Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
North Bastar Kanker494776

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर में पत्रकारों के खिलाफ साजिश रचने वाले टी आई को भेजा गया जेल

Aug 14, 2024 01:20:52
Pakhanjur, Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर के चार पत्रकारों को 11 अगस्त को आंध्र प्रदेश पुलिस ने फर्जी अवैध गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। इस मामले में कोंटा थाना प्रभारी अजय सोनकर पर साजिश का आरोप लगा है। सोनकर को निलंबित कर जेल भेजा गया है। उन पर आंध्र प्रदेश के रेत माफिया का समर्थन करने का भी आरोप है। पत्रकार इसी मामले की कवरेज कर रहे थे। आरोप है कि पत्रकारों के होटल में ही अवैध गांजा रखा गया और सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर दी गई।

5
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
VAVINEET AGARWAL
Sept 17, 2025 11:21:14
Amroha, Uttar Pradesh:स्लग 1709ZUP_AMR_PENTING_R एंकर अमरोहा निवासी चित्रकार ज़ुहैब खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीवार पर उनकी मां- और नरेंद्र मोदी की कोयले से तस्वीर बनाकर उनको अनोखा तोहफ़ा दिया है अमरोहा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर स्थानीय चित्रकार जुहैव खान ने खास तोहफ़ा दिया। उन्होंने कोयले से मां-बेटे की पेंटिंग बनाई, जिसमें मां मोदी के सिर पर आशीर्वाद का हाथ रखे हैं। यह अनोखी कलाकृति "75 साल बेमिसाल" सफर को समर्पित है। पेंटिंग ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी और समर्थकों ने इसे मोदी के लिए सच्चा तोहफ़ा बताया। बाइट ज़ुहैब खान चित्रकार रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
comment0
Report
MSManuj Sharma
Sept 17, 2025 11:20:36
Solan, Himachal Pradesh:जटोली शिव मंदिर सोलन देवभूमि हिमाचल के सोलन में अद्भुत जटोली शिव मंदिर स्थित है। लोगों की आस्था और विश्वास का कारण केवल यहां आकर मुरादें पुरा होना ही नहीं हैं बल्कि भगवान शिव की मौजूदगी होना भी हैं। जटोली शिव मंदिर एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है। इस मंदिर से जूडी रहस्यमय बातें हीं लोंगों के विश्वास को और भी गहरा करती हैं। देवभूमि हिमाचल मे भगवान शिव के बहुत से मंदिर हैं जिनकी बड़ी मान्यता है। उन्हीं मे से एक जटोली शिव मंदिर हैं। जटोली शिव मंदिर में भक्तों का मानना हैं कि वहां स्वयं महादेव वास करते हैं। मंदिर का निर्माण 1950 के दशक में स्वामी कृष्णानंद परमहंस नाम के बाबा ने कराया था। 1974 में उन्होंने इस मंदिर की नींव रखी थी। मंदिर के निर्माण के दौरान ही उन्होंने 1983 में समाधि ले ली। बावजूद इसके मंदिर का निर्माण कार्य नहीं रुका। मंदिर का निर्माण भक्तजनों के दान से ही हुआ था। मंदिर के अंदर स्फटिक मणि शिवलिंग स्थापित किया गया है। जिसकी पूजा अर्चना कर भक्तजन अपनी मनोकामना पूरा करते हैं। वहीं, मंदिर के ऊपरी छोर पर 11 फुट ऊंचा एक विशाल सोने का कलश भी स्थापित है, जो इस मंदिर को और भी आकर्षित बनाता हैं। लोग कहते हैं कि भगवान शिव के परम भक्त स्वामी कृष्णानंद परमहंस जी ने भगवान शिव की घोर तपस्या यहां की थी। तब यहां पानी की बहुत अधिक समस्या हुआ करती थी। परमहंस जी के तप से प्रसन्न होकर शिवजी ने अपने त्रिशूल के प्रहार से जमीन में से पानी निकाला। तब से लेकर आज तक जटोली में पानी की समस्या नहीं हुई। लोग इस पानी को चमत्कारी कहते हैं। मान्यता है कि इस पानी को पिने से संसार की हर एक बीमारी से मुक्ति मिलती है।
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Sept 17, 2025 11:19:53
Nagaur, Rajasthan:SYORY FOR TV AND HYPER LOCAL STORY SLUG - ASSEMBLY - MAKRANA LOCATION - MAKRANA DISTRICT - DIDWANA KUCHAMAN REPORTER - ABDUL RAHIM GESAWAT ----------------//--------------//----------------‐- HEADLINE - मकराना में आमजन के लिए समस्या निस्तारण शहरी सेवा शिविर शुरू, मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत सहित खंड के अधिकारी रहे मौजूद INTRO - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों की अनुपालना में बुधवार को शहरी सेवा शिविर का विधिवत्त शुभारंभ मकराना उपकोष कार्यालय परिसर में हुआ। शिविर का शुभारंभ मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत द्वारा किया गया। BODY- शुभारंभ के पश्चात ही शिविर का विधायक गैसावत व उपखंड अधिकारी अंशुल सिंह ने निरीक्षण किया। शिविर में आमजन को दी जाने वाली सुविधाओं को लेकर जानकारी ली गई है, साथ ही कर्मचारियों को निर्देशित भी किया कि जो भी यहां पर आमजन आए उनकी समस्या का तुरंत निवारण किया जाए, किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, शिविर में विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही शिविर में लाभार्थियों को पट्टे वितरण किए हैं, पट्टे वितरण के साथ में ही फायर एनओसी, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, निर्माण स्वीकृति, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त के चेक सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहरी सेवा शिविर के तहत आमजन से प्राप्त विभिन्न समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जायेगा। समस्याओं को चिन्हित करने एवं प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करने के लिए वार्डवार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया शिविर के माध्यम से साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट रिपेयर नई लाईट लगाना, टूटे फेरोकवर क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन रिपेयर, कार्यालय में पेन्डिंग पत्रावलियों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे स्टेट ग्राण्ट आदि कार्य इन शिविरों के माध्यम से होगा। इस मौके पर नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति अब्दुल सलाम भाटी, पूर्व सभापति शौकत अली गौड व विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद है। ----------------//-------------//----------------- ABDUL RAHIM GESAWAT ZEE MEDIA MAKRANA MOB.9252705391, 8619120314 @GesawatRahim
1
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Sept 17, 2025 11:19:44
Jalabaria, West Bengal:ফলোআফ:- প্রধান শিক্ষককে ঘাড় ধাক্কা দিয়ে বের করে দেওয়ার অভিযোগ পরিচালন সমিতির সভাপতি বিরুদ্ধে নকিব উদ্দিন গাজী 170925ZG_DH_SCHOOL গতকালের ঘটনা এখনও ভুলতে পারেননি। চোখে মুখে রয়েছে আতঙ্কের ছাপ। বুধবার হাসপাতাল থেকে ছুটি নিয়ে বাড়িতে ফিরলেন কাকদ্বীপ বীরেন্দ্র বিদ্যানিকেতনের ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষক মিলন কান্তি পাল। আইনজীবীর সঙ্গে আলোচনা করে এদিন তিনি কাকদ্বীপ হারউড পয়েন্ট কোস্টাল থানায় একটি লিখিত অভিযোগ দায়ের করবেন বলে জানিয়েছেন। তবে এখনও তিনি পুরোপুরি সুস্থ নন। সারা শরীরে ব্যথা রয়েছে। এদিকে গতকালের ঘটনাকে কেন্দ্র করে নিন্দার ঝড় উঠেছে শিক্ষক মহলে। কাকদ্বীপ বীরেন্দ্র বিদ্যানিকেতনের ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষক মিলন কান্তি পাল জানিয়েছেন, আগের থেকে কিছুটা সুস্থ রয়েছি। তবে এখনও পুরোপুরি সুস্থ হতে পারিনি। আইনজীবীর সঙ্গে আলোচনা করে থানায় অভিযোগ দায়ের করবো। অন্যদিকে কাকদ্বীপ পঞ্চায়েত সমিতির শিক্ষা কর্মাধ্যক্ষ প্রদীপ প্রামানিক বলেন, বিষয়টি সমর্থনযোগ্য নয়। বর্তমান স্কুলের শিক্ষক হাসপাতালে ভর্তি রয়েছেন। তিনি সুস্থ হয়ে গেলে বিষয়টি নিয়ে আলোচনা করা হবে। অভিভাবক ও ছাত্ররা জানিয়েছেন, স্কুলের ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষক খুবই ভালো মানুষ। তাঁর সঙ্গে এরূপ আচরণ করা উচিত হয়নি। প্রসঙ্গত, মঙ্গলবার স্কুল চলাকালীন এই স্কুলের ভারপ্রাপ্ত প্রধান শিক্ষককে পরিচালন সমিতির সভাপতি ঘাড় ধাক্কা দিয়ে বাইরে বের করে দেন। সেই ভিডিও ইতিমধ্যেই ভাইরাল হয়েছে। তারপর থেকেই কাকদ্বীপ এলাকা জুড়ে শোরগোল পড়ে গিয়েছে।
0
comment0
Report
Sept 17, 2025 11:19:20
0
comment0
Report
ASArvind Singh
Sept 17, 2025 11:19:16
Sawai Madhopur, Rajasthan:स्लग-पीएम के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 17 सितंबर 2025 एंकर-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है ,इसी कड़ी में आज सवाई माधोपुर में भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर एंव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ,जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर एंव चिकित्सा शिविर का शुभारंभ कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा द्वारा किया गया ,रक्तदान शिविर में भाजपाइयों ने बढ़चढ़ कर रक्तदान किया । वही चिकित्सा शिविर में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों को चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श दिया गया । साथ ही मरीजों की निःशुल्क जाँच एंव निःशुल्क उपचार किया गया । वही पीएम के जन्मदिवस पर पीएम की लंबी उम्र की कामना को लेकर डॉक्टर किरोडी सहित भाजपाइयों ने गौशाला में गौवंश को हरा चारा एंव गुड़ खिलाया , प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने पुराने शहर स्थित दंडवीर बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रधानमंत्री की दीर्धायु की कामना की ,वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर साहू समाज द्वारा तेरह पंथी महासभा के नेतृत्व में भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ,जिसमे 75 लोगो द्वारा रक्तदान कर प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई ,तेरह पंथी महासभा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने रक्तदान करने वाले लोगो की हौसलाफजाई करते हुवे सभी का आभार व्यक्त किया ,इस दौरान डॉक्टर किरोडी लाल मीणा ने कहा कि ये गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिवस के अवसर पर तेरह पंथी महासभा द्वारा विश्व के 75 देशों में 75 हजार रक्तदान कैम्प आयोजित किये जा रहे है । जिनमे करीब तीन लाख यूनिट रक्त एकत्रित किया जायेगा ,किरोडी ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी की जान बचाई जा सकती है । लोगो को बढ़चढ़कर रक्तदान करना चाहिए ,प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा के रुप मे मनाया जा रहा है ,जिसके तहत हर दिन अलग अलग सेवा कार्यो का आयोजन किया जायेगा । इस दौरान जिलाध्यक्ष मान सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता मौजूद रहे । बाईट-1-डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ,कृषि मंत्री
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Sept 17, 2025 11:19:03
Ajmer, Rajasthan:लोकेशन- दरगाह शरीफ *विधानसभा-शहर अज़मेर * ब्यूरो चीफ :- अभिजीत दवे मोबाइल नंबर - 9829102621 * स्थानीय संवाददाता- मो नज़ीर कादरी * * मोबाइल नंबर- 9887933199 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ख्वाजा साहब की दरगाह में मखमली चादर में फूल पेश किए उनकी लंबी उम्र की दुआ की गई एंकर - ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सूफी संवाद महा अभियान एवं अजमेर शहर द्वारा चादर पेश कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लंबी उम्र सेहत तंदुरुस्ती और मुल्क में अमन चैन की दुआ की गई । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर ख़्वाजा ग़रीब नवाज़ र.अ की दरगाह में भाजपा नेताओं ने सूफी परंपरा के अनुरूप क़व्वाली के साथ चादर पेश कर मोदी जी की लंबी उम्र सेहत तंदुरुस्ती एवं भारत की तरक्की खुशहाली ,शांति के लिए दुआ की ,चादर ले जाने से पूर्व अजमेर दरगाह मोतीवाला दालान में सूफी क़व्वाली की परंपरा निभायी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़ादिम सैयद अफ़शान चिश्ती ने चादर पेश कर दुआ की एवं सभी की दस्तरबंदी कर तबर्रुक भेंट किया , बाईट - सैयद अफशांन चिश्ती, राष्ट्रीय सह प्रभारी, सूफ़ी संवाद अभियान
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
Sept 17, 2025 11:18:38
Jodhpur, Rajasthan:FEED BY TVU 79 जोधपुर राजस्थान के पुलिस महानिदेशक ने एक प्रेस वार्ता को आयोजित करते हुए कहा है कि राजस्थान में महिला अपराधों में कमी आई है राजस्थान के पुलिस डीजीपी राजीव कुमार शर्मा अपने दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर रेंज के जिलों पर है उन्होंने अपने दौरे के दौरान सीमावर्ती जिलों और सीमा पर बीएसएफ के अधिकारियों के साथ में बैठक में शामिल हुए इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम क्षेत्र के जिलों की समीक्षा बैठक भी की है पुलिस डीजीपी अपने दौरे के दूसरे दिन जोधपुर पहुंचे और यहां पर समीक्षा बैठक ली इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के समय सभी को सुरक्षा एजेंसी को समन्वय रखकर कार्य किया गया था इस बैठक का उद्देश्य था कि हमारी जो सुरक्षा एजेंसियां हैं वह बीएसएफ के साथ में समन्वय रखकर आगे कार्य कर सके। बैठक के माध्यम से एक दूसरे पर विश्वास भी कायम होता है पुलिस डीजे पर ने कहा कि अभी अगस्त तक के आंकड़े के अनुसार महिला उत्पीड़न के मामलों में कमी आई है इसके साथ ही कुल अपराधों में भी कमी आई है। आंकड़ों में कमी लाना ही हमारा उद्देश्य नहीं है हमारा उद्देश्य है कि महिला और नारी सुरक्षित महसूस करें इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं खास कर हमने अभियान चलाया है कि नारी शक्ति और विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से वहां के क्षेत्र के लोगों से पूछा जाए कि वह किस कारण से और किस स्थान पर सुरक्षित महसूस करती है ताकि वहां पर उनके निराकरण के लिए समाधान किया जा सके उन्होंने राजस्थान में नवाचार को लेकर बोलते हुए कहा कि हम ड्रग्स के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है हमारा प्रयास है एक तकनीक के माध्यम से हम ज्यादा से ज्यादा प्रभावी कार्रवाई करें साइबर क्राइम को एक बड़ी चुनौती बताते हुए डीजीपी ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर किस तरह से साइबर क्राइम पर रोक लगाई जा सके और बेहतर तकनीक का उपयोग करते हुए लोगों की कंप्लेंट्स का सुलजारा किया जा सके। बढ़ते महिला अपराधों और महिला अपराधों में झूठे मुकदमे को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपना हित साथ में और दूसरे समस्या का सुलटारा करने के लिए सामान्यतः महिला उत्पीड़न के केस दर्ज करवाए जाते हैं। जो लोग झूठे मुकदमे दर्ज करवाते हैं उन पर प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। झूठे मुकदमे दर्ज करवाने से ना सिर्फ पुलिस की मैनपॉवर बल्कि उनमें हमारा समय भी खराब होता है और कैसे ज्यादा बढ़ने से राज्य की छवि भी खराब होती है पुलिस महानिदेशक ने कहा कि संगीन अपराधों में एफएस एल की आवश्यकता होती है ऐसे में हम प्रत्येक जिले में एक एफएसएल की वैन उपलब्ध करवाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं जो की जल्द ही उपलब्ध हो जाएगी। भर्तियों और कॉन्ट्रैक्ट के माध्यम से मैनपावर क़ो बढ़ाया जाएगा इस पर विशेष ध्यान है कि फोरेंसिक एक्सपर्ट अनुसंधान में हमारी मदद करें और उनकी उपलब्धता बढ़ाई जाए बाइट राजीव कुमार शर्मा, पुलिस महानिदेशक राजस्थान
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Sept 17, 2025 11:18:31
Harda, Madhya Pradesh:एंकर _स्टेट हाईवे निर्माण की मांग को लेकर युवाओं की पैदल यात्रा, आंदोलन की चेतावनी VO1_ हरदा जिले में स्टेट हाईवे निर्माण की मांग को लेकर युवाओं ने पहल करते हुए सोमवार को पैदल यात्रा निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे। युवाओं ने बताया कि हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे केवल एक ही रास्ता है, लेकिन सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से आवागमन में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।युवाओं ने कहा कि अब तक सड़क हादसों में 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद विभाग की ओर से सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। जिला मुख्यालय पहुंचकर युवाओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।सड़क पर बढ़ते हादसों को देखते हुए युवाओं ने प्रशासन से तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। बाइट 01 सचिन लुनिया,ग्रामीण बाइट 02 मोहन विश्नोई, काँग्रेस जिलाध्यक्ष , Wt 03 अर्जुन देवड़ा ,हरदा
0
comment0
Report
AMAsheesh Maheshwari
Sept 17, 2025 11:18:19
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर आज से 7 दिन होंगे विभिन्न सेवा कार्य आयोजित, आज से हुई सेवा सप्ताह की शुरुआत, एंकर। बून्दी जिलेभर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा के नेतृत्व में 101 यूनिट रक्तदान ओर भाजपा मंडल डाबी ने लगाया रक्तदान शिविर लगाया गया शिविर में 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया शहीद नानक भील पार्क में आयोजित हुआ कार्यक्रम, पूर्व विधायक अशोक डोगरा व तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया रहे मुख्य अतिथि डाबी (बूंदी)। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा मंडल डाबी द्वारा बुधवार को शहीद नानक भील पार्क में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अशोक डोगरा और तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया रहे। दोनों नेताओं ने युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों द्वारा रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने पर आभार प्रकट किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह शिविर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 75वें जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई, जिसमें दोपहर 1:30 बजे तक 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका था। आयोजकों ने बताया कि शिविर शाम 5 बजे तक चलेगा और 200 से 250 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने कहा – मोदी सरकार ने किया 70 वर्षों में ना हो पाने वाला विकास कार्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक डोगरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का ज़िक्र करते हुए कहा कि: “देश में आज जो व्यापक बदलाव दिखाई दे रहे हैं, वो मोदी जी की दूरदर्शिता और जनहितैषी नीतियों का परिणाम है। गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाएं, किसानों और युवाओं के लिए योजनाएं, ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास – ये सभी कार्य केवल नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ही संभव हो पाए हैं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर किया है और आज भारत वैश्विक मंच पर मजबूत स्थिति में खड़ा है। बाइट -अशोक डोगरा, पूर्व विधायक
0
comment0
Report
AKAtul Kumar Yadav
Sept 17, 2025 11:18:04
Kanpur, Uttar Pradesh:​ एंकर- खबर गोंडा से है। ​गोंडा जिले के कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के नदावा गांव में चोरी करने आए दो चोरों को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर जमकर पिटाई की है। ग्रामीणों की सूझबूझ और बहादुरी के कारण एक गांव से दूसरे गांव तक पीछा करने के बाद दोनों चोर पकड़े गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने के कारण एक चोर को चोटें आई है इसके बाद में दोनों को कौड़िया पुलिस के हवाले कर दिया है देर रात दो चोर नदावा गांव में चोरी के इरादे से घुसे। एक ग्रामीण ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में देखा और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी जाग गए और चोरों का पीछा करने लगे। अपनी जान बचाने के लिए दोनों चोर भागने लगे, लेकिन ग्रामीणों ने हार नहीं मानी और एक गांव से दूसरे गांव तक उनका पीछा किया। आखिरकार, कड़ी मशक्कत के बाद दोनों चोरों को पकड़ लिया गया। ​पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई की जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूछताछ में एक चोर ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह अपने साथी के साथ आया था और उसका साथी घर में बैटरी खोलने लगा। तभी ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया और दौड़ाकर पकड़ लिया। उसने यह भी बताया कि उसका साथी उसे रिश्तेदारी का बहाना बनाकर लाया था। लेकिन पकड़े जाने के बाद उन्हें पता चला कि वे चोरी करने आए थे। ​पकड़े गए दोनों चोरों की पहचान मल्लापुर गांव के मूल निवासी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर कौड़िया बाजार पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने दोनों चोरों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top