icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिलासपुर की सड़कों पर ट्रैफिक नियम टूटे, नाबालिग स्टंट और धार्मिक नाम वाली गाड़ियाँ

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर की सड़कों पर ट्रैफिक नियम जैसे सिर्फ किताबों में ही रह गए हैं। कहीं एक स्कूटी पर पांच-पांच लोग सवार होकर फर्राटा भर रहे हैं, तो कहीं स्कूल यूनिफॉर्म में नाबालिग चलती बाइक पर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। हद तो तब है जब नंबर प्लेट की जगह धार्मिक नाम लिखकर वाहन दौड़ाए जा रहे हैं। शहर में सैकड़ों कैमरों की निगरानी के बावजूद अगर ये नजारे खुलेआम दिख रहे हैं, तो सवाल यही है कि आखिर नियम तोड़ने वालों को कार्रवाई का डर क्यों नहीं?तितली चौक पर एक स्कूटी में पांच युवक सवार दिखाई दिए। स्टेशन की तरफ से आए ये युवक तितली चौक से बुधवारी बाजार की ओर तेज रफ्तार में निकल गए। वहीं इमलीपारा रोड पर स्कूल यूनिफॉर्म पहने पांच नाबालिग एक बाइक पर नजर आए। बाइक पर बैठे दो युवक दोनों तरफ खड़े होकर स्टंट करते दिखे। सड़क पर यह करतब सिर्फ ट्रैफिक नियमों की अनदेखी नहीं, बल्कि खुद के साथ दूसरे राहगीरों की जान भी जोखिम में डालने वाला रवैया है। दूसरी ओर तेलीपारा रोड पर एक बुलेट की नंबर प्लेट की जगह जय महाकाल लिखा नजर आया, जबकि साइंस कॉलेज के पास एक अन्य बुलेट की आगे की नंबर प्लेट टूटी मिली और पीछे सिर्फ काली प्लेट लगी थी। सवाल यह है कि जब शहर की सड़कों पर कैमरों की नजर है, तो फिर नियमों को ताक पर रखकर दौड़ रहे इन वाहनों पर नजर कब पड़ेगी?
0
0
Report

मेरठ के शुगर मिल स्टोर में आग, 50 लाख का नुकसान

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र स्थित केश कॉलेज के सामने गंगोत्री कॉलोनी में सोमवार सुबह शुगर मिल के स्पेयर पार्ट्स के स्टोर में अचानक आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। आग लगने के समय परिवार के तीन सदस्य मकान की ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे, जो धुंआ ज्यादा होने से पहले सुरक्षित बाहर निकल गए। स्टोर के मालिक ओमंद्र गर्ग ने बताय कि सुबह लगभग 6 बजे जब वह सोकर उठे तो उन्होंने नीचे से धूंआ उठता देखा। वह नीचे पहुंचे तो देखा कि नीचे स्टोर में आग लगी हुई है। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल कर पड़ाेसियों, पुलिस व फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। लगभग 1 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक स्टोर में रखा करीब 50 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा कंप्यूटर में मौजूद जरूरी रिकॉर्ड और कागजों में रखी फाइलें भी आग की चपेट में आ गईं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। स्टोर मालिक ने बताया क घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हालांकि आग में कोई जनहानि नहीं है।
0
0
Report

बांसिया स्कूल में बदमाशों ने CCTV के सामने डांस मचा दिया, पुलिस खोज जारी

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के धंबोला थाना क्षेत्र स्थित बांसिया से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गोविंद गुरु राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बीती रात दो अज्ञात बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश कोई सामान चुराने में सफल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने CCTV कैमरों के सामने डांस किया और अपनी पहचान छिपाने के लिए निगरानी कैमरों को बोरी से ढका। पुलिस को बदमाशों की तलाश करने में मदद मिल रही है। घटना की जानकारी मिलने पर धंबोला थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि शिनाख्थ हो सके। डांस की वीडियो वायरल नहीं है, बल्कि यह घटना इलाके में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी के बीच घटी है। ग्रामीणों और व्यापारियों ने रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में भारी बारिश के बाद जलभराव, मेहरौली-बदरपुर रोड पर 2-3 फीट पानी

New Delhi, Delhi:दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति अक्सर देखी जाती है आज सोमवार को मूसलाधार बारिश के दौरान दिल्ली के कई सड़कों पर जल भराव की स्थिति देखी जा रही है जहां जल भराव होने की वजह से यातायात करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है इसी क्रम में मेहरौली-बदरपुर रोड के ओखला मोड़ पर सड़क पर बारिश के दौरान तकरीबन 3 फीट पानी भर गया है जहां इस जल भराव की वजह से सड़क पर तकरीबन 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम देखने को मिल रहा है जहां यात्री सड़क पर जाम में फंसे हुए कई घंटे बिता दिए है। तस्वीरों में मेहरौली-बदरपुर रोड वायुसेना बाज़ार की है जहां आप देख सकते हैं सड़क पर 2 से 3 फीट जल भरा हो गया है जिसके वजह से यातायात पूरी तरह बाधित है वहीं दूसरी तरफ ओखला मोड़ स्थित बदरपुर मेहरौली रोड पर जल भराव के कारण यातायात पूरी तरह बंद हो गया है और करीब 5 किलोमीटर का लंबा जाम लग गया है जो खानपुर से लेकर ओखला मोड़ तक बना हुआ है बीच-बीच में सड़क की जलपारा स्थिति की वजह से यातायात बंद हो गया है।
0
0
Report

गोंडा में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म: आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग के साथ एक 38 वर्षीय विशेष समुदाय के युवक द्वारा पैसे का लोभ देकर डराकर उसे दुष्कर्म किया गया और 7 महीने की गर्भवती हो जाने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता के पिता ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी पप्पू उर्फ फारूक के खिलाफ जबरन बलात्कार, गर्भवती किए जाने और पॉक्सो एक्ट سمیت कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। नवाबगंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पप्पू उर्फ फारूक लगभग एक वर्ष से हमारे घर आता-जाता था, आने के दौरान ही मेरी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला कर पैसे का लोभ देकर डराकर उसे घर के बाहर स्थित गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। जब हम लोग घर पर नहीं रहते थे, तब चोरी-छिपे मेरी बेटी के साथ यह दुष्कर्म करते थे और बार-बार इसने उसकी साथ संबंध बनाए। बेटी ने इसे लोक लाज की डर से हमारे परिवार को नहीं बताया, पर 23 अगस्त को शाम 6:30 बजे शरीर में परिवर्तन दिखा तो हमने पूछताछ की और उसकी बताई कहानी के आधार पर पप्पू उर्फ फारूक के बारे में जानकारी मिली। 23 अगस्त की देर शाम हमने आरोपी के बारे में थाने में तहरीर दी और पूछताछ के दौरान आरोपी ने गाली-गलौज देकर मारने की धमकी दी। पीड़ित नाबालिग ने बताया कि रात में वे आते थे और मेरे साथ जबरदस्ती गलत काम करते थे; 7-8 महीने पहले भी इसने मेरे साथ गलत काम किया था, रात 12:00 से 1:00 के बीच जाते थे। नवाबगंज पुलिस ने आरोपी को जेल भेजे जाने के बाद पीड़ित की गोंडा जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराये जाने की तैयारी शुरू की है।
0
0
Report

धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व विरोध: 13वें दिन धरना जारी, स्वर्णकार समुदाय का समर्थन

Dholpur, Rajasthan:टाइगर रिजर्व के विरोध में 13वें दिन धरना प्रदर्शन रहा जारी , धरना प्रदर्शन को स्वर्णकार समाज ने दिया समर्थन सरमथुरा (धौलपुर) इलाके में प्रस्तावित धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में बसंतपुरा मोड़ स्थित खरेर नदी के पास चल रहा सर्वसमाज का विशाल धरना प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को सरमथुरा का स्वर्णकार समाज भी धरना स्थल पर पहुंचा और आंदोलन को अपना समर्थन दिया। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और पुरुष मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने टाइगर रिजर्व के विरोध के साथ क्षेत्र में रोजगार के साधन विकसित करने, युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं नौकरी में प्राथमिकता देने, रिजर्व के कारण बढ़ रही बेरोजगारी और पलायन पर रोक लगाने तथा क्षेत्र के साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त करने की मांग उठाई। धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विस्तार को रोकने, रिजर्व के कारण हो रहे बेरोजगारी व पलायन पर रोक लगाने, क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार देने और स्थानीय जनता की सहमति के बिना कोई निर्णय नहीं लेने की मांग प्रमुखता से रखी गई है। किसानों की समस्याओं को लेकर फसलों का उचित मूल्य और समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। स्वर्णकार समाज के धरना स्थल पर पहुंचने से आंदोलन को और मजबूती मिली। समाज के लोगों ने कहा कि क्षेत्र के हितों और भविष्य को लेकर सर्वसमाज के साथ मिलकर आवाज उठाई जाएगी। धरना स्थल पर लगातार बढ़ रही भीड़ से आंदोलन के प्रति लोगों में बढ़ते समर्थन का भी नजारा देखने को मिला।
0
0
Report
Advertisement

करनाल हर्ष एनकाउंटर: रोड समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग से सांकेतिक धरना दिया

Karnal, Haryana:करनाल में हर्ष एनकाउंटर मामले में इंसाफ की मांग को लेकर रोड़ धर्मशाला में हजारों की संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। प्रदर्शन को लेकर समाज की ओर से पहले से तैयारियां की गई थीं। प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे जिला सचिवालय से थोड़ी दूरी पुलिस ने वेरिकेट लगाकर रोका करनाल के डीसी आनंद कुमार शर्मा प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उनसे बातचीत की रोड समाज के प्रधान बलकार सिंह ने कहा हम अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और 2 घंटे के लिए सांकेतिक धरने पर बैठे हैं अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की मांग हर्ष एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक फैसला लेगी। इसके बाद रोड़ समाज के लोग करीब 2 किलोमीटर का सफर तय कर रोड़ धर्मशाला से करनाल जिला सचिवालय के नजदीक पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया। सेक्टर-12 से आने वाले वाहनों का रूट सेक्टर-13 की तरफ डायवर्ट किया गया। पुलिस ने प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया। करनाल हर्ष एनकाउंटर मामले में आज करनाल में एक बड़ी महापंचायत हुई सबसे पहले रोड समाज इकट्ठा होता है रोड धर्मशाला में जिसके बाद वहां से फैसला लिया गया सेक्टर 12 में सांकेतिक धरना देने का और तमाम समाज के लोग इकट्ठा होकर प्रदर्शन करते हुए सेक्टर 12 पहुंचे जहां पर उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा और मांग वही पुरानी है जो रोड समाज पिछले कई दिनों से करता आ रहा है। समाज के लोगों को कहना है कि हर्ष एनकाउंटर जो है गलत हुआ है और इस मामले में निष्पक्ष जांच की हम मांग कर रहे हैं CBI से वो भी जिसने गुना फेक एनकाउंटर किया जो पुलिस वाले शामिल उस पर एक्शन लेना चाहिए और जिसने आपत्तिजनक बयान दिए हैं करनाल विधायक उनका इस्तीफा हो मुख्य रूप से यह हमारी तीन मांगे हैं इसके बारे में सरकार पता नहीं क्यों नहीं सोच रही है करनाल रोड महासभा के प्रधान बलकार सिंह का कहना है कि समाज के लोग शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार मुझे लगता है ऐसा नहीं चाहती सरकार चाहती है माहौल खराब हो जो कि गलत है उन्होंने कहा कि आज जो है 2 घंटे का हमने सांकेतिक धरना दिया है और इसके बाद जो है हम फैसला लेंगे और सरकार को इस प्रदर्शन के दौरान हमें चेतावनी देना चाहते हैं। बाइट - बलकार सिंह - रोड महासभा प्रधान
0
0
Report

सूदखोर के उत्पीड़न से परेशान परिवार ने दी,आत्महत्या की धमकी,ब्लैकमनी को जबरन खाते में डालने का आरोप

Shrvan PanditShrvan PanditFollow4m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .....सूद खोरो का कहर, परिवार आत्महत्या को मजदूर एंकर .... शामली जनपद में सूदखोरों के चलते एक परिवार आत्महत्या की कगार पर पहुंच गया है।जहां पीड़ित ने ब्याज की रकम से ढाई गुना रकम लौटा दिए, वही पीड़ित का आरोप है।कि उक्त आरोपी पीड़ित पर अभी भी लाखों रुपए की रकम बकाया बता कर मांग रहा है। पीड़ित ने अब सूदखोर के उत्पीड़न के चलते आज एसपी ऑफिस पहुंचा ,जहां उसने न्याय न मिलने पर परिवार(पत्नी व दो बच्चे) सहित आत्महत्या की धमकी दी है।पुलिस अधिकारी ने जांच के बाद उचित वैधानिक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। आप को बता दे। कि जनपद शामली में सूदखोरी और कथित उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। जहां सिटी के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी महिला रेखा पत्नी संजय वाल्मीकि ने एसपी ऑफिस में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है पीड़ित परिवार का आरोप है कि एक व्यक्ति संदीप जावला निवासी जाट कालोनी एमएस के रोड ने ब्याज समेत उधार ली गई रकम का करीब ढाई गुना पैसा वापस कर दिया,इसके बावजूद सूदखोर द्वारा उस पर अभी भी लाखों रुपये बकाया बताए जा रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी संदीप जावला लगातार बकाया रकम की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न कर रहा है। कथित दबाव और उत्पीड़न से परेशान होकर पीड़ित आज शामली एसपी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने चेतावनी दी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह अपनी पत्नी और दो बच्चों सहित आत्महत्या करने को मजबूर होगा। पीड़ित ने बताया कि आरोपी संदीप चावला ने मजबूर करते हुए ब्लैक मनी के 20 लाख रुपए उसकी पत्नी और उसके खाते में जबरदस्ती डालकर में पैसे निकलवाए। एसपी कार्यालय पहुंचे पुलिस अधिकारी ने पीड़ित को मामले की जांच कराने तथा जांच के बाद उचित वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ।
0
0
Report
Advertisement

रामनगर संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी पर भारी धरना

Noida, Uttar Pradesh: संयुक्त चिकित्सालय रामनगर में डॉक्टरो की कमी को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति ने किया धरना प्रदर्शन स्थान - रामनगर एंकर - रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय में डॉक्टर, स्टॉफ, मशीनों की कमी को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में चिकित्सालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया। जिसमें वक्ताओं ने बोलते हुए कहा कि सरकार विकास कार्य की बात तो करती है। लेकिन धरातल पर विकास कही नजर नहीं आता है। आज रामनगर चिकित्सालय केवल रैफर सेंटर बन कर रह गया है। 100 बेड के अस्पताल में मानको के हिसाब से सुविधाएं नहीं है । यहाँ सर्जन, ऑर्थोपेटिक, बाल रोग विशेषज्ञ, सहित अनेकों चिकित्सकों की कमी है जिसको तत्काल पूरा किया जाए। इलाज के आभाव में लोगों की जान जा रही है। कुमाऊं और गढ़वाल के प्रवेश द्वार रामनगर में पैरामिडिकल स्टॉफ की नियुक्ति की जाए।
0
0
Report
Advertisement

आदास के राखी कार्यक्रम: 5000 बहनों ने सरपंच को भाई मानकर राखी बांधी

Anand, Gujarat:આણંદના અડાસ ગામમાં રક્ષાબંધનની ઉજવણી કંઈક અનોખી અને ભાવનાત્મક રીતે જોવા મળી. અહીં હિન્દુ, મુસ્લિમ, શીખ, ઈસાઈ સહીત તમામ ધર્મ અને જાતિની 5 હજારથી વધુ ગામની દીકરીઓએ ગામના સરપંચને પોતાના ભાઈ માની રાખડી બાંધી હતી. સરપંચ દ્વારા વિધવા બહેનો માટે કરવામાં આવેલા કાર્યથી પ્રભાવિત મહિલાઓએ તેમને આશીર્વાદ આપીને ગામની એકતા અને વિકાસનો અનોખો સંદેશ આપ્યો. એક તરફ રક્ષાબંધન ભાઈ-બહેનના પ્રેમનો તહેવાર છે... ત્યારે અડાસ ગામે આ તહેવારને સામાજિક સેવા, માનવતા અને સર્વધર્મ સમभाव સાથે જોડીને એક અનોખો ઉદાહરણ પૂરું પાડ્યું છે... હજારોથી વધુ બહેનોની એક જ રાખડીમાં આજે ગામની એકતા, વિશ્વાસ અને વિકાસની ભાવના જોવા મળી રહી છે. સરપંચ રવિન્દ્રસિંહ મહિડાએ સરપંચ પદે પદગ્રહણ કર્યા બાદ ગામની તમામ બહેનો માટે ખાસ અભિયાન હાથ ધર્યું અને સતત પ્રયત્નો બાદ 700થી વધુ વિધવા મહિલાઓને વિધવા સહાય પેન્સન મંજૂર કરાવવામાં મદદ કરી. સરપંચના આ પ્રયાસથી ખુશ થયેલી વિધવા બહેનોોએ રક્ષાબંધનના પર્વે તેમના રાખડી બાંધી પોતાના ભાઈ તરીકે સન્માનિત કરવાનો નિર્ણય કર્યો.વિધવા બહેનોની આ લાગણીસભર પહેલની વાત ધીમે ધીમે સમગ્ર અડાસ ગામમાં પ્રસરી ગઈ. ત્યારબાદ હિન્દુ, મુસ્લિમ, શીખ, ઈસાઈ સહીત તમામ ધર્મો અને વિવિધ જાતિ-સમાજની મહિલાઓ પણ આ અનોખા કાર્યક્રમમાં જોડાઈ ગઈ. અડાસ ગામની પ્રાથમિક શાળામાં યોજાયેલા રક્ષાબંધન કાર્યક્રમમાં 5 હજારથી વધુ બહેનોએ સરપંચ રવિન્દ્રભાઈ મહિડેાને પોતાના ભાઈ માની રાખડી બાંધી અને તેમના લાંબા આયુષ્ય સાથે ગામના સતત વિકાસ માટે આશીર્વાદ આપ્યા.
0
0
Report

बाढ़ में करंट से युवक की मौत, महनार में बिजली विभाग पर आक्रोश

Hajipur, Bihar:खबर वैशाली के महनार से है, जहां बाढ़ के पानी के बीच बिजली का करंट एक युवक की जिंदगी निगल गया। चांदपुरा थाना क्षेत्र के आजमपुर पंचायत के खड़गपुर में पानी में प्रवाहित करंट की chपेट में आने से 25 वर्षीय गुलशन ठाकुर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि स्थानीय लोगों में बिजली विभाग की व्यवस्था को लेकर आक्रोश है।बताया जा रहा है कि गंगा नदी से सटे खड़गपुर इलाके में इन दिनों बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। आजमपुर वार्ड संख्या 12 निवासी रामबाबू ठाकुर का बेटा गुलशन ठाकुर मवेशी लाने के लिए बाढ़ के पानी के बीच गया था। इसी दौरान बिजली के पोल के आसपास पानी में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।आनन-फानन में परिजन गुलशन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक के पिता ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगया है। उनका कहना है कि बाढ़ के पानी में बिजली के खतरे के बावजूद सुरक्षा को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए।गुलशन की मौत के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी में पहले से ही खतरा बना हुआ है, ऐसे में पानी में बिजली का करंट लोगों के लिए अदृश्य मौत बन गया है।\n\nबाइट — मृतक का भाई\nबाइट — मृतक का ग्रामीण
0
0
Report

अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई से निष्पक्ष जांच की कांग्रेस की मांग

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई से निष्पक्ष जांच की मांग। उत्तरकाशी। कांग्रेस नेता आज स्थिति पर चर्चा कर रहे थे और बताए कि सीबीआई जांच कितने स्तर तक पहुंची है, जिसमें किसी नेता का नाम आ रहा है या पूरी हो चुकी है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। अगर जांच पूरी नहीं हुई है तो जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग उठी। अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के लिए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने भी माता-पिता को जांच सहायता का भरोसा दिलवाया था। कांग्रेस ने कहा है कि अगर सीबीआई जांच पूरी नहीं होती तो आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top