110070
दिल्ली के बाबा खोली वाले मंदिर में जन्माष्टमी पर उमड़ी भीड़
New Delhi, Delhi:जन्माष्टमी का त्योहार पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया। दक्षिणी दिल्ली के राजोकरी पहाड़ी स्थित बाबा खोली वाले मंदिर में इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए। भक्तों ने नृत्य और गायन के साथ पर्व का आनंद लिया। कई नेताओं ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल देखा गया, जहां लोग भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव को मनाते हुए नजर आए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बैतूल में जल संकट गहरा; 50% जलाशयों से पेयजल, किसानों को एक बार पानी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में इस साल कम बारिश के चलते पानी का संकट गहराता नजर आ रहा है। हालात को देखते हुए आज बैतूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने बैठक कर आने वाले रबी सीजन में जलाशयों के पानी के उपयोग को लेकर अहम फैसले लिए। बैठक में तय किया गया कि जिन जलाशयों में 50 प्रतिशत पानी भरा है, उन्हें मुख्य रूप से पेयजल के लिए रिजर्व रखा जाएगा। वहीं 75 प्रतिशत पानी वाले जलाशयों से किसानों को सिंचाई के लिए सिर्फ एक पानी दिया जाएगा। इसके साथ ही किसानों से कम पानी में तैयार होने वाली फसलें लगाने की अपील की जा रही है, ताकि उपलब्ध जल संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल हो सके। वहीं बैतूल जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने को लेकर भी सरकार से चर्चा की जा रही है। बैतूल विधायक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के मुताबिक पिछले करीब 20 वर्षों में पहली बार जिले में पानी को लेकर जल संकट की भयावह स्थिति बनती दिखाई दे रही है। ऐसे में जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर हालात से निपटने की कोशिश कर रहे हैं और किसानों को हरसंभव मदद दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
विकास किशोर का ट्वीट पंकज के लिए जारी
Noida, Uttar Pradesh:विकास किशोर का ट्वीट पंकज के लिए0
0
Report
रतलाम बलराम महोत्सव: मालवी बोली में मंत्री-कार्यक्रम, किसानों के लिए पैकेज की मांग
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम कृषि मंडी में बलराम महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअली शामिल हुए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतिया भी हुई, वही मुख्यमंत्री ने रतलाम के किसानों से सीधा संवाद भी किया। वही कार्यक्रम मे महापौर के नाही दिखाने पर कहा कि कोई बात नहीं वो अभी अपने मैरिज गार्डन चला रहे है खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने रतलाम में मौजूद मंत्री चेतन काश्यप, जावरा विधायक राजेंद्र पांडे और ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर से मालवी बोली में चर्चा की। मंत्री चेतन काश्यप ने भी मालवीबोली में अपनी बात रखते हुए रतलाम के लिए खेती और बागवानी क्षेत्र में विशेष पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि रतलाम अब 8 लेन एक्सप्रेसवे से जुड़ चुका है और यहां के उन्नत किसान खेती-बागवानी में नई संभावनाओं का फायदा उठा सकते हैं। वहीं ग्रामीण विधायक मथुराल डामर ने मुख्यमंत्री से रतलाम तक नर्मदा का पानी लाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि नर्मदा का पानी मिलने से किसानों को बड़ा लाभ होगा और विकसित भारत के साथ विकसित रतलाम का सपना भी साकार होगा। इधर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कम बारिश का हवाला देते हुए रतलाम को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर किसानों के हित में राहत व्यवस्था की मांग की। बाइट - चेतन काश्यप (प्रदेश सूक्ष्म लघु उद्योग मंत्री व रतलान विधायक बाइट - मथुरालाल डामर (ग्रामीण विधायक रतलाम - प्रदीप उपाध्याय (जिला अध्यक्ष रतलाम0
0
Report
Advertisement
शिमला के ढली-संजौली बायपास पर लैंडस्लाइड, मार्ग अवरुद्ध, मलबा हटाने का काम जारी
Shimla, Himachal Pradesh:शिमला के ढली-संजौली बायपास पर बुधवार को लैंडस्लाइड होने की सूचना सामने आई है। लैंडस्लाइड के दौरान सड़क के नीचे की ओर मलबा गिरा। इसी दौरान सड़क से गाड़ियां भी गुजर रही थीं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लैंडस्लाइड होता हुआ दिखाई दे रहा है। लैंडस्लाइड की सूचना मिलते ही मौके पर मशीनरी पहुंच गई है और मलबा हटाने का काम शुरू किया जा रहा है। फिलहाल लैंडस्लाइड से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।0
0
Report
नर्मदा नदी में कूदे युवक का शव बरामद, पुलिस मर्ग की जांच में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-छोटी कसरावद में नर्मदा नदी में कूदे युवक का शव बरामद मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस छोटी कसरावद स्थित नर्मदा नदी में कूदे पाटी निवासी आलोक राठौड़ का शव आज नर्मदा नदी से बरामद कर लिया गया है सूचना के बाद SDERF टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक के शव को बाहर निकाला शव मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है जानकारी अनुसार युवक कल 12 बजे के आस पास से लापता था जिसने सम्भवतः नर्मदा नदी में 4 बजे के लगभग छलांग लगा दी थी जिसका शव आज नर्मदा नदी में तैरता नजर आया सूचना पर शव को नदी से बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है0
0
Report
बैतूल के सलैया में ट्रैक्टर बैटरी चोरी की कोशिश, युवक पकड़ कर पुलिस हवाले
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र के सलैया गांव में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कॉलेज गेट के सामने एक घर के पास खड़े ट्रैक्टर की बैटरी निकालने युवक पहुंचा था। इसी दौरान घरवालों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान अमित मालवीय,निवासी शोभापुर मैग्जीन कॉलोनी के रूप में बताई जा रही है। आरोप है कि घरवालों ने युवक को पकड़ने के बाद रस्सी से बांधकर रातभर अपने पास रखा और सुबह पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक अकेला था या उसके साथ कोई और भी शामिल था,साथ ही बैटरी चोरी के पीछे क्या वजह थी इन सवालों के जवाब जांच के बाद सामने आएंगे।0
0
Report
Advertisement
खैरागढ़ में मधुमक्खी हमले बढ़े: 64 घायल, 2 मौतें; ग्रामीणों की सुरक्षा पर सवाल
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में मधुमक्खियों का हमला अब सिर्फ एक-दो घटनाओं तक सीमित नहीं है। आंकड़े बता रहे हैं कि ग्रामीण इलाकों में मधुमक्खियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। छुईखदान ब्लॉक में मधुमक्खी काटने के 38 मामले, जबकि खैरागढ़ ब्लॉक में 26 मामले सामने आ चुके हैं। यानी दोनों ब्लॉकों में अब तक कुल 64 लोग मधुमक्खी हमले का शिकार हो चुके हैं। चिंता की बात ये है कि एक महीने के भीतर ऐसे हमलों में दो लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला खैरागढ़ के भोरमपुर गांव का है, जहां खेत में फसल देखने गए 54 वर्षीय मन्नू लाल वर्मा और उनकी पत्नी शैल कुमारी पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए दोनों भागे। पत्नी किसी तरह अरहर के खेत में छिपकर बच गईं, लेकिन मन्नू लाल लगातार मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें धमधा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पहले ठेलकाडीह थाना क्षेत्र में भी मधुमक्खी हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। यानी 64 मामले और 2 मौतें... ये आंकड़े अब सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में मंडरा रहे खतरे की तस्वीर हैं। सवाल है जब खेत और जंगल ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं, तो मधुमक्खी हमलों से बचाव के लिए प्रशासन की तैयारी कितनी है? क्या ग्रामीणों को समय रहते सावधानि और प्राथमिक उपचार की जानकारी दी जा रही है?0
0
Report
JDU का फरक्का संधि पर स्पष्ट स्टैंड: बिहार के हितों को प्राथमिकता
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना निशांत कुमार ने कहा कि वह वैशाली जा रहे हैं, जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, उमेश कुशवाहा और अन्य नेताओं के साथ बैठक है。 फरक्का संधि पर उन्होंने कहा कि जेडीयू की स्पष्ट विचारधारा है कि इस संधि का नवीनीकरण नहीं होना चाहिए। यदि संधि का नवीनीकरण होता भी है, तो बिहार के हितों को सर्वोपरि रखा जाना चाहिए。 उन्होंने बताया कि फरक्का संधि का सीधा असर बिहार की कृषि, सिंचाई, उद्योग और पेयजल पर पड़ता है।0
0
Report
हैदराबाद बस कार्यक्रम के दौरान विधायक के कथित स्पर्श पर भारी आलोचना
Noida, Uttar Pradesh:Telangana Congress MLA Faces Criticism Hyderabad: A video showing Ibrahimpatnam Congress MLA Malreddy Ranga Reddy allegedly touching a young woman during an interaction on a TGSRTC bus has gone viral on social media. The MLA was interacting with passengers while reviewing the government’s Mahalakshmi free bus travel scheme. The footage has drawn criticism from netizens, who questioned the MLA’s conduct and the woman’s apparent discomfort. Playback Singer Chinmayi Sripaada has reacted strongly to the viral video, questioning the MLA’s understanding of consent and personal boundaries. She said the conversation did not require repeated physical contact and urged Congress to train its male politicians to keep their hands off girls.0
0
Report
Advertisement
कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह-2026 का समापन
Mandla, Madhya Pradesh:वन्यजीव संरक्षण सप्ताह-2026 का समापन कान्हा टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण सप्ताह-2026 का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण को लेकर विद्यार्थियों और स्थानीय समुदायों की सहभागिता देखने को मिली। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और वन संरक्षण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया गया। कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक कार्यालय में आयोजित समापन कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर पेंटिंग, रंगोली और क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इको विकास समिति मालूमझोला और खटिया के सदस्यों ने प्रस्तुतियों के जरिए वन और वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया। बैहर के चक्रवर्ती हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में शामिल विद्यालयों के प्रबंधन को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वन्यजीव शिकार के मामलों में आरोपियों को पकड़ने में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले सिझोरा और भैसानघाट परिक्षेत्र के वनकर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। पीके वर्मा - उप संचालक - कान्हा टाइगर रिजर्व । गौरतलब है कि 1 से 7 अक्टूबर तक चले वन्यजीव संरक्षण सप्ताह के दौरान कान्हा टाइगर रिजर्व के विभिन्न परिक्षेत्रों में जागरूकता अभियान, पोस्टर-पेंटिंग, रंगोली, क्विज सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं। इन आयोजनों के जरिए वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।0
0
Report
AMU जेएन मेडिकल कॉलेज परिसर में आग, शॉर्ट सर्किट से वार्ड 10 पर प्रभाव
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़.... AMU जेएन मेडिकल कॉलेज में आग की सूचना से हड़कंप, वार्ड नंबर 10 व RDA बिल्डिंग की एंट्री पर लगी आग, विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, किसी के द्वारा बीड़ी या कोई ज्वलन चीज डालने से लगना बताई जा रही आग, कूड़े में आग लगने पर पास से गुजर रही विद्युत केबल में लगी आग, हुआ शॉर्ट सर्किट, जेएन मेडिकल कॉलेज की फायर और इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट ने आग पार पाया काबू, वक्त रहते आग पर पाया काबू, बड़ी घटना होने से टली, एहतियातन घटना स्थान के पास मौजूद मरीजों व तीमारदारों को हटाया गया, सिविल लाइन थाना इलाके के AMU जेएन मेडिकल कॉलेज की घटना.0
0
Report
मेरठ हत्याकांड: प्रेमी-प्रेमिका ने अमित गला घोंटकर हत्या, शव पास सांप छोड़ दिया
पति की गला दबाकर हत्या, फिर शव के पास छोड़ दिया सांप - अमरदीप और रवीता दोषी करार मेरठ। मेरठ में चर्चित अमित हत्याकांड में ADJ-12 कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अभियुक्त अमरदीप और रवीता को अमित की हत्या के मामले में दोषी करार दिया है। सरकार की ओर से पैरवी कर रही जिला शासकीय अधिवक्ता फरजाना मकसूद ने मीडिया को जानकारी दी। क्या थी वारदात - बाइट के अनुसार सरकारी वकील ने बताया कि अमरदीप और मृतक अमित दोनों एक साथ पत्थर लगाने का काम करते थे। इसी बीच रवीता के अमरदीप से प्रेम संबंध हो गए। रवीता के घर आना-जाना शुरू हो गया। अमित की माँ ने दोनों को घर में गलत स्थिति में देख लिया था, जिस पर काफी लड़ाई झगड़ा भी होता था। घरवालों ने कहा कि अमरदीप घर नहीं आएगा, तो रवीता और अमरदीप ने मिलकर अमित की हत्या की योजना बनाई। घटना 12/13 अप्रैल 2025 की रात को अंजाम दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के लिए शव के पास सांप छोड़ दिया गया ताकि लगे कि अमित की मौत सांप के काटने से हुई है। कोर्ट में क्या आधार बना - सरकारी वकील के मुताबिक मुख्य आधार - 1. कॉल डिटेल से पूरी घटना साबित हुई। 2. जिन सपेरों कृष्ण और प्रीतम से सांप लिया था, उन्होंने गवाही दी कि अभियुक्तों ने पूजा के बहाने सांप मांगा था। उन्हें नहीं पता था कि हत्या करके ड्रामा रचा जाएगा। 3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। घोड़ा पछाड़ सांप क्यों मंगाया - वकील ने बताया कि अभियुक्तों ने सपेरे से जानबूझकर घोड़ा पछाड़ सांप माँगा था, क्योंकि इसके काटने से इंसान मरता नहीं है। उन्हें डर था कि शव के पास छोड़ते वक्त सांप गलती से उन्हें ही न काट ले। अब आगे क्या - आज कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया है, सजा पर फैसला आना बाकी है। सरकारी पक्ष ने फांसी की सजा की मांग की है। हमारी मांग है कि इस हत्याकांड में अभियुक्तों को फांसी की सजा दी जाए। इस तरह के अपराध महिलाओं द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर किए जा रहे हैं, कोर्ट का फैसला न्याय के हित में होगा.0
0
Report
Advertisement
जालौन में चोरी की योजना बनाते दो शातिर गिरफ्तार, हथियार बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरी की योजना बना रहे अंतर्जनपदीय दो शातिर चोर गिरफ्तार, रात्रि गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की गिरफ्तारी, चोरों के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 जिंदा कारतूस और चोरी के औजार बरामद, पुलिस ने क्लास पाइप और चाबियों का गुच्छा, पेंचकस, सब्बल और आदि ब्लेड किया बरामद, पुलिस ने झांसी निवासी करन परिहार और अजय राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर भेजा जेल, पकड़ लिए गए आरोपी झांसी बॉर्डर पर माइनर नहर की पुलिया के पास बना रहे थे चोरी की योजना, जालौन की कैलिया थाना पुलिस ने पीपरी गांव के पास से की गिरफ्तारी。0
0
Report
शिवपुरी युवक की पत्नी के गायब होने पर केस, CCTV में प्रेमी का शक
Morena, Madhya Pradesh:शिवपुरी से एक युवक बाईक पर बैठाकर पत्नी को ग्वालियर घुमाने और रिश्तेदारों से मिलवाने आया था. लेकिन चिड़ियाघर से युवक की पत्नी संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई. परेशान पति ने पत्नी के गायब हो जाने की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गायब महिला की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें फरियादी की पत्नी किसी दूसरे युवक के साथ बाईक पर बैठकर जाते हुए नजर आ रही है। वीओ-मंगलवार को शिवपुरी जिले के नरवर क्षेत्र का रहने वाला एक 21 वर्षीय युवक बाईक पर बैठाकर अपनी 18 वर्षीय पत्नी के साथ घूमने और रिश्तेदारों से मिलने ग्वालियर आया था. पत्नी ने पहले चिड़ियाघर घूमने और उसके बाद रिश्तेदारों से मिलने की इच्छा जताई थी. यही वजह है कि युवक पत्नी के साथ चिड़ियाघर आया था. गेट के पास पत्नी को खड़ा करके बाईक पार्किंग में लगाने गया था, तभी पत्नी संदिग्ध परिस्थियों में गायब हो गई. युवक ने आस पास पूछ परक की तो पता चला कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ बाईक पर बैठकर चली गई है. इसके बाद पीड़ित ने अपने चाचा के साथ थाने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मामला महिला के संदिग्ध परिस्थियों में गायब होने का था, सो पड़ाव थाना पुलिस हरकत में आ गई. मौका मुआयना करने के बाद आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, तो एक तस्वीर में युवक की पत्नी किसी अन्य युवक के साथ बाईक पर बैठकर जाते हुए नजर आ रही है. इसके बाद पुलिस ने पीड़ित को सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरें दिखाईं. जिसे देखकर पीड़ित अपनी पत्नी को पहचान गया. साथ ही उसका दावा है कि उसकी पत्नी को बाईक पर बैठाकर ले जाने वाला अरमान खान है, जो उसका प्रेमी है. हालांकि अज्ञात आरोपी की अधिकृत तौर पर पहचान नहीं हो पाए के चलते पुलिस ने पीड़ित की फ़रियाद पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. साथ ही प्रारम्भिक पड़ताल में पुलिस को घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मिली है. जिसमें पीड़ित युवक की पत्नी किसी अन्य युवक की बाईक पर बैठकर जाते हुए नजर आ रही है. फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान के हर संभव प्रयास शुरू कर दिए हैं.0
0
Report
केसगढ़ साहिब घटना: दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Anandpur Sahib, Punjab:ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ 'ਤੇ ਵਾਪਰੀ ਘਟਨਾ ਇੱਕ ਗੰਭੀਰ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਹੈ, ਜਿਸ ਰਾਹੀਂ ਦੋ ਦਸੰਬਰ ਦੇ ਹੁਕਮਨਾਮਿਆਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨ ਦੀ ਕਿਰਦਾਰਕੁਸ਼ੀ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਿਰਫ਼ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬਾਨ 'ਤੇ ਹਮਲਾ ਨਹੀਂ, ਸਗੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਸ਼ਾਨ ਅਤੇ ਆਜ਼ਾਦ ਹਸਤੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਬੇਨਕਾਬ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਮਿਸਾਲੀ ਸਜ਼ਾ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਲਈ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ, ਗਵਰਨਰ ਅਤੇ ਡੀਜੀਪੀ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ SIT ਰਾਹੀਂ ਜਾਂਚ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੁਤਾਬਕ ਅਜੇ ਤੱਕ ਜਾਂਚ ਦਾ ਕੋਈ ਨਤੀਜਾ ਸਾਹਮਣੇ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰੀ ਧਿਰ 'ਤੇ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਬੁਲਾਰਾ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਪ੍ਰੈੱਸ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਸਿਰਫ਼ ਇਲਜ਼ਾਮਬਾਜ਼ੀ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ。0
0
Report
Advertisement
