494661
शहर में घूम रहा है लकड़बग्गा, वन विभाग मौन, वन मंत्री के विधानसभा का मामला
Mahka, Chhattisgarh:नारायणपुर जिले में पिछले कुछ दिनों से लकड़बग्गा विभिन्न इलाकों में घूम रहा है। यह वन्य प्राणी कभी एजुकेशन हब में, तो कभी बंधवा तालाब के मेड में देखा गया है। लकड़बग्गा से आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को खतरा है, लेकिन वन विभाग ने अभी तक इस समस्या को हल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। नारायणपुर छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप का विधानसभा क्षेत्र है, और लगता है कि वन विभाग अनहोनी के बाद ही सक्रिय होगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामलीला मैदान को प्रदर्शन स्थल बनाए जाने पर दिल्ली के व्यापार पर बड़ा असर?
New Delhi, Delhi:धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर के बजाय रामलीला मैदान, सीबीडी ग्राउंड और बुराड़ी मैदान को चिन्हित करने के प्रस्ताव पर भी नागरिकों और व्यापारियों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है। उनका कहना है कि प्रदर्शन स्थलों का चयन ऐसी जगह किया जाना चाहिए, जहां रिहायशी आबादी, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए कम आबाजाही वाले स्थानों को प्राथमिकता देने की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर आज दिल्ली में व्यापारियों और उद्यमियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मांग की है कि धरने प्रदर्शन वाली सूची से रामलीला मैदान का नाम हटाया जाए नहीं तो दिवाली के सीजन में दिल्ली 6 के होलसेल बाजारों का व्यापार प्रभावित होगा । CTI महासचिव गुरमीत अरोड़ा और रमेश आहूजा ने कहा कि रामलीला मैदान को प्रदर्शन स्थल बनाने पर आसपास के कारोबार पर असर पड़ना निश्चित है । यहां पास में कमला मार्केट समेत कई प्रमुख बाजार हैं। धरना-प्रदर्शन के दौरान जाम लगने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। रामलीला मैदान में बार-बार प्रदर्शन होने से पूरे इलाके पर असर पड़ेगा। उन्होंने सवाल उठाया कि मैदान में ट्रकों और बसों की पार्किंग होती है। ऐसे में प्रदर्शन के दौरान वाहनों की पार्किंग और सामान की आवाजाही कैसे होगी? - व्यापारियों को जाम, बैरिकेडिंग और बाजारों में कारोबार प्रभावित होने की आशंका बृजेश गोयल ने कहा कि रामलीला मैदान को प्रदर्शन स्थल बनाने का दिल्ली के व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रामलीला मैदान के पांच किलोमीटर के दायरे में दिल्ली-6 का प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र है। इसमें कमला मार्केट, चावड़ी बाजार, नया बाजार, सदर बाजार, चांदनी चौक, खारी बावली, लाजपत राय मार्केट, भागीरथ प्लेस, कश्मीरी गेट, पहाड़गंज, अजमेरी गेट और दरियागंज जैसे बाजार शामिल हैं। इन बाजारों से देश-विदेश में बड़े पैमाने पर कारोबार होता है। प्रदर्शन में बैरिकेडिंग और मेट्रो स्टेशन बंद होने जैसी स्थितियां पैदा हुईं तो व्यापार प्रभावित हो सकता है।0
0
Report
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का दावा—अमित शाह की चुप्पी टूटना हमारी सफलता
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, "हमारी सबसे बड़ी सफलता तो यही है कि अमित शाह जो बहुत दिनों से खामोश थे, चुप्पी साध रखी थी, विवश हो गए कि कल उनको आना पड़ा, ये हमारी सफलता है। उनको शायद लंबा इतिहास नहीं मालूम है। 1985 में मैंने अपनी आंखों से संसद में दो सांसद भाजपा के बैठे देखे हैं...उत्तर प्रदेश की विधानसभा में डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाते थे। कांग्रेस अब तो वापसी की राह पर है, 4 राज्य हमारे पास हैं... उत्तर-प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में जिस दिन चुनाव होगा वहां कांग्रेस के नेतृत्व में तिरंगा लहराएगा।"0
0
Report
मेरठ नीले ड्रम केस: राहुल राजपूत ने मुस्कान-साहिल को फांसी की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:मेरठ नीले ड्रम मामले में सौरव राजपूत के भाई राहुल राजपूत ने zee news कहा की मुस्कान और साहिल को कोर्ट से कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए परिवार इस दिन का इंतजार कर रहा था डेढ़ साल तक परिवार में कोर्ट मामला लड़ी और आज इंसाफ के दिन है अगर उन्हें फांसी की सजा नहीं मिलती है यह हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का भी रुक करेंगे0
0
Report
Advertisement
इद्रिस नायकवडी को जान से मारने की धमकी, समान नागरि कानून पर विरोध
Sangli, Maharashtra:राष्ट्रवादीचे आमदार इद्रिस नायकवडी यांना जीवे मारण्याची धमकी देण्यात आली आहे. अज्ञातांकडून पत्र पाठवून आमदार नायकवडी यांना ही धमकी देण्यात आली आहे. समान नागरी कायद्याला विरोध केल्यास तुम्हाला खलास करू अशा स्वरूपाचे पत्र आमदार नायकवडी यांना पाठवण्यात आले आहे. राज्यमध्ये समान नागरी कायदा लागू करण्यास आमदार इद्रिस नायकवडींकडून विरोध करण्यात आला आहे. राष्ट्रवादीचे प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे यांना आमदार इद्रिस नायकवडी यांनी पत्र लिहून समान नागरी कायद्याबाबत भूमिका स्पष्ट करण्याचे देखील आवाहन केले आहे, यावरून आमदार नायकवडी यांना समान नागरी कायद्यास विरोध केल्यास जीवे मारू, अशी धमकी देण्यात आली असून याप्रकरणी मिरज शहर पोलीस ठाण्यामध्ये आमदार नायकवडींकडून गुन्हा दाखल करण्यात आला असून याबाबत मिरज शहर पोलीस अधिक तपास करत आहेत, मात्र आमदार नायकवडी यांना देण्यात आलेल्या धमकीमुळे राजकीय वर्तुळात खळबळ उडाली आहे.0
0
Report
गुरेज़ घाटी में ताजा हिमपात, Bandipora के ऊपरी इलाकों में तापमान गिरावट
Fresh Snowfall Recorded at Gurez Valley in North Kashmir’s Bandipora The snowfall was reported from the elevated areas of the valley, marking the beginning of the seasonal change in the upper reaches of the Gurez region. Razdan pass, situated at a high altitude in the Gurez Valley, experienced fresh snowfall as temperatures fell in the area. The weather conditions may bring a further decline in temperatures across the higher reaches of Gurez in the coming days, particularly during the night and early morning hours. Authorities and residents in the region continue to monitor weather conditions, particularly in areas located at higher elevations where early snowfall can affect local movement and accessibility.0
0
Report
अकबरपुर सदर बाजार में सांड के हमले से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, CCTV सामने
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात कानपुर देहात के अकबरपुर सदर बाजार में सांड के हमले में 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत。 मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे की घटना, अब सामने आया हमले का CCTV फुटेज。 बीड़ी लेने घर से निकले बुजुर्ग ने डंडे से सांड को भगाने की कोशिश की थी。 गुस्साए सांड ने बुजुर्ग को सींगों में फंसाकर उठाया और जमीन पर पटक दिया。 परिजन गंभीर हालत में बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया。 घटना के CCTV फुटेज सामने आने के बाद बाजार में दहशत, व्यापारियों में आक्रोश。 व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से सांड को बाजार से हटवाने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
नवगठित नगर पालिका बोर्ड की पहली साधारण सभा सोनिया सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह (टोंक)。 लांबा हरि सिंह में नवगठित नगर पालिका बोर्ड की प्रथम साधारण सभा की बैठक पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर के विकास कार्यों और आगामी त्योहारों की तैयारियों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान मीडिया कर्मियों को सभागार से बाहर कर दिया गया, जिसके बाद बंद सभागार में विकास कार्यों पर चर्चा हुई。 बैठक में आगामी दशहरा और दीपावली के मद्देनजर शहर में साज-सज्जा कराने, चारागाह भूमि नगर पालिका को सुपुर्द करने, आवासीय कॉलोनियों से जुड़े मामलों, सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने, घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुचारू बनाने, निर्माण कार्यों तथा स्ट्रीट लाइट लगाने सहित अन्य विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। इन मुद्दों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिए गए。 वहीं, बैठक के प्रारंभ में अधिशासी अधिकारी तुलसी चौधरी ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष सोनिया सोनी सहित सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का स्वागत एवं सम्मान किया。 बाइट: सोनिया सोनी, पालिका अध्यक्ष0
0
Report
सरदारशहर के करणी माता मंदिर में गरबा-डांडिया धूम, भक्तों ने किया नृत्य-आराधना
Churu, Rajasthan:सरदारशहर के करणी माता मंदिर में नवरात्र के तीसरे दिन भी गरबा-डांडिया की धूम देखने को मिली। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल के बीच महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने उत्साह के साथ गरबा-डांडिया किया। माता रानी के भजनों और गरबा की धुनों पर श्रद्धालु देर शाम तक थिरके। कार्यक्रम को मंदिर निर्माता तेजकरण सिंघी की ओर से आयोजित किया गया। प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं-युवतियां नृत्य में शामिल रहीं और बच्चों ने भी भाग लिया। नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा की उपासना के साथ गरबा-डांडिया एक प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव बन गया है। गरबा-डांडिया के जरिए आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द को मजबूत किया जाता है।0
0
Report
राजsamंद में शक्ति सुरक्षा अभियान: फ्लैग मार्च से गरबा पांडालों में सुरक्षा कड़े इंतज़ाम
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद में ''शक्ति सुरक्षा अभियान'' का असर: पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, गरबा पांडालों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम राजसमंद महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस: कालिका पेट्रोलिंग और सादे वस्त्रों में तैनाती- महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। कालिका पेट्रोलिंग टीमें सक्रिय रूप से क्षेत्र में गश्त करेंगी। सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं जो मनचलों पर नजर रखेंगे और जरूरत पड़ने पर डिकॉय ऑपरेशन चलाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद भी महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
70वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेताओं को गोल्ड-सिल्वर-ब्रॉन्ज मेडल मिले
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर श्रीविजयनगर। पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही 70वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ। प्रतियोगिता में जिले भर से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
बजेपी ने दलित वोट बैंक मजबूत कर ब्रज मोहन राम को उड़ीसा के राज्यपाल बनाया
Ranchi, Jharkhand:बीजेपी ने पलामू प्रमंडल से आने वाले दलित नेता ब्रज मोहन राम को उड़ीसा का राज्यपाल बना कर झारखंड में दलित वोट बैंक को साधने की कोशिश तो की ही है साथ ही झारखंड में एससी और एसटी समीकरण को एक साथ मजबूती देने की कोशिश की है। ब्रजमोहन राम ने कहा हमारे बनने से दलित लोगों में उत्साह है। दलित वोट चुनाव जीतने का हमारा बहुत बड़ा आधार है उसी रणनीति के तहत बीजेपी ने भी काम किया है। इस बार झारखंड में बीजेपी की सरकार बनेगी और दलित वोटरों का भरोसा बीजेपी पर है।0
0
Report
ग्रेनो वेस्ट के ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी में 21वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेनो वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की सेंचुरियन पार्क ट्रॉपिकल गार्डन सोसाइटी में 21वीं मंजिल से गिरकर एक युवक की मौत हो गई。 बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 31 वर्षीय हर्षित लवानिया सोसाइटी में किराए के फ्लैट में अकेले रहते थे।उनकी शादी 2024 में हुई थी,हर्षित का उनकी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था,जिसके चलते पिछले करीब छह महीने से पत्नी उनसे अलग रह रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम हर्षित की पत्नी अचानक उनके फ्लैट पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया। हर्षित फ्लैट में अंदर मौजूद थे,उन्हें लगा की पत्नी बाहर आ गई और यह विवाद करेगी,उसमें दरवाजा नहीं खोला।पत्नी बाहर से बार बार शोर मचाने लगी और कहा कि मुझे तुमसे बात करनी है,पति ने बात करने से इंकार के दिया और हर्षित की पत्नी सुरक्षा कर्मियों को बुलाकर लाई और दरवाजा खुलवाने लगी।जिसके बाद हर्षित फ्लैट की बालकनी से बाहर निकले और नीचे वाली मंजिल के फ्लैट से उतरकर बाहर की तरफ जाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच अचानक उनका पैर फिसल गया और नीचे गिर गए।गिरते वह गंभीर रूप से घायल हो गए,जिनके बाद सोसाइटी के लोग घायल हर्षित को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। हर्षित की पत्नी से भी बातचीत की जा रही है। पूरे मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।इस मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला रही है। वही हर्षित के पिता अमिताभ लवानिया समेत अन्य परिजन घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच गए थे। उनका कहना था कि हर्षित एक कंपनी में नौकरी करता था। फ्लैट में वह अकेला ही रहता था। पिछले काफी समय से उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इससे वह मानसिक तनाव में था。0
0
Report
Advertisement
ट्रोनिका सिटी में हत्या के आरोपी बिलाल की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तारी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी बिलाल के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, चाकू, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है। 12 अक्टूबर को ट्रोनिका सिटी थाने में हत्या के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई थीं। चेकिंग के दौरान पुलिस को तेज रफ्तार से आती एक मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार खानपुर की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिलाल (27), निवासी केला गोदाम, थाना अंकुर विहार क्षेत्र के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चाकू और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी का अन्य आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
कोरिया वन मंडल सोनहत में पेड़ काटे, निगरानी सवालों के घेरे में
Muju, Jeonbuk State:कोरिया ब्रेकिंग —कोरिया वन मंडल के सोनहत वन परिक्षेत्र में पेड़ों की कटाई से हड़कंप, वन विभाग की निगरानी पर सवाल... खुटरापारा से कर्री पहुंच मार्ग के आसपास जंगल में कई पेड़ कटे मिले, मौके पर कटे तने और लकड़ियां लावारिस हालत में पड़ी हैं... मैदानी वन अमले से लेकर रेंजर की निगरानी तक पर उठे सवाल....मामले की निष्पक्ष जांच की मांग... अब सवाल—जंगल की सुरक्षा में लापरवाही या निगरानी व्यवस्था में चूक?0
0
Report
खंडवा में किशोर कुमार पुण्यतिथि पर अभिनेता रघुवीर यादव को राष्ट्रीय किशोर सम्मान
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर वर्ष 2026 का राष्ट्रीय किशोर सम्मान अभिनेता रघुवीर यादव को दिया गया। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने शाल, श्रीफल और सम्मान पट्टिका के साथ उन्हें सम्मानित किया। VO, कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह सम्मान भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। किशोर कुमार की जन्मभूमि खंडवा के लिए यह सम्मान विशेष महत्व रखता है। उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनकी अदाकारी आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में बसी हुई है। किशोर कुमार भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके सदाबहार गीत और शानदार अभिनय हमेशा उन्हें अमर बनाए रखेंगे। VO, किशोर सम्मान मिलने के बाद रघुवीर यादव ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार के नाम से स्थापित इतना बड़ा सम्मान उन्हें प्राप्त होगा। बाइट, रघुवीर यादव इस अलंकरण समारोह में किशोर कुमार की यादों को संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। किशोर कुमार के सदाबहार गीतों पर आयोजित आर्केस्ट्रा में मशहूर गायक और मिमिक्री कलाकार सुदेश भोसले ने देर रात तक अपनी शानदार प्रस्तुति से खूब रंग जमाया। सुदेश भोसले ने किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज में पेश कर Shotrों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, अपनी खास मिमिक्री से उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज भी निकाली, जिसे सुनकर दर्शक रोमांचित हो उठे।0
0
Report
Advertisement
