icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नागपुर में प्यारे खान के विरोध में VHP-Bajrang Dal का प्रदर्शन; इस्तीफा मांग

AKAMAR KANEJust now
Nagpur, Maharashtra:महाराष्ट्र अल्पसंख्याक आयोगाचे अध्यक्ष प्यारे खान यांच्या विरोधात विश्व हिंदू परिषद आणि बजरंग दल यांनी नागपुरात आंदोलन केलं. अल्पसंख्याक आयोगाचे अध्यक्ष जेलमध्ये मुंबई बॉम्बस्फोटातील आरोपी अबू सालेमला भेटले होते असा दावा करत यावरून आयोगाच्या अध्यक्षांविरोधात विश्व हिंदू परिषदने हे आंदोलन केलं. विश्व हिंदू परिषद आणि बजरंग दल यांनी नागपुरात महाराष्ट्र अल्पसंख्याक आयोगाचे अध्यक्ष प्यारे खान यांच्या विरोधात आंदोलन केलं. विश्व हिंदू परिषदेच्या कार्यकर्त्यांचे म्हणणे आहे की, महाराष्ट्र अल्पसंख्याक आयोगाचे अध्यक्ष प्यारे खान यांनी मुंबई बॉम्बस्फोटातील आरोपी अबू सालेमची जेलमध्ये जाऊन भेट घेतली. या प्रकरणाची चौकशी करण्याची मागणी विश्व हिंदू परिषदेने केली. अल्पसंख्याक आयोगाचे अध्यक्ष प्यारे खान यांनी नाशिक जेलमध्ये जाऊन अबू सालेमची भेट घेतली असल्याचा दावा VHP केला आहे. आम्ही महाराष्ट्र सरकारकडे त्यांच्या राजीनाम्याची मागणी करीत आहोत. त्यांनी अल्पसंख्याक आयोगाच्या पदाला बदनाम केले आहे. दहशतवाद्याला भेटण्याची काय गरज होती? लवकरच या सर्व विषयांवरून विश्व हिंदू परिषद मुख्यमंत्र्यांना भेटणार आहे. जर प्यारे खान राजीनामा देत नसतील तर आंदोलन अधिक तीव्र करू.
0
0
Report

नाबालिग से शादी: आधार कार्ड फर्जीवाड़ा और लव जिहाद के आरोप, FIR दर्ज

Mumbai, Maharashtra:नवी मुंबई के रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में नाबालिग लड़की से शादी के मामले में FIR दर्ज की गई है। इस मामले को लेकर हिंदू संगठनों की ओर से इसे ‘लव जिहाद’ का मामला बताया जा रहा है। 27 सितंबर 2026 को मामला दर्ज किया गया। FIR में भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 137(2) और 87 लगाई गई हैं। FIR के मुताबिक घटना नवंबर 2025 की बताई गई है। शिकायत में आरोप है कि पीड़िता 10 नवंबर 2025 को घर से बाहर गई थी और बाद में आरोपी इम्तियाज के साथ रहने लगी। परिवार का आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता से शादी की और शादी के लिए उसकी उम्र अधिक दिखाने के लिए फ़र्ज़ी दस्तावेज बनाया और फिर उसका इस्तेमाल किया गया। मामले में सबसे गंभीर आरोप कथित फर्जी आधार कार्ड को लेकर है। परिवार के मुताबिक, एक आधार कार्ड में पीड़िता का जन्म वर्ष 2006 दिखाया गया, जबकि उसके वास्तविक दस्तावेजों के अनुसार उसका जन्म वर्ष 2011 है। यानी घटना के समय पीड़िता नाबालिग थी। परिवार का आरोप है कि पीड़िता के लापता होने के बाद उन्होंने पुलिस से लगातार संपर्क किया, लेकिन शुरुआती स्तर पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। बाद में हिंदू संगठनों के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज होने का दावा किया गया। इस मामले में अब एक बड़ा सवाल POCSO एक्ट को लेकर भी उठ रहा है। परिवार और हिंदू संगठनों की ओर से सवाल किया गया कि यदि पीड़िता नाबालिग थी तो शुरुआत में POCSO की धाराएं क्यों नहीं लगाई गईं। पुलिस की ओर से अब बताया गया है कि जांच के दौरान POCSO की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। आरोपी इम्तियाज को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि कथित फर्जी आधार कार्ड कैसे तैयार हुआ और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। इसके अलावा धर्म परिवर्तन और शादी की प्रक्रिया में कथित तौर पर शामिल काज़ी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पीड़िता की वास्तविक उम्र जानते हुए भी शादी की प्रक्रिया कैसे पूरी हुई और दस्तावेजों में उम्र गलत दिखाने के पीछे किसकी भूमिका थी। मामले को लेकर बीजेपी नेता किरीट सोमैया भी रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन पहुंचे और जल्द कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कथित पुलिस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। फिलहाल पुलिस की जांच में कथित फर्जी दस्तावेज, पीड़िता की वास्तविक उम्र, धर्म परिवर्तन, शादी कराने वाले काज़ी की भूमिका और आरोपी के अलावा अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता की जांच की जा रही है। वहीं, परिवार न्याय की मांग कर रहा है और हिंदू संगठन इस मामले को ‘लव जिहाद’ का उदाहरण बताते हुए पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होगी。
0
0
Report

SC सुझाव: ट्रैफिक चालान बकाया बिजली बिल में जोड़े जाने से वसूली बढ़ेगी

Noida, Uttar Pradesh:ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो बिजली के बिल में जुड़ सकता है बकाया! सुप्रीम कोर्ट ने दिया सुझाव अगर आपने अभी तक अपना ट्रैफिक चालान नहीं भरा है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में आपके बकाया चालान की रकम बिजली के बिल में जुड़कर आए। जी हाँ, चालान की रकम वसूलने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा ही सुझाव दिया है। हालाँकि सुप्रीम कोर्ट का यह अभी सुझाव ही है, यह नियम अभी लागू नहीं हुआ है। 'चालान काटना काफी नहीं, वसूली भी ज़रूरी' सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सिर्फ चालान काटना काफी नहीं है, बल्कि बकाया चालान की रकम की वसूली भी सुनिश्चित करनी होगी।जिन लोगों ने अपने ट्रैफिक चालान नहीं भरे हैं, उनसे जुर्माना वसूलने के लिए सरकार और प्रशासन को व्यावहारिक और प्रभावी तरीके अपनाने चाहिए। SC के सामने मामला क्या था दरअसल सुप्रीम कोर्ट ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर जारी किए गए चालान और उनकी वसूली से जुड़े मामले में सुनवाई कर रहा था। सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि पूरे देश में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लगभग 45,000 करोड़ के ई चालान की रकम वसूलनी है।इनमें से करीब 25,000 करोड़ की वसूाली हो चुकी है। लोगों को बिजली कनेक्शन कटने का डर होगा! इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया कि अगर कोई व्यक्ति ट्रैफिक चालान नहीं भरता है, तो उस बकाया राशि को उसके बिजली के बिल में जोड़ा जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा करने पर लोग चालान भरने के लिए मजबूर होगा। लोगो को यह डर होगा कि अगर बिजली का बिल नहीं भरा जाता है तो बिजली कनेक्शन कट सकता है। इसलिए इसकी एवज में लोग चालान भी भरेंगे। चालान नहीं भरा तो गाड़ी से जुड़ी सेवाएं रुक सकती हैं सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक चालान की रकम वसूलने के लिए दूसरे सुझाव भी दिये। कोर्ट ने कहा कि अगर किसी ने चालान नहीं भरा है, तो उसकी गाड़ी की आरसी (रजिस्ट्रेशन) का नवीनीकरण रोका जा सकता है। आरसी की दूसरी कॉपी जारी करने और गाड़ी किसी दूसरे व्यक्ति के नाम करने पर भी रोक लगाई जा सकती है।इसके अलावा, बकाया चालान वाली गाड़ी को परिवहन विभाग की वेबसाइट पर ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है। ऐसी गाड़ियों का फिटनेस प्रमाण पत्र और प्रदूषण प्रमाण पत्र देने पर भी रोका जा सकता है। कोर्ट ने कहा कि चालान नहीं भरने पर ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण रोकने और जरूरत पड़ने पर पहले से जारी लाइसेंस को निलंबित करने का कदम भी उठाया जा सकता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि ऐसे वाहनों की सड़कों पर औचक जांच होनी चाहिए। अगर जांच में चालान बकाया मिलता है, तो जरूरत पड़ने पर गाड़ी जब्त भी की जा सकती है। स्लीपर बस में आग लगने की घटना पर SC ने संज्ञान लिया सड़क सुरक्षा से जुड़े इस मामले की सुनवाई के دوران याचिकाकर्ता ने हाल ही में यूपी में में एक स्लीपर बस में आग लगने की घटना के बारे में जानकारी दी। इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई थी। जस्टिस पारदीवाला ने कहा कि हम इस मामले पर संज्ञान ले रहे है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार के मुख्य सचिव, केंद्र सरकार और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव को जवाब दाखिल करने को कहा है।
0
0
Report
Advertisement

दोहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी दोषी, 10 साल सजा; 8 अक्टूबर को फैसला

Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड सहित तीन अलग-अलग मामलों में अपर जिला न्यायाधीश आनंद प्रकाश वारियाल की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है, अदालत ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की नृशंस हत्या के मामले में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू, फूलसिंह उर्फ रिंकू, आर्यन विश्वकर्मा और चंद्रकांत चौधरी पर लगे आरोप सिद्ध पाते हुए उन्हें दोषी करार दिया है, जबकि मामले के दो अन्य आरोपियों नीलकंठेश्वर साहू और सूरज साहू को दोषमुक्त कर दिया गया है, इस प्रकरण में दोषियों की सजा का ऐलान 8 अक्टूबर को किया जाएगा, वहीं प्रधान आरक्षक उदय सिंह पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में अदालत ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है जबकि शेष 5 अन्य आरोपियों को बरी कर दिया है, साथ ही पुलिस अधिकारी पर फायरिंग से जुड़े आर्म्स एक्ट के मामले में साक्ष्य के अभाव में मुख्य आरोपी कुलदीप साहू और सूरज साहू दोनों को दोषमुक्त कर दिया गया, अदालत से 10 वर्ष की सजा मिलने और दोहरे हत्याकांड में दोष सिद्ध होने के बावजूद मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के चेहरे पर शिकन या पछतावे का कोई भाव नहीं था, बल्कि वह न्यायालय परिसर से बाहर निकलते समय मीडिया कैमरों की तरफ देखकर बेखौफ अंदाज में अच्छे से खींच, स्माइल करके कहते हुए खुद मुस्कुराते हुए पुलिस वैन में सवार हुआ, वहीं इस फैसले का स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया है, फिलहाल हत्या के सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, वहीं अब सभी की निगाहें 8 अक्तूबर को आने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं, वहीं कानून के शिकंजे में कसने और 10 साल की कड़ी सजा मुकर्रर होने के बाद भी कुलदीप साहू का मीडिया कैमरों के सामने अच्छे से खींच स्माइल करके कहकर ठहाके लगाते हुए निकलना उसके दुस्साहस और कानून के प्रति बेखौफ रवैये को साफ दर्शाता है, हम आप को बता दें 14 अक्टूबर 2024 को मुख्य आरोपी कुलदीप साहू ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हेड कांस्टेबल की पत्नी और 12 वर्षीय मासूम बच्ची की घर में घुस कर चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर शव को नग्न अवस्था में पीढ़ा गांव में सड़क किनारे फेक दिया था, उसके एक दिन पहले पुलिसकर्मी पर खौललता तेल फेक दिया था और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया था, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था और भीड़ ने मुख्य आरोपी कुलदीप साहू के घर में आग लगा दी थी, वहीं घटने के दो दिन बाद पुलिस ने उसे बलरामपुर जिले में गिरफ्तार किया था, यह मामला प्रदेश स्तर पर भी काफी सुर्खियों में रहा था, यहाँ यह भी बताना लाजमी है कि आरोपियों में एक जिसका नाम चंद्रकांत चौधरी तात्कालीन NSUI का जिला अध्यक्ष था
0
0
Report

अभिषेक पासी पर चाकू हमले के विरोध में बड़ी रैली, प्रशासन से कार्रवाई की मांग

Narmadapuram, Madhya Pradesh:मालाखेड़ी में युवक अभिषेक पासी पर चाकू से हुए हमले के विरोध का सिलसिला जारी है। सोमवार को सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग पीपल चौक से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक रैली लेकर पहुंचे। इस दौरान महिलाएं हाथ में ‘आरोपी का घर तोड़ो’ स्लोगन लिखी तख्ती लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची और आरोपी के मकान पर कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध जताया। दरअसल, 18 सितंबर को मालाखेड़ी निवासी अभिषेक पासी पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें वह घायल हो गया था। घटना के बाद से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने, घटना में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में कथित अवैध कब्जे और अवैध निर्माण के साथ-साथ अवैध शराब, जुआ, सट्टा, लकड़ी और रेत चोरी तथा छेड़छाड़ जैसी गतिविधियों पर भी कार्रवाई की मांग उठाई।
0
0
Report
Advertisement

चंद्रशेखर आजाद ने 2027 चुनाव के लिए Shamli में भाषण देकर विरोधी सवालों को किया निशाने पर

Shamli, Uttar Pradesh:शामली विधायक थाना भवन विधानसभा से 2027 के चुनाव के लिए भावी प्रत्याशी राव मौसम अली के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे चंद्रशेखर आजाद पहुंचे, जहां जनसभा को संबोधित करने के बाद बीजेपी पार्टी वाले सवाल चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी के सवाल पर उन्होंने कहा मैं इसमें क्या कह सकता हूं सरकार तो तीन बार बहनजी ने बनवाई, मैं तो उनका सम्मान करता हूं आप मोदी जी का प्रचार करने गई। मैं तो आपके आशीर्वाद का अभिलाषी हूं। मैं आपको यह बता रहा हूं आज एक अखबार में एक आर्टिकल छपा है मैंने नहीं छुपाया, ना कोई मेरा रिश्तेदार नहीं है। ना मैं कोई किसी को पैसे देता हूं मैं कमजोरों का विरोध नहीं करता हूं मैं आपको बता देना चाहता हूं बहन जी आपका आशीर्वाद से मेरी पार्टी का नाम आजाद समाज पार्टी है जो आपको बोलने के लिए भाषण लिख कर देता है वह आपको सही लिखकर नहीं देता है मुझे यहां जनता ने बिठाया है मुझे चुनकर भेजा है। जनता जो चाहेगी उसको वोट देगी उसको जिताएगी 15 दिन में three जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन कर चुका हूं जो सरकार के खिलाफ मुहिम चल रही है। हमने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जो दिल्ली में बच्चे धरने पर बैठे थे मैंने उनके लिए धरना प्रदर्शन किया
0
0
Report

बस्ती में गर्भपात के दबाव का मामला: पांच महीने की गर्भवती खिलाफ शिकायत

Basti, Uttar Pradesh:शादी का झांसा बार-बार रिश्ते गर्भपात का दबाव और अब पेट में पल रही पांच महीने की जिंदगी के लिए इंसाफ की जंग, बस्ती में एक गर्भवती महिला न्याय की गुहार लेकर थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक चक्कर लगा रही है। महिला ने एक युवक पर लंबे समय तक यौन शोषण करने, गर्भपात कराने और अब दोबारा गर्भपात के लिए दबाव बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि उसके पास अपने आरोपों से जुड़े फोटो, लेन-देन और दूसरे साक्ष्य भी मौजूद हैं। मुंडेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने आशीष समेत अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि 26 जून 2024 को आशीष से मुलाकात के बाद नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ संबंध बनाए गए और विरोध करने पर शादी का भरोसा दिया जाता रहा। पीड़िता के मुताबिक, इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई और दवाओं के जरिए गर्भपात कराया गया। महिला का आरोप है कि बाद में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भी भेजा गया। जेल से बाहर आने के बाद भी शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए जाते रहे। अब महिला पांच महीने की गर्भवती है और आरोप लगा रही है कि उस पर गर्भपात कराने का दबाव बनाया जा रहा है। तस्वीरें और दस्तावेजों के साथ न्याय की गुहार लगाती ये महिला बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला के मुताबिक, 26 जून 2024 को उसकी मुलाकात आशीष त्रिपाठी से हुई थी। आरोप है कि कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर उसके साथ संबंध बनाए गए और जब उसने इसका विरोध किया तो शादी करने का वादा किया गया। पीड़िता का दावा है कि इस दौरान वह कई बार गर्भवती हुई और दवाओं के जरिए उसका गर्भपात कराया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसे जेल भेजा गया। जेल से बाहर आने के बाद भी शादी का भरोसा देकर संबंध बनाए जाने का आरोप है।महिला के मुताबिक, उसने न्यायालय में भी शिकायत दाखिल की थी, जिसके बाद उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि 11 जुलाई 2026 की अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में उसकी गर्भावस्था की पुष्टि हुई। आरोप है कि 7 अगस्त को आशीष उसे सहजनवा स्थित एक होटल में ले गया, जहां गर्भपात कराने के लिए दबाव लगाया गया। इसके बाद 9 अगस्त को भी आवास पर पहुंचकर गर्भपात कराने और दवा देने का आरोप पीड़िता ने लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पास फोटो, लेन-देन और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। महिला थाने से लेकर पुलिस अधिकारियों के कार्यालय तक न्याय की गुहार लगा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है। वहीं पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शिकायत संज्ञान में आई है और मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。
0
0
Report

40 किमी तक कार की छत पर चढ़कर स्मगलर पकड़, 300 किलो गुटखे के साथ तीन गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:Coimbatore: “A Thrilling Chase Straight Out of a Movie!” – Man Clings to Car Roof for 40 Km; 3 Arrested with 300 Kg of Gutkha Head Constable Velmurugan’s bravery – Ambulance volunteers and police chase down the car and intercept the smugglers A thrilling incident in Coimbatore has caused a stir after a police head constable jumped onto the roof of a moving car carrying 300 kg of gutkha and travelled nearly 40 kilometres while clinging to it, eventually helping the police apprehend the alleged smugglers. Coimbatore’s Kovilpalayam Police Station Head Constable Velmurugan and Sub-Inspector Vignesh were conducting a routine vehicle inspection in the area. During the check, the police stopped a suspicious luxury car that had arrived from Karnataka. The officers noticed several sacks of goods stacked in the rear seat of the car. When Sub-Inspector Vignesh attempted to inspect them, the three occupants from Rajasthan allegedly pushed him aside, locked the doors and sped away in the car. Realising that the suspects were attempting to escape, Head Constable Velmurugan acted within seconds. He jumped onto the roof of the moving car and held on tightly. Despite seeing the police officer clinging to the roof, the suspects allegedly continued driving at high speed without stopping. They travelled through Vilankurichi, Kalapatti Four Roads and Chitra before heading towards the Kaniyur toll plaza. At the Kaniyur toll plaza, the car allegedly broke through the toll barriers using the FASTag lane and continued speeding away. Motorists who were following the vehicle recorded videos on their mobile phones as Head Constable Velmurugan continued to cling dangerously to the roof of the car. They also attempted to help the officer and alert others about the chase. Meanwhile, after receiving information about the incident, the Kaniyur police patrol vehicle, Kaniyur Ambulance, LG Hospital Ambulance, Bala Ortho Hospital Ambulance and members of the “Sinegam” Ambulance Friends group joined the pursuit and chased the car. The Avinashi Police Station was immediately alerted, following which police personnel from Avinashi also moved to intercept the vehicle. Finally, near the Annapoorna Hotel in Avinashi, the ambulances and police vehicles surrounded the car and brought it to a halt. As soon as the car stopped, two of the occupants fled from the spot, while police immediately apprehended one of them. The Avinashi police then launched an intensive search and arrested the other two suspects who had fled. During preliminary questioning, the three arrested men, who are from Rajasthan, reportedly revealed that they had transported around 300 kg of banned gutkha and tobacco products from Bengaluru and were attempting to deliver them in Coimbatore. The Kovilpalayam police have arrested all three suspects and seized the car allegedly used for the smuggling as well as the 300 kg of gutkha. Further investigation is underway. Members of the public have been praising Head Constable Velmurugan for his courageous act of clinging to the roof of the car and pursuing the suspects for nearly 40 kilometres without regard for his own safety. The ambulance volunteers who assisted the police during the chase have also received appreciation.
0
0
Report
Advertisement

प्रतापपुर में फर्जी नायब तहसीलदार से महिला कर्मी के खाते से 30 हजार की साइबर ठगी

Surajpur, Chhattisgarh:प्रतापपुर में साइबर ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें ठग ने खुद को नायब तहसीलदार बताकर महिला स्वास्थ्यकर्मी को निशाना बनाया लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल ठगी से पहले भेजे गए उस मैसेज को लेकर है, जिसने ठग के लिए कर्मचारियों तक पहुंचने का रास्ता आसान कर दिया..दरअसल, खड़गवां चौकी क्षेत्र के पलढ़ा सब हेल्थ सेंटर में पदस्थ ANM सरस्वती सिंह को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और खुद को नायब तहसीलदार बताते हुए स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी जानकारी मांगी..बातचीत के दौरान जांच, कार्रवाई और जुर्माने का डर दिखाया गया...फिर 10 रुपये के ट्रांजेक्शन के नाम पर एक लिंक भेजा गया..सरस्वती सिंह ने जैसे ही उस प्रक्रिया को पूरा किया..देखते ही देखते अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से करीब 30 हजार रुपये निकल गए..लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती..ठगी से पहले स्वास्थ्य विभाग के ऑफिशियल ग्रुप में BPM श्रीवास्तव की ओर से एक मैसेज किया गया था..इसमें कर्मचारियों को बताया गया था कि नायब तहसीलदार सब हेल्थ सेंटर को लेकर जानकारी लेने के लिए फोन करेंगे और कर्मचारियों को मांगी गई जानकारी उपलब्ध करानी है..यही मैसेज सामने आने के बाद कर्मचारियों को लगा कि फोन वास्तव में विभागीय प्रक्रिया का हिस्सा है... और इसी भरोसे का फायदा साइबर ठग ने उठाया..बताया जा रहा है कि इसके बाद ठग ने स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मचारियों और संस्था प्रभारियों को फोन किया..खुद को नायब तहसीलदार बताकर अलग-अलग योजनाओं और स्वास्थ्य संस्थाओं की जानकारी ली गई..कमियां निकालने और कार्रवाई की बात कहकर कर्मचारियों पर दबाव बनाया गया..इसी दौरान ANM सरस्वती सिंह ठग के झांसे में आ गईं और उनके खाते से करीब 30 हजार रुपये की रकम ट्रांसफर हो गई..मामला सामने आते ही विभाग में हड़कंप मचा और दूसरे कर्मचारियों को सतर्क किया गया..जिसके बाद कई कर्मचारी ठगी का शिकार होने से बच गए अब इस पूरे मामले में पुलिस के सामने दो अहम पहलुओं की जांच है...पहला, फर्जी नायब तहसीलदार बनकर कर्मचारियों को फोन करने वाला कौन है और दूसरा, BPM श्रीवास्तव ने ऑफिशियल ग्रुप में नायब तहसीलदार के फोन आने का मैसेज किस आधार पर और किस उद्देश्य से किया था..खड़गवां चौकी पुलिस ने पीड़ित को 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करने और रकम को होल्ड कराने की प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी है। फिलहाल पुलिस और साइबर टीम मामले की जांच में जुटी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है..यानी प्रतापपुर की इस साइबर ठगी में सवाल सिर्फ 30 हजार रुपये की रकम का नहीं है... सवाल ये भी है कि आखिर ठगों को सरकारी अधिकारी की पहचान के साथ कर्मचारियों तक पहुंचने का भरोसा और रास्ता कैसे मिला..और ऑफिशियल ग्रुप में भेजे गए उस मैसेज की भूमिका क्या रही..
0
0
Report

मनेन्द्रगढ़ में वोट चोरी के विरोध पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन

Muju, Jeonbuk State:मनेन्द्रगढ़ ब्रेक。 वोट चोरी और SIR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन मनेन्द्रगढ़ में वोट चोरी और SIR के विरोध में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया और कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग की। जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे। कांग्रेस ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से प्रभावित नहीं होना चाहिए और निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाना चाहिए。
0
0
Report

झारखंड गोलीकांड के चार शूटर अम्बिकापुर में गिरफ्तार, सरगुजा पुलिस ने जमशेदपुर भेज दिया

Kusu, Chhattisgarh:एंकर -सरगुजा पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर में फायरिंग कर फरार हुए आरोपियों को सरगुजा पुलिस ने हिरासत में लेकर जमशेदपुर पुलिस को सौंप दिया है। आपको बता दें कि जमशेदपुर गोलीकांड को अंजाम देकर फरार 4 शूटर अंबिकापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। तीन लोगों को गोली मारकर जमशेदपुर से चारों आरोपी फरार हो गए थे। झारखंड पुलिस की सूचना पर ओडिशा-छत्तीसगढ़ में नाकेबंदी की गई थी। अंबिकापुर शहर के मणीपुर थाना क्षेत्र में कल शाम को चेकिंग के दौरान कार से भाग रहे शूटरों को पुलिस ने धरदबोचा हैं। आरोपियों को झारखंड पुलिस अंबिकापुर लेने पहुंची हैं। मेडिकल जांच के बाद मणीपुर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर आरोपियों को झारखंड पुलिस को सुपुर्द कर दिया हैं। जमशेदपुर गोलीकांड में घायल तीनों लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

नालछा में पिकअप-कार टक्कर: 12 मजदूर घायल, 7-8 की हालत गंभीर

Dhar, Madhya Pradesh:नालछा क्षेत्र के कागदीपुरा फाटे के पास मजदूरों से भरी पिकअप और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में करीब 12 मजदूर घायल हुए हैं। अस्पताल के डॉक्टर के मुताबिक, इनमें से 7 से 8 मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल धार रेफर किया गया है। ग्राम कागदीपुरा से करीब 16 मजदूर पिकअप वाहन से इंदौर जिले के मानपुर के पास जामली में सोयाबीन की कटाई के लिए गए थे। फसल की कटाई के बाद सभी मजदूर वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में कुल 12 घायलों को लाए जाने की जानकारी डॉक्टर ने दी है, जबकि 1-2 घायल सीधे धार चले गए। डॉक्टर के मुताबिक, 7 से 8 घायलों की हालत अति गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल धार रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report

नामली में यूरिया कालाबाजारी पर किसान आक्रोश, प्रशासन से जांच की मांग

Ratlam, Madhya Pradesh:Namli, Ratlam: Namli में यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी के आरोप ने किसानों में आक्रोश पैदा कर दिया है। किसान यह दावा कर रहे हैं कि निर्धारित दर से अधिक कीमत पर यूरिया बेची जा रही है। इसी मामले में किसान पवन जाट और एक खाद विक्रेता के बीच हुई वाद-विवाद की जानकारी भी सामने आई है। किसानों के अनुसार यूरिया की अभाव के समय उन्हें अधिक पैसे देकर खाद खरीदना मजबूरी है, और जब वे इसकी शिकायत करते हैं तो वहां विवाद और मारपीट जैसी घटनाएं भी हो जाती हैं। किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर खाद विक्रेताओं की कडी कार्रवाई करने की मांग की है और नामली स्थित राठौड़ केमिकल एंड फर्टिलाइजर दुकान की भी जांच की मांग प्रशासन से की है। अब मामले की प्रशासनिक जाँच से आगे क्या कार्रवाई होगी, इस पर नजर बनी है।
0
0
Report

CM के दौरे के बाद मधुबनी की सड़कें फिर से जर्जर, लोग परेशान

Madhubani, Bihar:MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR FOR DNA, ASSIGNMENT एंकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 6 सितंबर 2026 को मधुबनी के राजनगर और पिलखवार गाँव का दौरा किया था। इलाके का मुख्य सड़क सालों के खराब पड़ी थी जिसके सड़क के कुछ किलोमीटर को रातों-रात बना दिया गया। साथ ही इधर उधर ठीक कर मोटरेबल जैसा बना दिया गया। वर्षो से खराब पड़ी और गड्ढों वाली सड़क पर पानी-कीचड़ के ऊपर ही रातों-रात गिट्टी बिछाकर और त्वरित कार्य करके सड़क को ठीक करने का प्रयास किया गया। जलधारी चौक से रांटी और पिलखवार गांव तक कि सड़क को जैसे तैसे बनाया गया। इलाके के लोगों की माने तो सीएम के आने से सड़क बना और बनने के साथ ही टूटने लगा। नव निर्मित सड़क की क्वालिटी भी निम्न स्तर का था .मरम्मत किये गए इस रोड पर अब कई जगहों पे काफी जर्जर हो गया है ,हालांकि जलधारी चौक के पास तो पत्थर से पैचिंग कर दिया गया सड़क नहीं बनाया गया जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग की माने तो सीएम आने से कुछ सड़क बना फिर छोड़ दिया गया । जलधारी चौक से रांटी राजनगर सड़क काफी व्यस्त सड़क है और नेपाल को भी यह सड़क जोड़ती है बावजूद काफी जर्जर है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top