icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंदौर के गांधीनगर स्थित सरकारी मल्टी में जमीन-छत धंस, बड़ा हादसा टला

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के गांधीनगर इलाके में बनी सरकारी मल्टी के एक घर में अचानक से कमरे का जमीन फ्लोर धस गया। घटना उस वक्त की बताई जा रही है जब पूरा परिवार घर में सो रहा था तब अचानक कमरे की जमीन छत अंदर जमीन की ओर धस गई जिससे पूरा परिवार घबरा गया क्योंकि कमरे में रखे सामान गिरने की अचानक से आवाज आने के कारण कुछ लोगों को तो लगा कि मानो भूकंप का झटका लगा हो। कमरे में सो रहे परिजन ने आवाज लगाई की पूरी जमीन अंदर धस गई। गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा या जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि मल्टी में रहने वाले यह परिवार पहले शहर के दूसरे हिस्से में रहते थे लेकिन उन्हें नगर निगम द्वारा करीब सन 2015, 2016 में वहां से हटाकर इंदौर के गांधीनगर में नई बनी मल्टियों में शिफ्ट किया गया जिसमें इस परिवार को करीब 10 से 11 साल रहते रहते हो गए वहीं अचानक से हुई इस घटना के कारण अब पूरी मल्टी के लोग और मल्टी में रहने वाले परिवार डर के साये में जीवन यापन कर रहे हे। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आनंद फानन में नगर निगम के अधिकारी और जन कार्य प्रभारी राजेंद्र राठौर भी मौके पर हाल जानने पहुंचे हालांकि अभी जो जमीन छत धसी उसका पुनर्निर्माण नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है। वही जब जी मीडिया संवाददाता यत्नेश सेन ग्राउंड जीरो पर हाल जानने पहुंचे तो सिर्फ धसी हुई जमीन छत नहीं बल्कि मल्टी के कई हिस्से जर्जर दिखाई दिए कहीं से प्लास्टर उखड़ रहा है तो कहीं दीवार में चुनी गई ईट ही नजर आ रही है इतना ही नहीं कई जगह तो दरारें भी पड़ रही है। कमरे की जमीन छत धसने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया क्योंकि पूरी मल्टी में इस तरह के कई कमरे हैं अब उन्हें भी डर सताने लगा है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हम काफी डर में जी रहे हे पूरी मल्टी जर्जर हो रही हे।
0
0
Report

बेगूसराय में चतुर्थी चंद्रमा पर्व धूमधाम से, भक्तों ने चंद्रदेव की पूजा की

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में चतुर्थी चंद्रमा का पर्व आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस पर्व की शुरुआत भाद्रपद मास के द्वितीय पक्ष में चतुर्थी के दिन होती है। इस वर्ष यह पर्व 13 सितंबर को नहाए खाए के साथ शुरू हुआ और 14 सितंबर को इसका समापन भगवान चंद्र देव की पूजा अर्चना के बाद अर्ग देकर किया गया। बिहार के एक बड़े भूखंड में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस पर्व से परिवार में सुख शांति बनी रहती है एवं चंद्र देव की कृपा भी बरसती है। इस पर्व में सेव अनार केला सहित कई तरह के फल गाय के दूध की दही खीर पुरी के साथ-साथ ठाकुआ का भी प्रचलन है। एवं लोग फल हाथ में लेकर भगवान चंद्रदेव का दर्शन करते हैं।
0
0
Report
Advertisement

कश्मीर: दरगाहों में तहरी बांटने और पक्षी दाना खिलाने पर रोक से श्रद्धालुओं में आक्रोश

Chaka, कश्मीर में दरगाहों के अंदर 'तहरी' बांटने और पक्षियों को दाना खिलाने पर वक्फ बोर्ड की रोक से नाराज़गी; श्रद्धालुओं का कहना है कि सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं में दखल दिया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड के एक नए आदेश ने कश्मीर घाटी में श्रद्धालुओं के बीच भारी गुस्सा और विरोध पैदा कर दिया है। इस आदेश में वक्फ के तहत आने वाली दरगाहों के परिसर में 'तहरी' (हल्दी वाला पीला चावल, जिसे धार्मिक प्रसाद या दान के तौर पर बनाया जाता है) बांटने और कबूतरों व अन्य पक्षियों को दाना खिलाने पर रोक लगा दी गई है। श्रद्धालुओं और आम लोगों ने इस कदम को सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं में सीधा दखल बताया है, जो इस इलाके की सम्मानित दरगाहों और खानकाहों में निभाई जाती रही हैं。
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

Sagar, Madhya Pradesh:
0
0
Report

राजगढ़ नगरपालिका में निर्दलीयों का दबदबा, 31 सीटों के साथ भाजपा- कांग्रेस पर हार

Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में निर्दलीयों का दबदबा, 40 में 31 सीटें जीतीं; भाजपा 6 और कांग्रेस सिर्फ 3 वार्डों में सिमटी, KVS मुद्दा रहा हावी राजगढ़ (अलवर)। नगरपालिका राजगढ़ के 40 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। चुनाव परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशियों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला। कुल 40 वार्डों में से 31 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 6 और कांग्रेस को महज 3 सीटों पर संतोष करना पड़ा। राजगढ़ में चुनाव के दौरान केंद्रीय विद्यालय (KVS) का मुद्दा प्रमुख रूप से छाया रहा, जिसका असर चुनाव परिणामों में भी देखने को मिला। KVS को लेकर स्थानीय स्तर पर बने माहौल के बीच दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों को करारा झटका लगा और मतदाताओं ने बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों पर भरोसा जताया। वार्डवार परिणामों में वार्ड नंबर 1 से सरोज, 2 से रविंद्र सिंह नरूका, 3 से अमरसिंह बैरवा, 4 से राजेश कुमार सैनी, 5 से पूजा सैनी, 6 से दुर्गेश मीना, 7 से अशोक कुमार शर्मा, 10 से वीरवती देवी सैनी, 11 से चिरंजीलाल, 12 से अजय कुमार सैनी, 13 से दीपचंद सैनी, 14 से पुष्पा, 17 से धर्मचंद सैनी, 19 से सतीश कुमार महावर, 20 से ओमप्रकाश, 21 से अंजू बाला सैनी, 22 से गीता देवी, 23 से सपना परेवा, 24 से मनोज टेलर, 25 से कैलाश चंद, 26 से राजीव, 27 से मनीषा, 28 से मंजू, 29 से संतोष सैनी, 30 से सोनू सैनी, 32 से कन्हैया लाल सैनी, 33 से अशोक कुमार सैनी, 36 से संजय शर्मा, 38 से घनश्याम पंवार, 39 से अनिल कुमार गुप्ता और 40 से अंजू देवी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की। भाजपा की ओर से वार्ड नंबर 8 से सरोज सैनी, 9 से सर्वेश सैनी, 15 से राजेश कुमार शर्मा, 18 से मंजू सैनी, 35 से रेखा देवी और 37 से राकेश कुमार विजयी रहे। वहीं कांग्रेस ने वार्ड नंबर 16 से राजकुमार सैनी, वार्ड नंबर 31 से जितेंद्र कुमार दुहारिया और वार्ड नंबर 34 से लालचंद मीना के रूप में तीन सीटों पर जीत दर्ज की। इस तरह राजगढ़ नगरपालिका में किसी भी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 40 सदस्यीय नगरपालिका में बहुमत के लिए 21 पार्षदों का समर्थन जरूरी होगा। ऐसे में अब बोर्ड गठन को लेकर निर्दलीय पार्षदों की भूमिका सबसे अहम हो गई है। चुनाव परिणाम की जानकारी रिटर्निंग अधिकारी सीमा मीना ने दी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

PDS घोटाला: ससकोबा-गनपतपुर में राशन घोटाले के आरोप

Darogapara, Chhattisgarh:धरमजयगढ़ विकासखंड के ससकोबा और गनपतपुर स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों में पीडीएस खाद्यान्न की बड़ी अनियमितता सामने आई है। खाद्य विभाग की जांच में दोनों दुकानों से कुल 31.75 लाख रुपये से अधिक कीमत के चावल, शक्कर और नमक की कमी मिली है। आरोप है कि हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में फिंगर लगवाने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया गया। ससकोबा की शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009078 में 3 सितंबर को हुए भौतिक सत्यापन में 499.65 क्विंटल चावल, 5.37 क्विंटल शक्कर और 8.03 क्विंटल नमक कम मिला। इनकी कुल कीमत करीब 12.89 लाख रुपये बताई गई है। जांच में अगस्त माह के दौरान हितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देने की बात भी सामने आई। मामला में संचालन एजेंसी सरोज स्व सहायता समूह की अध्यक्ष उमाबाई राठिया और सचिव माधुरी बाई राठिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। वहीं दुकान का विक्रेता बिहारी राठिया फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इसी तरह गनपतपुर की शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 412009080 में भी बड़ी गड़बड़ी सामने आई। जांच के दौरान 704.93 क्विंटल चावल, 15.34 क्विंटल शक्कर और 31.98 क्विंटल नमक की कमी पाई गई, जिसकी कुल कीमत करीब 18.86 लाख रुपये है। इस दुकान का संचालन जननी महिला स्व सहायता समूह द्वारा किया जाना पाया गया। मामले में अध्यक्ष रूबीना खान, सचिव शाहिन खान और विक्रेता शहनवाज खान के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। दोनों मामलों में रैरूमाखुर्द चौकी पुलिस ने ईसी एक्ट की धारा 3 और 7 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ससकोबा मामले में एक आरोपी फरार है, जबकि गनपतपुर मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है.
0
0
Report

हरतालिका तीज पर उज्जैन के सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में महिलाओं की लंबी कतार

Ujjain, Madhya Pradesh:रात 12 बजे से ही पूजन के लिए लगी लंबी कतार, सुहागिनों ने मांगा अखंड सौभाग्य तो कुंवारी कन्याओं ने की सुयोग्य वर की कामना विश्व का एकमात्र सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर, जहां हरतालिका तीज पर उमड़ती हैं महिलाएं 84 महादेव में से एक है सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर, हरतालिका तीज पर उमड़ी महिलाओं की उज्जैन में हरतालिका तीज का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका में महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर व्रत रखा और भगवान शिव-पार्वती की पूजा की। हरतालिका तीज के मौके पर उज्जैन के सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में रात से ही महिलाओं की लंबी कतार लग गई। मंदिर के पट रात 12 बजे खोले गए, जिसके बाद बड़ी संख्या में महिलाओं ने भगवान सौभाग्येश्वर महादेव का पूजन किया। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने सुहाग की लंबी उम्र और परिवार में सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, कुंवारी कन्याओं ने भी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और मनचाहे एवं सुयोग्य वर की कामना की। पूजन के बाद महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती की कथा का श्रवण किया। क्या है हरतालिका तीज का महत्व? धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए हरतालिका तीज का व्रत किया था। इसी मान्यता के चलते सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की कामना से यह व्रत करती हैं। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखती हैं और अगले दिन पूजा के बाद व्रत पूरा करती हैं। इसी वजह से हरतालिका तीज का व्रत कठिन व्रतों में माना जाता है। पंडित ने बताया कि बाबा महाकाल की नगरी अवंतिका में सौभाग्येश्वर महादेव का विशेष महत्व है। यहां हरतालिका तीज पर रात 12 बजे से ही महिलाएं पूजन के लिए पहुंचने लगती हैं। भगवान के पट 24 घंटे खुले रहते हैं। महिलाएं भगवान का पूजन करने के साथ कथा का श्रवण करती हैं और दिनभर निर्जला उपवास रखकर व्रत करती हैं। वहीं, व्रतधारी महिलाओ ने बताया कि उन्होंने अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर हरतालिका तीज का व्रत रखा है। बाइट - पंडित प्रतीक जोशी बाइट - पूजा त्रिपाठी श्रद्धालु बाइट - समीक्षा जोशी
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top