Back
धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग: राजनािदगांव में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
KSKISHORE SHILLEDAR
Feb 02, 2026 13:46:56
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर। राजनादगांव शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कथित रूप से धर्मांतरण के मामलों के सामने आने के बाद इसे लेकर हिंदू संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षकों कार्यालय पहुंचकर एसपी को ज्ञापन सौंपा और कथित धर्मांतरण गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में संगठनों ने आरोप लगाया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में ईसाई मिशनरियों द्वारा घरों में प्रार्थना सभा के नाम पर भोले-भाले लोगों को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह गतिविधियां लगातार स्थान बदल-बदल कर की जा रही हैं, जिससे इन्हें पकड़ना कठिन हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वे किसी धर्म विशेष के विरोध में नहीं हैं, बल्कि जबरन या प्रलोभन देकर कराए जा रहे धर्मांतरण के खिलाफ हैं। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में सहयोग कर रहा है, लेकिन इन गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए और अधिक सख्ती की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि ऐसे मामलों की नियमित निगरानी की जाए और धर्मांतरण से जुड़े कानूनों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि सामाजिक सौहार्द बना रहे। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 02, 2026 16:05:300
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 02, 2026 16:04:580
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowFeb 02, 2026 16:04:320
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 02, 2026 16:02:430
Report
JPJitendra Panwar
FollowFeb 02, 2026 16:02:300
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 02, 2026 16:02:150
Report
KCKashiram Choudhary
FollowFeb 02, 2026 16:00:410
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowFeb 02, 2026 16:00:210
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 02, 2026 15:46:360
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 02, 2026 15:46:170
Report