icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
492013
PREM NIRMALKARPREM NIRMALKARFollow30 Apr 2025, 08:40 am

Raipur -पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए रायपुर कारोबारी के परिजनों से एनआईए की पूछताछ जारी

Raipur, Chhattisgarh:

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया के परिवार से शुक्रवार को एनआईए यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीम ने पूछताछ की। तीन से चार सदस्यीय एनआईए टीम रायपुर स्थित उनके निवास पहुंची और मृतक की पत्नी, बेटे और बेटी से घटना की विस्तृत जानकारी जुटाई। जांच अधिकारियों ने परिवार से हमले के वक्त की स्थिति, आतंकी के हुलिए, बोलचाल और पहनावे के बारे में सवाल किए। यह भी पूछा गया कि गोलीबारी के समय परिवार के सदस्य कहां थे और क्या कर रहे थे। एनआईए ने घटना स्थल तक पहुंचने के रास्ते, खच्चर वाले की पहचान और पूरे यात्रा मार्ग की जानकारी भी जुटाई। सफर के दौरान किन-किन लोगों से मुलाकात हुई, इस पर भी बारीकी से पूछताछ की गई। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top