Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rajnandgaon491441

शिवाजी महाराज जयंती पर नासिक से पुरी तक राष्ट्रीय गौरव दिवस यात्रा का उद्घोष

KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 16, 2026 14:20:14
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के पावन अवसर पर महाराष्ट्र के नासिक से ओडिशा के जगन्नाथ पुरी तक भव्य ‘राष्ट्रीय गौरव दिवस यात्रा’ निकाली गई। यह यात्रा देशभर में राष्ट्रभक्ति, एकता और शिवाजी महाराज के आदर्शों के प्रसार का संदेश दे रही है। यात्रा के राजनादगांव पहुंचने पर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कुर्मी समाज, पवार समाज और कुनबी समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने यात्रा का फूल‑मालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। स्वागत स्थल पर शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु और समाज के प्रतिनिधि हाथों में भगवा ध्वज और बैनर लिए हुए थे। ढोल-नगाड़ों और जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। वक्ताओं ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक महान योद्धा ही नहीं, बल्कि कुशल प्रशासक और जननायक थे। उनके आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा और स्वाभिमान का संदेश देते हैं। यात्रा के आयोजकों ने बताया कि यह गौरव यात्रा आगामी 19 फरवरी को जगन्नाथ पुरी पहुंचेगी, जहां विधिवत कार्यक्रम के साथ इसका समापन किया जाएगा। इस अवसर पर विशेष पूजा‑अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस राष्ट्रीय गौरव दिवस यात्रा ने जहां एक ओर ऐतिहासिक विरासत की याद ताजा की, वहीं समाज में एकता और देशभक्ति की भावना को भी सशक्त किया है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 16, 2026 16:03:46
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस गेट थाना क्षेत्र के रूहेरी बाईपास पर स्थित 'कुन्दन टी स्टाल' को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दुकान का नाम हिंदू पहचान से जुड़ा होने के बावजूद इसे शमसेर खान नामक व्यक्ति द्वारा संचालित किए जाने का आरोप लगाया गया। इस बात पर राष्ट्र स्वाभिमान दल के संस्थापक दीपक शर्मा अपने समर्थकों और हिंदूवादी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि दुकान का नाम बदलकर अपनी पहचान के साथ चलाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और दुकान को अस्थायी रूप से बंद करा दिया। पुलिस ने गलत पहचान के बोर्ड को फड़वा दिया। दीपक शर्मा ने कहा, "हम किसी भी कीमत पर अपनी पहचान को छुपाने नहीं देंगे। अगर दुकान का नाम नहीं बदला गया, तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। हम हिंदू समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।" पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इस बीच, स्थानीय लोगों ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि यह विवाद अनावश्यक है और इससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए।
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 15:57:36
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी 18 फरवरी से आयोजित होने वाली है उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूर्ण जालौन में इस बार हाई स्कूल और इंटर में 38374 अभ्यर्थी भाग लेंगे जिसमें हाई स्कूल के 19070 और इंटर के 19304 अभ्यर्थी होंगे दो पारियों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए 72 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 6 केंद्र संवेदनशील हैं परीक्षा को सुचिता पूर्ण बनाए रखने के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट 5 जोनल मजिस्ट्रेट 6 सचल दल और 3 मंडलीय सचल दल बनाए गए हैं साथ ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर लगभग आधा घंटे पहले पहुंचना होगा जहां पर उनकी चेकिंग की जाएगी इसके बाद उनको प्रवेश दिया जाएगा साथ ही परीक्षा को लेकर के परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और आसपास की फोटोकॉपी और इंटरनेट की दुकानों को बंद रखने की निर्देश दिए गए हैं
0
comment0
Report
Feb 16, 2026 15:56:52
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Feb 16, 2026 15:51:38
Jaipur, Rajasthan:शहर के गोपालपुरा बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में वकील की मां के इलाज में लापरवाही से जुडे मामले में पांच माह बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं करने पर सोमवार को वकीलों ने हाईकोर्ट के बार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। वहीं रोड पर वकीलों का धरना देर रात तक जारी रहा। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11.30 बजे वकीलों ने संबंधित चिकित्सक सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाथों में तख्तियां लेकर सडक पर प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी है। वकीलों ने चिकित्सक की गिरफ्तारी कर एलान करते हुए बीच सडक पर धरना आरंभ कर दिया इस संबंध में हाईकोर्ट बार अध्यक्ष राजीव सोगरवाल का कहना है कि सितंबर, 2025 में अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। यदि पुलिस ने समय पर उचित कदम उठाया जाता तो वकीलों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं पड़ती。 वकीलों के मुख्य मार्ग पर जाम लगाने से आसपास की सडक़ों की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन वकील आरोपी चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग पर अडे रहे। जानकारी के अनुसार अधिवक्ता जितेन्द्र शर्मा ने अपनी मां को मानसरोवर के पास गोपालपुरा बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वकीलों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरतने के कारण मरीज की मौत हो गई। घटना के समय भी वकीलों ने अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया था और एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
0
comment0
Report
NSNeha Sharma
Feb 16, 2026 15:51:20
Jaipur, Rajasthan:साइबर ठगी का हब बना राजस्थान- रविन्द्र भाटी गौचर पर कॉर्पोरेट कब्ज़ा?”- रविन्द्र भाटी विधानसभा में गरजे शिव विधायक भाटी ने गौचर भूमि आवंटन का उठाया मुद्दा रोज़ लगभग 400 लोग साइबर अपराध का शिकार - रविन्द्र भाटी राजस्थान विधानसभा में आज रविन्द्र सिंह भाटी ने प्रदेश में बढ़ती साइबर ठगी और पश्चिमी राजस्थान में गौचर भूमि आवंटन का मुद्दा उठाया , उनका वक्तव्य भाटी ने कहा कि राजस्थान आज देश में साइबर ठगी के मामलों में पहले स्थान पर है।यह लाखों परिवारों की टूटी हुई उम्मीदों का हिसाब है।”भाटी के अनुसार, जनवरी 2024 से जून 2025 के बीच 1923 करोड़ रुपये का नुकसान साइबर ठगी के माध्यम से हुआ। भाटी ने दावा किया कि हर रोज़ लगभग 400 लोग साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। भाटी ने कहा कि जब कोई आम व्यक्ति — मजदूर, किसान, महिला या छोटा कर्मचारी — अपनी जीवनभर की बचत गंवाकर थाने पहुंचता है, तो उसे कहा जाता है कि “साइबर थाने में जाओ।”साइबर थाना कहता है कि “यह सामान्य थाना देखेगा।” इस तरह पीड़ित को एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय तक भटकाया जाता है — मानो वह इंसान नहीं, एक फुटबॉल हो।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Feb 16, 2026 15:50:50
Jalgaon, Maharashtra:जळगावातील गुलाबराव देवकर कॉलेज ऑफ फार्मसी के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थ्याने गळफास लेकर आत्महत्या कर ली. श्याम प्रभाकर पाटील नाम के 19 वर्षीय छात्र ने मृत्युपूर्व चिट्ठी लिखकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है. महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा सबके सामने की गयी मारहाणी से अपमानित महसूस करने के कारण श्याम ने यह कदम उठाया, जो सुसाईड नोट में लिखा है. रामानंदनगर पोलीस थाने में आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में प्राचार्य योगेश पवार पर मामला दर्ज किया गया है. दोस्ती में झगड़ा मध्यस्थता करने के लिये गये श्याम को प्राचार्य ने PVC पाइप से सभी शिक्षक और विद्यार्थियों के सामने पिटाई करने का उल्लेख सुसाईड नोट में किया है. मेरा स्टोरी इंस्टाग्राम पर डाल दूँ, ऐसी आखिरी मांग भी मित्र को सुसाईड नोट में लिखी है. पुलिस इस मामले की गहन जाँच कर रही है और CCTV फुटेज व अन्य विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. प्राचार्य द्वारा मचाई मारहाणी के कारण युवक ने आत्महत्या की है — पुलिस अधिकारी.
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Feb 16, 2026 15:50:20
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Feb 16, 2026 15:50:04
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर-राजस्थान हाईकोर्ट में आसाराम उर्फ अशुमल की आपराधिक अपीलों पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया। जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की डिवीजन बेंच में आसाराम की ओर से निचली अदालत द्वारा जीवन पर्यन्त आजीवन कारावास की सजा को चुनौती देते हुए राज्य सरकार के विरुद्ध दायर की गई है। इसके साथ ही सह आरोपी शरदचन्द्र एवं शिल्पी की ओर से भी बीस बीस साल की सजा को चुनौती दी गई है।सुनवाई के दौरान अपीलकर्ताओं के वरिष्ठ अधिवक्ता व्यक्तिगत कारणों से उपस्थित नहीं हो सके। बताया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता देवदत्त कामत के परिचित के पुत्र के आकस्मिक निधन के कारण वे कोर्ट नहीं आ पाए। इस पर अदालत ने अल्पावधि स्थगन स्वीकार करते हुए कल पुनः सुनवाई तय की। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उपलब्ध अधिवक्ता अगली तिथि पर बहस शुरू करेंगे, ताकि मामले में अनावश्यक देरी न हो।
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Feb 16, 2026 15:49:31
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के इटारसी में सोमवार शाम तेज रफ्तार दो पहिया वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा न्यास कॉलोनी बायपास के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना में कुल 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 4 साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है। बच्चे के सिर में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइक तेज गति से आ रही थीं, तभी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों का इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल बच्चे की स्थिति पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Feb 16, 2026 15:49:08
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां टोल नाके के पास खड़ा एक ट्रेलर अचानक खदान में जा गिरा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल बैतूल नागपुर फोरलेन पर मिलानपुर टोल के पास नागपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर को चालक ने सड़क किनारे खड़ा किया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक ट्रेलर खड़ा कर नीचे उतर गया और कुछ ही देर में ट्रेलर खुद-ब-खुद लुढ़कता हुआ सड़क किनारे बनी खदान में जा गिरा और पलट गया। मौके पर मौजूद अन्य वाहन चालकों ने यह दृश्य देखा तो हैरान रह गए। लोगों का कहना है कि चालक ने ट्रेलर खड़ा करते समय हैंडब्रेक नहीं लगाया था, जिसके चलते वाहन ढलान पर लुढ़क गया। फिलहाल इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है, लेकिन ट्रेलर चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। सवाल यह है कि अगर आसपास लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top