497333
आरक्षक के ऊपर एक बदमाश ने खोलता हुआ तेल फेंका
Premnagar, Chhattisgarh:सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है जहां ड्यूटी पर तैनात आरक्षक के ऊपर एक बदमाश ने खोलता हुआ तेल फेंक दिया, जिससे जवान बुरी तरह झुलस गया। दरअसल सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ घनश्याम सोनवानी की ड्यूटी दुर्गा विसर्जन में लगाई गई थी। आरक्षक अपनी ड्यूटी खत्म करके चाय की दुकान में चाय पी रहा था। इसी दौरान नोकझोंक हो गई जिसके बाद खोलते तेल को जवान के ऊपर फेंक दिया जिससे जवान बुरी तरह झुलस गया, जिसके बाद पास खड़े आरक्षकों की मदद से घायल आरक्षक को जिला अस्पताल में लाया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एनटीपीसी बाढ़ अब देश का दूसरा सबसे बड़ा पावर स्टेशन, रिकॉर्ड उत्पादन
Barh, Bihar:एनटीपीसी बाढ़ अब देश में दूसरा सबसे बड़ा पावर स्टेशन बन गया है। एनटीपीसी बाढ़ की कुल क्षमता 3300 मेगावाट है। स्टेज-I की यूनिट-3 का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होते ही इस स्टेशन ने रिकॉर्ड 17,574 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन किया है। यह बाढ़ परियोजना के इतिहास में किसी भी वित्तीय वर्ष का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन है। इसके अलावा स्टेशन ने एक दिन में सबसे अधिक 75.38 मिलियन यूनिट का उत्पादन भी किया है। इसके अलावा 95.18 प्रतिशत पीएलएफ (प्लांट लोड फैक्टर) का रिकॉर्ड भी इस प्लांट के नाम दर्ज है। वहीं 2,045 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक मासिक उत्पादन का रिकॉर्ड भी दर्ज किया है। एनटीपीसी बाढ़ के परियोजना प्रमुख श्री सी. सत्य रामकृष्ण ने बताया कि अब प्लांट का फोकस हरित और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा पर है। उन्होंने कहा कि स्टेशन में कुल 3,150 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं, जिनमें से 2,450 किलोवाट क्षमता का काम पूरा हो चुका है।0
0
Report
गंगोत्री धाम में मित्र पुलिस ने महिला यात्री की जान बचाई
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री धाम में एक महिला यात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला यात्री को सांस लेने में दिक्कत हुई, तो मित्र पुलिस देवदूत बनकर आई। इंस्पेक्टर प्रदीप तोमर ने संवेदनशीलता दिखाई और अपने सरकारी वाहन से महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और उन्हें उपचार दिलवाया, और उसके बाद महिला को सुरक्षित मंदिर के दर्शन करवाए। महिला यात्री का कहना है कि पुलिस की तत्परता से मुझे उपचार मिला और फिर मेरी तबीयत ठीक हुई। मैं मित्र पुलिस का धन्यवाद करती हूं; कहीं ना कहीं धामों में मित्र पुलिस मानवता का धर्म निभा रही है और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर काफी सजग है।0
0
Report
भीषण गर्मी से स्कूलों के छात्र-छात्राएं बेहोश, अस्पताल में भर्ती
Barh, Bihar:भीषण गर्मी का असर स्कूली छात्रों पर भी दिखने लगा है। मलाही गांव में राजकीय बालिका उच्च विद्यालय की एक छात्रा हर्षिता कुमारी क्लास रूम में बैठे-बैठे बेहोश हो गई। छात्रा को स्कूल प्रबंधन इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां उसका इलाज चल रहा है। वही बेढना हाई स्कूल की एक छात्रा भी क्लास रूम में बैठे-बैठे अचानक बेहोश हो गई, जिसे परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा देने आए एक छात्र भी परीक्षा के दौरान बेहोश हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।0
0
Report
Advertisement
भाजपा में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए महामंत्री-उपाध्यक्ष तय, छह क्षेत्रीय अध्यक्ष भी नाम
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू भाजपा दफ्तर से मंत्रिमंडल विस्तार के बाद भाजपा प्रदेश में नए महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं मंत्री बनाने के साथ ही छह क्षेत्रों के अध्यक्षों के भी नाम लगभग तय कर लिए गए निगम आयोग में भी समायोजन के लिए पहले चरण में 25 कार्यकर्ताओं के नाम पर चर्चा हुई छह क्षेत्रीय अध्यक्षों में पश्चिम क्षेत्र में गुर्जर और वैश्य समीकरण पर ज्यादा फोकस है अवध क्षेत्र में ब्राह्मण चेहरे एवं ब्रज में शाक्य या लोध में किसी को अवसर मिल सकता है वाराणसी क्षेत्र और गोरखपुर क्षेत्र में भी नाम लगभग तय कानपुर क्षेत्र से जातीय फैक्टर में बदलाव करने की चर्चा प्रदेश इकाई में वर्तमान में 45 सदस्य हैं, जिसे दिल्ली की बैठक में अन्य राज्यों की तरह संख्या कम करने की बात रखी गई, लेकिन प्रदेश इकाई ने चुनावी वर्ष एवं यूपी के बड़े क्षेत्रफल को देखते हुए संगठन का आकार यथावत रखने का पक्ष रखा। लेकिन सात की जगह छह महामंत्री होंगे。 निगम, आयोग, बोर्ड एवं प्राधिकरण में पहले चरण में 25 नामों के समायोजन पर विमर्श किया गया, जिनकी सूची प्रदेश इकाई के बाद जारी की जाएगी。 मार्च में 761 नगरीय निकायों में 2805 सभासदों का समायोजन कर भाजपा ने बड़ा कदम उठाया था 98 संगठनात्मक जिलों में नए सिरे से पदाधिकारी बनाए गए अब प्रदेश इकाई एवं समायोजन में महिलाओं की संख्या एक तिहाई रखने का दबाव होगा0
0
Report
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान, लखनऊ में अस्थाई पानी टैंकर राहत
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में लगातार भीषण गर्मी का कहर जारी है। यूपी के अलग-अलग जिलों को लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। इन सब के बीच में लखनऊ में तमाम जगहों पर लोगों को थोड़ी राहत देने के लिए अस्थाई पानी के टैंकर्स लगाए गए हैं वाक थ्रू पानी के टैंकर से पानी पीते हुए लोगो से बातचीत के साथ0
0
Report
ट्विशा मौत मामले में पूर्व जज की अग्रिम जमानत रद्द करवाने कोर्ट जाएगा
Bhopal, Madhya Pradesh:ट्विशा मौत मामले में पूर्व जज की अग्रिम जमानत रद्द करवाने कोर्ट जाएगा ट्विशा शर्मा मौत मामले फांसी ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बढ़ेगी मुश्किलें लटकेगी गिरफ्तारी तलवार... पुलिस पूर्व जज गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत को रद्द करवाने कोर्ट जाएगी... ट्विशा मौत मामले में आरोपो में गिरी और FIR में नामजद आरोपी बनाई गए पूर्व जज गिरिबाला सिंह को 15 मई को अग्रिम जमानत मिल गयी थी जबकि ट्विशा के पति और गिरिबाला के बेटे समर्थ सिंह फरार है... समर्थ पर पुलिस पहले 10 हजार बाद में बढ़ाकर 30 हजार का इनाम घोषित ओर चुकी है...0
0
Report
Advertisement
मंदिरों में दर्शन व्यवस्था सुधरेगी, कर्मचारियों को मिलेगा व्यवहार प्रशिक्षण, कंट्रोल रूम बनेगा
Ujjain, Madhya Pradesh:मंदिरों में दर्शन व्यवस्था सुधरेगी, कर्मचारियों को मिलेगा व्यवहार प्रशिक्षण, कंट्रोल रूम बनेगा धार्मिक नगरी उज्जैन में देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को अब मंदिरों में पहले से ज्यादा व्यवस्थित और सहज दर्शन व्यवस्था मिल सकेगी। ग्रीष्म अवकाश और आगामी पर्वों को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख मंदिरों की व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी तेज कर दी है। इसी को लेकर कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं की सुविधा और भीड़ प्रबंधन को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए। बैठक में कलेक्टर ने साफ कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशा के अनुसार श्रद्धालुओं को सरल, सुगम और सम्मानजनक दर्शन व्यवस्था मिलना जरूरी है। इसके लिए मंदिर कर्मचारियों को विशेष व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे श्रद्धालुओं से विनम्रता और संवेदनशीलता के साथ पेश आएं। प्रशासन अब शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में कंट्रोल रूम स्थापित करेगा। खास बात यह रहेगी कि सभी मंदिरों की व्यवस्थाओं की जानकारी एकीकृत रूप से श्री महाकालेश्वर मंदिर कंट्रोल रूम तक पहुंचेगी, जिससे भीड़, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर लगातार नजर रखी जा सके। बैठक में मंदिरों की आय-व्यय व्यवस्था, शीघ्र दर्शन, पूजन व्यवस्था, स्वच्छता, पार्किंग और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मंदिरों के बैंक खातों में जमा राशि का उपयोग सीधे श्रद्धालुओं की सुविधाएं बढ़ाने में किया जाए। श्रद्धालुओं की परेशानी कम करने के लिए मंदिर परिसरों में व्यवस्थित जूता स्टैंड, स्पष्ट संकेतक, पेयजल, छांव, बैरिकेडिंग और पीए सिस्टम जैसी व्यवस्थाएं मजबूत करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का फोकस इस बात पर भी रहा कि भीड़ का अनावश्यक दबाव और अफवाह जैसी स्थिति न बने, इसलिए समय-समय पर श्रद्धालुओं तक जरूरी सूचनाएं पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मंगलनाथ मंदिर में भीड़ के दौरान अधिकारियों की अनिवार्य मौजूदगी, शीघ्र दर्शन काउंटर को आगे स्थापित करने और होल्डिंग एरिया बनाने के निर्देश दिए गए। वहीं श्री काल भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और छांव की व्यवस्था बेहतर करने को कहा गया। इसके अलावा मां गढ़कालिका मंदिर में पर्व और सामान्य दिनों के लिए अलग कार्ययोजना बनाने तथा मां हरसिद्धि माता मंदिर में बेहतर संकेतक और जूता स्टैंड व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए। बैठक में प्रथम कौशिक सहित विभिन्न मंदिरों के प्रशासक और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
गोविंदपुरी में मां-बेटे की खौफनाक हत्या: देर रात धारदार हथियार से हमला
Delhi, Delhi:साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में देर रात घर के अंदर मां और बेटे की हत्या... हमलावरों ने धारदार हथियार से मां बेटे की हत्या की मां का नाम शारदा(42 साल) और बेटे का नाम कुशल (15 साल ) है दोनों पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था... घर के अंदर सिर्फ दोनों मां बेटा ही थे पिता बुध बाजार में दुकान लगाकर लौटा था...जब उसने वारदात देखी पिता जब रात को अपने काम से लौटा था तब उसने घर के अंदर से खून बहता देखा.. जब वो अंदर गया तो किचन में उसकी पत्नी और बेटा खून में लथपथ पड़े थे इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी... दिल्ली पुलिस की कई टीमों को बनाया गया है ताकि इस मामले के हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। पिता बुध बाजार में दुकान लगाकर लौटा था...0
0
Report
उज्जैन महाकाल मंदिर: श्रावण से पहले दर्शन सुविधाओं की तैयारी तेज
Ujjain, Madhya Pradesh:धूप, पेयजल, कतार व्यवस्था से लेकर शीघ्र दर्शन तक की तैयारियों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश उज्जैन में ग्रीष्म अवकाश और आगामी श्रावण मास के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें, इसे लेकर महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने मंगलवार को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बड़ा गणेश मंदिर, रुद्रसागर क्षेत्र, हरसिद्धि मार्ग और हरसिद्धि चौराहा सहित उन स्थानों का अवलोकन किया गया, जहां श्रद्धालुओं की सबसे अधिक आवाजाही रहती है। प्रशासन ने विशेष रूप से धूप से बचाव, पेयजल, जूता स्टैंड, कतार प्रबंधन, बेरीकेटिंग, क्लॉक रूम, लड्डू प्रसाद काउंटर और शीघ्र दर्शन काउंटर जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रशासक प्रथम कौशिक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी व्यवस्था व्यवस्थित व सुचारु रूप से संचालित की जाए। उन्होंने कहा कि महाकाल दर्शन के लिए देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सुरक्षा जयंत राठौर, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल सहित मंदिर के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर में प्रेमी युगल की शादी गांव के मंदिर में, वीडियो वायरल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मकई के खेत में बुधवार को प्रेमी युगल को मिलने के दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया। बाद में दोनों की सहमति से गांव के भगवती स्थान मंदिर में शादी करा दी गई। बताया जाता है कि युवती दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है और वह एक 5 वर्षीय बच्चे की मां भी है। जानकारी के अनुसार, करीब पांच वर्षों से उसका पति परदेस में रह रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया और करीब एक वर्ष से दोनों संपर्क में थे। बुधवार को दोनों विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मकई के खेत में मिल रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गई और दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। शादी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है0
0
Report
आबकारी टीम पर हमला: मानपुर में अवैध शराब कार्रवाई के दौरान तोड़फोड़
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलमेटा में अवैध शराब की कार्रवाई करने पहुंची आबकारी विभाग की टीम पर हमला हो गया। आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने टीम के कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए शासकीय वाहन में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद मानपुर थाना पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, तोड़फोड़ सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आबकारी टीम गांव में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने पहुंची थी, इसी दौरान विवाद की स्थिति बन गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
उज्जैन पुलिस का मिशन नवजीवन: 204 नाबालिगों को लौटाकर शिक्षा-स्किल्स दिलाई
Ujjain, Madhya Pradesh:घर छोड़ने वाले नाबालिगों को स्कूल, खेल और स्किल ट्रेनिंग से जोड़ रही उज्जैन पुलिस, एसपी प्रदीप शर्मा की पहल की राष्ट्रीय स्तर पर सराहना देश में उज्जैन पुलिस और कप्तान प्रदीप शर्मा की राष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा की जा रही है। उज्जैन पुलिस घर छोड़कर गए नाबालिगों को वापस लाती है और उनके घर छोड़ने की वजह जानकर उनके सपने पूरे करने में मदद भी करती है। अब तक 204 नाबालिगों को पुलिस ने नई राह दिखाई है। मिशन नवजीवन चला रही है। तत्पovirण त जानकारी 2025 में इसकी शुरुआत की थी। मकसद गुमशुदा बच्चों को खोजकर उनकी काउंसिलिंग कर उनके सपनों को पूर करने में मदद करना। 2025 में पुलिस ने 204 बच्चों को परिवार से मिलवाया था इनमें 166 लड़कियों को स्कूल पहुंचाया। 38 को खेलकूद, सिलाई, पार्लर और अन्य स्किल ट्रेनिंग दिलवाई। इस साल अप्रैल तक 92 बच्चों को उनके परिवार से मिलवाया। अब उनकी मदद कर रहे हैं। उज्जैन की 8वीं की छात्रा बॉक्सर बनना चाहती थी, परिवार को यह मंजूर नहीं था; वह घर छोड़कर चुपके से मामा के यहां चली गई। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग की तो पता चला कि वह भागना नहीं, बस ट्रेनिंग करना चाहती थी। पुलिस ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग से मदद की। ईगोरिया के पास आर्थिक तंगी और पुरानी सोच के कारण पिता निजी स्कूल में पढ़ाने को तैयार नहीं थे; पुलिस ने परिवार की काउंसलिंग की। माता-पिता पहले मान गए, लेकिन कुछ दिन बाद लड़की ने फोन किया कि पापा मुकर रहे हैं; पुलिस ने ही लड़की के निजी स्कूल में दाखिले की प्रक्रिया पूरी करवाई। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप बना रहे हैं; नौकरी, खेल या व्यापार वे किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहेंगी, पुलिस उनकी ढाल बनकर साथ रहेगी।0
0
Report
Advertisement
संदिग्ध परिस्थितियों में लगी युवक के गोली, पुलिस ने शुरू की पड़ताल।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची। अज्ञात युवकों पर मारपीट के बाद गोली मारने का आरोप। युवक के दायां हाथ में लगी है गोली, जांच में जुटी पुलिस। सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के सीमा के गांव हसनपुर के पास की घटना। क्षेत्राधिकारी भास्कर मिश्रा बोले पुलिस हर पहलू पर कर रही है पड़ताल।0
0
Report
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव- देश मे नही है महंगाई,राहुल गांधी ने नही देखी महंगाई।
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर - खुर्जा: भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग में आए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बोले.. .संगठन - सरकार प्रदर्शिता के साथ योजनाओं को कर रही क्रियान्वित,इस तरह के शिविर से कार्यकर्ता तैयार किए जाते है। उन्होंने राहुल गांधी के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि देश में कहीं महंगाई नहीं है, राहुल गांधी ने महंगाई देखी है क्या?, इस अवसर पर जिपं अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया, सांसद डॉ.भोला सिंह,जिला अध्यक्ष विकास चौहान, विधायक मीनाक्षी सिंह, प्रदीप चौधरी, लक्ष्मीराज सिंग, संजय शर्मा, सीपी सिंह, MLC अनूप गुप्ता। राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।0
0
Report
बर्डोद में श्रीश्याम महोत्सव तीन दिन भक्तों के बीच दिव्य उत्साह से भरा
Jaipur, Rajasthan:बर्डोद (कोटपूतली बहरोड) श्रीश्याम महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को प्रथम दिन संध्या को भक्तिमय माहौल में ध्वजा शोभा यात्रा के साथ किया गया था। दूसरे दिन संध्या सत्संग का आयोजन कस्बे के खेल मैदान में विशाल जागरण के साथ किया गया। इस दौरान जागरण स्थल भक्तों के जयकारों से गूंज उठा। और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। जागरण में श्रद्धालु पूरी रात बाबा खाटू श्याम के भजनों पर झूमते रहे। जागरण की शुरुवात विघ्न विनाधक भगवान श्री गणेश की स्तुति के साथ कि गई। देश के मशहूर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल ने बाबा तेरे भरोसे मैं, भारत मे फिर से हम भगवा लहराएंगे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अंतिम भजन गाते हुए मित्तल स्वम भावुक हो गए। बम्बई से आई भजन गायिका कलाकर गिन्नी कोर ने मेरा बाबा नीले घोड़े वाला है पगड़ी बांध रहा है वो आने वाला है। भजन सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कलाकारों ने सामूहिक रूप से आज बिरज में होली रे रसिया, धमाल गाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा कर माहौल को ओर भी भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री नवीन चंद वर्मा, उत्तराखंड खानपुर के विधायक उमेश कुमार, आरसीए हैडहॉक कमेटी के संयोजक मोहित यादव ने श्याम बाबा के दरबार मे हाजरी लगाई। मोहित यादव आयोजक सुनील भारद्वाज श्याम बाबा के भजनों पर झूमे। श्रीश्याम बाबा का दरबार जागरण का मुख्य केंद्र रहा। जहां अखण्ड ज्योत प्रज्ज्वलित रही श्रद्धालु बाबा के दरबार मे कतारों में लग कर दर्शन कर, धोक लगाई। महोत्सव कार्यक्रम में कलाकरों व अतिथियों का श्याम दुपता व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही उनको श्रीश्याम स्मृति चिन्ह भेँट कर सम्मान किया गया। यह जागरण अलसुबह मंगला आरती तक चला। तीसरे दिन आज भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर आयोजक अनिल भारद्वाज, नवरत्न भारद्वाज श्रीश्याम प्रेम मण्डल के सदस्यों सहित मन्दिर कमेटी लोग व हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
