Back
उज्जैन नगर निगम रिमूवल गैंग मारपीट प्रकरण में ठेला व्यापारी निष्पक्ष जांच की मांग
ASANIMESH SINGH
Feb 07, 2026 09:36:16
Ujjain, Madhya Pradesh
नगर निगम रिमूवल गैंग मारपीट मामला: ठेला व्यापारी एसपी ऑफिस पहुंचे, FIR और मारपीट के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
कल हुए गलत कृत्य को लेकर व्यापारियों ने SP कार्यालय में रखी निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
वायरल वीडियो की साइबर जांच की मांग, व्यापारी बोले ऑडियो–वीडियो की फॉरेंसिक जांच हो..
ठेला व्यापारी से सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, नगर निगम रिमूवल गैंग पर उठे गंभीर सवाल
उज्जैन नगर निगम की रिमूवल गैंग द्वारा ठेला व्यापारियों के साथ की गई मारपीट और उसके बाद दर्ज की गई एकतरफा एफआईआर के विरोध में ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी एसপি कार्यालय पहुंचे। व्यापारियों ने कल उनके साथ किए गए गलत कृत्य को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की。
व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि गुरुवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग द्वारा उनके ठेले जब्त किए गए थे। शुक्रवार सुबह जब वे अपना सामान वापस लेने फायर ब्रिगेड परिसर पहुंचे, तो वहां निगम कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रिमूवल गैंग प्रभारी द्वारा एक ठेला व्यापारी के साथ सरेआम मारपीट की गई, जबकि मौके पर मौजूद महिलाएं और अन्य व्यापारी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि मारपीट के बाद भी उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और एसटी-एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया, जबकि उन्होंने न तो कोई मारपीट की और न ही किसी प्रकार के जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। व्यापारियों का आरोप है कि बिना जांच और बिना उनका पक्ष सुने यह कार्रवाई की गई।
ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की है कि वायरल वीडियो की साइबर और फॉरेंसिक जांच कराई जाए। यदि वीडियो में व्यापारियों द्वारा कोई आपत्तिजनक या जातिगत टिप्पणी सामने आती है, तो वे दर्ज प्रकरण को स्वीकार करेंगे। वहीं, वीडियो में साफ दिखाई दे रही मारपीट को साक्ष्य मानते हुए निगम रिमूवल गैंग के संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है।
व्यापारियों ने यह भी मांग रखी है कि पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र और निष्पक्ष अधिकारी से कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल, इस मामले ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक संवेदनशीलता को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है。
माधव नगर थाना प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि आज ठेला एवं फुटपाथ व्यापारी संघ की ओर से कल की घटना को लेकर एक आवेदन दिया गया है। आवेदन में यह कहा गया है कि व्यापारियों द्वारा कोई मारपीट नहीं की गई है, इसके बावजूद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। इसी उद्देश्य को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 07, 2026 10:51:220
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 07, 2026 10:51:050
Report
MCManish Chaudary
FollowFeb 07, 2026 10:49:340
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 07, 2026 10:48:420
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowFeb 07, 2026 10:47:460
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 07, 2026 10:47:220
Report
0
Report
ASAMIT SONI
FollowFeb 07, 2026 10:47:030
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 10:46:51Noida, Uttar Pradesh:28 मार्च से चुनावी मोड़: अखिलेश यादव नोएडा नहीं जाते, दादरी में सम्मेलन
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 07, 2026 10:46:360
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 07, 2026 10:46:190
Report
STSharad Tak
FollowFeb 07, 2026 10:45:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 10:45:35Noida, Uttar Pradesh:28 मार्च से चुनावी मोड़ में आएंगे अखिलेश यादव.. मुख्यमंत्री रहते नोएडा नहीं जाते थे अखिलेश.. दादरी में गुर्जर जाट सम्मेलन में शामिल होंगे
0
Report
OTOP TIWARI
FollowFeb 07, 2026 10:45:260
Report
BABASHIR AHMED MIR (Sagar)
FollowFeb 07, 2026 10:45:120
Report