Back
CTI के अनुसार भारत-यूएस डील से टेक्सटाइल-जेम्स-ज्वेलरी एक्सपोर्ट में 20% वृद्धि
DKDAVESH KUMAR
Feb 07, 2026 08:31:12
New Delhi, Delhi
अमेरिका को 20% तक बढ़ सकता है टेक्सटाइल, चमड़ा और ज्वेलरी निर्यात - CTI चेयरमैन बृजेश गोयल अमेरिकाके टैरिफ कटौती से टेक्सटाइल, लेदर, जेम्स एंड ज्वेलरी आदि सेक्टरों में भारतीय एक्सपोर्ट में आएगी तेजी - CTI भारत का अमेरिका को बढ़ सकता है 48 अरब डॉलर का निर्यात - CTI अमेरिका के साथ 18% शुल्क पर व्यापार समझौते पर अमल के बाद टेक्सटाइल, लेदर एवं जेम्स ज्वेलरी जैसे उत्पादों के निर्यात में 20% तक का इजाफा हो सकता है सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि इन सेक्टर के व्यापारियों को अप्रैल से इस समझौते का बड़ा लाभ मिलने लगेगा क्योंकि नई दर पर ऑर्डर मिलने में थोड़ा समय लगेगा, अमेरिका के बाजार में भारत का टेक्सटाइल निर्यात 10.5 अरब डॉलर का है अब टेक्सटाइल पर 18% शुल्क होने से अमेरिका को भारत का टेक्सटाइल निर्यात दुगना हो सकता है और जल्दी ही इसमें 20% का इजाफा दिखने लगेगा क्योंकि भारत को टेक्सटाइल के बाजार में चुनौती देने वाले बांग्लादेश, कंबोडिया, चीन, वियतनाम आदि पर भारत से ज्यादा शुल्क लगता है, अमेरिका के बाजार में भारत सालाना 10.5 अरब डॉलर का टेक्सटाइल निर्यात करता है और इनमें गारमेंट की हिस्सेदारी 5.5 अरब डॉलर की है, पिछले वर्ष 2024- 25 में भारत ने अमेरिका के बाजार में हीरा , जेम्स एंड ज्वेलरी का 10 अरब डॉलर का निर्यात किया था लेकिन पिछले साल अगस्त में 50% शुल्क लगने के बाद इसमें गिरावट आ गई थी, अब व्यापार समझौते के बाद इसके निर्यात में भी 15 से 20% का इजाफा होने की संभावना है, अमेरिका में 50% शुल्क लगने के बाद समुद्री उत्पादों खासकर झींगा का निर्यात भी कम होने लगा था, अब समुद्री उत्पाद में झींगा के निर्यात में भी फिर से तेजी आएगी क्योंकि भारत सालाना 2.5 अरब डॉलर का झींगा निर्यात करता है, पिछले वित्त वर्ष में अमेरिका के बाजार में भारत ने 6 अरब डॉलर के कृषि एवं प्रोसेस्ड आइटम्स का निर्यात किया था लेकिन 50% के शुल्क के बाद पाकिस्तान, वियतनाम, केन्या , श्रीलंका जैसे देशों को भारत की जगह अमेरिका की कंपनियों से ऑर्डर मिलने लग गए थे अब उम्मीद है कि फिर से कृषि उत्पादों के निर्यात में बढ़ोतरी होगी, अमेरिका में भारत प्रतिवर्ष 1.2 अरब डॉलर के लेदर एवं फुटवियर का निर्यात करता है इसमें भी अगस्त के बाद से काफी गिरावट आ गई थी , अब व्यापार समझौते के बाद लेदर एवं फुटवियर के निर्यात में भी 15 से 20% का इजाफा होने की संभावना है, CTI महासचिव गुरमीत अरोड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक गर्ग और उपाध्यक्ष राहुल अदलखा ने बयान जारी करके बताया कि अमेरिका के 50% टैरिफ का भारत के टेक्सटाइल, लेदर, जेम्स एंड ज्वेलरी, ऑटो कंपोनेंट, केमिकल, फार्मा, सीफूड, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि सेक्टरों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा था और इससे देश में 10 लाख लोगों के रोजगार पर संकट पैदा हो गया था क्योंकि बढ़े हुए टैरिफ के चलते दूसरे देशों के मुकाबले में भारतीय माल अमेरिका में 35% तक महंगा हो गया था जिसके कारण वहां के खरीददार भारत के मुकाबले में दूसरे देशों को तवज्जो देने लगे थे,
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKartar Singh Rajput
FollowFeb 07, 2026 09:46:110
Report
AAASHISH AMBADE
FollowFeb 07, 2026 09:45:580
Report
JKJitendra Kanwar
FollowFeb 07, 2026 09:45:150
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 07, 2026 09:36:160
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 07, 2026 09:35:530
Report
ADAnkush Dhobal
FollowFeb 07, 2026 09:35:410
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 07, 2026 09:33:590
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 07, 2026 09:33:410
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 09:33:25Noida, Uttar Pradesh:Senior AAP Leader and MLA Kuldeep Kumar Addressing an Important Press Conference
0
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 07, 2026 09:33:170
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 07, 2026 09:32:540
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 09:32:420
Report