273303
पोखरे में दिखा मगरमच्छ, नगर पालिका ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। अमरुतिया वार्ड के मोतीपुर टोला स्थित पोखरे में मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल तत्काल मौके पर पहुंचीं। उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों के सहयोग से मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन विभाग की टीम को सूचना देकर उसे सुपुर्द किया गया, जिसके बाद नगर पालिका की गाड़ी से मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि नगरवासियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान ईओ आलोक कुमार मिश्रा, सभासद जितेंद्र कनौजिया, सफाई नायक इंद्राशन, आरिफ खान समेत वन विभाग की टीम मौजूद रही।0
0
Report
273303
भारत-नेपाल सीमा के सोनौली में जीएसटी इंटेलिजेंस लखनऊ की बड़ी कार्रवाई
Maharajganj, Uttar Pradesh:भारत-नेपाल सीमा के सोनौली में जीएसटी इंटेलिजेंस लखनऊ की बड़ी कार्रवाई ट्रांसपोर्ट कार्यालय पर 10 घंटे चली छापेमारी ट्रांसपोर्ट संचालक बंटी सिंह हिरासत में कम्प्यूटर, हार्ड डिस्क व अहम दस्तावेज सीज जीएसटी चोरी और फर्जी रिफंड का बड़ा मामला आया सामने कई फर्मों के खातों में हेराफेरी की आशंका नौतनवा आवास से पकड़कर लाई टीम दस्तावेज जांच के बाद खुलासे की संभावना0
0
Report
No more articles to load
