497001
अंबिकापुर में बेकरी की गुणवत्ता की जांच, खराब खाद्य पदार्थ नष्ट कर जुर्माना लगाया
Ambikapur, Chhattisgarh:वर्षा के मौसम के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अंबिकापुर की बेकरियों का औचक निरीक्षण किया। न्यू इंडियन बेकरी और मुमताज बेकरी में खराब गुणवत्ता की ब्रेड और टोस्ट पाए गए। लगभग 10 किलो खराब खाद्य पदार्थ को मौके पर नष्ट किया गया। दोनों बेकरी पर खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव और सफाई के अभाव में पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदौर के बेटमा में भजन संध्या: छोटू रावणा और विधायक पटेल झूमे
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बेटमा में राजस्थान के प्रसिद्ध गायक छोटू सिंह रावणा की विधायक मनोज पटेल द्वारा भक्ति और श्याम कीर्तन से सराबोर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया वहीं विधायक मनोज पटेल भी भगवा भक्ति में जमकर झूमते नजर आए। वीओ - देर रात तक चली इस भजन संध्या के दौरान छोटू सिंह रावणा ने अपने प्रसिद्ध भजन तीन बाण के धारी सहित कई मधुर भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे भजनों की धुन आगे बढ़ी वैसे-वैसे श्रद्धालु भी भक्ति में झूमते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल श्याम भक्ति और भगवा रंग में रंगा नजर आया। वहीं विधायक मनोज पटेल भी भगवा भक्ति में भजनों पर श्रद्धालुओं के साथ जमकर झूमते और भक्ति में लीन नजर आए। बेटमा में आयोजित इस भव्य भजन संध्या ने देर रात तक श्रद्धालुओं को भक्ति और संगीत से जोड़े रखा।0
0
Report
418 किलो डोडाचूरा मामले में 2.5 साल से फरार इनामिया आरोपी गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जलोदा जागीर थाना पुलिस और डीएसटी ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में ढाई साल से फरार 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी अंकित उर्फ दीपक बावरी थाना छोटीसादड़ी का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है. पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2024 को गैजपुरा की सीमा में एक पिकअप से 418 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया था. मामले में जांच के दौरान डोडाचूरा की खरीद-फरोख्त में अंकित उर्फ दीपक की संलिप्तता सामने आई थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस टीम ने तकनीकी और आसूचना तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया. मामले में पुलिस पहले ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.0
0
Report
पंचायत चुनाव के लिए BJP संघर्ष तेज, चौमूं-गोविंदगढ़ में कमल खिलाने का दावा
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव का बजा बिगुल पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति पर मंथन करेंगे। सम्मेलन में बूथ मैनेजमेंट से प्रत्याशी चयन और चुनाव जीतने तक की रणनीति तैयार की जाएगी। रामलाल शर्मा पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत का मंत्र देंगे। चौमूं और गोविंदगढ़ क्षेत्र में भाजपा का कमल खिलाने का दावा किया गया है।0
0
Report
Advertisement
तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर बैटरी चोरी के आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत राठिया (25), निवासी बासनपाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथी रजनीकांत सिदार के साथ मिलकर इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरियां चोरी की थीं। पुलिस के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को चन्द्रसेन कुर्रे ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मोबाइल टावर के निरीक्षण के दौरान सेल्टर का ताला टूटा मिला और अंदर रखी 6 एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब 30 हजार रुपये, गायब थीं। मामले में अपराध क्रमांक 250/2026 के तहत धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी रजनीकांत सिदार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने हेमंत राठिया के साथ मिलकर लोहे की रॉड से सेल्टर का ताला तोड़कर बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट से 4 बैटरियां बरामद की गई थीं। वहीं, वारदात के बाद से फरार चल रहे हेमंत राठिया की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने भी चोरी में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर 2 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब 10 हजार रुपये, बरामद कर ली गईं। इस तरह पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की सभी 6 बैटरियां, कुल कीमत करीब 30 हजार रुपये, बरामद कर ली हैं। आरोपी हेमंत राठिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।0
0
Report
नाना पाटेकर के निधन पर बॉलीवुड में शोक, उनकी अभिनय विरासत याद
Noida, Uttar Pradesh:प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवाद से भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ट पहचान बनाई। विभिन्न भूमिकाओं में उनके जीवंत अभिनय ने हिंदी सिनेमा को समृद्ध किया। उनका निधन फ़िल्म व कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !0
0
Report
पद्म श्री नाना पाटेकर کا निधन: कला जगत کو بڑا نقصان
Noida, Uttar Pradesh:प्रख्यात अभिनेता, रंगमंच के सशक्त कलाकार एवं संवेदनशील समाजसेवी, 'पद्म श्री' नाना पाटेकर जी का निधन कला जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने विलक्षण अभिनय से भारतीय सिनेमा को समृद्ध किया और अपने सामाजिक सरोकारों से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी अभिव्यक्त किया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।0
0
Report
Advertisement
31 दिसंबर तक प्रमोशन लिस्ट बनेगी; CM ने सभी को प्रमोशन का निर्देश
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल 31 दिसंबर तक की स्थिति में बनेगी प्रमोशन की लिस्ट सभी डिपार्टमेंट को GAD का सर्कुलर नवंबर तक DPC मीटिंग के निर्देश पद खाली होते ही प्रमोट होंगे कर्मचारी सीएम ने दिए थे निर्देश कोई भी प्रमोशन से छूटे नहीं अगस्त की डीपीसी के बाद छूटे अधिकारी कर्मचारियों को मिलेगा फायदा0
0
Report
संभल के बिचैटा गांव में चोरों ने नकब लगाकर 25 हजार नकद व जेवर चोरी होने की गृहस्वामिनी ने दी जानकारी
houseAkroli, Uttar Pradesh:बिचैटा गांव में चोरों का धावा, नकब लगाकर 25 हजार नकद व जेवर चोरी दूसरे घर में आहट होने पर भागे चोर, गांव में दहशत का माहौल चोरी की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी, थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी से किया इनकार कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिचैटा गांव में मंगलवार रात दो घरों में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। उदयवीर के घर में पीछे से नकब लगाकर चोर कमरे में घुसे और बक्से व संदूक से 25 हजार रुपये नकद तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह करीब चार बजे पत्नी रीना देवी के उठने पर घटना की जानकारी हुई। वहीं राहुल मौर्य के घर में भी नकब लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन आहट होने पर चोर भाग निकले। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने गांव में चोरी की सूचना मिलने से इनकार किया है। जबकि गृह स्वामिनी ने पूरे मामले की जानकारी दी है0
0
Report
राजगढ़ में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या, जंगल में शव मिलने से राज खुला
Bhopal, Madhya Pradesh:राजगढ़ में 17 वर्षीय नाबालिग की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सात दिन से लापालाग नाबालिग का शव मलावर थाने क्षेत्र के जंगल से बरामद हुआ है। जिस युवक पर उसे भगाकर ले जाने का संदेह था, उसकी भी उसी दिन सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने साइबर इन्वेस्टिगेशन, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के जरिए जांच आगे बढ़ाई तो जंगल में नाबालिग का सिर कटा शव जंगल मे मिला। पुलिस ने अब हत्या का मामला दर्ज कर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल शुरू कर दी है। 30 सितंबर को दर्ज हुई थी अपहरण की रिपोर्ट मामला 30 सितंबर का है। राजगढ़ कोतवाली में 17 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने जामोन्या गणेश निवासी अनुराग उर्फ अंकित पर उसे अपने साथ ले जाने का संदेह जताया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी ही थी कि इसी दौरान पता चला कि मलावर थाना क्षेत्र के पगारी बंग्ला के पास अनुराग उर्फ़ अंकित की बाइक ट्रक से टकरा गई और हादसे में उसकी मौत हो गई। कॉल डिटेल और लोकेशन से जंगल तक पहुंची पुलिस नाबालिग की तलाश में पुलिस ने साइबर तकनीक, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की मदद ली। जांच के दौरान युवक की लोकेशन मलावर थाना क्षेत्र के जंगल में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने जंगल में सर्चिंग की, जहां करीब सात दिन से लापता नाबालिग का शव बेहद खराब हालत में बरामद हुआ। घटनास्थल से पुलिस को एक आरी भी मिली है। वहीं एक पेड़ पर रस्सी भी लटकी हुई मिली। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाकर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। रिश्तेदार से पूछताछ में सामने आई अहम जानकारी जांच के दौरान पुलिस अनुराग उर्फ़ अंकित के एक रिश्तेदार तक भी पहुंची। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि अनुराग नाबालिग को लेकर जंगल की तरफ गया था। बाद में लौटकर उसने कथित तौर पर बताया कि उसने लड़की को मार दिया है और अब वह जा रहा है। इसके कुछ समय बाद ही अनुराग की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रेम संबंध की बात, लेकिन हत्या की वजह अब भी जांच में पुलिस जांच में अनुराग और नाबालिग के बीच प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनुराग उर्फ़ अंकित पहले क्रेड़ी क्षेत्र से नाबालिग को अपने साथ ले गया था। हालांकि जंगल में नाबालिग की मौत किन परिस्थितियों में हुई और हत्या की वजह क्या थी, पुलिस इसकी जांच कर रही है। मामले में फिलहाल कोई प्रत्यक्षदर्शी सामने नहीं आया है। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट और युवक की सड़क दुर्घटना के मर्ग से जांच शुरू की थी। अब नाबालिग का शव मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर मामले की हर कड़ी की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष रूपी सोरेन का निधन; हेमंत सोरेन रो पड़े
Ranchi, Jharkhand:झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय उपाध्यक्ष ,दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मन रूपी सोरेन का कल रांची के हिल व्यू अस्पताल में निधन हो गया। रुपया सोरेन के निधन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए ।इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी,मंत्री हाफिजूल हसन, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर सहित तमाम मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद दिखे।वही गुरुजी के आवास में रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है और सवेरे से ही मोराबादी मैदान स्थित गुरुजी आवास के बाहर हलचल देखी जा रही है। जानकारी के मुताबिक अभी से थोड़ी देर के बाद रुपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा के लिए रवाना किया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।0
0
Report
बलरामपुर अस्पताल संविदा नोकरी के नाम पर 14.75 लाख की ठगी का मामला
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के संयुक्त जिला अस्पताल में संविदा नौकरी दिलाने के नाम पर 14.75 लाख की ठगी का आरोप, पांच लोगों ने SP से लगाई गुहार डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का दिया झांसा;2025 में रकम देने के बाद भी नहीं मिली नौकरी बलरामपुर जिले के संयुक्त जिला चिकित्सालय में संविदा पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर चार लोगों से कुल 14.75 लाख रुपए की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में बड़ी अधिकारी बताने वाली एक महिला और उसके सहयोगी ने अलग-अलग पदों पर नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उनसे 2025 में नकद और ऑनलाइन रकम ली। लंबे समय बाद भी न नौकरी मिली और न ही रकम वापस की गई। अब आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है। मामले को लेकर पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से जुड़ा है। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, बालक राम शर्मा निवासी अगया जुआथान, देहात कोतवाली के माध्यम से उनकी मुलाकात माधुरी गौतम नाम की महिला से कराई गई। पीड़ितों का कहना है कि माधुरी खुद को स्वास्थ्य विभाग में बड़ी अधिकारी बताती थीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में संविदा पर अलग-अलग पदों पर नौकरी लगवा देंगी। इसी भरोसे पर पीड़ितों ने रकम दे दी। डॉक्टर की नौकरी के नाम पर 6.75 लाख का आरोप ढोढरी निवासी मोहम्मद जाकिर खान का कहना है कि वह BUMS डॉक्टर हैं और पहले मुंबई के एक निजी अस्पताल में नौकरी करते थे। गांव आने के बाद उनकी मुलाकात बालक राम शर्मा से हुई। आरोप है कि शर्मा ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में संविदा पर नौकरी लगवाने की बात कही और माधुरी गौतम से मिलवाया। जाकिर के अनुसार, उनसे डॉक्टर की नौकरी के नाम पर कुल 6.75 लाख रुपए लिए गए। इसमें 3.89 लाख रुपए नकद और 86 हजार रुपए ऑनलाइन दिए जाने की बात उन्होंने बताई। शेष रकम के संबंध में भी उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया है। जाकिर का कहना है कि उनके पास जो पैसा था, उससे वह अपना काम शुरू करना चाहते थे, लेकिन नौकरी लगने के भरोसे में रकम दे दी। अब न नौकरी मिली और न पैसा वापस हुआ। उनका कहना है कि फोन करने पर भी जवाब नहीं मिल रहा है। रकम चले जाने के बाद उनके सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है。 फार्मासिस्ट की नौकरी के नाम पर रकम देने का आरोप जुड़ीकुइया रामपुर बनभूसारा निवासी राजा हुसैन पुत्र महबूब अली का कहना है कि वह मेडिकल स्टोर चला रहे थे और उसे बड़ा करना चाहते थे। इसी दौरान बालक राम शर्मा से उनकी मुलाकात हुई। आरोप है कि शर्मा ने कहा कि संयुक्त जिला चिकित्सालय में फार्मासिस्ट की संविदा की नौकरी लग सकती है। इसके लिए करीब 5 लाख रुपए की मांग की गई। राजा के मुताबिक, फरवरी 2025 में उन्होंने माधुरी नाम की महिला को रकम दी। उन्हें उम्मीद थी कि निजी कारोबार में पैसा लगाने के बजाय नौकरी मिल जाएगी और नियमित आय शुरू हो जाएगी। आरोप है कि रकम देने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। अब पैसा वापस मांगने पर भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है。 शिकायत में एक अन्य व्यक्ति से भी फार्मासिस्ट की नौकरी के नाम पर रकम लेने का आरोप लगाया गया है। पीड़ितों के मुताबिक, नौकरी के अलग-अलग पदों के नाम पर रकम ली गई और संविदा नियुक्ति का भरोसा दिया गया। कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी के नाम पर 3 लाख देने का आरोप धमौली देवरिया मुबारकपुर निवासी आफताब आलम पुत्र इसरार से संयुक्त जिला चिकित्सालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगवाने के नाम पर 3 लाख रुपए लेने का आरोप है। पीड़ित का कहना है कि रकम नकद और ऑनलाइन माध्यम से दी गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। इसी तरह मोहम्मद इस्लाम ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपने बेटे मोहम्मद सोहेल को कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के लिए माधुरी नाम की महिला को करीब 2 लाख रुपए दिए थे। उनका कहना है कि उनके पास खेत खरीदने के लिए पैसा था। नौकरी लगने की उम्मीद में उन्होंने सोचा कि अभी नौकरी में पैसा लगा दिया जाए, बाद में कमाई से खेत खरीदा जा सकेगा। लेकिन अब न नौकरी लगी और न रकम वापस मिली। उनका बेटा भी बेरोजगार है。 वार्ड बॉय की नौकरी का भी दावा, कुल रकम को लेकर शिकायत पीड़ितों की शिकायत में संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड बॉय और कंप्यूटर ऑपरेटर जैसे पदों पर संविदा नियुक्ति कराने का भरोसा दिए जाने की बात कही गई है। अलग-अलग पीड़ितों से ली गई रकम को जोड़कर शिकायतकर्ताओं ने करीब 14.75 लाख रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। हालांकि अलग-अलग पीड़ितों द्वारा बताई गई रकम में अंतर और विवरण की पुलिस जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ितों का आरोप है कि 2025 में रकम देने के बाद उन्हें लगातार नौकरी लगने का भरोसा दिया जाता रहा। समय बीतने के साथ जब उन्होंने नौकरी और पैसा वापस करने की मांग की तो कथित तौर पर टालमटोल की गई। अब फोन तक रिसीव नहीं किए जा रहे हैं। SP ने कहा- जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई मामले में पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह को शिकायत पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और रकम वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक ने पीड़ितों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि नौकरी दिलाने के नाम पर कितने लोगों से रकम ली गई, वास्तव में किस-किस पद पर नियुक्ति का भरोसा दिया गया और शिकायत में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है। संविदा नौकरी के नाम पर लाखों रुपए लिए जाने के आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग में नियुक्तियों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बयान -1- डॉ मोहम्मद जाकिर बयान -2- राजा हुसैन (मेडिकल स्टोर संचालक) बयान -3- मोहम्मद इस्लाम( ऑपरेटर के पद पर पैसा देने वाले के पिता)0
0
Report
केキャンची धाम में अनिवार्य रजिस्ट्रेशन से भीड़ नियंत्रण: नया क्राउड मैनेजमेंट प्लान
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में लगातार उमड़ती श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के बाद अब प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थायी और व्यवस्थित व्यवस्था बनाने की कवायद तेज कर दी है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में ट्रैफिक, पार्किंग और क्राउड मैनेजमेंट को लेकर सभी संबंधित विभागों की बैठक हुई। बैठक में श्रद्धालुओं के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन से लेकर होटल बुकिंग, शटल सेवा और मंदिर के एंट्री-एग्जिट सिस्टम को लेकर अहम फैसले लिए गए हैं। कैंची धाम में सबसे अहम कदम श्रद्धालुओं के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन की दिशा में उठाया जा रहा है। इससे प्रशासन को पहले से पता रहेगा कि किसी खास दिन कितने श्रद्धालु कैंची धाम पहुंच सकते हैं। अगला प्लान इस दिशा में है कि अनिवार्य रजिस्ट्रेशन की सिफारिश से पहले श्रद्धालुओं की संख्या पता चलेगी और ट्रैफिक प्लान बनेगा, पार्किंग और शटल सेवा की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से पहले से होटल बुकिंग कराने की अपील भी की है। अधिकारियों के मुताबिक बिना बुकिंग के कैंची धाम पहुंचकर होटल तलाशने से सड़क पर वाहनों की आवाजाही और भीड़ बढ़ती है। लिहाजा होटल बुकिंग की जांच भी की जाएगी। ऐसे मामलों में नियमों के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर परिसर के भीतर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एंट्री और एग्जिट को अलग-अलग रखने पर सहमति बनी है। पिछले दिनों मंदिर परिसर में भारी भीड़ के विजुअल सामने आए थे। प्रशासन का मानना है कि श्रद्धालुओं की आवाजाही एक दिशा में होने से आमने-सामने की भीड़ और दबाव कम होगा। कैंची धाम और आसपास के दुकानदारों को रेट लिस्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित दरों से अधिक वसूली की शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। होटल और होमस्टे में अत्यधिक कीमत वसूलने की शिकायतों की भी जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित अनुमति या लाइसेंस पर कार्रवाई तक की जा सकती है। कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासन अब अस्थायी इंतजामों से आगे बढ़कर एक व्यवस्थित क्राउड मैनेजमेंट सिस्टम तैयार करने की दिशा में बढ़ रहा है। सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त और हाईटेक करना बहुत जरूरी हो गया है। कुल मिलाकर अनिवार्य रजिस्ट्रेशन से लेकर पार्किंग, शटल सेवा और मंदिर के एंट्री-एग्जिट सिस्टम तक, आने वाले दिनों में कैंची धाम में व्यवस्थाएं नए स्वरूप में नजर आ सकती हैं।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ में 2.57 किलोग्राम अफीम तस्करी: दो गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत छोटीसादड़ी थाना पुलिस ने 2 किलो 570 ग्राम अवैध अफीम परिवहन के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर स्वरूपगंज तिराहे के पास रामदेवजी में गश्त के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ गया था। तलाशी में उनके पास से 2 किलो 570 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई थी। मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अफीम उपलब्ध करवाने वाले मंदसौर निवासी भरतलाल पाटीदार और अफीम मंगवाने वाले श्रीगंगानगर निवासी केशय ठाकुर की भूमिका सामने आई। पुलिस ने 7 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर अफीम की सप्लाई और नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के नए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जयपुर में डोटासरा से आशीर्वाद लिया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के नवनियुक्त युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जयपुर पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से शिष्टाचार भेंट की। उदयलाल आंजना और बद्रीलाल जाट के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव रवि जायसवाल, कपासन विधानसभा अध्यक्ष ओंकारलाल जाट, निम्बाहेड़ा विधानसभा अध्यक्ष रामकिशन चौधरी और बड़ी सादड़ी विधानसभा अध्यक्ष मुकेश जाट सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी सादड़ी कांग्रेस के पार्षदगण, चेयरमैन ममता बाबेल और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।0
0
Report
मैनपुरी। चेन लूटने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी ब्रेकिंग। पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ बदमाश के पैर में लगी गोली गिरफ्तार मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा को भी आई चोट बीती 3 अक्टूबर को पल्सर सवार तीन बदमाशों ने महिला से छीनी थी सोने की चैन वारदात सीसीटीवी में हो गई थी कैद मैनपुरी सदर कोतवाली के मोहल्ला कृष्णा नगर में हुई थी वारदात पुलिस की तीन टीमे बदमाशों को पकड़ने को हुई थी गठित बदमाश के कब्जे से तमंचा बाइक और ₹16000 बरामद बदमाश अबरार जनपद इटावा के जसवंत नगर का है थाना एलाऊ इलाके में हुई मुठभेढ़0
0
Report
Advertisement
