Back
ट्रांसफार्मर तेल चोरी में दो शातिर गिरफ्तार, 120 लीटर तेल व कार बरामद
New Delhi, Delhi
बरेली थाना किला पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रांसफार्मर तेल चोरी के मामले में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से करीब 120 लीटर चोरी का ट्रांसफार्मर तेल और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2026 को रजा कॉलोनी के पीछे साबिर इस्लाम के भट्टे के पास से तौफीक उर्फ टफी और धर्मवीर को गिरफ्तार किया गया। तौफीक उर्फ टफी थाना शीशगढ़ का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
पूछताछ में अभियुक्तों ने कबूल किया कि उन्होंने 25/26 दिसंबर 2025 की रात रजा कॉलोनी क्षेत्र में स्थित ट्रांसफार्मर से तेल चोरी किया था। चोरी किया गया तेल चार कैनों में भरकर कार की डिग्गी में रखा गया था, जिसे बेचने के लिए शीशगढ़ ले जाया जा रहा था।
इस संबंध में विद्युत विभाग के अवर अभियंता की तहरीर पर थाना किला में मुकदमा पहले ही दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowJan 01, 2026 12:49:14Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्री NayabSainiBJP ने की घोषणा... कुंजपुरा (करनाल), मडलौडा (पानीपत) और शहजादपुर (अंबाला) को नगरपालिका का दर्जा प्रदान किया गया।
0
Report
TBTarsem Bhardwaj
FollowJan 01, 2026 12:49:050
Report
MKMANISH KUMAR
FollowJan 01, 2026 12:48:180
Report
RKRavi Kumar
FollowJan 01, 2026 12:47:500
Report
YSYeswent Sinha
FollowJan 01, 2026 12:45:460
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowJan 01, 2026 12:42:180
Report
0
Report
VKVipan Kumar
FollowJan 01, 2026 12:41:260
Report
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने जरूरतमंद लोगों को बांटे कम्बल, लाभान्वित होने वालों ने किया धन्यवाद।
1
Report
SBShowket Beigh
FollowJan 01, 2026 12:40:010
Report
DKDeepesh Kumar
FollowJan 01, 2026 12:39:440
Report
PCPranay Chakraborty
FollowJan 01, 2026 12:39:320
Report
SNSUNIL NAGPAL
FollowJan 01, 2026 12:39:200
Report
ASARUN SINGH
FollowJan 01, 2026 12:39:000
Report