494661
छत्तीसगढ़ में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा जिसके चलते 25 लोग घायल वहीं 8 की हालत गंभीर
Mahka, Chhattisgarh:नारायणपुर के हतलानार के ग्रामीण रविवार बाजार से लौटते वक्त रामकृष्ण मिशन आश्रम के पास ट्रैक्टर पलटने से 25 लोग घायल हो गए। इनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सुदीप झा और उनके साथियों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को अस्पताल लाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाथरस रोडवेज बस स्ट Stand पर जाम, मरीज की जिंदगी खतरे में
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस रोडवेज बस स्टैंड पर जाम का कहर ट्रांसपोर्टरों की मनमानी से जनता बेहाल! रॉन्ग साइड ट्रक खड़ा करने से एक किलोमीटर लंबा जाम काफी देर तक जाम में फंसी रही एंबुलेंस हाथरस में रोडवेज बस स्टैंड के आसपास जाम की समस्या अब आम जनता के लिए मुसीबत बनती जा रही है... सुबह से शाम तक रोडवेज बसों के कारण लगने वाला जाम लोगों का रास्ता रोक रहा है, तो वहीं नजदीकी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के बाहर सड़क किनारे खड़े ट्रक इस समस्या को और गंभीर बना रहे हैं.... हैरानी की बात यह है कि सड़क पर जाम लगने और जनता के परेशान होने के बावजूद जिम्मेदारों की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आती... तस्वीर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है, जहां एक ट्रक चालक ने रॉन्ग साइड से ट्रक लाकर रोडवेज बस के सामने खड़ा कर दिया... लोगों ने चालक से ट्रक हटाने और रास्ता देने की अपील की, लेकिन चालक अपनी जिद पर अड़ा रहा... नतीजा यह हुआ कि देखते ही देखते सड़क पर करीब एक किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया.... जब परेशान लोगों ने इस मनमानी का विरोध किया, तो आरोप है कि ट्रांसपोर्टर और उसके लोगों ने जनता के साथ अभद्रता शुरू कर दी... इसके बाद मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई.... सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक सड़क को अपनी निजी पार्किंग समझने वालों पर कार्रवाई कब होगी? सबसे गंभीर बात यह रही कि इस जाम में मरीज को आगरा लेकर जा रही एक एंबुलेंस भी काफी देर तक फंसी रही... सोचिए, अगर मरीज की हालत गंभीर हो और अस्पताल पहुंचने में देरी हो जाए, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? ट्रक चालक की जिद और सड़क पर अव्यवस्था किसी मरीज की जान पर भारी पड़ सकती थी...0
0
Report
प्रतापगढ़ पंचायत चुनाव: तीसरे दिन 25 जिला परिषद और 87 पंचायत नामांकन
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। नामांकन के तीसरे दिन जिला परिषद सदस्यों के लिए 25 और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 87 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पंचायत समिति सदस्यों के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रत्याशी ने नामांकन प्रस्तुत किए। इनमें छोटीसादड़ी पंचायत समिति में सबसे अधिक 37 नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसके बाद धमोतर पंचायत समिति में 22, धरियावद पंचायत समिति में 17 और दलोट पंचायत समिति में 11 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। चुनाव प्रक्रिया के तहत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए प्रत्याशी लगातार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो रही हैं। आगामी पंचायत राज चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता भी बढ़ रही है.0
0
Report
बलिया में स्नातक-शिक्षक निर्वाचन के लिए सुरक्षा चाक चौबंद, शिक्षा-समस्याओं पर मतदान
Ballia, Uttar Pradesh:स्लग- बलिया में स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं ने कहा सिर्फ एमएलसी नहीं बल्कि शिक्षा और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान है मतदान बलिया में कुल 54 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जबकि स्नातक के 24 एवं शिक्षक का निर्वाचन के 10 प्रत्याशी मैदान में है। वही कल 37770 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान केदो पर वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ ही मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, के अलावा अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। वही मतदाताओं की पहचान के लिए उनके ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड सहित अन्य पहचान पत्रों की जांच भी की जा रही है। वही बलिया के जिलाधिकारी एसपी सभी मतदान केदो पर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। मतदान करने वाले मतदाताओं का कहना है की मोच का चुनाव शिक्षा एवं शिक्षकों की समस्याओं के निदान का मतदान है। वॉकथ्रू -मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं से बातचीत0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा का AQI 357: रेड जोन में प्रदूषण चरम पर
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा -- दिल्ली NCR में सबसे प्रदूषित और अव्वल शहर ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा का AQI 357 दर्ज, रेड जोन में ग्रेटर नोएडा का AQI दर, नोएडा का AQI 208 दर्ज, दिल्ली का AQI 223, गाजियाबाद का AQI 225 दर्ज, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान स्टेज 1 लागू, नियमों की अनदेखी शहर में बा दस्तूर जारी0
0
Report
अमित शाह के बयान पर विपक्ष-भाजपा में घमासान: वोट चोरी पर नकारात्मक राजनीति
Ranchi, Jharkhand:देश के गृह मंत्री अमित शाह ने वोट चोरी के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए, कहा राहुल गांधी नकारात्मक राजनीति करते हैं इसी वजह से कॉन्ग्रेस पार्टी अगले 30 सालों तक सत्ता में नहीं आएगी, मैं देश में जनता के बीच रहता हूं लेकिन वो हर 6 महीने में विदेश चले जाते हैं, जहां कॉंग्रेस जीत कर सरकार बनाती है वहां चुनाव आयोग, ईवीएम ठीक होता और जहां हारते हैं वहां गलत होता है, कॉंग्रेस और राहुल गांधी का दोहरा मापदंड नहीं चलेगा, अमित शाह के बयान पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी होने लगी कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा, वोट चोरी का मुद्दा घर कर गया है उस लिए अनर्गल बयान दे रहे हैं। देश के गृह मंत्री के बयान पर बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा, कांग्रेस पार्टी जनता के बीच रहती नहीं है, उनके नेता हर दो महीने पर विदेश जाते हैं, देश विरोधी तत्वों के साथ मीटिंग करते हैं, उनके साथ रणनीति बनाते हैं और देश में आकर देश को जलाने की योजना पर काम करते हैं। देश के गृह मंत्री अमित शाह जैसे लोग हमेशा जनता या कार्यकता के बीच सालों उपलब्ध रहते हैं, जब हमेश जनता के बीच रहेंगे तो जनता की नब्ज वो बतायेगें, राहुल गांधी जैसे लोग जनता की नब्ज थोड़े बता पाएंगे। यह एसआईआर या ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मुहिम नहीं है, देश को अराजकता की आग में धकेलने की योजना पर काम कर रहे हैं और इस मुद्दे पर सिर्फ असंतोष का वातावरण पैदा करना चाहते हैं। भारत की जनता में लोकतंत्र के प्रति अविश्वास पैदा करना चाहते हैं, चुनाव आयोग के प्रति आक्रोश पैदा करना चाहते हैं और इस प्रकार नकारात्मक राजनीति का उद्देश्य है भीड़ तंत्र के माध्यम से लोकतंत्र को कब्जा करना। बाइट …प्रदीप वर्मा, राष्ट्रीय मंत्री, बीजेपी कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अभी जितने आंदोलन हुए हैं उससे अमित शाह की विचलित हो गई है। माइंड सेट थोड़ा सा गड़बड़ हो गया है । तीस साल या 50 साल रहने का भी दावा कर सकता है जो तानाशाह होगा। लोकतंत्र में काम हिसाब से आकलन होता है और चुनाव में जाते हैं पर हम ये कहां से बता पाएंगे कि 30 साल रहेगें। इसका मतलब है वोट चोरी का मुद्दा घर किया गया है। इससे विचलित होकर अनर्गल बयान दे रहे हैं। जब विदेश जाने की बात होती है तो सारा खाका विदेश मंत्रालय के पास होता है ,कहां जा रहे, किस काम के लिए जा रहे। बाइट …कमल ठाकुर, प्रवक्ता, झारखंड झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, अनर्गल और बे बुनियाद बातें करना इनकी आदत है। जो जन आक्रोश सड़कों पर दिख रहा है, कश्मीर से कन्याकुमारी तक हर प्रदेश में हर शहर में आक्रोश है। युवा और छात्र आक्रोशित हैं किसानों की वही स्थिति है। हर जगह ये चुनाव हारेंगे सिर्फ ज्ञानदेश नहीं होना चाहिए, जनादेश तो इनको नहीं मिलेगा। ज्ञानेश कुमार गुप्ता को हटा कर चुनाव करवा लें चुनौती है एक चुनाव नहीं जीतेगें। ये गलत तरीके से चुनाव जीतते हैं लोगसभा में 400 पार का नारा देने वाले 240 पर सिमट गए। अगर उस समय भी निष्पक्ष चुकाव होता तो सौ की संख्या इनकी पार नहीं होती। इन्हें पता है पूरे देश में आक्रोश फैला है और यूपी में होने वाले चुनाव में बुरी तरह हारेंगे0
0
Report
छोटे धक्का: साताऱ्यात शिंदे का निशाना, महाविकास आघाडी के लिए बड़ा परिवर्तन angekündigt
Satara, Maharashtra:सातारा: राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष शरदचंद्र पवार पक्षाचे प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे यांनी साताऱ्यात बोलताना सत्ताधाऱ्यांवर जोरदार निशाणा साधला. राज्यातील पदवीधर, शिक्षक आणि सर्वसामान्य मतदारांमध्ये सत्ताधाऱ्यांच्या विरोधात प्रचंड नाराजी असून, पैशांच्या आमिषांना जनता भीक घालणार नाही, असा विश्वास त्यांनी व्यक्त केला. जाती-धर्माचे राजकारण आणि हुकूमशाहीच्या विरोधात तरुण वर्ग एकत्र येत असल्याचे सांगत त्यांनी कोल्हापूरच्या 'गोकुळ' पॅटर्नप्रमाणेच संपूर्ण महाराष्ट्रात आगामी निवडणुकीत महाविकास आघाडीच्या बाजूने मोठे परिवर्तन घडेल, असा दावा केला आहे.0
0
Report
Advertisement
भूपेंद्र चौधरी बोले भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी, शिक्षक-शिक्षा उद्धार का दावा
Moradabad, Uttar Pradesh:यूपी मे 11 सीटों पर हो रहे एमएलसी चुनाव के मतदान एवं सपा के आरोपों पर कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी का बड़ा बयान, सभी 11 सीटों पर शिक्षक और स्नातक भाई बहन उत्साह के साथ जमकर वोटिंग कर रहे, सभी 11 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे, हमारी सरकार ने शिक्षकों और शिक्षा जगत के लिए जो काम किए उनको जनता के बीच मे रखकर वोट भाजपा के पक्ष मे करने की अपील की है, लोगो का उत्साह देखकर कह सकता हूं की भाजपा सभी सीटे जीतेगी। समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर एमएलसी चुनाव मे धांधली के आरोपों पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, समाजवादी पार्टी ने परिणाम आने से पहले ही हार मान ली, समाजवादी पार्टी के लोगो ने पुरे चुनाव मे मतदाताओं से संपर्क नहीं किया.... क्योंकि उनपर बताने को कुछ नहीं, उनके समय मे शिक्षकों के प्रति कैसा व्यवहार होता था पुरे प्रदेश मे नकल होती थी, सरकारी नियुक्तियों मे भ्रष्टाचार भाई भतीजावाद होता था, आज उनके पास कोई बताने को उपलब्धि नहीं जो जनता के बीच रख सके, हार तो उन्होने पहले ही मान ली लेकिन......अब कहेँगे क्या क्योकि EVM से चुनाव हो नहीं रहा बल्कि मत पत्र से हो रहा, अब EVM नहीं है तो वो नया बहाना खोजेंगे। जब भी पहले से चुनाव हारते है तो EVM और पुलिस प्रशासन और संवेधानिक संस्थाओ को लेकर सवाल उठाते है। वहीँ चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची मे गड़बड़ी पकड़ने और पीलीभीत के 2 अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ कार्यवाही पर भूपेंद्र चौधरी का बयान, SIR संवेधानिक प्रक्रिया जो भारत निर्वाचन आयोग संपन्न कराता है, ऐसी जो भी शिकायते आयी है आयोग ने कार्यवाही की है, हम लोग पारदर्शि व्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहे है, आयोग स्वतंत्र है और जो ऐसी शिकायते आती है कार्यवाही होगी। विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर उठाये सवालों पर भूपेंद्र चौधरी ने बोला विपक्ष पर हमला, उनको केवल देश मे संवेधानिक संस्थाओ और लोकतंत्र के प्रति लोगो को भड़काना है, उनको लोकतंत्र मे विश्वास नहीं वो अराजक लोग है, जनता के लिए हमारे द्वारा किए कामो का काउंटर उनके पास नहीं, हमने अच्छी सड़के बनाई और बिजली की व्यवस्था और नये विश्व विद्यालय बनाए है。0
0
Report
ब्रजेश पाठक बोले: आज़म खान को यूपी पुलिस की कमान नहीं मिलनी चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कहते हैं, "आज़म खान वही व्यक्ति हैं जिन्होंने बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर को 'लैंड माफिया' कहा था। उन्होंने भारत माता को 'डायन' भी कहा था। उत्तर प्रदेश की जनता ऐसे व्यक्ति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। कुछ दिन पहले एक अखबार में अखिलेश यादव का यह बयान भी छपा था कि वे आज़म खान को गृह मंत्री बनाएंगे। अगर ऐसे लोगों को राज्य की पुलिस की कमान सौंप दी जाए, तो राज्य के अपराधी और माफिया तत्व तो खुश ही होंगे."0
0
Report
रितेश देशमुख-जेनेलिया देशमुख ने पुष्कर-ख्वाजा दरगाह में आशीर्वाद लेकर पूजा की
Ajmer, Rajasthan:बॉलीवुड सितारे रितेश देशमुख और मॉडल एवं फिल्मी अदाकारा, फिल्म निर्माता उनकी पत्नी जेनेलिया देशमुख ने अपने पुत्र के साथ महान सूफी संत ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजरी दी और पुष्कर में जगत पिता ब्रह्मा जी की पूजा अर्चना की। अल्प प्रवास पर अजमेर आए फिल्म अभिनेता परिवार ने सबसे पहले ख्वाजा साहब की दरगाह में मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर परिवार की खुशहाली की दुआ मांगी...इसके बाद इस परिवार ने हिंदुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र तीर्थराज पुष्कर में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई... जगत पिता ब्रह्मा जी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और उसके पश्चात पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर तीर्थ का पुण्य लाभ कमाया.. यहां उन्होंने गौ माता की सेवा करते हुए हरा चारा भी खिलाया ...इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह पहली बार पुष्कर आए हैं और उन्हें यहां आना अच्छा लगा.. उन्होंने देश के सभी लोगों के लिए भी सुख समृद्धि की प्रार्थना की।0
0
Report
Advertisement
ओड़गी थाना क्षेत्र के भवरदह नदी में डूबे ग्रामीण, 19 घंटे बाद भी रेस्क्यू नहीं पहुँचा
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर नदी में डूबा ग्रामीण नदी पार करते वक्त हुआ हादसा 19 घंटे बाद भी नहीं हुआ रेस्क्यू ना पहुंचा रेस्क्यू टीम ग्रामीणों में नाराजगी ओड़गी थाना क्षेत्र के भवरदह नदी का मामला0
0
Report
शाजापुर के बजाजखाना में 30 हजार की नकदी चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के बजाजखाना क्षेत्र में स्थित एक मोबाइल शॉप से गल्ले में रखी करीब 30 हजार रुपये की नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। एक अज्ञात युवक मोबाइल कवर और ईयरफोन मांगने के बहाने दुकान पर पहुंचा और दुकानदार की मां को चकमा देकर गल्ले से रुपये निकालकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दुकान संचालक की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। दुकान संचालक अंकुश जैन ने बताया कि 22 अक्टूबर को शाम करीब 4:40 बजे वे दुकान पर मौजूद नहीं थे। उस समय उनकी मां दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान करीब 20 से 25 वर्ष की उम्र का एक युवक दुकान पर आया और मोबाइल का कवर व ईयरफोन मांगा। उनकी मां सामान निकालने लगीं, तभी युवक ने मौका पाकर गल्ले में हाथ डाला और करीब 30 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद वह दुकान से भाग निकला। कुछ देर बाद जब अंकुश जैन दुकान पर पहुंचे और गल्ले में रखे रुपये चेक किए तो नकदी गायब मिली। उन्होंने अपनी मां से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कुछ देर पहले एक युवक दुकान पर आया था, जो गल्ले से रुपये निकालकर ले गया। इसके बाद दुकान संचालक अपने परिजन के साथ कोतवाली थाने पहुंचे और अज्ञात युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश की उम्मीद घटना के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज सामने आए हैं, जिनमें चोरी की वारदात कैद होने की बात कही गई है। अब पुलिस के सामने आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की चुनौती है। शहर के व्यस्त बाजार में इस तरह की घटना से व्यापारियों में चिंता का माहौल है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। बाईट-अंकुश जैन दुकान संचालक0
0
Report
महासमुंद के कछारडीह में अवैध सागौन कटाई पर वन विभाग का बड़ा कदम
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन-महासमुंद ब्रेकिंग महासमुंद जिले के ग्राम कछारडीह में अवैध सागौन कटाई पर वन विकास निगम एवं वन विभाग का बड़ा एक्शन। वन विकास निगम बारनवापारा और रेगुलर फॉरेस्ट की संयुक्त टीम की कार्रवाई। मुखबिर की सूचना पर छापेमारी, 280 नग सागौन चिरान एवं फर्नीचर जब्त。 कछारडीह निवासी संतु राम यादव और प्रीतम यादव के घर बाड़ी में दो दिन तक चली सर्च कार्रवाई। संतुराम यादव के घर 200 नग सागौन लकड़ी की चिरान एवं प्रीतम यादव के घर तकरीबन 80 नग चिरान मिलने की हुई पुष्टि。 वन अधिनियम 1927 के विभिन्न धाराओं के तहत की जा रही है कार्रवाई। अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी पर अंकुश लगाने वन विकास निगम एवं वन विभाग सख्त。0
0
Report
Advertisement
एनएचए टीम ने ठेलकाडीह क्लीनिक-हॉस्पिटल पर अचानक छापा, दस्तावेज नहीं मिले
Khairgarh, Uttar Pradesh:ठेलकाडीह। मरीजों की सेहत और इलाज की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एनएचए टीम ने 22 अक्टूबर को ठेलकाडीह क्षेत्र में संचालित क्लीनिकों और अस्पतालों पर अचानक छापा-जैसी जांच की। टीम के पहुंचते ही संचालकों में हड़कंप मच गया। औचक निरीक्षण के दौरान तीन क्लीनिकों और एक अस्पताल के संचालन से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जबकि एक पैथोलॉजी सेंटर ने अपने प्रमाण-पत्र दिखाकर स्थिति स्पष्ट की। निरीक्षण प्रतिवेदन के अनुसार, संजीवनी क्लीनिक के संचालक डॉ. राधेश्याम देवांगन क्लीनिक संचालन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसी तरह श्री नागेश्वर वर्मा द्वारा संचालित क्लीनिक और एसेस हॉस्पिटल में भी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए। दूसरी ओर, छत्तीसगढ़ पैथोलॉजी सेंटर ने निरीक्षण टीम के समक्ष वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किया। दस्तावेज नहीं मिले तो संचालकों को मिली कड़ी चेतावनी निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित संस्थानों के संचालकों को आवश्यक दस्तावेज और प्रमाण-पत्र तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिन संचालकों के पास वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं, उन्हें एनएचए कार्यालय में उपस्थित होकर दस्तावेज जमा करने और नियमानुसार ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि निर्धारित समय-सीमा में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए या नियमों का पालन नहीं हुआ, तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ अनुशासनात्मक, दंडात्मक और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। यानी अब संचालकों के लिए कागजी औपचारिकताएं पूरी करना महज खानापूर्ति नहीं, बल्कि संभावित कार्रवाई से बचने की अनिवार्य शर्त बन गई है।0
0
Report
वाराणसी: मिर्जामुराद में वायुसेना हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, खोचवा हेलीपैड पर उतरा IAF हेलीकॉप्टर
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी: मिर्जामुराद के खोचवा हेलीपैड पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा राजातालाब तहसील के मिर्जामुराद स्थित खोचवा हेलीपैड पर बुधवार को भारतीय वायुसेना के एक विशाल हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर के उतरते ही पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गईं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हेलीपैड स्थल की व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों का परखने के लिए अधिकारियों की टीम ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशासन ने हेलीपैड की साफ-सफाई, सुरक्षा घेरा, फायर सेफ्टी और एंबुलेंस व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। *निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद:* - *एसडीएम राजातालाब:* शांतनु कुमार सिनसिनवार - *एसीपी राजातालाब:* वीर सिंह - *तहसीलदार राजातालाब:* संत विजय सिंह - *नायब तहसीलदार:* संग्राम सिंह - *एसएचओ मिर्जामुराद:* गोपाल जी कुशवाहा - *चौकी प्रभारी कछवा रोड:* संदीप सिंह - *लेखपाल:* धीरेंद्र सिंह मौके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस फोर्स के साथ फायर ब्रिगेड और 108 एंबुलेंस की टीम भी अलर्ट मोड पर तैनात रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखी गई थी। फिलहाल हेलीकॉप्टर लैंडिंग का कारण आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन इसे किसी वीवीआईपी मूवमेंट या रूटीन अभ्यास से जोड़कर देखा जा रहा है। *आपके चैनल के लिए:* *YouTube Title (Viral):* BREAKING | वाराणसी के मिर्जामुराद में उतरा वायुसेना का विशाल हेलीकॉप्टर, खोचवा हेलीपैड पर हड़कंप | IAF *Thumbnail Text:* मिर्जामुराद में IAF हेलीकॉप्टर की लैंडिंग | SDM-ACP मौके पर0
0
Report
जयपुर में 2026 राष्ट्रीय स्क्वैश चैंपियनशिप का आगाज, 900 खिलाड़ी भाग लेंगे
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम स्थित राजस्थान स्क्वैश अकादमी में शुक्रवार को सब-जूनियर एवं जूनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का आगाज हुआ। राजस्थान के खेल एवं युवा मामले मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एसएमएस स्टेडियम में स्क्वैश खेल के लिए ग्लास कोर्ट विकसित करने की घोषणा भी की। इस घोषणा को राजस्थान में स्क्वैश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जयपुर को आठ साल के अंतराल के बाद एक बार फिर इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है। इससे पहले वर्ष 2018 में भी यह चैंपियनशिप एसएमएस स्टेडियम में आयोजित हुई थी। 23 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों से करीब 900 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे। देशभर से पहुंचे युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।प्रतियोगिता में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता यूशा नफीस और पूरव रांबिया प्रमुख हैं। बाईट - कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, खेल मंत्री राजस्थान0
0
Report
Advertisement
