12 वर्षीय नाबालिक का शव यमुना से बरामद
New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद के बुराड़ी प्रधान एनक्लेव के सामने यमुना खादर से 12 वर्षीय नाबालिक बच्चे का शव मिला है। जहां सूचना पर पहुंची वजीराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की तपतिस में जुट गई। बता दें कि बुराड़ी के प्रधान एनक्लेव के सामने यमुना खादर से शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नाबालिग की पहचान प्रधान एनक्लेव निवासी के 12 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि बच्चा 12 तारीख से ही लापता था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
