icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
495334
Anil Patre Zee MpcgAnil Patre Zee MpcgFollow18 Jul 2024, 01:18 pm

6 माह में मुंगेली में लगभग 80 लापता व अपहरण हुए नाबालिग लड़कियों की बरामदगी कर परिजनों को सौंपा

Mungeli, Chhattisgarh:

मुंगेली में पिछले 6 माह में लगभग 80 नाबालिक लड़कियों के लापता व अपहरण होने की शिकायत परिजनों ने दर्ज कराई। जहां मामले में पुलिस ने गंभीरता भरी स्थिति के मद्देनजर टीम का गठन कर नाबालिग लड़कियों की खोजबीन शुरू की। जिसके तहत विभिन्न राज्यों के अलग-अलग हिस्सों से लगभग 51 नाबालिग लड़कियों तथा आरोपियों को पकड़ा गया। ASP पंकज पटेल ने बताया कि इन नाबालिक बच्चियों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा दिया गया। साथ ही मामले में बहलाने या शादी का झांसा देकर शोषण करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तेज़ रफ्तार कार खेत में पलटकर एक युवक की मौत, दो घायल

Alwar, Rajasthan:तेज रफ्तार कार खेत में पलटी: एक युवक की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे के गोपालपुरा मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई पलटे खाते हुए सड़क किनारे खेत में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए。 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकालकर लक्ष्मणगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हादसे में परिचालक सीट पर बैठे नीरज पूनिया (निवासी बड़ोली) की मौके पर ही मौत हो गई。 वहीं लोकेश पूनिया (निवासी बड़ोली) और सचिन सदावत (निवासी लीली) घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सचिन की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल, अलवर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। लोकेश का भी उपचार किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक देर रात नीरज के ससुराल से लौट रहे थे। इसी दौरान गोपालपुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लक्ष्मणगढ़ की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते अभ्यर्थी गिरफ्तार

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन एक अभ्यर्थी को नकल करते हुए गिरफ्तार किया गया है. परीक्षार्थी ब्लूटुथ डिवाइस से नकल कर रहा था. परीक्षार्थी संदिग्ध गतिविधि देख जांच किया और डिजिटल उपकरण बरामद किया गया. गिरफ्तार अभ्यर्थी का नाम अजय कुमार बताया जा रहा है जो नवादा जिले का पतहा गांव का रहने वाला है. घटना विपिन हाई स्कूल परीक्षा केंद्र की है. परीक्षार्थी को थाना ले जाया गया है जिसे पूछताछ चल रही है. जिला में परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे. परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ
0
0
Report

सागवाड़ा में रंजिश के चलते चाकुओं से हमला, दो घायल

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर सागवाड़ा विधानसभा सागवाड़ा। बाहुबली कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान एक युवक ने धारदार चाकू से हमला कर दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला के अनुसार गामड़ा निवासी प्रार्थी कीर्ति कलाल को उसके फैजल नाम के एक व्यक्ति का फोन आया कि बाहुबली कॉलोनी में उसके चचेरे भाई गर्व कलाल के साथ कुछ लड़के मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कीर्ति कलाल अपने साथियों विश्वराज सिंह, जयेश सुथार और प्रिंस भाटिया के साथ मौके पर पहुंचा। वहां पीयूष गोस्वामी, राज गोस्वामी और विश्वास जोशी मिलकर गर्व कलाल के साथ झगड़ा कर रहे थे। जब कीर्ति और उसके साथियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी पीयूष गोस्वामी ने हाथ में लिए धारदार चाकू से गर्व कलाल के दाहिने हाथ की भुजा पर वार कर दिया। इसके बाद जब जयेश सुथार बीच में आया, तो आरोपी ने उसके पेट पर पीछे की तरफ चाकू घोंप दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। द्वि दिन पहले स्कूल में हुआ था विवाद। बताया जा रहा है कि घायल गर्व कलाल और पीयूष के बीच दो दिन पहले स्कूल में किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने आज योजना बनाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और शोर-शराबा होने पर सभी आरोपी वहां से भाग निकले। इसके बाद कीर्ति और उसके साथियों ने दोनों घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोट आने के कारण जयेश सुथार को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। प्रार्थी कीर्ति कलाल की ओर से सागवाड़ा पुलिस थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हेतु लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

तोरपा रेफरल अस्पताल में घटिया निर्माण के कारण छत का प्लास्टर गिरा, कार्यदायी संस्था पर कड़े कदम

Khunti, Jharkhand:झारखंड में भ्रष्ट संवेदक और सरकारी बाबू की काली करतूत और लीपापोती कर निर्माण कराने के मामले का उजागर रेफरल अस्पताल तोरपा के नवनिर्मित स्टाफ क्वार्टर में रविवार को हुआ है. 11 करोड रुपए की लागत से रेफरल अस्पताल तोरपा परिसर में शंकर एंड कंपनी के द्वारा अस्पताल भवन व स्टाफ क्वार्टर का निर्माण कराया जा रहा है. जहाँ स्टाफ क्वार्टर के अंदर नवनिर्मित छत का सीलिंग से प्लास्टर उतरकर फर्श में गिर गया. जिसे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न खड़ा हो रहा है। बताया गया कि अस्पताल भवन और स्टाफ क्वार्टर अभी हैंडओवर भी नहीं हुआ. निर्माण कार्य पूरे 3 महीने पूरे हुए हैं. और भवन के जर्जर होने से स्वास्थ्य कर्मी डरे सहमे हुए हैं. उक्त मामले को लेकर रेफरल अस्पताल तोरपा के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अनुमिता रानी गंभीरता से लेते हुए निर्माण करा रहे संवेदक को कड़ी फटकार लगाया है. और घटिया निर्माण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. तोरपा रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुमिता रानी ने बताई कि भवन में आज देखने के लिए घूस ही थे कि अचानक बगल में छठ से प्लास्टर उजड़कर गिर गया. इससे बाल बाल बच गई. अभी इसको हैंडोवर भी नहीं लिए हूं और इस प्रकार का घटना हो तो यह अच्छी बात नहीं है. इसमें अच्छा से निर्माण नहीं किया गया है इसीलिए ऐसी स्थिति आई है।
0
0
Report

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशताब्दी पर स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड

Ballia, Uttar Pradesh:पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जन्मशताब्दी वर्ष पर फेफना विधानसभा अंतर्गत पिपराकला में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जहां पूर्वांचल के अनुभवी डॉक्टर्स द्वारा हजारों की संख्या में आए मरीजों की जांच की गई। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी डॉक्टर सुषमा शेखर ने कहा कि जन सेवा ही सबसे बड़ी सेवा होती है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर चाहते थे समाज का हर तबका सुखी और समृद्ध हो। उनके सपनों को पूरा करने का हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है। वही कहा की फेफना विधानसभा में शिक्षा और बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है लिहाजा युवाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है सही समय पर सही रोजगार मिल सके ।साथ ही कहा कि फेफना विधानसभा में कटान की समस्या भी एक बड़ी समस्या है लिहाज़ा सरकार लगातार कटान रोधी कार्य कर रही है।
0
0
Report

मानसून की पहली बारिश से प्रतापगढ़ में झरना और खेतों में नई रौनक

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले में रविवार को मानसून की पहली प्रभावी बारिश ने पूरे जिले का मिजाज बदल दिया। सुबह से उमस और गर्मी के बाद दोपहर में घने बादल छाए और जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। पहली ही अच्छी बारिश के साथ प्रसिद्ध गौतमेश्वर महादेव क्षेत्र का प्राकृतिक झरना भी पूरे वेग से बह निकला। झरना शुरू होने की खबर मिलते ही अरनोद सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक वहां पहुंच गए और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। पुजारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष पहली बार गौतमेश्वर का झरना प्रवाहित हुआ है। बारिश से जिले के कई क्षेत्रों में खेत पानी से लबालब हो गए। अरनोद क्षेत्र में किसानों ने खेतों में ट्रैक्टर और बैलों के साथ खरीफ फसलों की बुवाई शुरू कर दी। मक्का, सोयाबीन, उड़द और मूंगफली की बुवाई का कार्य तेजी से चला, लेकिन दोपहर बाद तेज हवा और मूसलाधार बारिश के कारण कई खेतों में पानी भर गया, जिससे कई स्थानों पर बुवाई का कार्य अस्थायी रूप से रुक गया। छोटीसादड़ी क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। कई स्थानों पर पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए, जिससे कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। हालांकि बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से बड़ी राहत मिली। कृषि विशेषज्ञ रतनकुमार मीणा ने बताया कि मानसून की शुरुआत में हुई पर्याप्त वर्षा खरीफ फसलों के लिए बेहद लाभदायक होती है। इससे खेतों में नमी बनी रहती है और फसलों के बेहतर अंकुरण में मदद मिलती है। हालांकि जिले के सभी गांवों में समान रूप से बारिश नहीं हुई है। कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश के कारण खेतों में अधिक पानी भर गया है, जबकि कई गांव अब भी अच्छी वर्षा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मानसून की पहली जोरदार बारिश ने एक ओर किसानों के चेहरों पर उम्मीद की मुस्कान लौटाई है, तो दूसरी ओर गौतमेश्वर के प्राकृतिक झरने के प्रवाहित होने से धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को भी नई ऊर्जा मिल गई है। मौसम में आई ठंडक, हरियाली की शुरुआत और खेतों में बढ़ी रौनक ने पूरे जिले में उत्साह का माहौल बना दिया है।
0
0
Report
Advertisement

खाटूधाम में निर्जला एकादशी के चौथे दिन बाबा श्याम के दर्शन हेतु भीड़

Sikar, Rajasthan:हेडलाइन - ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी पर खाटूधाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, लगातार चौथे दिन भी बाबा श्याम के दर्शन को लगी लंबी कतारें, सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे की विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में निर्जला एकादशी से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का सैलाब लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी के पावन अवसर और रविवार की छुट्टी के चलते देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुँचे। मंदिर परिसर पूरे दिन श्रद्धालुओं से गुलजार रहा और भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। निर्जला एकादशी, द्वादशी, मोहर्रम के सरकारी अवकाश और उसके बाद शनिवार रविवार की छुट्टियों के चलते खाटूधाम में पिछले चार दिनों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रविवार को ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्दशी के अवसर पर भी बाबा श्याम के दर्शन के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं।देश-प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि व मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बाबा श्याम का लाल फूलों से भव्य एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मंदिर परिसर दिनभर श्याम नाम के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। वहीं श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से दर्शन व्यवस्था, पेयजल, छाया, चिकित्सा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।दर्शन व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी के लिए तहसीलदार शैलजा शेखावत सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहें। प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी के बेहतर समन्वय के चलते दर्शन व्यवस्था पूरे दिन सुचारु रूप से संचालित होती रही और श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से बाबा श्याम के दर्शन किए।
0
0
Report

कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ देशभर में तेज, 28 शहरों में प्रचार-प्रसार

Jaipur, Rajasthan:पेपर लीक और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान को लेकर प्रदेश भर में कांग्रेस की ओर से जिला स्तर पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कांग्रेस युवाओं के मुद्दों को लेकर युवाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ने की उम्मीद कर रही है। देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर राहुल गांधी ने कोटा के कार्यक्रम में जो सवाल उठाए थे, अब कांग्रेस उन तमाम सवालों को लेकर देश भर में अभियान चला रही है। कांग्रेस की ओर से कोचिंग संस्थानों में, कॉलेजों में युवाओं से संपर्क किया जा रहा है।“छात्रों की गूंज” अभियान NSUI और यूथ कांग्रेस की ओर से देश भर में चलाया जा रहा है। कांग्रेस के दोनों संगठन युवाओं को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी के संदेश को युवाओं तक लेकर जाने की जिम्मेदारी इन दिनों संगठनों के कंधे पर है। साथ ही राहुल गांधी की ओर से सभी कांग्रेस इकाइयों को पत्र लिखकर देशभर में IYC और NSUI को अभियान के लिए समर्थन का संदेश दिया गया है।कहा गया है कि पेपर लीक, भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। देशभर में चलाया जाएगा “छात्रों की गूंज” अभियान। कांग्रेस नेताओं और प्रदेश इकाइयों से सहयोग की अपील की गई है।कांग्रेस ने देश के 28 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की थी। 9 अगस्त को “दिल्ली चलो” कार्यक्रम के साथ अभियान के प्रथम चरण का समापन होगा। राहुल गांधी के अभियान को सफल बनाने के लिए प्रदेश की सभी कांग्रेस कमिटियों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अभियान के तहत अब कांग्रेस 30 जून से देश के 28 शहरों में पत्रक वितरण, नुक्कड़ बैठकें एवं छात्र संपर्क करेगी। कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर कांग्रेस प्रदेश भर में तैयारी कर रही है।अभियान के तहत आने वाले दिनों में कांग्रेस की ओर से कलेक्टर घेराव सहित कई कार्यक्रम किए जाएंगे। कांग्रेस उम्मीद कर रही है युवाओं के मुद्दों को लेकर युवाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ा जाए।देखना दिलचस्प होगा कांग्रेस इस अभियान में कितना सफल हो पाती है。
0
0
Report
Advertisement

अलवर में तेज टैंकर ने बुजुर्ग की मौत, शराबी ड्राइवर पर परिजनों का आरोप

Alwar, Rajasthan:अलवर में तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने शराबी ड्राइवर पर लगाया आरोप अलवर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक रघुवीर सिंह मजदूरी कर घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार टैंकर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा अरावली विहार थाना क्षेत्र के हनुमान सर्किल के पास 26 जून की शाम करीब 6:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि रघुवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पसलियां टूटकर अंदर धंस गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई。 रघुवीर सिंह के परिवार में उनकी छह बेटियां हैं। उनकी मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है。 घटना के बाद परिजनों ने अरावली विहार थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि ट्रक चालक हादसे के समय शराब के नशे में था। उनका कहना है कि पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के बावजूद जानबूझकर छोड़ दिया。 मृतक के भांजे गुरमेहर सिंह ने बताया कि उनके मामा रोज की तरह मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी बेकाबू ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उसी दिन आरोपी चालक ने एक और जगह भी टक्कर मारी थी。 परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए。 बाइट: परिजन
0
0
Report

29 जून को जयपुर जिले की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों में समाधान

Noida, Uttar Pradesh:ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के अंतर्गत 29 जून 2026 को जयपुर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा तथा पात्र व्यक्तियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। जिला कलक्टर संदेश नायक ने बताया कि 29 जून को सांगानेर उपखंड की नृसिंहपुरा ग्राम पंचायत, जोबनेर उपखंड की खेजडावास ग्राम पंचायत, फागी उपखंड की सुल्तानिया ग्राम पंचायत, चाकसू उपखंड की कुम्हारियावास एवं हरिपुरा ग्राम पंचायत, सांभर उपखंड की शार्दुलपुरा ग्राम पंचायत, आमेर उपखंड की देव का हरवाड़ा ग्राम पंचायत, मौजमाबाद उपखंड की मौखमपुरा ग्राम पंचायत तथा शाहपुरा उपखंड की अमरसर ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त चौमूं उपखंड की हस्तेड़ा व किशनपुरा ग्राम पंचायत, माधोराजपुरा उपखंड की भांकरोट़ा ग्राम पंचायत, बस्सी उपखंड की बांसखोह व खतैपुरा ग्राम पंचायत, जयपुर उपखंड की कालवाड ग्राम पंचायत, जमवारामगढ़ उपखंड की राजपुरवासताला, भूरानपुरा, रायसर व देवीतला ग्राम पंचायत, दूदू उपखंड की गहलोता ग्राम पंचायत, किशनगढ़ रेनवाल उपखंड की डूगरसी का बास ग्राम पंचायत तथा रामपुरा डाबड़ी उपखंड की भट्टो की गली एवं राधाकृष्णपुरा ग्राम पंचायत में भी शिविर आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आमजन की परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करेंगे। साथ ही राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पंचायती राज, कृषि, जलदाय, विद्युत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने आमजन से अधिकाधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाने तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
0
0
Report

वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 जयपुर में शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न

Noida, Uttar Pradesh:वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न जयपुर, 28 जून। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) द्वारा रविवार को आयोजित वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा-2026 जयपुर जिले में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हुई। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए समुचित प्रबंध किए गए। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी रखी गई तथा बोर्ड के दिशा-निर्देशों की प्रभावी पालना सुनिश्चित कराई गई। अभ्यर्थियों की सुगम प्रवेश व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। जयपुर जिले में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 59,103 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 41,699 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जबकि 17,404 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में 70.55 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। जिला प्रशासन ने परीक्षा के सफल संचालन में सहयोग देने वाले सभी विभागों, पुलिस प्रशासन, परीक्षा केन्द्र अधीक्षकों, पर्यवेक्षकों तथा कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top