Back
राजनांदगांव के महाकाल चौक में चाकूबाजी, परिजनों का धरना-प्रदर्शन
KSKISHORE SHILLEDAR
Nov 28, 2025 12:02:28
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर। राजनांदगांव। शहर के महाकाल चौक में 26 नवंबर की रात हुई चाकूबाजी की घटना को लेकर आज माहौल एक बार फिर तनावपूर्ण हो गया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक अनूप यादव के परिजनों ने शहर के महाकाल चौक पर ही धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों के साथ शहर के कई हिंदू संगठनों के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपी युवक मोहम्मद महमूद शेख को संरक्षण दे रही है। उनका कहना था कि जिस तरह से आरोपी ने अपने ही दोस्त अनूप यादव पर दवा दुकान के बाहर बेरहमी से चाकू से हमला किया, उसके बाद भी पुलिस की कार्रवाई संदिग्ध लग रही है।परिजनों ने विरोध जताते हुए यह भी कहा कि आरोपी को राजनांदगांव जेल में रखने के बजाय डोंगरगढ़ जेल भेजा जाना कई सवाल खड़े करता है। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जिले में ही रहते हुए आरोपी पर किसी तरह की नरमी बरती गई है, जिससे पीड़ित परिवार में आक्रोश है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने पुलिस को चूड़ियां भी देने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहम्मद महमूद शेख को वारदात के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था और उसके खिलाफ नियमानुसार प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। जेल शिफ्टिंग संबंधी निर्णय विभागीय प्रक्रिया के अनुसार लिया गया है, इसमें किसी तरह की लापरवाही या पक्षपात नहीं हुआ। धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और घायल युवक के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शन देर शाम तक चला। उधर, यह पूरा मामला अब पुलिस और परिजनों के आरोपों के बीच उलझा हुआ है, जबकि शहर में इस घटना को लेकर लोगों में तनाव और नाराजगी बनी हुई है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
75
Report
MSManish Sharma
FollowNov 28, 2025 12:07:1516
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowNov 28, 2025 12:06:1975
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowNov 28, 2025 12:06:0137
Report
SSSUNIL SINGH
FollowNov 28, 2025 12:04:5789
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowNov 28, 2025 12:04:3824
Report
PKPravesh Kumar
FollowNov 28, 2025 12:04:10Ayodhya, Uttar Pradesh:प्रियंका भारती के एक वीडियो जिसे वो अंग्रेजों में WIFE और हिन्दू संस्कृति में पत्नी के अर्थ को समझा रहे थे उसे एडिट करके RJD की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने सोशल मीडिया पर वायरल किया
92
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowNov 28, 2025 12:03:4039
Report
NJNitish Jha
FollowNov 28, 2025 12:03:2237
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowNov 28, 2025 12:02:06108
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowNov 28, 2025 12:01:30103
Report
PSParmeshwar Singh
FollowNov 28, 2025 12:01:0134
Report
106
Report