icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सूरजपुर में खाद-बीज संकट पर किसान कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव; जेल भरो आंदोलन की चेतावनी

OTOP TIWARIJust now
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में किसानों की बदहाली, खाद-बीज संकट और डीजल की किल्लत को लेकर जिला किसान कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर मुख्यमंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है, संगठन का आरोप है कि बुवाई का समय सिर पर होने के बावजूद प्रदेश का अन्नदाता परेशान है क्योंकि उन्हें पर्याप्त खाद और खेती के लिए जरूरी डीजल नहीं मिल रहा है, किसान कांग्रेस ने प्रति एकड़ दो बोरी यूरिया, दो बोरी डीएपी और एक बोरी पोटाश तत्काल उपलब्ध कराने तथा जरीकेन में कम से कम 5 हजार रुपए तक का डीजल देने की मांग की है, इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा किसानों को दो या तीन किस्तों में खाद देने के नियम को तुगलकी फरमान बताते हुए कहा कि इससे किसानों को बार-बार सोसायटी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं और उनका समय बर्बाद हो रहा है, संगठन ने जिला प्रशासन के माध्यम से चेतावनी दी है कि यदि किसानों की इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन और जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा.
0
0
Report

Giriraj Singh says Kharge to unite 50 parties, strikes blow on dynastic politics

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह INDIA गठबंधन की बैठक पर कहा, "मल्लिकार्जुन खरगे क्या कहेंगे, 25 नहीं वे 50 दलों को मिला लें, ये लोग वंशवाद के पोषक हैं। खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष, बेटा उपमुख्यमंत्री, राहुल गांधी राष्ट्रीय नेता, गांधी परिवार से निकलेंगे नहीं... कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से मुकाबला नहीं कर सकती..." रघ? RJD नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "वे ऐसे ही बूथ कैप्चर करना चाहते हैं जैसे उनके पिताजी करते थे? वह ज़माना अब गया। ये लोग वंशवादी हैं, सत्ता के बिना रह नहीं सकते इसलिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं." 20 TMC सांसदों के भाजपा के नेतृत्व वाले NDA को समर्थन देने की खबरों पर उन्होंने कहा, "ये सांसद और विधायक भी अपना भविष्य देख रहे होंगे...जनता हिसाब लेना चाहती है। TMC अब खत्म हो चुकी है, TMC का नामों-निशान नहीं है इसलिए डूबती जहाज पर कौन बैठेगा?"
0
0
Report
Advertisement

खूँटी भाजपा जिला बैठक में अर्जुन मुंडा ने किसानों के हित पर मंत्रणा

Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। भाजपा का जिला स्तरीय बैठक में अर्जुन मुंडा ने मंडल व जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ की मंत्रणा। झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रूप से उपस्थित थे। इस बैठक में जिलेभर के मण्डल स्तरीय व जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ की मंत्रणा की गयी। जिसमें क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास कार्यों के अलावे संगठन मजबूत करने के लिए योजना बनी गयी। मौक पर , केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पैनी नजर रखते हुए लाभुकों को इसका लाभ मिले इसपर क्षेत्र में भ्रमणशील होने की बात कही गयी। जहाँ भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को नही मिले और शिथिलता दिखाई दे इसपर जानकारी लेने की बात कही गयी। मौके पर , अर्जुन मुंडा ने बताया कि झारखंड कृषि प्रधान प्रदेश है। खूंटी जिला समेत झारखंड के अधिकतर लोग खेती बाड़ी पर निर्भर करते हैं। खेती बाड़ी का कार्य और आगे कैसे बढ़े उन्हें बाजार कैसे मिले साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ मिले इस पर विशेष चर्चाएं हुई है। भाजपा हमेशा गरीबों और मेहनतकश लोगों के लिए योजना लाकर उन्नत बनाने का कार्य करते रहा है। जिस पर देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन गरीबों को ध्यान में रखते हुए योजना बनाकर लोगों को लाभान्वित करने का काम किए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को चाहिए कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को किसानों के हित में उन तक पहुंचाने का कार्य करे。
0
0
Report

जालौन में विधायक से बिजली संकट की शिकायत करना पड़ा भारी,

AdityaAdityaFollow3m ago
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में विधायक से बिजली संकट की शिकायत करना पड़ा भारी: गार्डों पर ग्रामीणों से मारपीट और वीडियो डिलीट कराने का आरोप प्लेस-जालौन यूपी डेट-08-06-2026 एंकर जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी से बातचीत कर रहे ग्रामीणों के साथ उनके सुरक्षाकर्मियों द्वारा कथित मारपीट किए जाने का मामला सामने आया। पीड़ित ग्रामीणों ने घटना की शिकायत जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय से करते हुए दोषी गार्डों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि कालपी तहसील के महेवा ब्लॉक के ग्राम कुकुहोनू निवासी ओम नारायण, लल्लू राम, संजय, राहुल, दिलीप पाल और सर्वेश अपने गांव में लंबे समय से बनी विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। ग्रामीणों ने पहले अपनी समस्या संबंधी प्रार्थना पत्र प्रशासन को सौंपा और इसके बाद कार्यालय परिसर से बाहर निकल आए। इसी दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कालपी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद चतुर्वेदी मौजूद थे। ग्रामीणों ने मौके का लाभ उठाते हुए उनसे भी क्षेत्र में खराब बिजली व्यवस्था को लेकर बातचीत शुरू कर दी। पीड़ितों के अनुसार, बातचीत के दौरान ओम नारायण अपने मोबाइल फोन से पूरे घटनाक्रम का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। ग्रामीणों का दावा है कि विधायक को वीडियो रिकॉर्डिंग से कोई आपत्ति नहीं थी, लेकिन उनके साथ मौजूद दो सुरक्षाकर्मी अचानक नाराज हो गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शिकायत में एक गार्ड की पहचान अंकित मिश्रा के रूप में की गई है, जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। आरोप यह भी है कि गार्डों ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया वीडियो जबरन डिलीट करवा दिया। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि घटना के दौरान विधायक विनोद चतुर्वेदी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने न तो गार्डों को रोकने का प्रयास किया और न ही ग्रामीणों का पक्ष सुना। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने जिलाधिकारी जालौन को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीणों ने अपने पत्र में कहा है कि यदि जनप्रतिनिधियों से अपनी समस्याएं बताने पर जनता के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाएगा, तो आम नागरिक स्वयं को असुरक्षित महसूस करेगा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों और मानवाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। कलेक्ट्रेट परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि जनता की आवाज उठाने वालों के साथ मारपीट किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर न्याय दिलाने की मांग की है। बाइट:- ओमनारायण सिंह--पीड़ित ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

ग्वालियर की पुरानी छावनी में पड़ोसी महिला की चोरी का खुलासा, माल बरामद

Morena, Madhya Pradesh:4 जून पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के पंडित मोहल्ले का है। रामदास सिकरवार का परिवार कमलाराजा अस्पताल में था। उनकी पत्नी सुरेखा सिकरवार सुबह 10 बजे नाती के लिए खाना लेकर अस्पताल गई थीं। पड़ोसी शैजल स्कूटी से आई और बोली कि वह भी नाती को देखने चलेगी। शैजल सुरेखा को अस्पताल छोड़कर थोड़ी देर बाद लौट आई। शाम 5 बजे सुरेखा घर लौटीं। शाम 7 बजे पति रामदास ने भैंस के दाने के लिए रुपए मांगे। जब सुरेखा ने बक्से से पर्स निकाला तो 25 हजार नकद, दो जोड़ी चांदी की पायल, एक चांदी की करधोनी, सोने की छुमकी, सोने की अंगूठी, दो सोने के मंगलसूत्र और एक सोने का ओम गायब थे। जिसकी शिकायत रामदास ने थाने में की थी पुलिस ने आजा कर के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस जांच में शैजल का नाम सामने आते ही शक हुआ। डेढ़ माह पहले शैजल ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त से खुद से सोना लूट कराने की फर्जी कहानी रची थी। विश्वविद्यालय क्षेत्र में टेलर पर चाकू चलाने का भी आरोप है। पुलिस ने शैजल के नाबालिग भाई से पूछताछ की। उसने बताया कि शैजल उसे लेकर सिटी सेंटर की एक ज्वेलरी शॉप पर इंटरव्यू देने गई थी। दुकान के सीसीटीवी में शैजल चोरी के गहनों का सौदा करती दिखी। रामदास के घर की पिछली दीवार पर रगड़ के निशान भी मिले। 4 जून के बाद शैजल के अचानक लंगड़ाने की सूचना पर पुलिस का शक यकीन में बदला। कल रविवार को पुलिस ने शैजल को हिरासत में लेकर पूछताछ की और चोरी का सोना बरामद कर लिया। आरोपी शैजल ने पुलिस को बताया कि ताई सुरेखा को अस्पताल छोड़ने के बाद वापस घर आई और घर की पिछली दीवार फांदकर चोरी की। अलमारी की चाबी निकालकर गहने और रुपए निकाले और फिर दीवार फांदकर भाग गई। इसी दौरान पैर फिसलने से उसके घुटने में गहरी चोट लग गई थी। रामदास का परिवार पहले मानने को तैयार नहीं था कि पड़ोसी महिला शैजल चोरी कर सकती है। लेकिन सबूतों के सामने शैजल ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। डेढ़ माह पहले फर्जी लूट की साजिश में भी शैजल आरोपी रह चुकी है।
0
0
Report

पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, पुतला दहन

Gaya, Bihar:पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का किया गया पुतला दहन, पीएम और शिक्षा मंत्री का किया इस्तीफा की माँग। देश मे पेपर लीक मामले को लेकर विपक्ष जँहा हमलावर है तो वंही छात्र संगठन भी इस मामले को लेकर गंभीर है और हमलावर है। इसी कड़ी में दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर लाठीचार्ज करने को लेकर ऑल इंडिया युवा फेडरेशन गयाजी इकाई के बैनर तले गौतम बुद्ध मार्ग से विरोध प्रदर्शन निकाला गया। जो विभिन्न मार्गों से होते हुए शहर के ऐतिहासिक टॉवर चौक पर पहुँचा जँहा उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारे लगाए और देश में बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा का माँग करते हुए उनका पुतला दहन किया। बाइट:- संजीत सिंह, जिलाध्यक्ष AIYF बाइट:- Ram जगन गिरी, सचिव AIYF
0
0
Report
Advertisement

3 घंटे में बागपत हत्या का खुलासा, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के युवक शाहजान की हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 3 घंटे में सुलझा दी है। एसपी के अनुसार युवक की हत्या अवैध संबंधों के विवाद में की गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। घटना में इस्तेमाल रेहड़ा और अन्य सामान बरामद कर दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि तीन आरोपियों ने पहले शाहजान के साथ मारपीट की, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए शव को बोरे में भरकर रेहड़े के जरिए खाली प्लॉट में फेंक दिया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आप को बता दे कि शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट में युवक शाहजान का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मृतक बीती रात से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पड़ताल के दौरान मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें तीन युवक बाइक से जुड़े रेहड़े पर बोरे में कुछ ले जाते हुए दिखाई दिए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में शाहरुख, फरमान और इमरान निवासी मुग़लपुरा मोहल्ला बागपत ने हत्या की वारदात कबूल कर ली। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक शाहजान के आरोपी पक्ष के परिवार की एक लड़की से संबंध थे, जिसे लेकर आरोपियों में नाराजगी थी। एसपी के मुताबिक तीनों आरोपियों ने मिलकर पहले शाहजान को बुरी तरह पीटा, जिससे वह अधमरा हो गया। इसके बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को बोरे में भरकर रेहड़े पर रखा गया और सुनसान खाली प्लॉट में फेंक दिया गया, ताकि पहचान छिपाई जा सके। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से रिकॉर्ड 3 घंटे के भीतर घटना का खुलासा किया। हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.
0
0
Report

शुभेंदु अधिकारी बोले: किसान कल्याण के लिए ग्राम सड़क योजना पर ₹1,000 करोड़ मंजूर

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "बंगाल में ग्रामीण और कृषि क्षेत्र बहुत ज्यादा है, 60-65% लोग कृषि पर निर्भर हैं इसलिए कृषि मंत्री के साथ मेरी बैठक थी। बहुत अच्छी बैठक हुई, मैं कृषि मंत्री का आभारी हूँ। उनसे आज हमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के दो चरणों के लिए लगभग ₹1,000 करोड़ का मंज़ूरी पत्र मिला... जिस तरह से पिछली सरकार ने भ्रष्टाचार किया है, जो किसान विरोधी सरकार थी, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सिंचाई योजना आदि में किसानों को वंचित किया गया उसपर भी चर्चा हुई... कृषि बचाओ, ग्राम बचाओ यह हमारा नारा है। 20 जून को राज्य स्थापना दिवस है, उस दिन प्रधानमंत्री बंगाल आ रहे हैं और उस दिन वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त जारी होगी।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग प्रेमी से मिलने Tower पर चढ़ी, 경찰-फायर ब्रिगेड रेस्क्यू में जुटी

Chapra, Bihar:प्रेमी से मिलने की जिद में फिर टावर पर चढ़ी नाबालिग लड़की, पुलिस-फायर ब्रिगेड रेस्क्यू में जुटी सारण जिले में प्रेम-प्रसंग को लेकर टावर पर चढ़ने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के ब्रिटिश स्ट्रीट स्थित विनोद सिंह के टावर का है, जहां सोमवार को एक नाबालिग लड़की अपने प्रेमी से मिलने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि लड़की स्थानीय दलित बस्ती की रहने वाली है। हालांकि उसकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लड़की टावर पर चढ़कर अपने प्रेमी से मिलाने की मांग कर रही थी और काफी देर तक नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद बनियापुर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। प्रशासन पूरे मामले को गंभीरता से ले रहा है, क्योंकि सारण जिले में इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी बनियापुर में टावर पर चढ़ी एक युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। बावजूद इसके प्रेम-प्रसंग में टावर पर चढ़ने की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। प्रशासन का मानना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल संबंधित व्यक्ति की जान को खतरे में डालती हैं, बल्कि आम लोगों और बचावकर्मियों के लिए भी चुनौती बन जाती हैं।
0
0
Report

रिताब्रता बनर्जी: तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र की आवाज उठाने की मांग

Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): RITABRATA BANERJEE (WEST BENGAL LEGISLATIVE ASSEMBLY LOP & EXPELLED TMC LEADER) PRESS CONFERENCE\n\nकोलकाता - पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और TMC से निकाले गए नेता रिताब्रता बनर्जी कहते हैं, "अगर वह (अभिषेक बनर्जी) अपने पैसे से यात्रा कर रहे होते, तो कोई बात नहीं थी। एक सांसद की सैलरी चार्टर्ड फ़्लाइट का खर्च उठाने के लिए काफ़ी नहीं होती... प्लीज़, चार्टर्ड फ़्लाइट का इस्तेमाल बंद करें। इसमें करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। यह किसका पैसा है?... आपको शायद अपने स्टेटस के कम होने की चिंता हो, लेकिन सच तो यह है कि आपका कोई स्टेटस बचा ही नहीं है। लोगों ने आपको चोर कहा है और आपकी पिटाई भी की है..."\n\nकोलकाता: BJP के नेतृत्व वाले NDA को समर्थन देने वाले 20 TMC सांसदों की खबरों पर, पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और TMC से निकाले गए नेता रिताब्रता बनर्जी कहते हैं, "बीस सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं, असल में दो-तिहाई से ज़्यादा सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं। मैं ठीक-ठीक नहीं कह सकता कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, लेकिन तानाशाही के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई जा रही है, और यह लोकतंत्र के लिए ज़रूरी है। मैंने उनसे बात नहीं की है, और न ही मुझे पता है कि वे क्या करने का इरादा रखते हैं। उनका रुख़ हमसे अलग है। हो सकता है कि मैं आवाज़ उठाने वालों के साथ खड़ा न हो पाऊँ, लेकिन तानाशाही के खिलाफ़ लोकतंत्र की आवाज़ बुलंद करने के लिए मैं निश्चित रूप से उन्हें बधाई दूँगा।"
0
0
Report

बाढ़ में ओला-रैपिडो चालकों से हथियार के दम पर लूटपाट: चार गिरफ्तार

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल में ओला और रैपिडो बाइक चालकों से हथियार के दम पर लूटपाट करने वाले गिरोह के चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि यह गिरोह कुछ महीनों से बाढ़ थाना क्षेत्र में सक्रिय था। इस गिरोह के लोग बख्तियारपुर और आस पास से ओला और रैपिडो बाइक बुक कराते थे। गिरोह के लोग राइडर के पहुंचने पर उसे लालच देकर राइड कैंसिल करा लेते थे और बाढ़ थाना क्षेत्र में किसी सुनसान जगह पर जाने के लिए कहते थे। वहां गिरोह के चार, पांच लोग पहले से मौजूद होते थे और उसे ले जाकर लूट लेते थे। 3 और 5 जून को बाढ थाने की पुलिस को इस गिरोह द्वारा हथियार के दम पर लूटपाट किए जाने की सूचना मिली। डीएसपी रामकृष्ण ने तुरंत एसआईटी का गठन कर छापेमारी शुरू कर दी। टीम ने लूटपाट में शामिल चार लुटेरों को मौके पर हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के लोग राइडर से बाइक, नगदी और मोबाइल भी लूट लेते थे। इस टीम में पांच लोग शामिल थे। टीम के मुख्य सरगना रौनक की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top