Back
खैरागढ़ के छुईखदान में पारिवारिक रंजिश से हमला, वीडियो वायरल
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 02, 2026 15:01:25
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर। खैरागढ़ जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र में पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमला का मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर भी चर्चा में आ गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा आरोपियों को पकड़े जाने का वीडियो तेजी से वायरल हो हुआ। हालांकि पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जानकारी के अनुसार ग्राम अछोली निवासी चंद्रकुमार जंघेल और ग्राम पेंड्रावन निवासी यशवंत वर्मा मोटरसाइकिल से ग्राम कोटरा पहुंचे। दोनों आरोपी पुरानी पारिवारिक रंजिश के चलते ग्राम कोटरा निवासी धुरूराम जंघेल के घर पहुंचे और उस पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इस हमले में धुरूराम जंघेल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों को पकड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि कुछ वर्ष पूर्व उनके परिवार के साथ हुई मारपीट की घटना का बदला लेने के उद्देश्य से उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित की पत्नी श्रीमती सकुन बाई जंघेल की रिपोर्ट पर थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 33 वर्ष 2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल जब्त की है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें उप जेल सलोनी भेज दिया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 19, 2026 06:04:050
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 19, 2026 06:03:490
Report
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowFeb 19, 2026 06:03:340
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 19, 2026 06:03:19Noida, Uttar Pradesh:IndiaAIImpactSummit2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का AI-इनेबल्ड साइन लैंग्वेज इंटरप्रिटेशन लाइव
0
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowFeb 19, 2026 06:02:530
Report
DSDanvir Sahu
FollowFeb 19, 2026 06:01:490
Report
SYSUNIL YADAV
FollowFeb 19, 2026 06:01:240
Report
VSVISHAL SINGH
FollowFeb 19, 2026 06:01:14Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना का बयान
बटुकों का सम्मान किया जा रहा है
लेकिन किसी का अपमान नही किया जाना चाहिए
आपस का विरोधाभास समाप्त करने में बीजेपी असफल है
0
Report
RKRaj Kishore
FollowFeb 19, 2026 06:00:580
Report
KRKishore Roy
FollowFeb 19, 2026 06:00:430
Report
Ramban में SVEEP awareness programme held; J&K CEO Sanjeev Verma urges wider electoral participation
RRRAJA REHBER JAMAL
FollowFeb 19, 2026 06:00:320
Report
सम्भल में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया हो रहा वायरलसी सी टी में घटना कैद SP से की शिकायत
0
Report
0
Report