icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बूंदी में जिला कलेक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा में सेवाओं की प्रगति पर जोर

Jaipur, Rajasthan:बून्दी जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई。 बैठक में पानी, बिजली, मौसमी बीमारियों सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को राजकॉप सिटीजन एप का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजन को इसकी सुविधाओं से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, कुसुम योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने तथा लाडो प्रोत्साहन योजना में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। साथ ही फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया।
0
0
Report

पलवल की महिलाएं लाडो लक्ष्मी से आर्थिक मजबूती पाकर सरकार की योजनाओं की तारीफ

Palwal, Haryana:पलवल की महिलाओं ने हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी लाडो लक्ष्मी योजना की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी बताया। महिलाओं का कहना है कि इस योजना से उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिल रही है और उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिल रही है। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं के लिए यह योजना किसी सहारे से कम नहीं है। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की लाडो लक्ष्मी योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा कर पा रही हैं। उनका कहना है कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। महिलाओं ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए इसी प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करती रहेगी।
0
0
Report

आयुष्मान भारत से गरीबों को मुफ्त इलाज, अस्पतालों में इलाज का डर मिटा

Rewari, Haryana:आयुष्मान भारत' से मिटा इलाज का डर, सरकारी से लेकर बड़े निजी अस्पतालों में गरीबों को मिल रहा मुफ़्त इलाज एक समय था जब देश के गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए गंभीर बीमारी का मतलब सिर्फ शारीरिक कष्ट नहीं, बल्कि आर्थिक तबाही होता था। इलाज के खर्च के लिए जमीन बेचना, गहने गिरवी रखना या सूदखोरों से भारी ब्याज पर कर्ज लेना आम बात थी। आयुष्मान भारत योजना ने देश के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी दी है। आज देश का गरीब और वंचित वर्ग यह गर्व से कह सकता है कि पैसों की कमी के कारण अब उनके अपनों का इलाज नहीं रुकेगा। यह योजना देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी मील का पत्थर साबित हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

रanchi रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-सीआईबी ने भारी मात्रा में बीयर के साथ युवक गिरफ्तार

Ranchi, Jharkhand:रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को भारी मात्रा में बीयर के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए जांच अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग के साथ बैठा मिला। पूछताछ में उसकी पहचान बिहार के नालंदा निवासी 26 वर्षीय निर्भय कुमार के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके बैग से 48 कैन बीयर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 हजार 200 रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बीयर को रांची के कांके रोड स्थित एक शराब दुकान से खरीदा था और उसे बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना थी। आरपीएफ और सीआईबी ने बरामद बीयर को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया। रेलवे स्टेशन पर की गई इस कार्रवाई को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
0
0
Report

भिवंडी के शोरमे से जुड़ी खाद्य सुरक्षा घोटाले की हड़कंप बनी विधानसभा तक पहुंची

Thane, Maharashtra:भिवंडीतील शोरमा खाऊन १२० हून अधिक जण एकाच रात्रीत आजारी पडण्याचा धक्का देणारा प्रकार आता थेट विधानसभेत पोहोचला आहे. भिवंडी पूर्वचे आमदार रईस शेख यांनी सोमवारी विधानसभेत हा मुद्दा आक्रमकपणे मांडत राज्याच्या खाद्य सुरक्षा व्यवस्थेवरच प्रश्नचिन्ह उपस्थित केले आहे. भिवंडीच्या खंडूपाडा रोडवर शावरमा खाल्ल्यानंतर एकाच रात्रीत १२० पेक्षा जास्त लोकांना फूड पॉइझनिंगचा त्रास झाला. संपूर्ण परिसरात खळबळ उडाली होती. या घटनेनंतर अन्नपदार्थांच्या दर्जाबत आणि तपासणी यंत्रणेबाबत गंभीर प्रश्न उपस्थित झाले आहेत. "ही फक्त एक अपघाताची घटना नाही. ही खाद्य सुरक्षा यंत्रणेची मोठी फसगत आहे. एक्सपायर्ड माल गोडाऊनमधून सरळ बाजारात येतो आणि त्यावर कोणाचंही नियंत्रण राहिलेलं नाही. नागरिकांच्या जीवाशी खेळ सुरू आहे."
0
0
Report
Advertisement

बिजयनगर में कांग्रेस का सद्बुद्धि यज्ञ, गड्ढों भरी सड़कों के सुधार की मांग

Bewar, Uttar Pradesh:Beawar बिजयनगर\n\nबिजयनगर में कांग्रेस कमेटी द्वारा सड़कों की मरम्मत को लेकर ज्ञापन और सद्बुद्धि यज्ञ\nबिजयनगर (ब्यावर)\nनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अंकित तातेड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा सद्बुद्धि यज्ञ किया गया ओर विभाग के आधिकारियों व सरकार को सद्बुद्धि आए ओर सड़को की सुध लेवे\nमोक्षधाम रोड़ सहित बिजयनगर की बदहाल और टूटी-फुटी सड़कों की सुध लेने के लिए अब भगवान की शरण ली गई है। नगर कांग्रेस कमेटी ने जनहित में एक अनोखा प्रदर्शन करते हुए सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ का आयोजन किया।\nकार्यकर्ताओं का कहना है कि शहर की मुख्य सड़कों से लेकर मोक्षधाम सड़क विगत नो माह से भी अधिक समय से क्षतिगस्त होकर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। आए दिन राहगीर और वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन गहरी नींद में सोया है। यज्ञ के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन भी सौंपा।\n\nज्ञापन देकर कांग्रेस ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। अब देखना यह होगा कि इस सद्बुद्धि यज्ञ और जनता की इस जायज मांग के बाद प्रशासन कब सुध लेता है और बिजयनगर वासियों को जर्जर सड़कों से कब तक निजात मिलता मिलता है\nइस अवसर पर नगरपालिका के पूर्व उपाध्यक्ष सहदेव सिंह कुशवाह रामलाल नगंवाड़ा नवीन कुमार सोनी सहित कई कार्यकत्ता थे मौजूद
0
0
Report

कन्नौज में बृम्हकुमारी ईश्वरी महाविद्यालय में मनाया गया स्मृति दिवस, पुष्पांजली की गई अर्पण

Tajpur-Naukast, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में आज मंगलवार को प्रजापति बृम्हाकुमारी ईश्वरी विद्यालय सरायमीरा कन्नौज सेवाकेन्द्र मे यज्ञ माता जगदम्बा सरस्वती का स्मृति दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियन्ता मगन सिंह मौजूद रहे और उनके साथ में विभाग के अन्य लोग भी उपस्थित रहे। यज्ञ माता को उनके स्मृति दिवस पर स्नेहपूर्वक याद किया और पुष्पों के द्वारा श्रंद्धांजलि अर्पण की और सेवा संचालिका बीके प्रियंका ने सभी को आत्मिक स्मृति का तिलक लगाकर यज्ञ मातेश्वरी की विशेषताएं बताकर उनके पद चिन्हों पर चलने की विशेष प्रेरणा दी। प्रजापिता बृम्हकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सरामीरा कन्नौज के सेवाकेन्द्र पर यज्ञमाता जगदम्बा सरस्वती का 61 वां स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान सेवाकेन्द्र की संचालिका बी0के0 प्रियंका ने मातेश्वरी की विशेषताएं बताते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने और उनके जैसे गुण धारण करने की विशेष प्रेरणा दी और सभी भाई बहनों का आभार व्यक्त किया। यज्ञ इतिहास बताते हुए भर्थना से पधारे हुए बी0के0 हरीबाबू तिवारी ने बताया कि मम्मा ने यज्ञ कार्य सम्भालते हुए कैसे सभी बृम्हावत्सों की माॅं जैसी पालना दी। कार्यक्रम में मलवा सेवा केन्द्र संचालिका बी0के0 रूकमणि बहन,बी0के0 राधा बहन, बी0के0 दिब्या बहन, बीके नेहा बहन ने भी कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया। औीर क्षेत्रीय भाईबहनों नेभी यज्ञ मातेश्वरी जी को पुष्पांजलि अर्पण कर उनकी विशेषताओं को याद किया।
0
0
Report
Advertisement

हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से शुरू, 20 जुलाई तक आवेदन कर पाएंगे

Jaipur, Rajasthan:हज-2027 के लिए आवेदन शुरू, हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, स्टेट हज कमेटी निवर्तमान सदस्य अब्दुल हकीम खान ने बताया हजयात्रा के लिए लोग 20 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे, https://www.hajcommittee.gov.in या HAJ SUVIDHA मोबाइल ऐप के ज़रिए आवेदन कर सकते है, दामोदर प्रसाद जयपुर एंकर— हज-2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है, इच्छुक जायरीन 22 जून से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, सभी आवेदकों से अपील की है कि आवेदन से पूर्व दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें, राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निवर्तमान सदस्य अब्दुल हकीम खान बताया कि हज—2027 के आवेदन शुरू होने से मुस्लिम समाज के लोगों उत्साह देखा जा रहा है, हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से 20 जुलाई तक रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी, केंद्रीय हज समिति हज-2027 के लिए योग्य और इच्छुक यात्रियों से ऑनलाइन हज आवेदन https://www.hajcommittee.gov.in या HAJ SUVIDHA मोबाइल ऐप के ज़रिए आवेदन के फॉर्म भर सकते है, जुलाई के आखिरी सप्ताह में होने वाली कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) प्रक्रिया के बाद, अस्थायी रूप से चुने गए हर यात्री को 10.08.2026 को या उससे पहले 1,52,300/- रुपये की अग्रिम राशि जमा करनी होगी, इन समय-सीमाओं में कोई छूट या विस्तार संभव नहीं होगा, आवेदकों को दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतिया (फोटो नहीं) अपलोड करनी होगी, भारतीय पासपोर्ट के आगे और पीछे के पेज (1200 x 800 px, JPG/JPEG, 100-500 KB), जो आवेदन की अंतिम तिथि को या उससे पहले जारी किया गया हो और कम से कम 31.12.2027 तक मान्य हो, सफ़ेद बैकग्राउंड वाली पासपोर्ट-साइज़ फ़ोटो, बैंक पासबुक या कैंसिल्ड चेक और पते का प्रमाण साथ ही हज 2027 के दिशानिर्देशों के अनुसार सीट रद्द करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा, इच्छुक यात्रियों को जानकारी दी जाती है कि वे अपनी तैयारी और यात्रा करने के पक्के इरादे पर अच्छी तरह विचार करने के बाद ही आवेदन करें, बाइट— हाजी शाहिद मोहम्मद, पूर्व सदस्य राजस्थान स्टेट हज कमेटी
0
0
Report

Shahapura Police: Exposing 1.10 Lakh Theft, Four Shady Members of Kadiya Sansi Gang Arrested

Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरों को घटनास्थल पर ले जाकर करवाई शिनाख्त, कार से 1.10 लाख की चोरी का सीन करवाया री-क्रिएट, आरोपियों ने मौके पर बताया वारदात का पूरा घटनाक्रम, पुलिस जुटा रही अन्य वारदातों से जुड़े सुराग, कड़िया सांसी गैंग के 4 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार, शाहपुरा पुलिस का घटनास्थल पर शिनाख्त करवाई। पुलिस ने आरोपियों से वारदात के संबंध में घटनाक्रम की जानकारी ली तथा चोरी करने के तरीके का सत्यापन किया। शाहपुरा थानाप्रभारी रिया चौधरी के नेतृत्व में जांच के तहत आरोपियों को जोगियों का बास स्थित घटनास्थल पर ले जाया गया, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम देने की पूरी प्रक्रिया बताई। पुलिस ने मौके पर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मिलान किया। गौरतलब है कि शाहपुरा पुलिस ने हाल ही में इस मामले का खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय कड़िया सांसी गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। थानाप्रभारी रिया चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का प्रयास है कि आरोपियों से क्षेत्र और अन्य राज्यों में हुई वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जा सके।
0
0
Report

राजस्थान एसओजी: ओएमआर स्कैनिंग घोटाले में 27 अभ्यर्थी चयनित, कई गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान एसओजी की कार्रवाई प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा, 2018 में गिरफ़्तारी परिणाम में ओ एम आर शीट में फर्जीवाडा से अंतिम रूप से चयनित होने वाले अभ्यर्थी गिरफ्तार। ओ एम आर शीट स्केनिंग करने वाली एजेन्सी राभव लिमिटेड के स्टाफ विनोद कुमार गौड और शादान खान थे इस अपराध में शामिल 27 अभ्यर्थियों को उनकी ओएमआर शीट में कांटछांट कर अनुचित तरीके से अंतिम रूप से करवाया था चयनित एजेन्सी राभव लिमिटेड के कार्मिक विनोद कुमार गौड व शादान खान और कम्पनी के कार्यकारी निदेशक रामप्रवेश सिंह हो चुके है पहले ही गिरफ़्तार आज अभ्यर्थी महेन्द्र कुमार मीना और देवेन्द्र सिंह गुर्जर हुई गिरफ्तार
0
0
Report
Advertisement

भीवंडी में मान्सून दाखला: गर्मी से राहत, शहर में उमंग

Thane, Maharashtra:भिवंडीत मान्सूनची हजेरी, नागरिकांत आनंदाचे वातावरण लांब प्रतीक्षेनंतर अखेर भिवंडीत मान्सून दाखल झाला आहे! सकाळपासूनच हवामान सुखद झालं होतं, आणि संध्याकाळी झालेल्या जोरदार पावसाने नागरिकांना कडक ऊन आणि उकाड्यापासून मोठा दिलासा मिळाला आहे. भिवंडीमध्ये गेले अनेक दिवस नागरिक पावसाची आतुरतेने वाट पाहत होते. सतत वाढणाऱ्या उन्हामुळे आणि उकाड्यामुळे जनजीवन विस्कळीत झालं होतं. पण आज सकाळपासून सुरू झालेल्या मुसळधार पावसाने शहराचं वातावरण पूर्णपणे बदलून टाकलं. शहरातील विविध भागात झमाझम पाऊस झाल्याने तापमानात लक्षणीय घट झाली. रस्ते ओले-चिंब झाले आणि भिवंडीकऱ्यांच्या चेहऱ्यावर समाधान फुललं. अनेकांनी पावसाचा आनंद घेत फोटो-सेल्फीही काढले. सध्या भिवंडीत पावसाचा जोर कायम आहे आणि नागरिक या दिलासादायक हवामानाचा मनसोक्त आनंद घेत आहेत.
0
0
Report

मुखर्जी बलिदान दिवस पर बीजेपी ने विचारधारा मजबूत करने का आह्वान किया

Jaipur, Rajasthan:बीजेपी सांसद बोले- कांग्रेस 1936 में ही भारत विभाजन मानने को तैयार हो गई थी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल-असम को बचाया जयपुर vishnu राजस्थान में बीजेपी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को इस बार सिर्फ श्रद्धांजलि तक सीमित नहीं रखा। प्रदेशभर में कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से संवाद और राष्ट्रवाद के संदेश के जरिए पार्टी ने वैचारिक जमीन मजबूत करने का संदेश दिया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। तिवाड़ी ने कहा कांग्रेस 1936 में ही भारत विभाजन मानने को तैयार हो गई थी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने पश्चिम बंगाल-असम को पाकिस्तान में जाने से बचाया। राजस्थान बीजेपी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून को इस बार महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं रहने दिया। प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों से लेकर मंडल स्तर तक श्रद्धांजलि कार्यक्रम और गोष्ठी आयोजित की गई। केंद्रीय मंत्री, प्रदेश नेतृत्व, विधायक और संगठन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर राष्ट्रवाद और जनसंघ की वैचारिक विरासत पर संवाद किया। जयपुर शहर बीजेपी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने मुखर्जी के जीवन, उनके संघर्ष और राष्ट्रवाद की विचारधारा को बीजेपी की राजनीतिक यात्रा का आधार बताया। विचार गोष्ठी में बोलते हुए सांसद तिवाड़ी ने कहा कि आजादी के पहले 1936 में चक्रवर्ती राजगोपालाचार्य ने भारत का विभाजन का नक्शा बना दिया , जबकि विभाजन 1947 में हुआ था। कांग्रेस 1936 में भारत का विभाजन मानने के लिए तैयार हो गई थी। उस नक्शे में आज का पश्चिम बंगाल और आसाम पाकिस्तान में दिए जा रहे थे और वो नक्शा आज भी उपलब्ध है। महात्मा गांधी ने इस नक्शे का विरोध किया था। भारत विभाजन के समय पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल और असम को मुस्लिम बहुल मान लिया था। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसका विरोध किया। आज पश्चिम बंगाल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की देन है। मुखर्जी नहीं होते तो पश्चिम बंगाल और आसाम पाकिस्तान में होता है तिवाड़ी ने कहा कि लोग भूल करते हैं कि पहली सरकार कांग्रेस और नेहरू की न हीं बल्कि राष्ट्रीय सरकार थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत के पहले उद्योग मंत्री बनें। मुखर्जी ने दो ढाई साल मंत्री रहने के बाद नेहरू से विवाद के कारण इस्तीफा दे दिया था। तिवाड़ी ने कहा कि 1949 नेहरू-लियाकत समझौता हु, उसका बड़ा नुकसान हुआ। मुखर्जी के साथ ही डॉ भीमराव अंबेडकर ने भी इस्तीफा दिया था जो इसका प्रमाण है कि दोनों महापुरुष भविष्य दृष्टा थे। बाइट - घनश्याम तिवाड़ी, राज्य सभा सांसद राजनीतिक नजरिए से देखें तो बीजेपी ऐसे आयोजनों को सिर्फ स्मृति दिवस के रूप में नहीं बल्कि संगठन को सक्रिय करने के अभियान में बदल रही है। पंचायत और निकाय चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में पार्टी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं کو वैचारिक रूप से जोड़ने की कोशिश कर रही है। बीजेपी का मानना है कि चुनाव केवल संगठन नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई भी होते हैं और इसी कारण राष्ट्रवाद को फिर केंद्र में लाया जा रहा है। घनश्याम तिवाड़ी ने कांग्रेस पर कई राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को उचित सम्मान नहीं दिया। तिवाड़ी ने दावा किया कि मुखर्जी की मृत्यु को लेकर कांग्रेस ने भ्रम फैलाया, जबकि उनके अनुसार जम्मू जेल में यह एक षड्यंत्र था और उनकी माता द्वारा न्यायिक जांच की मांग भी अनसुनी कर दी गई। बाइट - घनश्याम तिवाड़ी, बीजेपी सांसद राजस्थान में भी बीजेपी की रणनीति साफ दिखाई दे रही है। एक तरफ संगठनात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहे हैं... दूसरी तरफ बूथ सशक्तिकरण अभियान..और अब वैचारिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...यानी भाजपा चुनावी मशीनरी के साथ-साथ अपने कैडर की वैचारिक प्रतिबद्धता को भी लगातार मजबूत करने में जुटी है। ऐसे आयोजनों का सीधा संदेश कार्यकर्ताओं तक जाता है कि पार्टी केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि अपनी विचारधारा को भी लगातार विस्तार देने की कोशिश कर रही है।
0
0
Report

भरत तिवारी इनकाउंटर: विस्थापितों के बीच आक्रोश और मदद की मांग

Mumbai, Maharashtra:रजनीश आरा बिलौटी गांव निवासी भरत तिवारी का इनकाउंटर बिलौटी टांड में किया गया, यहां दूर दराज से लोग पहुंच रहे हैं और यहां की मिट्टी को नमन कर रहे हैं, सर पर इस मिट्टी को लगा रहे हैं, मौके का जायजा लिया गया. बिलौटी टांड में जमुनिया बाढ़ विस्थापितों को बसाया जा रहा है. इन विस्थापितों के लिए आवाज उठा रहे थे भरत तिवारी. स्थानीय महिलाओं ने बताया कि दिन में दस बजे के करीब उनके सामने में पुलिस ने गोली मार दी. स्थानीय निवासी से बातचीत की गई. स्थानीय महिलाओं ने बताया कि उन्हें काफी समस्या का सामना यहां करना पड़ रहा है और उनकी ही आवाज उठा रहे थे भरत तिवारी. भरत तिवारी के घर पर संवेदना जताने देश भर से लोग पहुंच रहे हैं, भरत तिवारी की माँ कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है, उनके भाभी सुमन देवी से बातचीत की गई.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top