Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North West Delhi110085

बुराड़ी के मुकुंदपुर में आवारा पशुओं ने बनाा जीवन मुश्किल

NANasim Ahmad
Nov 10, 2025 05:15:45
Delhi, Delhi
दिल्ली. उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके के मुकुंदपुर में इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर घूम रही गायों से लेकर गलियों में घूमते आवारा कुत्तों और घरों की छतों व गलियो मे उधम मचाते बंदरों ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। स्थिति यह है कि गलियों में आम इंसानों से ज्यादा जानवरों की फौज दिखाई देती है। मुकुंदपुर की संकरी गलियों में हर रोज सुबह से शाम तक आवारा गाय और सांड घूमते रहते हैं। कई बार इन सांडों की आपसी लड़ाई में राहगीर घायल हो जाते हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पार करना तक मुश्किल हो गया है। वहीं गलियों में खुले में घूमते कुत्ते लोगों पर झपट पड़ते हैं और कई बार छोटे बच्चों को काटने की घटनाएं भी सामने आई हैं। अभी इलाके में बंदरों का भी आतंक जारी है। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी के मुकुंदपुर इलाके में इन दिनों आम लोगों से ज्यादा गलियों में बंदरों का आवागमन हो रहा है कि यहां अन्य जानवरों के अलावा बंदरों ने भी लोगों की परेशानी को कई गुना बढ़ा दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बंदरों के झुंड हर रोज घरों की छतों पर चढ़ जाते हैं, कपड़े फाड़ देते हैं, खाने-पीने का सामान उठा ले जाते हैं और कई बार घरों में घुसकर बच्चों को डरा देते हैं। छोटे मासूम बच्चे जब खेलने के लिए गलियों में निकलते हैं तो बंदर उन पर झपट पड़ते हैं। कई बच्चों को बंदर काट भी चुके हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम और वन विभाग को इस समस्या की शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि निगम के अधिकारी सिर्फ शिकायत दर्ज कर औपचारिकता पूरी कर लेते हैं, लेकिन इलाके में कोई टीम नहीं आती। न बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था की गई है, न ही आवारा पशुओं को हटाने की। इस बीच, स्थानीय समाजसेवियों और आरडब्ल्यूए ने भी प्रशासन से अपील की है कि इलाके में तत्काल बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था की जाए और आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजा जाए। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता। जरूरी है प्रशासन को चाहिए कि वह इलाके में नियमित रूप से एनिमल कंट्रोल टीम भेजे और सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं को हटाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। मुकुंदपुर की जनता उम्मीद लगाए बैठी है कि उनकी शिकायतों पर अबकी बार कोई ठोस कदम जरूर उठाया जाएगा।
8
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 10, 2025 06:53:52
Orai, Uttar Pradesh:कालपी स्वास्थ्य केंद्र कांड! गंदगी, लापरवाही और भ्रष्टाचार का खौफनाक सच आया सामने! डिलेवरी वार्ड में गंदी चादरें, बदबूदार बेड — मरीजों की जान खतरे में! कर्मचारी ड्यूटी के दौरान सिगरेट, बीड़ी, शराब और पान का मजा लेते पकड़े गए! संविदा कर्मी मरीजों से निजी मेडिकल की दवाएं खरीदने का दबाव बनाते! भारतीय महिला अधिकार संरक्षण संस्थान की अर्चना गुप्ता ने सैकड़ों महिलाओं संग फूंका आंदोलन का बिगुल! ज्ञापन सौंपकर अस्पताल प्रशासन को दी चेतावनी — सुधार नहीं तो आंदोलन तय! महिलाओं ने कहा — अब बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही और भ्रष्टाचार की महामारी! जनता में भारी आक्रोश — कालपी अस्पताल की पोल पूरे जिले में खुली! प्रशासन सावधान! नहीं सुधरे हालात तो सड़कों पर उतरेगा जनसैलाब!
0
comment0
Report
Nov 10, 2025 06:51:59
0
comment0
Report
ASANIMESH SINGH
Nov 10, 2025 06:48:07
Ujjain, Madhya Pradesh:सांдиपनि आश्रम में सजी सर्दियों की सेवा जब श्रीकृष्ण की भक्ति में शामिल हुआ मौसम का एहसास उज्जैन की सर्दी के बीच ये नज़ारा कुछ अलग ही है… जहाँ भक्त अपने कोट और शॉल में लिपटे हैं, वहीं यहाँ भगवान भी ऊनी वस्त्रों में सजे हुए हैं। यह है उज्जैन का सांदीपनि आश्रम, जहाँ सर्दियों में भक्ति का रंग मौसम के साथ बदल जाता है। इस समय हम मौजूद हैं उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में। ठंड का दौर अब पूरी तरह शुरू हो चुका है और मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में भी इस मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। अंगीठी जल रही है, ऊनी वस्त्र पहनाए गए हैं और भोग में गर्म भोजन शामिल किया जा रहा है ताकि बाल स्वरूप श्रीकृष्ण को ठंड से कोई परेशानी न हो। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने यहाँ महर्षि सांदीपनि से शिक्षा प्राप्त की थी, इसलिए यहाँ उनकी पूजा बाल रूप में की जाती है। ठंड के समय उन्हें ऊनी वस्त्र पहनाए जाते हैं, अंगीठी रखी जाती है और भोग में दूध-जलेबी, दाल-चावल, मुंगे के लड्डू और मक्के की रोटियाँ शामिल की जाती है। यह सेवा बसंत पंचमी तक जारी रहती है। यहाँ हर सेवा में भक्ति की वह गर्माहट है जो सर्दियों की ठिठुरन को भी भुला देती है। हर सुबह भगवान को गर्म दूध-जलेबी का भोग और हर शाम अंगीठी की आंच में की जाने वाली आरती, इस परंपरा को और भी जीवंत बना देती है। श्रद्धालु बाइट 1 (शशांक सिसोदिया): हमने दर्शन किए तो देखा कि भगवान को ऊनी वस्त्र पहनाए गए हैं और अंगीठी रखी है। यह देख कर बहुत अच्छा लगा, ऐसा लगता है जैसे भक्ति में भी अपनापन जुड़ गया हो। श्रद्धालु बाइट 2 (रेनू खत्री, दिल्ली): यहाँ आने पर लगता है कि भगवान हमारे जैसे ही हैं मौसम के साथ उनकी सेवा में भी बदलाव आता है। यही तो असली श्रद्धा है जब भक्ति में भाव के साथ संवेदना भी जुड़ जाए। भक्ति सिर्फ आरती या भोग तक सीमित नहीं, बल्कि यह उस भावना का नाम है जिसमें हम भगवान को अपने जीवन का हिस्सा बना लेते हैं उनके लिए भी वही सोचते हैं जो अपने लिए। सांदीपनि आश्रम में हर सर्दी इसी भाव के साथ बीतती है जहाँ भक्ति की गर्माहट ही असली ताप बन जाती है।
4
comment0
Report
NSNAVEEN SHARMA
Nov 10, 2025 06:47:24
1
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Nov 10, 2025 06:47:11
Noida, Uttar Pradesh:रायपुर99 अखिलेश यादव ने कहा बिहार में डबल इंजन की सरकार हैं एक इंजन गांजा दूसरा शराब परोस रही है यदि देश में घुसपैठिया आ रहे हैं तो पिछले ग्यारह सालों से देश में किसकी सरकार हैं वो क्यों नहीं रोक रहे ए केवल दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं बीजेपी ने पूरी देश की अर्थव्यथा चीन को दे दिया और अब देश में चीन के सामान ही बिक रही है इधर लोग जागरुक हो गए हैं, हर जाति ये चाहती है कि उसकी गिनती हो। राष्ट्रीय पार्टियां भी आजकल रीजनल पार्टियों का नैरेटिव फॉलो कर रही है। जहां लाभ की जगह होगी वहां हमेशा बीजेपी एक रिमोट रखती है। मैं बगल के प्रदेश में गया था वहां डबल इंजन की सरकार में गांजा और शराब पकड़े गए, एक इंजन शराब सप्लाई कर रहा है, एक इंजन गांजा सप्लाई कर रहा है।
3
comment0
Report
VAVINEET AGARWAL
Nov 10, 2025 06:46:07
3
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 10, 2025 06:45:47
Ranchi, Jharkhand:झारखंड कांग्रेस आज ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान के तहत जुटाए गए 15 लाख हस्ताक्षर प्रपत्रों को भेजा गया दिल्ली। राज्यभर में चलाए गए इस हस्ताक्षर अभियान में डोर-टू-डोर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर जुटाए। हस्ताक्षरित प्रपत्रों को आज गाड़ी से ट्रक से दिल्ली किया गया रवाना। राज्यभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर जाकर हस्ताक्षर जुटाए। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के राजू, अध्यक्ष केशव कमलेश, नेता विधायक दल प्रदीप यादव, उप नेता राजेश कश्यप, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, सहित तमाम कांग्रेसी रहे मौजूद.
4
comment0
Report
KJKamran Jalili
Nov 10, 2025 06:45:23
Ranchi, Jharkhand:वोट चोर गद्दी छोड़ पर कांग्रेस प्रभारी के राजू की प्रेस वार्ता प्रेस वार्ता में मौजूद है प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,विधायक दल के नेता प्रदीप यादव,पूर्व सांसद प्रदीप बालमुचू,सुबोधकांत सहाय,विधायक ममता देवी,सुरेश बैठा,राजेश कच्छप मौजूद 15 sep से शुरू हुआ था सिग्नेचर अभियान सिग्नेचर अभियान से संतुष्ट नही और हो सकता था हस्ताक्षर:- अध्यक्ष वोट चोर पॉलिटिकल स्लोगन नही है,ये जनता को जानने वाली हकीकत है。 देश मे चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर काम कर रही है。 झारखण्ड से 16 लाख सिग्नेचर कलेक्ट किया गया।जिसे दिल्ली भेजा जाएगा。 5 डिमांड हमारी चुनाव आयोग से है。 सभी पार्टी को मशीन रिडिबल वोटर लिस्ट फ़ोटो के साथ देना चाहिए。 डिलीट और एडिंग चुनाव आयोग अंतिम वक़्त करती है।हमारी मांग है कि जो भी करे उसकी सूचना सब को दे。 बिहार में वोटर लिस्ट से लोगो को हटाया गया लेकिन ऑब्जेक्शन सुनने वाला कोई नही था।ऐसा सिस्टम हो जिससे लोग अपनी समस्या बता सकते है。 वोटर लिस्ट में छेड़छाड़ करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई नही कर रही चुनाव आयोग。 हमारी मांग है कि ऐसी गलती करने वाले पर कार्रवई होनी चाहिए
4
comment0
Report
SDSurendra Dasila
Nov 10, 2025 06:45:13
Dehradun, Uttarakhand:एंकर उत्तराखंड के 22000 से ज्यादा उपनल कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल को लेकर विभागीय मंत्री गणेश जोशी से Zee Media ने खास बातचीत की। उपनल कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर गणेश जोशी का कहना है कि उपनल के नियमितीकरण में आरक्षण भी एक मुद्दा सामने आ रहा है। क्योंकि 2022 से पहले उपनल में आरक्षण लागू नहीं था। ऐसे में विधि विभाग से भी इस पर परामर्श लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कर्मचारियों को लेकर घोषणा की है ऐसे में सरकार उनके नियमितीकरण और उनके अन्य मांगों पर गंभीर है। कर्मचारियों से लगातार बातचीत की जा रही है जिससे कोई हल निकाला जाएगा। टिक टेक गणेश जोशी मंत्री सैनिक कल्याण एवं उपनल
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top