नवरात्रि पर नारायणपुर मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़, 512 ज्योति कलश जलाए!
Mahka, Chhattisgarh:नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने माता के दर्शन किए और "जय माता दी" के नारे लगाए। पिछले 30 वर्षों से भक्तजन मंदिर में मनोकामना की ज्योत जलाते आ रहे हैं, और इस बार 512 ज्योति कलश जलाए गए। मंदिर समिति के सचिव अभिमन्यु पात्र ने बताया कि पहले माता रानी का मंदिर झोपड़ी नुमा था, जिसे भक्तों ने निर्माण कराया। अब छत्तीसगढ़ के कई जिलों से भक्तजन अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए यहां आते हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'अर्नब' चक्रवात से फसल बर्बादी पर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
Raipur, Chhattisgarh:कमल किशोर शर्मा/दुर्ग: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धान समेत कई फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी व क्षति का सर्वेक्षण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त अन्नदाताओं को बिना किसी देरी के राहत राशि प्रदान की जाएगी।
