Back
महाकाल चौक की मेडिकल दुकान से 65 हजार चोरी, CCTV से आरोपियों की तलाश
KSKISHORE SHILLEDAR
Dec 22, 2025 11:02:42
Raj Nandgaon, Chhattisgarh
एंकर। राजनांदगांव पुलिस द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए लगातार रात में कांबिंग गश्त की जा रही है, इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बीती रात शहर के अतिव्यस्ततम क्षेत्र महाकाल चौक स्थित एक मेडिकल दुकान में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के पीछे के रास्ते से अंदर प्रवेश कर करीब 65 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। सुबह दुकान संचालक द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इस संबंध में राजनांदगांव के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि मेडिकल दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की स्पष्ट फुटेज मिली है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एएसपी राहुल देव शर्मा ने यह भी बताया कि करीब तीन माह पूर्व इसी मेडिकल दुकान में चोरी की वारदात हो चुकी है। उस मामले में चोर की शिनाख्त कर ली गई है, जो राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फिलहाल पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और अपराधियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRUPENDRA SHRIWASTVA
FollowDec 22, 2025 12:32:030
Report
MKManitosh Kumar
FollowDec 22, 2025 12:31:130
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 12:30:470
Report
BDBabulal Dhayal
FollowDec 22, 2025 12:30:230
Report
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 22, 2025 12:24:110
Report
0
Report
0
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 22, 2025 12:23:090
Report
ASANIMESH SINGH
FollowDec 22, 2025 12:22:340
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 22, 2025 12:22:180
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
FollowDec 22, 2025 12:22:050
Report
VAVijay Ahuja
FollowDec 22, 2025 12:21:370
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowDec 22, 2025 12:21:170
Report