icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चमोली पुल पर पुलिस ने युवक की जान बचाई; आत्मघाती कदम रोक लिया गया

Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली पुल पर एक युवक अलकनंदा नदी में छलांग लगाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते समय रहते उसे बचा लिया गया। घटना 29 सितंबर 2026 की शाम की है। जानकारी के अनुसार, चमोली पुलिस की टीम शाम के समय गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों की नजर पुल की रेलिंग पर चढ़े एक युवक पर पड़ी। युवक नीचे बह रही अलकनंदा नदी में छलांग लगाने की तैयारी में था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक विजय प्रकाश ने तत्काल कार्रवाई की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने हमराह कांस्टेबल मुकेश सैलानी और पीआरडी जवान सुरेंद्र भारती की मदद से युवक को समय रहते पकड़ लिया और उसे नदी में छलांग लगाने से रोक दिया। पुलिस टीम ने युवक को सकुशल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद युवक को थाने लाकर शांतिपूर्वक समझाया-बुझाया गया। पूछताछ में युवक ने बताया कि पत्नी से हुए विवाद के कारण वह मानसिक रूप से परेशान और आवेश में था, जिसके चलते उसने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया। पुलिस ने युवक को समझाते हुए उसे जीवन के महत्व और किसी भी परेशानी में परिवार एवं अन्य लोगों से मदद लेने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद युवक के परिजनों को थाने बुलाया गया और उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की समय रहते दिखाई गई सतर्कता से एक युवक की जान बच गई और एक परिवार को बड़ी अनहोनी से बचा लिया गया।
0
0
Report

बेलछी में नदी डूबकर किशोर की मौत, पोस्टमॉर्टम से खुलेंगे राज

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के बेलछी गांव में एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। प्रिंस कुमार अपने दादा को खाना पहुंचाने के लिए गया था। उसका दादा रामाधीन चौधरी की तमोलिया पुल के पास दुकान है। प्रिंस कुमार दादा को खाना पहुंचाने के बाद अपने घर लौट रहा था। रास्ते में वह नदी के किनारे शौच के लिए रुका; नदी किनारे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह परिवार में चार बहन और इकलौता भाई था। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। उसे नदी से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया; डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
0
0
Report
Advertisement

EOU ने प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ संपत्ति मामला दर्ज किया

Patna, Bihar:परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक के ठिकानों पर छापेमारी कैमूर के मोहनिया चेक पोस्ट पर तैनात प्रवर्तन अवर निरीक्षक अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है आर्थिक अपराध इकाई ने विशेष निगरानी न्यायालय पटना से तलाशी वारंट प्राप्त कर कार्रवाई शुरू की है अमित कुमार गुप्ता के खिलाफ EOU थाना कांड संख्या 26/26, दिनांक 29 सितंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है EOU को प्रारंभिक जांच में ज्ञात आय के वैध स्रोतों से 1 करोड़ 49 लाख 58 हजार 500 रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं जांच के अनुसार यह संपत्ति उनकी ज्ञात आय से करीब 148.10 प्रतिशत अधिक बताई गई है आज सुबह अमित कुमार गुप्ता के भोजपुर स्थित निजी आवास और दानापुर के साईं वरदान सिटी स्थित फ्लैट नंबर 609 पर अलग-अलग टीमों ने तलाशी शुरू की दोनों ठिकानों पर पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है EOU ने कहा है कि तलाशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी
0
0
Report

बीएसएल आवास घेराव: सेक्टर 4 में मरम्मत की मांग उठी, कार्रवाई की मांग

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारियों के आवास का घेराव किया गया। प्लांट के कार्यपालक निर्देश (ED) के सेक्टर 4 स्थित आवास को लोगों ने घेराव किया। सेक्टर 12 के रहनेवाले BSL के कर्मियों और पूर्व कर्मियों ने जर्जर आवास, जो लगातार गिर रहा है और खतरे को देखते हुए उसे रिपेयर करने की मांग सहित ठेका कंपनी NBC पर करवाई की मांग को लेकर किया गया घेराव। मौके पर भारी सुरक्षा बल मौजूद है। सेक्टर 4 थाना क्षेत्र की घटना। बताते चले कि बोकारो के सेक्टर 12 के कई क्वार्टर इन दिनों जर्जर हैं जिनके कारण आवास की सीढ़ी, बालकनी या पूरा आवास ही ढह जा रहा है। ऐसे में जब आवास ढह जाती है तो बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन की नींद खुलती है और मौके पर आनन-फानन पहुंचते हैं। ऐसे में कई क्वार्टर को कभी रद्द घोषित किया जाता है तो कभी रिपेयर किया जाता है और कभी उनमें रहनेवाले कर्मी और पूर्व कर्मी को शिफ्टिंग की बात करते हैं। इन सब चीजों से गुस्साए सेक्टर 12 निवासियों ने आज बोकारो के सेक्टर 4 स्थित बीएसएल के अधिकारियों का आवास घेराव किया और मांग किया कि क्वार्टर का मरम्मत ठीक ढंग से कराया जाये और जो कंपनी इससे पहले काम कर चुकी है उस पर कार्रवाई की जाए।
0
0
Report
Advertisement

दानिश अंसारी का दावा: यूपी में गफलत-नफरत फैलाने वालों को जनता ने दिया जवाब

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसानी ने कहा, "समाजवादी पार्टी कितना भी प्रयास कर ले उत्तर प्रदेश में 'गफलत' और 'नफरत' फैलाने की, उनके ये दो ही एजेंडे हैं लेकिन उन दोनों ही एजेंडों को हमारी प्रदेश की जनता ने नकार दिया है। इसलिए 2017 हो, 2022 हो या 2019 हो हर चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी हार का समना करना पड़ा है। समाजवादी पार्टी 2027 में जितने भी हाथ-पैर मार ले कि जनता को कैसे गुमराह किया जाए, उन्हें भ्रमित किया जाए, मैं उत्तर प्रदेश की जनता का धन्यवाद करूंगा कि वे समाजवादी पार्टी के किसी भी छलावे में नहीं आ रही है।"
0
0
Report

बलरामपुर गैसड़ी आंधी-तूफान के एक हफ्ते बाद भी अंधेरे में डूबे नेपाल सीमा के दर्जनों ग्राम पंचायत

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow4m ago
Gainsari, Uttar Pradesh:नेपाल सीमा से सटे दर्जनों ग्राम पंचायतों में आंधी-तूफान के एक हफ्ते बाद भी बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। सीमा क्षेत्र में बिजली न होने के कारण सुरक्षा के दृष्टि से महत्वपूर्ण गांव अंधेरे में डूबे हैं। कोयलावास फीडर से जुड़े नेपाल सीमा के जरवा, बालापुर, कन्हईडीह, बेतहनिया, रनियापुर, पहाड़ापुर, बघेलखंड, बनगाई, विश्रामपुर, मदरहवा, भगवानपुर, जनकपुर, चैनपुर, सेमरी, नेवलगढ़, गणेशपुर, दुर्गापुर, बदलपुर समेत दर्जनों ग्राम पंचायतों के सैकड़ों मजरों में आंधी-तूफान के एक हफ्ता बाद भी अंधेरा पसरा है। दर्जनों बिजली के पोल अभी भी टूटे पड़े हैं, जिन्हें ठीक नहीं किया गया है। बिजली कब आएगी किसी को पता नहीं है। बिजली न होने के कारण सीमा क्षेत्र के गांवों में अंधेरा होने से जंगली जानवरों का भय भी बना रहता है। सभी विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। लोग मोबाइल चार्ज करने के लिए परेशान हैं। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। कक्षा 12 की छात्राएं संजू चौधरी, शीतल चौधरी, ज्योति, खुशबू, बबिता, निशा, प्रियंका, रोशनी, अमृता, अनुष्का, श्वेता, सना, चिता, रविता, कविता आदि का कहना है कि मोबाइल बंद होने के कारण ऑनलाइन पढ़ाई भी बंद हो गई है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी महोदय से विद्युत आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल कराए जाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

गश्त पर तैनात पुलिस ने ध्वाड़ा मोड़ की गुमटी में आग बुझाकर टाला हादसा

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में गश्त कर रही पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धवाड़ा मोड़ पर देर रात एक गुमटी में अचानक आग लग गई। पुलिसकर्मियों की नजर आग पर पड़ते ही तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थानीय संसाधनों से आग पर काबू पाया। मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे चौकी चम्पहा के कांस्टेबल नीलेश कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल नीतीश चौहान इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान धवाड़ा मोड़ पर गुमटी में आग लगी दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल गुमटी मालिक बच्चालाल को सूचना दी और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गए।।समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास फैलने से बच गई। पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
0
0
Report

बलरामपुर सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, टैंकर चालक फरार; पत्नी घायल

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से मां-बेटे की मौत, पत्नी गंभीर; चालक फरार बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। टैंकर की जोरदार टक्कर से डिजायर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान श्यामनारायण (45) और उनकी मां कैलासी (60) के रूप में हुई है। हादसे में श्यामनारायण की पत्नी वंदना (42) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। तीनों संतकबीर नगर के रहने वाले बताए गए हैं। जानकारी के मुताबिक परिवार डिजायर कार से तुलसीपुर से लखनऊ की ओर जा रहा था। इसी दौरान नगर कोतवाली क्षेत्र में उनकी कार को टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डिजायर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की। बोलेरो भी चपेट में आई डिजायर और टैंकर की भिड़ंत के दौरान एक बोलेरो भी इसकी चपेट में आ गई। हालांकि बोलेरो में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल वंदना को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। टैंकर चालक की तलाश हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से जानकारी जुटा रहा है और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत और एक महिला के गंभीर घायल होने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कैंटर पलटा, मछलियाँ सड़क पर, यातायात बाधित

Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कैंटर का टायर अचानक फटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही आल्टो कार कैंटर में जा घुसी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कैंटर में बड़ी संख्या में मछलियां भरी हुई थीं। कैंटर के पलटने के बाद उसमें लदी मछलियां सड़क पर गिर गईं। काफी देर तक मछलियां सड़क पर तड़पती नजर आईं। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने और यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की।
0
0
Report

दिल्ली पुलिस ने फर्जी लॉजिस्टिक्स ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फर्जी लॉजिस्टिक्स/ट्रक बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ट्रांसपोर्ट की जरूरत वाले लोगों की जानकारी जुटाते थे खुद को लॉजिस्टिक्स कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ट्रक उपलब्ध कराने के नाम पर एडवांस पेमेंट लेते थे पैसे मिलने के बाद न ट्रक उपलब्ध कराते थे और न ही रकम वापस करते थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन बरामद किए आरोपियों के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट और अन्य डिजिटल सबूत भी मिले जांच में मौजूदा केस के अलावा 9 अन्य NCRP शिकायतें सामने आईं कुल 10 साइबर ठगी के मामलों में 2.56 लाख रुपये की ठगी से आरोपियों का लिंक मिला गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन, निवासी गाजियाबाद और नरेंद्र कुमार, निवासी कपासहेड़ा के रूप में हुई। दोनों आरोपी पेशे से डिलीवरी बॉय हैं और पुलिस के मुताबिक पहले किसी आपराधिक मामले में शामिल नहीं रहे हैं। तकनीकी निगरानी और पैसों के लेन-देन की जांच के आधार पर पुलिस ने पहले अमन को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर नरेंद्र को कपासहेड़ा से पकड़ा गया पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top