Back
एसआईआर प्रक्रिया के पहले प्रकाशन से जिले की मतदाता सूची में बड़ा बदलाव
KSKISHORE SHILLEDAR
Dec 23, 2025 13:20:46
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
जिले में 4 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक चली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में जिला कलेक्टर ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची प्रदान की। एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8 लाख 35 हजार 810 मतदाताओं में से 7 लाख 80 हजार 905 मतदाताओं के फार्म प्राप्त हुए, जबकि 55 हजार 005 मतदाताओं के फार्म प्राप्त नहीं हो सके। जांच के दौरान 15 हजार 502 मतदाता मृत पाए गए, 37 हजार 188 मतदाता अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके हैं तथा 3 हजार 015 मतदाताओं के नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज पाए गए। अतिरिक्त कलेक्टर सी.एल. मार्कण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रथम प्रकाशन किया गया है। जिन मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित हुए हैं, वे 22 जनवरी 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर निर्धारित प्रारूप-6 के माध्यम से पुनः अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इस अवसर पर जिला कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर विस्तृत जानकारी दी गई तथा मतदाता सूची भी sौपी गई। बैठक में उपस्थित कांग्रेस एवं भाजपा के प्रतिनिधियों ने एसआईआर प्रक्रिया पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने की इस प्रक्रिया में वे भारत निर्वाचन आयोग के साथ हैं。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AGAdarsh Gautam
FollowDec 23, 2025 14:50:590
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 23, 2025 14:50:440
Report
0
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 23, 2025 14:50:110
Report
0
Report
YSYeswent Sinha
FollowDec 23, 2025 14:49:460
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 23, 2025 14:49:250
Report
0
Report
DGDeepak Goyal
FollowDec 23, 2025 14:49:080
Report
DBDEVENDRA BISHT
FollowDec 23, 2025 14:48:540
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowDec 23, 2025 14:48:190
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 23, 2025 14:48:090
Report
ANAbhishek Nirla
FollowDec 23, 2025 14:47:490
Report
MKMukesh Kumar
FollowDec 23, 2025 14:47:330
Report
