icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ब्यावर में वीर तेजाजी मेले का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा से जयकारों की गूंज

Jaipur, Rajasthan:ब्यावरे में वीर तेजाजी के जयकारों से गूंजा शहर, कलश यात्रा के साथ ऐतिहासिक श्री वीर तेजा मेले का आगाज ब्यावर। आस्था, श्रद्धा और लोक संस्कृति के रंग में आज पूरा ब्यावर रंगा नजर आया। वीर तेजाजी महाराज की दशमी के अवसर पर शहर के ऐतिहासिक श्री वीर तेजा मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले के आगाज पर निकली विशाल कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। अजमेरी गेट से तेजा चौक तक निकली कलश यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में वीर तेजाजी महाराज के जयकारे गूंजते रहे। पारंपरिक वेशभूषा और धार्मिक उत्साह के बीच श्रद्धालुओं ने यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले के शुभारंभ से पहले सुभाष उद्यान में गणेश पूजन किया गया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा। जिला कलक्टर कमल राम मीना ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया और शहरवासियों से उल्लास एवं उमंग के साथ मेले में सहभागी बनने का आह्वान किया। तीन दिवसीय श्री वीर तेजा मेले में धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और लोक संस्कृति से जुड़े आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। मेले को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। वीर तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ ब्यावर में आस्था और उत्सव के पर्व का आगाज हो चुका है।
0
0
Report

फर्रुखाबाद की गौशाला में डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गोवंश सुरक्षा व देखभाल निर्देश

Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में गौशाला का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, गोवंश की व्यवस्थाओं का लिया जायजा फर्रुखाबाद में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अमृतपुर तहसील क्षेत्र के खंडौली स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने गौशाला में संरक्षित गोवंश की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए。 फर्रुखाबाद के विकासखंड राजेपुर के खंडौली गांव स्थित गौशाला में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर अचानक निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम ने गौशाला में साफ-सफाई, गोवंश के रखरखाव और चारे की व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों को गौशाला में सघन वृक्षारोपण कराने और लगाए गए पौधों का संरक्षण करने के निर्देश दिए。 डीएम ने सभी गोवंश की ईयर टैगिंग कराने के साथ ही बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की व्यवस्था करने को कहा, ताकि संक्रमण को रोका जा सके। गौवंश की देखरेख में लगे संरक्षकों का भुगतान समय से पूरा कराने के भी निर्देश दिए。 अधिकारियों के अनुसार गौशाला में कुल 263 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 195 नर और 68 मादा गोवंश शामिल हैं। सभी पशुओं का टीकाकरण पूरा कराया जा चुका है। गौशाला में पांच शेड हैं, जिनमें प्रत्येक की क्षमता करीब 50 गोवंश रखने की है। वहीं प्रतिदिन करीब 33 कुंतल हरा चारा उपलब्ध कराया जाता है और वर्तमान में 68 कुंतल भूसा भी मौजूद है।
0
0
Report
Advertisement

रायपुर के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की ट्रेनिंग पर पुरंदर मिश्रा ने साधा निशाना

Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की आज ट्रेनिंग रायपुर संभाग के कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की आज ट्रेनिंग आयोजित की जा रही है। ट्रেনिंग को लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कांग्रेस की ट्रेनिंग का काम भ्रष्टाचार, अनाचार और अत्याचार का है—पुरंदर मिश्रा राहूल गांधी भी ट्रेनिंग देने आए थे—विधायक कांग्रेस की ट्रेनिंग का कोई मतलब नहीं—पुरंदर मिश्रा मंडल और जिला अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए आवेदन बुलाए जाते हैं प्रदेश अध्यक्ष 3 साल में अपनी कार्यकारिणी पूरी नहीं कर पाए—विधायक पुरंदर मिश्रा
0
0
Report

रतलाम में डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड: 55 लाख की ठगी पुलिस ने रोकी, राहत जारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे एक बार फिर डिजिटल अरेस्ट के झांसे मे आकर एक युवक से डिजिटल अपराधियों ने 55 लाख वसूल लिये, अब शिकायत के बाद कुछ राशि फ्रिज की गयी है। शातिर डिजिटल अपराधियों ने बड़े शातिर तरीके से पीड़ित को झांसे में लिया। पीड़ित कुवैत मे व्यवसाई करता था और कुछ माह पहले ही कुवैत से रतलाम आया था। दरअसल रतलाम के मानकचोक थाना क्षेत्र के अमृत सागर कॉलोनी के निवासी आशिक हुसैन को साइबर ठगों ने 16 से 18 सितम्बर तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा, और डिजिटल अरेस्ट करने वाले ने खुद ATS प्रशासन बताया और आशिक को झांसे में लेने और डराने के लिये वर्दी में फोटो भी भेजे। इतना ही नहीं आरोपियों ने आशिक को डराया कि उसका नंबर पाकिस्तान से कनेक्ट है और आतंकवादियों को फंडिंग उसके अकाउंट से हुई है। लगातार बातों में उलझाकर साइबर ठगों ने पीड़ित आशिक को एक–के–बाद एक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से कनेक्शन का डर बताया और फिर अलग-अलग खातों में 55 लाख की राशि ट्रांसफर करवा दी। हालांकि बाद में पीड़ित आशिक हुसैन ने Rutalâm पुलिस को घटना बताई और शिकायत के बाद अब करीब 15 लाख राशि फ्रिज भी करवा दी गयी है। लोग से अपील: साइबर अरेस्ट नाम की कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। ऐसे फोन कॉल से बच्चे और साइबर ठगी का शिकार न हों; किसी भी संदेहित कॉल पर पुलिस से संपर्क करें.
0
0
Report
Advertisement

राठांजना में नाकाबंदी के दौरान वैन से 15 गैस सिलेंडर जब्त

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के रठांजना थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक वैन से 15 घरेलू इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किए गए. वाहन चालक ने अपना नाम सुरेश राठोर पिता मोहनलाल राठोर, निवासी मंदसौर, मध्यप्रदेश बताया. तलाशी में सिलेंडर रखे मिले; परिवहन व भंडारण के संबंध में वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके. जिला रसद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की. सभी 15 सिलेंडर गैस भरे पाए गए. विभाग ने बताया कि सिलेंडरों को वाहन में अनियमित तरीके से रखा गया था और चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. 15 सिलेंडरों को जब्त कर अभिग्रहण किया गया और सुरक्षा के कारण इन्हें आध्या इंडेन गैस एजेंसी प्रतापगढ़ के सुपुर्दगी में दिया गया. अवैध परिवहन और भंडारण के लिए चालक सुरेश राठोर के खिलाफ द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस के उल्लंघन का उल्लेख किया गया है; यह अपराध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दंडनीय है. इसी आधार पर पुलिस ने रठांजना थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की.
0
0
Report
Advertisement

मंदसौर में सड़क हादसा: एक महिला और एक बच्ची की मौत, 15 मजदूर घायल

Mandsaur, Madhya Pradesh:Slug सड़क हादसा 2 की मौत 17 घायल मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के दलोदा के पास लखमा खेड़ी में मजदूरों से भरी एक पिकअप ट्रक से टकरा गई जिसमें एक महिला और एक बच्ची की मौत हो गई जबकि अन्य 15 मजदूर घायल है घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है हादसा बीती देर रात हुआ मंदसौर एडीएम एकता जायसवाल ने बताया कि दलोंदा के पास लखमाखेड़ी रेलवे फांटा है, वहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली में 20 लोग, जो मजदूरी करने आए थे रतलाम के रावटी से, वो लोग उज्जैन जा रहे थे काम समाप्त करने के बाद। तो वो ट्रैक्टर जो है उसकी टक्कर हो गई है वहां पर ट्रक से। उसमें एक महिला और एक बच्ची की डेथ रिपोर्ट हुई है, बाकी अभी उपचाररत हैं। और उनके जो साथी लोग हैं जो बिल्कुल ठीक हैं, उनसे हम डिटेल जानकारी ले रहे हैं। जो साथ के लोग हैं, वो लोग लगभग 20 लोग बता रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

शराब के नशे में महिला एक घंटे सड़क किनारे पड़ी, परिचित ने उठा लिया

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद सेक्टर-8 थाना क्षेत्र में शनिवार की रात को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक महिला शराब के नशे में सड़क किनारे करीब एक घंटे तक पड़ी रही। महिला इतनी नशे में थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। उठने की कोशिश करने पर वह बार-बार जमीन पर गिर रही थी। काफी देर तक महिला के आसपास लोग जमा रहे, लेकिन उसके साथ कोई नजर नहीं आया। चल नहीं पाई तो सड़क किनारे ही लेट गई प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। वह उठने का प्रयास करती, लेकिन नशे के कारण संतुलन बिगड़ने से दोबारा गिर जाती। करीब एक घंटे तक महिला इसी हालत में सड़क किनारे पड़ी रही। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग रुककर महिला को देखते रहे और मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला को देख लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। करीब एक घंटे बाद कार लेकर पहुंचा व्यक्ति काफी देर बाद एक व्यक्ति कार लेकर मौके पर पहुंचा। उसने वहां मौजूद लोगों को बताया कि महिला का नाम जssi है और वह एनआईटी-5 की रहने वाली है। उसने बताया कि महिला उसकी मैडम की दोस्त है और मैडम ने उसे लेने के लिए भेजा है। इसके बाद उसने महिला को संभाला और कार में बैठाकर वहां से ले गया。 नशे में बार-बार महिला जमीन पर गिरते हुए। कार्यक्रम में शराब पीने की बात सामने आई महिला के यहां तक पहुंचने की वजह क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो sका। सेक्टर-8 थाना प्रभारी राजबीर के मुताबिक महिला शराब के नशे में थी। ऐसा लग रहा है कि पास में चल रहे किसी कार्यक्रम में महिला ने शराब पी थी। जिसके बाद महिाल पैदल चलते हुए यहां तक पहुंच गई होगी। इसके बाद उसके साथी उसे वहां से लेकर चले गए。 पुलिस को नहीं दी गई कोई शिकायत पुलिस के अनुसार महिला के साथ किसी तरह की मारपीट या अन्य घटना की शिकायत नहीं मिली है। महिला के साथी ही उसे मौके से लेकर गए थे। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में फिलहाल कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। महिला वहां कैसे पहुंची और उसके साथ उस दौरान कौन था, इसकी भी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है。
0
0
Report

तरुण मर्डर केस: उम्र के फर्जी दस्तावेज़ के बाद जुवेनाइल बोर्ड में जांच शुरू

New Delhi, Delhi:तरुण मर्डर केस में नया मोड़ सामने आया है। मामले में एक आरोपी को पहले नाबालिग बताया जा रहा था। इसके बाद तरुण के वकील सुमित कुमार चौहान ने आरोपी के उम्र से जुड़े दस्तावेजों की जांच की और जुलाई 2026 के महीने में एक लिखित शिकायत मृतक तरुण के चाचा टेक चंद की ओर से जमा करवाई, जिसे जांच एसडीएम विकासपुरी द्वारा की गई और जांच पूरी होने के बाद उस सर्टिफिकेट को केंसिल कर दिया गया। जांच के दौरान आरोप है कि आरोपी की उम्र कम दिखाने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए थे। दस्तावेजों को लेकर सवाल उठने के बाद मामले की आगे जांच शुरू की गई। अब आरोपी के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में इंक्वायरी चल रही है
0
0
Report

भिवानी: राजगढ़ रोड के ट्रक में भीषण आग, ज्वलनशील रसायन फैलने की आशंका

Bhiwani, Haryana:भिवानी राजगढ़ रोड पर खड़े ट्रक में लगी भीषण आग ज्वलनशील रसायन के रिसाव से आग फैलने की आशंका, कई दुकानें चपेट में दमकल की गाड़ियां मौके पर, प्रशासन ने संभाला मोर्चा भिवानी जिले के बहल कस्बा स्थित राजगढ़ रोड पर रविवार सुबह एक खड़े ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रक में ज्वलनशील रसायन भरा हुआ था, जिसका रात के दौरान धीरे-धीरे रिसाव हुआ। रिसाव के बाद रसायन गंदे पानी के नाले में पहुंच गया。 जानकारी के अनुसार नाले के रास्ते सुरपुरा रोड की तरफ किसी कारण से रसायन में आग लग गई। आग नाले के रास्ते ट्रक तक पहुंची और देखते ही देखते ट्रक आग की चपेट में आ गया。 बताया जा रहा है कि ट्रक रात में एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पलट गया था। हादसे में चालक के पैर में चोट आई थी, जिसे रात में ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रक गुजरात से सोनीपत जा रहा था。 आग इतनी तेजी से फैली कि इसकी चपेट में पास में लगी रेहड़ियां और कई दुकानें भी आ गईं, जिससे काफी नुकसान होने की सूचना है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद है तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top