Back
नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी का लिया संकल्प
KSKISHORE SHILLEDAR
Dec 08, 2025 12:45:55
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर राजनांदगांव पुलिस लाइन आज एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना, जब लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बने हार्डकोर और 1 करोड़ के इनामी नक्सली रामधर ने अपने 11 साथियों सहित आत्मसमर्पण कर दिया। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिरीक्षक और जिले के आला अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम ने न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी सफलता को दर्ज किया, बल्कि समाज की मुख्यधारा में वापसी का एक मजबूत संदेश भी दिया। समर्पण कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिरीक्षक छत्तीसगढ़ ने सभी नक्सलियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और भारतीय संविधान की प्रति भेंट की। यह किताब सिर्फ एक प्रतीक नहीं थी—यह उस नए रास्ते की शुरुआत थी, जिसे अपनाने का प्रण आज इन पूर्व नक्सलियों ने लिया। कभी हिंसा के रास्ते पर चलकर व्यवस्था को चुनौती देने वाले ये लोग अब उसी संविधान की शपथ लेकर समाज में सम्मानपूर्वक जीने का संकल्प लेते दिखे। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के लगातार दबाव ने नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है।ये नक्सली हथियार छोड़कर परिवार और समाज की भलाई के लिए काम करना चाहते हैं। यह आत्मसमर्पण न केवल पुलिस और प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि है, बल्कि उन इलाकों के लिए राहत की खबर भी है, जो वर्षों से नक्सल हिंसा के साए में जी रहे थे। राजनांदगांव में हुई यह बड़ी कार्रवाई एक बार फिर इस बात को साबित करती है कि शासन की सही नीतियां, सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति और सामाजिक सुधार की कोशिशें मिलकर परिवर्तन का रास्ता तैयार कर सकती हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowDec 08, 2025 13:34:240
Report
VKVIKRANT KUMAR
FollowDec 08, 2025 13:34:010
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 08, 2025 13:33:430
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 08, 2025 13:33:280
Report
0
Report
MKMANTUN KUMAR ROY
FollowDec 08, 2025 13:33:040
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowDec 08, 2025 13:32:440
Report
AMALI MUKTA
FollowDec 08, 2025 13:32:290
Report
0
Report
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowDec 08, 2025 13:31:57Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर से आई अगली खबर हर माता-पिता के लिए बेहद जरूरी है...यहां माता-पिता की डांट से नाराज एक बच्चे ने ऐसा कदम उठाया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया police के काफी समझाने के बाद बच्चे छत से उतरने को राजी हुआ
0
Report
Shikohabad, Uttar Pradesh:शिकोहाबाद में उ.प्र.भारत स्काउट गाइड रैली का आयोजन पी.एम.श्री.वि.उ.प्र.वि.मल्टी स्टोरी कांशी राम कॉलोनी में मुख्य अतिथि विनीता चौधरी की अध्यक्षता में हुआ
0
Report
GSGAURAV SRIVASTAVA
FollowDec 08, 2025 13:31:380
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 08, 2025 13:31:030
Report
0
Report