कार्ड अपडेट करेगी तो इस घटनाक्रम ने दमोह के जिला प्रशासन को सक्रिय और सतर्क कर दिया है। जिला प्रशासन ने आधार कार्ड को लेकर संबंधितों के साथ एक विशेष बैठक की और जब हालातों पर गौर किया गया तो सिर्फ दमोह जिले में। ऐसे हजारों लोग है जिनके आधार कार्ड नहीं बने हे या अपडेटेड नहीं है। और इसे देखते हुए अब जिले में त्वरित पहल की जा रही है और इसके लिए विशेष कैंप लगाए जाएंगे और इन शिविरों में आधार कार्ड निर्माण और अपडेट किए जाएंगे। दमोह के कलेक्टर सुधीर कोचर के मुताबिक आदिवासी अंचलों में ये आंकड़ा बड़ा है जहां लोगों ने अभी तक आधार कार्ड नहीं बनवाए है वहीं कई घुमंतू जातियां है और इस समुदाय में भी लोग आधार कार्ड से अनभिज्ञ है लिहाजा आगामी 15 दिसंबर से ऐसे इलाको में प्रशासनिक अमले के साथ आधार कार्ड निर्माण करने वाली एजेंसी कैंप लगाएंगी और मौके पर ही लोगों को आधार कार्ड दिए जाएंगे। जिले में ये अलग तरह की पहल है और इससे अधिकतम लोगों के आधार कार्ड बनने की उम्मीद भी है.
0
comment0
Report
SPSatya Prakash
Dec 13, 2025 05:15:47
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top